logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने में जुटी मीरजापुर पुलिस, नियम उल्लंघन पर सख्ती मीरजापुर। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वर्ष-2026 में श्रावण मास दिनांक 30.07.2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 28.08.2026 तक चलेगा । इस वर्ष श्रावण मास में पड़ने वाली प्रमुख तिथिया एवं उन तिथियों पर लागू होने वाला यातायात डायवर्जन में आंशिक संशोधन किया गया है, जो निम्नवत है— कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व यातायात व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु दिनांक 31.07.2026 से दिनांक 29.08.2026 तक जनपद मीरजापुर में वाहनो की डायवर्जन व्यवस्था का विस्तृत विवरण निम्नवत है — 1- शहर में भारी वाहनो का प्रवेश वर्जित रहेगा, आवश्यकतानुसार इमरजेन्सी वाहन (एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, डेयरी वाहन,पेट्रोलियम, फायर सर्विस, पुलिस, कच्चा सामान लदी गाड़िया जैसे-फल सब्जी आदि) को अनुमति दी जायेगी। भारी वाहनो का यह डायवर्जन व्यवस्था प्रत्येक सप्ताह में शुक्रवार शनिवार ,रविवार, सोमवार व मंगलवार तथा विशेष दिन वुधवार को लागू रहेगी बाकी अन्य दिनो में यातायात का आवागमन सामान्य रहेगा। 2- शहर में भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए गैपुरा थाना विन्ध्याचल, समोगरा बाईपास करनपुर थाना को0 देहात, यादव चौराहा (रामटेक चौराहा) बरकछा थाना को0 देहात, भटौली पुल थाना कछवा, पिकेट चील्ह से भारी वाहनो का शहर मीरजापुर की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा । 3- राबर्ट्सगंज तिराहे से मड़िहान तक कावंड यात्रियों की भारी संख्या देखते हुए राबर्ट्सगंज तिराहा से मडिहान की तरफ जाने वाले दो पहिया वाहनो को छोडकर ,हल्के चार पहिया व तीन पहिया वाहनो को भी राबर्ट्सगंज तिराहा वाया बरौधा चौकी से भरुहना चौकी चौराहा से आमघाट क्रासिंग की तरफ डायवर्ट किया जायेगा जहां से ये सभी वाहन अघवार होते हुए चुनार ,नारायणपुर होकर अपने गन्तव्य की ओर जायेगें । 4- राजगढ़ तिराहे से वाया मड़िहान होकर बरकछा मीरजापुर की तरफ आने वाले सभी वाहनो को सक्तेशगढ चुनार की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा । 5- घोरावल मोड़,मडिहान से वाया बरकछा होकर मीरजापुर की तरफ आने वाले सभी वाहनो को राजगढ़ तिराहा, सक्तेशगढ,दुर्गा जी मोड़ चुनार होते हुए डायवर्ट कर दिया जायेगा। 6- घोरावल व हिन्दवारी मोड़ से आने वाले सभी भारी वाहनो को सुकृत बार्डर होते हुए नारायणपुर तिराहा से टेंगरा मोड़ होते हुए वाराणसी चुनार लालगंज होते हुए प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। 7- रीवां मार्ग से आकर प्रयागराज की तरफ जाने वाले भारी वाहनो ( बडे ट्रेलर आदि को छोड़कर), बेलन बरौधां होते हुए प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। बड़े ट्रेलर आदि को टेंगरा मोड़ होते हुए वाया वाराणसी प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। 8- सोनभद्र व रीवां मार्ग से आकर वाराणसी तथा भदोही की तरफ जाने वाले भारी वाहनो को चुनार,नरायणपुर, वाया टेगंरा मोड़, होते हुए वाराणसी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। 9- शास्त्री ब्रीज से शहर मीरजापुर की तरफ सभी भारी वाहनो के प्रवेश पर रोक रहेगी। इन वाहनों को आवश्यकतानुसार गोपीगंज व औराई की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। इमरजेन्सी वाहनों के आवागमन की छूट रहेगी, जरूरी सामान लदे हुए भारी वाहन जिनको शहर मीरजापुर में ही आना है, उनको कांवड़ यात्रियों की संख्या देखते हुए शहर में प्रवेश कराया जायेगा। 10- चेतगंज व औराई के रास्ते मीरजापुर की तरफ आने वाले भारी वाहनो को गोपीगंज व औराई से मीरजापुर की तरफ प्रवेश नही दिया जायेगा , भारी वाहनो को उक्त प्वाइंट से ही आवश्यकतानुसार वाराणसी व प्रयागराज की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। 11- प्रयागराज की तरफ से मीरजापुर आने वाले भारी वाहनो को जनपद के बार्डर से ही डायवर्ट करने की व्यवस्था की गयी है व किसी भी अन्य मार्ग से गैपुरा तक पहुंचने वाले भारी वाहनो को विजयपुर होते हुए लालगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। 12- चुनार मार्ग से शहर मीरजापुर की तरफ आने वाले भारी वाहनो को बरकछां से समोगरा बाईपास करनपुर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ,जहां से कावंडियों की संख्या देखते हुए आवश्यक सामाग्री लदे वाहनो को पुलिस की देखरेख में प्रवेश दिया जायेगा व अन्य भारी वाहनों को लालगंज होते हुए प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। सभी हल्के वाहन/यात्री वाहन समोगरा बाईपास से बथुआ तिराहा होते हुए शहर की तरफ प्रवेश करेगें। 13- रीवां हाईवे से बरकछा के रास्ते शहर मीरजापुर आने वाले भारी वाहनो को उक्त की भाँति समोगरा बाईपास करनपुर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ,जहां से कावंडियों की संख्या देखते हुए आवश्यक सामाग्री लदे वाहनो को ही पुलिस की देखरेख में प्रवेश दिया जायेगा। व अन्य भारी वाहनों को लालगंज होते हुए प्रयागराज की तरफ व नारायणपुर होते हुए वाराणसी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। 14- लालगंज से सीधे कलवारी, सन्तनगरकी तरफ जाने वाले भारी वाहनो को लालगंज से चुनार, नारायणपुर होते हुए सोनभद्र की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। 15- कलवारी,सन्तनगर, से कांवड मार्ग की तरफ जाने वाले भारी वाहनो को लालगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। कांवड़ियों की अधिक संख्या होने पर हल्के वाहनो को भी कावंड़ मार्ग की तरफ न जाने हेतु आवश्यकतानुसार डायवर्जन किया जायेगा। 16- उक्त डायवर्जन कावंडियों की संख्या के आधार पर प्रत्येक सप्ताह मे चार दिन (शुक्रवार,शनिवार,रविवार, सोमवार व मंगलवार ) लागू रहेगा, यदि कावड़ियों की संख्या अन्य दिनो में भी ज्यादा रहती है तो उक्त डायवर्जन को आवश्यकतानुसार बढाया जा सकता है । 17- उक्त डायवर्जन से सभी प्रकार के इमरजेन्सी वाहनो (एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, डेयरी वाहन,पेट्रोलियम, फायर सर्विस, पुलिस, कच्चा सामान लदी गाडिंया जैसे-फल सब्जी आदि) को मुक्त रखा गया है। यह डायवर्जन दिनांक 31.07.2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 29.08.2026 तक प्रभावी रहेगा । आमजनमानस से अनुरोध है कि उपरोक्त मार्गो पर प्रमुख तिथियों पर अनावश्यक आवागमन न करें और यातायात सुगम बनाने में सहयोग प्रदान करें।

17 hrs ago
user_अमरनाथ गौतम पत्रकार
अमरनाथ गौतम पत्रकार
Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
a6d61e75-f0c0-454a-806e-f14def631b3c

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं" मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं" मिर्जापुर। शहर में व्यापारियों से जुड़े मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के बयान के बाद नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे। विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि यदि किसी व्यापारी का उत्पीड़न किया जाएगा या उसके साथ अन्याय होगा, तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योगी सरकार में व्यापारियों का सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी वर्ग को डराने, सताने या लूटने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने यह भी कहा कि व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और हर स्तर पर उनकी आवाज उठाई जाएगी। विधायक के इस बयान के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं और स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।
    1
    मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं"
मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं"
मिर्जापुर। शहर में व्यापारियों से जुड़े मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के बयान के बाद नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि यदि किसी व्यापारी का उत्पीड़न किया जाएगा या उसके साथ अन्याय होगा, तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योगी सरकार में व्यापारियों का सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी वर्ग को डराने, सताने या लूटने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने यह भी कहा कि व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और हर स्तर पर उनकी आवाज उठाई जाएगी।
विधायक के इस बयान के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं और स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • क्या सच में बिना दलाल कोई काम नहीं होता? अब होगा... #दलाल #GovernmentOffice #System #India #News #MissingNewsIndia #ImranAnsari #Corruption #PublicAwareness #HindiNews
    1
    क्या सच में बिना दलाल कोई काम नहीं होता?             अब होगा...
#दलाल #GovernmentOffice #System #India #News #MissingNewsIndia #ImranAnsari #Corruption #PublicAwareness #HindiNews
    user_B Republic News
    B Republic News
    News Mirzapur, Varanasi•
    8 hrs ago
  • मिर्जापुर में 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की उठी मांग मिर्जापुर, 31 जुलाई। मिर्जापुर के नटवा स्थित एक लॉन में शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में संगठन के नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वांचल अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन वर्ष 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान को आगे बढ़ाएगा। कार्यक्रम के दौरान हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर भी विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने नाम के आगे जाति के स्थान पर "सनातनी" लिखें, जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन अपनी बात भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंचाएगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर अभियान चलाने में सहयोग करेगा। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
    1
    मिर्जापुर में 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की उठी मांग
मिर्जापुर, 31 जुलाई। मिर्जापुर के नटवा स्थित एक लॉन में शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में संगठन के नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वांचल अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन वर्ष 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान को आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम के दौरान हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर भी विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने नाम के आगे जाति के स्थान पर "सनातनी" लिखें, जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन अपनी बात भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंचाएगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर अभियान चलाने में सहयोग करेगा।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नगर पालिका मिर्जापुर घंटाघर रोड जहूर एंड कंपनी के बगल वाली गली आए दिन दुकानदार के कर्मचारी गंदगी फैला कर चले जाते हैं गली में रहने वाले महिला पुरुष को आने जाने में दिक्कत होती रहती है
    1
    नगर पालिका 
मिर्जापुर घंटाघर रोड 
जहूर एंड कंपनी के बगल वाली गली 
आए दिन दुकानदार के कर्मचारी 
गंदगी फैला कर चले जाते हैं
गली में रहने वाले महिला पुरुष 
को आने जाने में दिक्कत होती रहती है
    user_Ravi Sonkar
    Ravi Sonkar
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ 15 सूत्री मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) के तत्वधान में जनपद मिर्जापुर के माध्यमिक शिक्षकों ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मिर्ज़ापुर पर धरना प्रदर्शन कर 15 सूत्री मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किया। साथ ही जनपदीय समस्याओं से संबंधित मांग पत्र भी जिला विद्यालय निरीक्षक को देकर समस्याओं के समाधान होने तक संघर्ष की बात कही गई। प्रांतीय संरक्षक डॉ श्याम नारायण तिवारी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संस्थापकों ने अपने संघर्षों और बलिदानों से शिक्षकों को दासता से मुक्त कराकर सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम संघर्ष से प्राप्त हुआ। पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय बताया कि पेंशन तथा परिवार पेंशन का कोषागार से भुगतान, केंद्रीय शिक्षकों के समान वेतनमान, नियुक्तियों में धांधली को रोकने एवं हो रहे परिवारवाद तथा अनियमितताओं को दूर कराने हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की स्थापना, मृतक आश्रितों की नियुक्ति एलटी ग्रेड में , मृतक आश्रितों की नियुक्ति ,केंद्र के समान वेतनमान, जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हमें 1956 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के गठन के पश्चात दिलायी। मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सरकार शिक्षक विरोधी कार्य कर रही है। अप्रैल 2005 से सामाजिक सुरक्षा का कवच पेंशन छीन लिया गया तथा अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 का गठन करके पूर्व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 1982 की धारा 12 ,18 एवं 21 को निरसित कर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के साथ षड्यंत्र किया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिनियम 2023 में धारा 12,18 एवं 21 को पुनर्स्थापित किया जाए, आउटसोर्सिंग व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए एवं माध्यमिक विद्यालयों में लिपिकों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जाए। मंडलीय मंत्री डॉ रविशंकर ओझा ने कहा कि 2005 से सरकार ने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को छीनकर जघन्य अपराध किया है। पुरानी पेंशन तत्काल बहाल की जाय हम भीख नहीं अपना अधिकार मांग रहे हैं । धरना स्थल पर एन०पी०एस गो बैक के नारे लगाए गए। प्रांतीय कार्य समिति सदस्य रविंद्र नाथ ने मांग किया की अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी के कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान किया जाए। प्रांतीय कार्य समिति सदस्य जगदीश मिश्रा ने शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए सिटीजन चार्टर अविलंब लागू करने तथा 1 अप्रैल 2014 से नियुक्त शिक्षकों के सामूहिक जीवन बीमा से आच्छादित करने , व्यावसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को विषय विशेषज्ञों की भांति रिक्त पदों पर आमेलित करने की मांग की। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी ने मांग किया कि माध्यमिक विद्यालयों में स्थानांतरण की प्रक्रिया कोई एन 0ओ 0सी0 की अनिवार्यता समाप्त कर सीधे विद्यालयों से रिक्त पदों की सूचना लेकर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन स्थानांतरण करने हेतु संसूचना जारी की जाए, नगर प्रतिकर भत्ता एवं वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। जिला मंत्री संजय सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जनपद के शिक्षकों की समस्याओं को महीनों लंबित रहने पर आक्रोश जताया जनपदीय समस्याओं के अति शीघ्र निस्तारण की मांग की और कहा कि शासनादेश के अनुसार जनपद के जो शिक्षक पुरानी पेंशन योजना से अच्छादित हुए हैं उनके एनपीएस में कटौती का अंश ब्याज सहित उनके जीपीएफ खाते में तत्काल स्थानांतरित किया जाए। उपाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने एनपीएस की पासबुक प्रत्येक विद्यालय का अद्यतन पूरा कराकर लेखाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से हस्ताक्षर करने एवं ब्याज सहित एनपीएस में जमा धनराशि का आगणन करने तथा अद्यतन करने की मांग की। कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा सरकार से मांग किया कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त गैर शैक्षिक कार्यों में ड्यूटी ना लगाया जाए इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर भारी असर पड़ रहा है। ग्रीष्मावकाश में जो शिक्षक कर्मचारी जनगणना कार्य में लगे थे उनके लिए जनगणना कार्य के दौरान का उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने हेतु प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए पत्र जारी कराया जाए।प्रांतीय कार्य समिति सदस्य मनोज सिंह ने मांग किया कि 50% डी ए को मूल वेतन में जोड़कर वेतन निर्धारण कराया जाए साथ ही कोरोना काल में फ्रीज डी ए अवशेष तथा नगर प्रतिकर भत्ते का भुगतान कराया जाए। महिला उपाध्यक्षा सुधा गुप्ता ने आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के रामआसरे के वेतन भुगतान, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के किरन देवी के वेतन संरक्षण के लाभ, हिंदू बालिका के ललिता ओझा का एरियर भुगतान, गांगपुर इंटर कॉलेज के संत कुमार सिंह के पेंशन भुगतान, श्रीमती उषा कनक पाठक के पेंशन भुगतान, श्री मौनी स्वामी इंटर कॉलेज के वरिष्ठतम प्रवक्ता अशोक कुमार द्विवेदी के दो वर्षों की वेतनवृद्धि लगाते हुए वेतन निर्धारण करने , विन्ध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त शिक्षक साथी हरिप्रसाद जी के एन पी एस से आच्छादित पेंशन निर्धारण करते हुए पेंशन का भुगतान करने, संबंधी कार्रवाई तत्काल करने की मांग की। धरने को संबोधित करने वालों पूर्व मंडलीय अध्यक्ष कृपा शंकर चतुर्वेदी, संगठन मंत्री संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार विश्वकर्मा गोपाल जी पाण्डेय , अशोक कुमार द्विवेदी,बृजभूषण पांडेय ,अनिल कुमार सिंह, अरविन्द कुमार पांडेय,ललित मोहन पांडेय,अरुण कुमार सिंह,अशोक सरोज, नरसिंह राम ,बसन्त लाल सरोज,जय प्रकाश सिंह,सुजीत कुमार विश्वकर्मा,रजनीश जी , अवधेश कुमार सिंह, राम आसरे ,बालकृष्ण शुक्ल , दीपचंद तिवारी, डॉ अंजनी कुमार मिश्रा,राम गोविंद यादव, दया शंकर शुक्ल , मुरारी कुमार, अनुराग प्रजापति,सियाराम राय, सुनील कुमार यादव, सूर्यभान, नंदलाल दिवाकर ,हेमचंद केशरी , हरि प्रसाद , उपेंद्र यादव, अमलेश यादव,अंशु सिंह,वीरेश कुमार बृजेश कुमार,अजय कुमार विश्वकर्मा,सपना,हर्षिता, चन्दा पटेल , अभिषेक कुमार द्विवेदी सुरेश कुमार पांडे ए अश्वनी कुमार श्रीवास्तव कपिल देव श्याम बिहारी अश्वनी कुमार गुप्ता अश्विनी कुमार गुप्ता अमरनाथ विष्णु नारायण कृष्ण कुमार मिश्रा अंशुमान दुबे ए ललिता ओझा, क्रिस्टीना रुबैका फॉरमर, सुनीता निर्भाकर,श्वेता पांडेय, गुंजा त्रिपाठी ,किरण देवी,नविता, अंजली गुप्ता , आयुषी रावत, सहित सैकड़ो शिक्षिका बहने एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे। ज्ञापन लेने के लिए धरना स्थल पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित उपस्थित हुए तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान अति शीघ्र कराया जाएगा धरने का समापन जिलाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी के अध्यक्षीय भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
    3
    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ 15 सूत्री मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम मुख्यमंत्री को  प्रेषित किया गया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) के तत्वधान में जनपद मिर्जापुर के माध्यमिक शिक्षकों ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक  कार्यालय मिर्ज़ापुर पर धरना प्रदर्शन कर 15 सूत्री मांग पत्र जिला विद्यालय  निरीक्षक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किया। साथ ही जनपदीय समस्याओं से संबंधित मांग पत्र भी जिला विद्यालय निरीक्षक को देकर समस्याओं के समाधान होने तक संघर्ष की बात कही गई।
प्रांतीय संरक्षक डॉ श्याम नारायण तिवारी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संस्थापकों ने अपने संघर्षों और बलिदानों से शिक्षकों को दासता से मुक्त कराकर सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम संघर्ष से प्राप्त हुआ।
पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय  बताया कि पेंशन तथा परिवार पेंशन का कोषागार से भुगतान, केंद्रीय शिक्षकों के समान वेतनमान, नियुक्तियों में धांधली को रोकने  एवं हो रहे परिवारवाद तथा अनियमितताओं को दूर कराने हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की स्थापना, मृतक आश्रितों की नियुक्ति एलटी ग्रेड में , मृतक आश्रितों की नियुक्ति ,केंद्र के समान वेतनमान, जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हमें 1956  में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के गठन के पश्चात दिलायी। 
मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सरकार शिक्षक विरोधी कार्य कर रही है। अप्रैल 2005 से सामाजिक सुरक्षा का कवच पेंशन छीन लिया गया तथा अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 का गठन करके पूर्व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 1982 की धारा 12 ,18 एवं 21 को निरसित कर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के साथ  षड्यंत्र किया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिनियम 2023 में धारा 12,18 एवं 21 को पुनर्स्थापित किया जाए, आउटसोर्सिंग व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए एवं माध्यमिक विद्यालयों में लिपिकों  एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जाए।
मंडलीय मंत्री डॉ रविशंकर ओझा ने कहा कि 2005 से सरकार ने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को छीनकर जघन्य अपराध किया है। पुरानी पेंशन तत्काल बहाल की जाय हम भीख नहीं अपना अधिकार मांग रहे हैं । धरना स्थल पर एन०पी०एस गो बैक के नारे लगाए गए।
प्रांतीय कार्य समिति सदस्य रविंद्र नाथ ने मांग किया की अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी के   कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान किया जाए।
प्रांतीय कार्य समिति सदस्य जगदीश मिश्रा ने शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए सिटीजन चार्टर अविलंब लागू करने तथा 1 अप्रैल 2014 से नियुक्त शिक्षकों के सामूहिक जीवन बीमा से आच्छादित करने , व्यावसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को विषय विशेषज्ञों की भांति रिक्त पदों पर आमेलित करने की मांग की।
जिला अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी ने मांग किया कि माध्यमिक विद्यालयों में स्थानांतरण की प्रक्रिया कोई एन 0ओ 0सी0 की अनिवार्यता समाप्त कर सीधे विद्यालयों से रिक्त पदों की सूचना लेकर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन स्थानांतरण करने हेतु  संसूचना जारी की जाए,  नगर प्रतिकर भत्ता एवं वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए।
जिला मंत्री संजय सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जनपद के शिक्षकों की समस्याओं को महीनों लंबित रहने पर  आक्रोश जताया जनपदीय समस्याओं के अति शीघ्र निस्तारण की मांग की  और कहा कि शासनादेश के अनुसार जनपद के जो शिक्षक पुरानी पेंशन योजना से अच्छादित हुए हैं उनके एनपीएस में कटौती का अंश ब्याज सहित उनके जीपीएफ खाते में तत्काल स्थानांतरित किया जाए।
उपाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने एनपीएस की पासबुक प्रत्येक विद्यालय का अद्यतन पूरा कराकर लेखाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से हस्ताक्षर करने एवं ब्याज सहित एनपीएस में जमा धनराशि का आगणन करने तथा अद्यतन करने की मांग की।
कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा सरकार से मांग किया कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त गैर शैक्षिक कार्यों में ड्यूटी ना लगाया जाए इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर भारी असर पड़ रहा है। ग्रीष्मावकाश में जो शिक्षक कर्मचारी जनगणना कार्य में लगे थे उनके लिए जनगणना कार्य के दौरान का उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने हेतु प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए पत्र जारी कराया जाए।प्रांतीय
कार्य समिति सदस्य मनोज  सिंह ने मांग किया कि 50% डी ए को मूल वेतन में जोड़कर वेतन निर्धारण कराया जाए साथ ही कोरोना काल में फ्रीज डी ए अवशेष तथा नगर प्रतिकर भत्ते का भुगतान कराया जाए।
महिला उपाध्यक्षा सुधा गुप्ता ने आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के रामआसरे के वेतन भुगतान, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के किरन देवी के वेतन संरक्षण के लाभ, हिंदू बालिका के ललिता ओझा का एरियर भुगतान, गांगपुर इंटर कॉलेज के संत कुमार सिंह के पेंशन भुगतान, श्रीमती उषा कनक पाठक के पेंशन भुगतान, श्री मौनी स्वामी इंटर कॉलेज के वरिष्ठतम प्रवक्ता अशोक कुमार द्विवेदी के दो वर्षों की वेतनवृद्धि लगाते हुए वेतन निर्धारण करने , विन्ध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त शिक्षक साथी हरिप्रसाद जी के एन पी एस से आच्छादित पेंशन निर्धारण करते हुए पेंशन  का भुगतान करने, संबंधी कार्रवाई तत्काल करने की मांग की।
धरने को संबोधित करने वालों पूर्व मंडलीय अध्यक्ष कृपा शंकर चतुर्वेदी, संगठन मंत्री संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार विश्वकर्मा गोपाल जी पाण्डेय , अशोक कुमार द्विवेदी,बृजभूषण पांडेय ,अनिल कुमार सिंह, अरविन्द कुमार पांडेय,ललित मोहन पांडेय,अरुण कुमार सिंह,अशोक सरोज, नरसिंह राम ,बसन्त लाल सरोज,जय प्रकाश सिंह,सुजीत कुमार विश्वकर्मा,रजनीश जी , अवधेश कुमार सिंह, राम आसरे ,बालकृष्ण शुक्ल , दीपचंद तिवारी, डॉ अंजनी कुमार मिश्रा,राम गोविंद यादव, दया शंकर शुक्ल , मुरारी  कुमार, अनुराग प्रजापति,सियाराम राय, सुनील कुमार यादव, सूर्यभान,  नंदलाल दिवाकर ,हेमचंद केशरी , हरि प्रसाद , उपेंद्र यादव,  अमलेश यादव,अंशु सिंह,वीरेश कुमार बृजेश कुमार,अजय कुमार विश्वकर्मा,सपना,हर्षिता, चन्दा पटेल , अभिषेक कुमार द्विवेदी सुरेश कुमार पांडे ए अश्वनी कुमार श्रीवास्तव कपिल देव श्याम बिहारी अश्वनी कुमार गुप्ता अश्विनी कुमार गुप्ता अमरनाथ विष्णु नारायण कृष्ण कुमार मिश्रा अंशुमान दुबे ए ललिता ओझा, क्रिस्टीना रुबैका फॉरमर, सुनीता निर्भाकर,श्वेता पांडेय, गुंजा त्रिपाठी ,किरण देवी,नविता, अंजली गुप्ता , आयुषी रावत, सहित सैकड़ो शिक्षिका बहने एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
ज्ञापन लेने के लिए  धरना स्थल पर  जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित उपस्थित हुए तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान अति शीघ्र कराया जाएगा धरने का समापन जिलाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी के अध्यक्षीय भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • महिलाओं के साथ हुई ठगी के विरोध में मुख्यालय पर किया धरना समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लोन देने के नाम पर महिलाओं से किया गया लाखों रुपए की ठगी के विरोध में महिलाओं ने किया जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में ठगी की शिकार सैकड़ो महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करके जिलाधिकारी मिर्जापुर को दिया ज्ञापन जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एडिशनल एसपी सिटी को दिया जांच का आदेश ,ठगी एवं फर्जीवाडा करने वाले समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिया FIR का आदेश 31 जुलाई 2026 मिर्जापुर, आज मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड एवं उनके गैग के द्वारा महिलाओं को ₹60000 का लोन देने के नाम पर लगभग 40 महिलाओं से साथ ₹5000 लेने और ठगी करने का प्रकरण को लेकर सैकड़ो महिलाओं द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी मिर्जापुर को फ्रॉड करने वाले कंपनी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने एवं गरीब महिलाओं का पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जिस पर जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार द्वारा तत्काल महिलाओं की प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एडिशनल एसपी सिटी श्री नितेश सिंह जी को फाइनेंस कंपनी की जांच कर कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जिस पर एडिशनल एसपी सिटी द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकार सदर को जांच कर विधिक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि आज मिर्जापुर जनपद में माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस कंपनियों के आड़ में महिलाओं से धनउगाही और उनको लूटने का कार्य किया जा रहा है समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग सैकड़ो महिलाओं से ₹5000 नगद एवं ऑनलाइन लेकर लगभग 7 लाख रुपए की ठगी की गई और कंपनी द्वारा फर्जीवाड़ा करके अपना कार्यालय बंद करके कंपनी गायब हो गई इस तरीके से मिर्जापुर जनपद में एक रैकेट सक्रिय है जिसे तत्काल पुलिस प्रशासन को खोज कर गरीब महिलाओं से ठगी करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की कार्रवाई करनी चाहिए आम आदमी पार्टी मिर्जापुर गरीब महिलाओं के साथ है प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव काशी प्रांत रमाशंकर साहू ने कहा कि मिर्जापुर में गरीब महिलाओं को लोन के नाम पर ठगी करने वाले क्रेडिट कंपनियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होनी चाहिए आम आदमी पार्टी गरीब महिलाओं के साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को शीघ्र ही जांच करके गरीब महिलाओं का पैसा वापस करने का कार्य करना चाहिए और इस तरीके से कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करना चाहिए प्रदर्शन में प्रमुख उससे सरोज गोस्वामी मीरा देवी दिव्या गिरी सीमा देवी निर्मला शकील निशा गिरी तारामती प्रमिला अमीना विद्या ज्यादा उर्मिला ममता मदीना संगीता पूजा निशा संतोष सीताराम राधेश्याम इत्यादि सैकड़ो महिलाएं सम्मिलित रही
    3
    महिलाओं के साथ हुई ठगी के विरोध में मुख्यालय पर किया धरना
समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लोन देने के नाम पर महिलाओं से किया गया लाखों रुपए की ठगी के विरोध में महिलाओं ने किया जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन 
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में ठगी की शिकार सैकड़ो महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करके जिलाधिकारी मिर्जापुर को दिया ज्ञापन 
जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एडिशनल एसपी सिटी को दिया जांच का आदेश ,ठगी एवं फर्जीवाडा करने वाले समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिया FIR का आदेश 
31 जुलाई 2026 मिर्जापुर,
आज मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड एवं उनके गैग के द्वारा महिलाओं को ₹60000 का लोन देने के नाम पर लगभग 40 महिलाओं से साथ ₹5000 लेने और ठगी करने का प्रकरण को लेकर सैकड़ो महिलाओं द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी मिर्जापुर को फ्रॉड करने वाले कंपनी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने एवं गरीब महिलाओं का पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
जिस पर जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार द्वारा तत्काल महिलाओं की प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एडिशनल एसपी सिटी श्री नितेश सिंह जी को फाइनेंस कंपनी की जांच कर कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जिस पर एडिशनल एसपी सिटी द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकार सदर को जांच कर विधिक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया 
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि आज मिर्जापुर जनपद में माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस कंपनियों के आड़ में महिलाओं से धनउगाही और उनको लूटने का कार्य किया जा रहा है समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग सैकड़ो महिलाओं से ₹5000 नगद एवं ऑनलाइन लेकर लगभग 7 लाख रुपए की ठगी की गई और कंपनी द्वारा फर्जीवाड़ा करके अपना कार्यालय बंद करके कंपनी गायब हो गई इस तरीके से मिर्जापुर जनपद में एक रैकेट सक्रिय है जिसे तत्काल पुलिस प्रशासन को खोज कर गरीब महिलाओं से ठगी करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की कार्रवाई करनी चाहिए आम आदमी पार्टी मिर्जापुर गरीब महिलाओं के साथ है
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव काशी प्रांत रमाशंकर साहू ने कहा कि मिर्जापुर में गरीब महिलाओं को लोन के नाम पर ठगी करने वाले क्रेडिट कंपनियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होनी चाहिए आम आदमी पार्टी गरीब महिलाओं के साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को शीघ्र ही जांच करके गरीब महिलाओं का पैसा वापस करने का कार्य करना चाहिए और इस तरीके से कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करना चाहिए प्रदर्शन में प्रमुख उससे सरोज गोस्वामी मीरा देवी दिव्या गिरी सीमा देवी निर्मला शकील निशा गिरी तारामती प्रमिला अमीना विद्या ज्यादा उर्मिला ममता मदीना संगीता पूजा निशा संतोष सीताराम राधेश्याम इत्यादि सैकड़ो महिलाएं सम्मिलित रही
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.