यादव जी की लव स्टोरी का विरोध, छत्रसाल चौक पर पुतला दहनछतरपुर। फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न संगठनों के विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने छतरपुर के प्रमुख स्थल छत्रसाल चौक पर एकत्र होकर फिल्म के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में समाज विशेष की भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य और संवाद शामिल हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए तथा संबंधित निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विरोध के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

- User7475Nowgong, Chhatarpur😤11 hrs ago
- छतरपुर में शुरू हुआ स्वदेशी मेला 20261
- Post by Journalist Santosh Kumar1
- Post by Roshani shivhare1
- बताया जा रहा है कि एक स्थानीय विवाद के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस के दौरान कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसी बीच पुतला छीने जाने के बाद कागज में आग लगाने की भी कोशिश हुई, जिससे माहौल और गरमा गया। स्थिति बिगड़ती देख क्षेत्र के सीएसपी और तीनों थाना प्रभारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। प्रशासन का दावा है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।1
- नौगांव के ग्राम चौबारा निवासी अच्छेलाल अहिरवार को जमीन के संबंध में धमका रहे हैं दबंग । अच्छेलाल अहिरवार ने बताया की उसकी जमीन नैगुवा में खसरा नं 1434 , 428 आरे जिस पर उसका कब्जा है तथा वह कोर्ट से भी जीत चुका है लेकिन तब भी उसे दबंग धमकी दे रहे हैं । अच्छेलाल अहिरवार ने शासन प्रशासन से धमकी देने वाले दबंगों पर कार्यवाही करने की मांग की है ।1
- घटना शनिवार की शाम करीब 7.45 बजे की है घटना थाने के सामने की है शिक्षक अन्य नगर के शिक्षकों के साथ टहलने के लिए निकले थे तभी महोबा की तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार अल्टो कार ने सड़क किनारे टहल रहे शिक्षक को भयानक रूप से टक्कर मार दी। जिससे शिक्षक दूर जाकर सड़क किनारे झाड़ियों के जा गिरा और बेहोस हो गया। घटना इतनी तेज़ घटना पुलिस थाने के पास की होने पर जानकारी गढ़ी मल्हारा थाना प्रभारी रीता सिंह को लगी तो थाने का स्टॉप और पुलिस बल तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचा और डायल 112 आरक्षक योगेश रिछारिया और पायलट उदयभान की मदद से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में डॉक्टर अदिति अग्रवाल ने जांच कर शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों का अस्पताल में रो रो कर बुरा हाल है। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक के चेहरे के गंभीर चोट आई हुई थी। शिक्षक विपिन चौरसिया ऊजरा में शिक्षक थे1
- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दावा: समाजवादी सरकार आई तो पहली प्राथमिकता किसान और खेती होगी1
- लड़की की शादी घोड़ी पर बंदोरी में बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर1