रक्सौल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैला। (शैलेन्द्र कुमार भार्गव राज्य कार्यालय प्रभारी दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) रक्सौल 09 नवंबर 2025 रक्सौल:-बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को भाजपा ने अपनी पूरी ताकत रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में झोंक दी। इस मौके पर पार्टी द्वारा भव्य रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया। रोड शो के दौरान डॉ. जायसवाल ने कहा कि रक्सौल विधानसभा सीट पिछले 25 वर्षों से भाजपा के कब्जे में है और इस बार भी जनता भाजपा को ही जीत का आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि रक्सौल के लोग अब किसी भी कीमत पर जंगलराज की वापसी नहीं चाहते। उन्होंने 90 के दशक की याद दिलाते हुए कहा कि उस दौर में रक्सौल में भय और अराजकता का माहौल था। व्यापारी शाम होते ही अपनी दुकानें बंद कर घरों में दुबक जाते थे, और आए दिन फिरौती की घटनाएं आम थीं।डॉ. जायसवाल ने कहा कि जब से भाजपा के विधायक यहां से चुने गए हैं, तब से रक्सौल में शांति, विकास और कानून व्यवस्था कायम है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस अमन-चैन को बनाए रखने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।रोड शो में जगह-जगह समर्थकों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ भाजपा नेताओं का स्वागत किया। क्षेत्र में भाजपा का यह शक्ति प्रदर्शन चुनावी माहौल में नई ऊर्जा भर गया। रक्सौल की सड़कों पर भगवा झंडों और उत्साह से लबरेज समर्थकों की भीड़ ने माहौल को पूरी तरह चुनावी बना दिया। डॉ. जायसवाल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि विकास और सुरक्षा का वादा निभाना है।उन्होंने विश्वास जताया कि रक्सौल की जनता इस बार भी भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।
रक्सौल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैला। (शैलेन्द्र कुमार भार्गव राज्य कार्यालय प्रभारी दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) रक्सौल 09 नवंबर 2025 रक्सौल:-बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को भाजपा ने अपनी पूरी ताकत रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में झोंक दी। इस मौके पर पार्टी द्वारा भव्य रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया। रोड शो के दौरान डॉ. जायसवाल ने कहा कि रक्सौल विधानसभा सीट पिछले 25 वर्षों से भाजपा के कब्जे में है और इस बार भी जनता भाजपा को ही जीत का आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि रक्सौल के लोग अब किसी भी कीमत पर जंगलराज की वापसी नहीं चाहते। उन्होंने 90 के दशक की याद दिलाते हुए कहा कि उस दौर में रक्सौल में भय और अराजकता का माहौल
था। व्यापारी शाम होते ही अपनी दुकानें बंद कर घरों में दुबक जाते थे, और आए दिन फिरौती की घटनाएं आम थीं।डॉ. जायसवाल ने कहा कि जब से भाजपा के विधायक यहां से चुने गए हैं, तब से रक्सौल में शांति, विकास और कानून व्यवस्था कायम है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस अमन-चैन को बनाए रखने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।रोड शो में जगह-जगह समर्थकों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ भाजपा नेताओं का स्वागत किया। क्षेत्र में भाजपा का यह शक्ति प्रदर्शन चुनावी माहौल में नई ऊर्जा भर गया। रक्सौल की सड़कों पर भगवा झंडों और उत्साह से लबरेज समर्थकों की भीड़ ने माहौल को पूरी तरह चुनावी बना दिया। डॉ. जायसवाल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि विकास और सुरक्षा का वादा निभाना है।उन्होंने विश्वास जताया कि रक्सौल की जनता इस बार भी भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।
- User1982Dumri Katsari, Sheohar💣on 12 November
- (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सारण 31 मार्च 2026-सारण:-रात्रि में गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स की दूकान का शटर काट कर अज्ञात चोरो द्वारा कीमती सामान सोना चांदी के आभूषण को चोरी कर लेने की घटना कारित की गई थी।जिस संबंध में गुठनी थाना द्वारा धारा-307/ 331 (2) बी.एन.एस. के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा कांड को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मैरवा के नेतृत्व में एक विषेश टीम का गठन किया गया। गठीत टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान कर कांड का सफल उद्भेदन किया गया।प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए संलिप्त 04 अभियुक्त, 1. टाइगर जयसवाल, पिता-विपिन जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान, वर्तमान पता- साकिन अकटही, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०), 2. समसुल आजम अंसारी, पिता-नसीम अंसारी, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला सिवान, वर्तमान पता साकिन ओगा, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०), 3. धोनी जयसवाल, पिता- अखिलेश जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान, 4. प्रिंस वर्मा, पिता स्व० मोहनलाल वर्मा, साकिन-सोहनपुर, थाना- बनकटा,जिला देवरिया (उ०प्र०) को चोरी के कुछ सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त प्रिंस वर्मा को चोरी का सामान रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता:-1.टाइगर जयसवाल, पिता-विपिन जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी,जिला-सिवान,साकिन-अकटही, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०)2.समसुल आजम अंसारी, पिता नसीम अंसारी, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला सिवान, वर्तमान,पता- साकिन ओगा, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०)3.धोनी जयसवाल, पिता-अखिलेश जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान।4.प्रिंस वर्मा, पिता स्व० मोहनलाल वर्मा, साकिन सोहनपुर,थाना-बनकटा,जिला देवरिया (उ०प्र०)गिरफ्तार अभियुक्त टायगर जयसवाल का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-बनकट्टा थाना कांड सं0-167,24, घारा-115 (2)351(2) 352 बी. एन. एस. गिरफ्तार अभियुक्तों का अन्य आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।जप्त बरामद समानों की विवरणी :-1.घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल-02,2.शटर काटने वाला कटर-03 3.सोना जैसा पदार्थ 55 ग्राम।4.चांदी जैसा पदार्थ-360 ग्राम।5.मोबाइल-04 टीम में शामिल सदस्य :-1.पु.अ.नि. सुनील कुमार, थानाध्यक्ष, गुठनी थाना।2.पु.अ.नि. निरंजन कुमार।3.परि.पु.अ.नि. राजनंदनी कुमारी।4.स.अ.नि. अमरेश कुमार।5.स.अ.नि. पंकज कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी।उपरोक्त घटना के उद्भेदन में शामिल सभी सदस्यों को पुलिस अधीक्षक, महोदय सिवान द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य सहयोगी के संबंध में विस्तृत पुछ-ताछ की जाएगी।2
- मुजफ्फरपुर के अहियापुर चौक पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके को दहला दिया। बाइक सवार अपराधियों ने प्रभाकर कुमार सिंह को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू हुई और FSL टीम भी बुलाई गई। जमीन, पैसे और एग्रीमेंट को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। इस मामले में उदय पटेल और तुलसी राय का नाम सामने आया है, जिनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई भी बताई जा रही है। पुलिस लगातार एक्शन में है, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि अपराधियों को सजा तक पहुंचाना आज भी सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। 👉 हिंदू, मुस्लिम, दलित अमीर गरीब — कानून सबके लिए बराबर है, लेकिन न्याय की राह आज भी लंबी है। निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — सच दिखाना हमारा काम है, फैसला आपका। #Muzaffarpur #मुजफ्फरपुर #BiharCrime #PrabhakarSingh #MurderCase #BreakingNews #AhiyaPur #BiharPolice #CrimeNews #GroundReport #UdayPatel #TulsiRai #LawAndOrder #IndiaNews #Justice #हिंदू #मुस्लिम #दलित #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur1
- सितामढी में बिहार पुलिस के गालीबाज दरोगा, ने फरियादीयो कों दिया गंदी गंदी गालियां।1
- Post by Talk On Chair1
- Post by नीतीश उजाला1
- शिवहर की बेटी दिशा सिंह ने किया कमाल, बिहार बोर्ड 2026 में प्रथम श्रेणी से पास 📝 Description: 📍 शिवहर, बिहार: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में शिवहर की होनहार छात्रा दिशा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। उन्होंने कुल 325 अंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। घर में खुशी का माहौल है, परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया। पिता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दिशा ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। दिशा की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 👉 ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों के लिए पेज को फॉलो करें। 🔖 Hashtags: #DishaSingh #BiharBoard2026 #MatricResult #SheoharNews #BiharNews #SuccessStory #Topper #StudentSuccess #ProudMoment #Education #Inspiration #BiharBoardResult #ViralNews #IndiaNews1
- शिवहर/मुंबई में तीन सगे भाई की चा*कू गो*द कर एक की ह*त्या तीन को किया घा*यल तीनों भाई तरियानी प्रखंड के बैद्यनाथपुर निवासी बताया जा रहा है। द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #varlvedeiotariyanibelsandshivhar1
- (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) गोपालगंज 31 मार्च 2026- गोपालगंज:-कृष्णा सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। 20 करोड़ की सुपारी देकर रची गई थी हत्या की साजिश।एसआईटी की टीम ने शूटर समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।आरोपियों के पास से पुलिस ने देसी कट्टा, कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन किया बरामद। सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी।बीते 23 मार्च को हुसैपुर-कुचायकोट मुख्य मार्ग पर मुड़ा गांव स्थित ईट भट्टा के समीप हुई थी हत्या।2