Shuru
Apke Nagar Ki App…
રોડ બાનવુ
Suresh
રોડ બાનવુ
- User4890Agar, Agar Malwa🙏36 min ago
- User4890Agar, Agar Malwa😡36 min ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मोहन बड़ोदिया रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन का कार्य 7 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक निर्धारित किया गया था। शासन निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अवधि 10 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजु मरावी ने जिले के समस्त किसानो से अनुरोध किया हैं कि नियत अवधि में अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने एवं असुविधा से बचने के लिए अपनी भूमि के निकटतम पंजीयन केन्द्र एवं एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं किसान अपना पंजीयन अनिवार्य1
- मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले के मोहन बड़ौदिया जनपद की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ौदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिनंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिनंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष , संदीप सिसोदिया,गोकुल ,एवं ग्राम पंचायत तिनंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष,संदीप सिसोदिया,गोकुल एवं ग्राम पंचायत तिंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- रोहलखुर्द में बिजली के तार में फॉल्ट से गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, महिदपुर। ग्राम रोहल खुर्द मे बिजली के जर्जर तारों में हुए शॉर्ट सर्किट (फॉल्ट) के कारण एक किसान के गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों में अचानक फॉल्ट हुआ, जिससे निकली चिंगारियों ने सूखी गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। किसान की इतने दिनों की मेहनत पर पानी फिर गया #mahidpur #Ujjain #NewsUpdate #FireAlert1
- दतिया में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष के खिलाफ अहिरवार समाज उतरा सड़कों पर दतिया। 9 मार्च सोमवार सुबह दतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष के खिलाफ अहिरवार समाज सड़कों पर उतर गया कुछ दिन पूर्व दतिया के जिगना गांव में 4 मार्च होली उत्सव में अहिरवार समाज के दो पक्षों में सामाजिक ध्वनि यंत्र नगड़िया फोड़ने को लेकर झड़प हो गई थी भीम आर्मी अध्यक्ष सुरेन्द्र सुनेरिया ने अहिरवार समाज को गाली देते हुए बोला कि चले जाओ कर आओ रिपोर्ट मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता मेरे भाई ने नगड़िया फोड़ी है इसी बीच जिगना से 150 लोगों से ज्यादा दतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष के आतंक के खिलाफ दतिया एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा गया इस मौके पर रामनिवास अहिरवार दीपू अहिरवार कौशल अहिरवार सहित अहिरवार समाज की महिलाएं बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।3
- आलोट मंडी से गेहूं का क्वालिटी अनुसार भाव दिनांक 9 मार्च 2026 के दिन बाजार हल्का सा सुधार के साथ खुला है1
- शाजापुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह, विधायक अरुण भीमावत ने बांटे प्रमाण पत्र शाजापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को शाजापुर के सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाजापुर विधायक अरुण भीमावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य सविता सोनी ने की। इस अवसर पर युवा भारत संस्था के समस्त स्टाफ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किया गया। विधायक अरुण भीमावत ने महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके सशक्तिकरण से ही देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, युवा भारत संस्था के सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।4
- aalot Mandi se lahsun ka bhav today 9/3/2026 ko lahsun ki aavak acchi Rahi1
- मंदसौर जिले में सोमवार शाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। सरिया से भरा 18 चक्कों वाला ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जिसके बाद उसके केबिन में आग लग गई। घटना गरोठ क्षेत्र के रामनगर के पास शाम करीब 6 बजे हुई।1