प्रिंस खान का वीडियो कानून व्यवस्था पर प्रश्नचह्न : मरांडी रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो को सोशल मीडिया के अपने एक्स हैंडल पर साझा कर राज्य सरकार पर हमला बोला। मरांडी ने लिखा, 'झारखंड के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक चिंताजनक स्थिति सामने आई है, जहां कानून की रक्षा करने वाली व्यवस्था खुद सवालों के घेरे में है।' *वीडियो का प्रभाव* मरांडी बोले, धनबाद क्षेत्र के एक कुख्यात अपराधी द्वारा कथित रूप से विदेश से जारी वीडियो ने प्रशासनिक तंत्र और माफिया गठजोड़ को लेकर कई गंभीर आरोपों को बहस का मुद्दा बना दिया है। यह मामला एक शख्स के बयान तक सीमित नहीं, बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था व प्रशासनिक विश्वसनीयता पर बड़े प्रश्नचिह्न खड़े करता है। उन्होंने सीएम से भी इस पर सवाल पूछा है। *आरोप और मांगें* उन्होंने लिखा, धनबाद के एसएसपी पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि यदि ये आरोप थोड़े भी सच्चे हैं तो यह प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भारी संकट है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल पूरा वीडियो वे मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध कराएंगे, ताकि सीएम ये न कह सकें कि उनको इसकी जानकारी नहीं थी। मरांडी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल पद से हटाने, पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, माइनिंग माफिया, भूमि कब्ज़ा और प्रशासनिक संरक्षण से जुड़े सभी आरोपों की न्यायिक निगरानी में जांच कराने, दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
प्रिंस खान का वीडियो कानून व्यवस्था पर प्रश्नचह्न : मरांडी रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो को सोशल मीडिया के अपने एक्स हैंडल पर साझा कर राज्य सरकार पर हमला बोला। मरांडी ने लिखा, 'झारखंड के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक चिंताजनक स्थिति सामने आई है, जहां कानून की रक्षा करने वाली व्यवस्था खुद सवालों के घेरे में है।' *वीडियो का प्रभाव* मरांडी बोले, धनबाद क्षेत्र के एक कुख्यात अपराधी द्वारा कथित रूप से विदेश से जारी वीडियो ने प्रशासनिक तंत्र और माफिया गठजोड़ को लेकर कई गंभीर आरोपों को बहस का मुद्दा बना दिया है। यह मामला एक शख्स के बयान तक सीमित नहीं, बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था व प्रशासनिक विश्वसनीयता पर बड़े प्रश्नचिह्न खड़े
करता है। उन्होंने सीएम से भी इस पर सवाल पूछा है। *आरोप और मांगें* उन्होंने लिखा, धनबाद के एसएसपी पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि यदि ये आरोप थोड़े भी सच्चे हैं तो यह प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भारी संकट है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल पूरा वीडियो वे मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध कराएंगे, ताकि सीएम ये न कह सकें कि उनको इसकी जानकारी नहीं थी। मरांडी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल पद से हटाने, पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, माइनिंग माफिया, भूमि कब्ज़ा और प्रशासनिक संरक्षण से जुड़े सभी आरोपों की न्यायिक निगरानी में जांच कराने, दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
- धनबाद में प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस रंगदारी गैंग पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।1
- बोकारो के चास में NH32 पर इथेनॉल से भरा एक टैंकर गोवाई डैम के पास पलट गया। इस हादसे के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई, जिसके कारण घंटों तक यातायात बाधित रहा।1
- yah hai hamara bada Eid ka jama masjid ke aage Jahan per road per Pani jama ho raha hai Pani nikalne ka rasta bilkul nahin hai jaise ki aap ham sab public ko Jaan mein bahut jyada dikkat taklif uthakar Jana padta hai abhi to thoda hai jab barish hota to pura road per pani rahata hai yah barat ka jama masjid ke aage aur yahan per Pani jama ho jata hai Jaise ki barish mein Pani jama ho jata hai aur yah Pani nikalne ka rasta bilkul bhi nahin hai1
- Post by Radhe Bihari3
- *एसडीपीओ धनंजय कुमार ने छात्राओं से किया संवाद, कन्या उच्च विद्यालय में ‘सशक्त बेटी–सुरक्षित बेटी’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* एसडीपीओ धनंजय कुमार और शिक्षाविद मोनिला जैन ने छात्राओं को दिए सुरक्षा और करियर सफलता के टिप्स बगोदर: बगोदर के कन्या उच्च विद्यालय में गुरुवार को ‘सशक्त बेटी–सुरक्षित बेटी’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीपीओ धनंजय कुमार और विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद मोनीला जैन ने छात्राओं से संवाद कर आत्मसुरक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा और करियर निर्माण पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसडीपीओ धनंजय कुमार ने जेंडर समानता पर जोर देते हुए कहा कि लड़के और लड़कियों में कोई फर्क नहीं है और मेहनत व शिक्षा के बल पर छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए बने कानूनों, खासकर पोक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना दें। वहीं मोनीला जैन ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, मोबाइल और इंटरनेट का सही उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने गुड टच और बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर भी छात्राओं को जागरूक किया और कहा कि किसी भी तरह की मानसिक प्रताड़ना या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि भरोसेमंद लोगों से बात करें। विद्यालय सचिव छोटू यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। संचालन शिक्षक नंदलाल राणा ने किया, जबकि प्रिंसिपल धनेश्वरी देवी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।1
- धनबाद के निरसा में एमपीएल कोयला मार्ग पर एक हाईवा ने भैंस को टक्कर मारी, जिससे उसकी कमर टूट गई। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घंटों कोयला ढुलाई रोक दी। प्रशासन की मौजूदगी में ₹45,000 मुआवजे पर सहमति बनने के बाद गतिरोध समाप्त हुआ।5
- झारखंड के धनबाद में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस उसकी पहचान और मौत के रहस्य को सुलझाने में जुट गई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।1
- जनगणना फॉर्म में 'कुरमी' या 'कुड़मी' शब्द की सही वर्तनी को लेकर असमंजस बना हुआ है। कई नेताओं ने इस महत्वपूर्ण पहचान से जुड़े मुद्दे पर अपनी राय सामने रखी है, जिसका समाज पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।1
- गिरिडीह के गांडेय प्रखंड स्थित चिहिटिया गाँव की सड़कें बदहाल हैं। इन खराब सड़कों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1