आजमगढ़ : सगड़ी तहसील में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की महिला जनसुनवाई, 19 मामले सामने आए आजमगढ़। सगड़ी तहसील सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने महिला जनसुनवाई की। इस दौरान महिला उत्पीड़न, घरेलू विवाद, पति-पत्नी के विवाद और मारपीट से संबंधित कुल 19 मामले सामने आए। डॉ. मौर्या ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एक नाबालिग बालिका से जुड़े प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आयोग की सदस्य ने काउंसलिंग एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नाबालिगों को बहला-फुसलाकर शोषण अथवा मानव तस्करी जैसे मामलों में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. प्रियंका मौर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिला जनसुनवाई का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में चुप न रहें और समय रहते शिकायत दर्ज कराएं। इसके बाद विकासखंड अजमतगढ़ के ग्राम तरौका में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं तथा पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। आयोग की सदस्य ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जीयनपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर भोजन, पेयजल, स्वच्छता, आवास और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि छात्राओं को मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा शिक्षा और सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

- खेत में काम कर रहे युवक पर मारपीट का आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग अतरौलिया, आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र रामनिहोर निषाद ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत में काम करने के दौरान लाठी-डंडे, खुरपा समेत अन्य धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे की है। अनिल निषाद ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान विपक्षी सिजोर पप्पू पुत्र श्रीपति, रेखा पत्नी सिजोर, नीलम और पूनम पत्नी सिजोर सहित अन्य लोग एक राय होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और खुरपा आदि से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल अनिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह विदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और उसे आशंका है कि विपक्षी पक्ष प्रशासन को गुमराह कर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि वह विदेश जाकर काम न कर सके। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हुए हैं। अनिल निषाद ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान मामले की ओर आकृष्ट कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- अतरौलिया का अगला विधायक कौन? कोयलसा बाजार की जनता ने रखी अपनी राय! कोयलसा बाजार में जनता की खुली राय!1
- अतरौलिया में सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार गौड़ ने सपा के PDA पर हमला बोला। विधायक के गांव सेनपुर में स्कूल न होने पर दी राजनीति छोड़ने की चुनौती1
- बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।2
- सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ... बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे। मंजूषा सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ4
- आज़मगढ़ के 'न्यू यशलोक हॉस्पिटल' में बड़ा बवाल — अप्रशिक्षित दाई से एनिमा लगवाने पर मरीज की आंत में छाले का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस से तीमारदारों की नोकझोंक1
- पुलिस और हत्यारोपी के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल रामगढ़ पुलिस और हत्यारोपी के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और हत्या के मामले में वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, 22-23 अगस्त की रात एक व्यक्ति की हत्या के बाद से आरोपी आकाश फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के आने की जानकारी मिली। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो उसने खुद को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से पुलिस टीम में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसके द्वारा लगातार फायरिंग किए जाने पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में आरोपी आकाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया और घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार और अन्य सामान बरामद किए जाने की बात कही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घायल आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वारदात में उसकी भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।2
- चिरैयाकोट में भीषण सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल स्थान: चिरैयाकोट चिरैयाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिली है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे के तुरंत बाद एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया, जिसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।1