logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गन पॉइंट पर ATM फ्रेंचाइजी संचालक से 9.60 लाख की लूट, बिना नंबर की बाइक से आए बदमाश ने पिस्तौल सटाकर छीना बैग भदोही, उत्तर प्रदेश। भदोही में शुक्रवार को दिनदहाड़े गन पॉइंट पर 9 लाख 60 हजार रुपये की लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। औराई कोतवाली क्षेत्र में ATM में कैश डालने जा रहे फ्रेंचाइजी संचालक को बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक सवार बदमाश ने लबे रोड रोक लिया। आरोप है कि बदमाश ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित को पिस्तौल सटा दी और पिस्तौल की नोक पर रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है, और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सर्च अभियान चला रही है।

3 hrs ago
user_The Bhadohi News
The Bhadohi News
City Star Bhadohi, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

गन पॉइंट पर ATM फ्रेंचाइजी संचालक से 9.60 लाख की लूट, बिना नंबर की बाइक से आए बदमाश ने पिस्तौल सटाकर छीना बैग भदोही, उत्तर प्रदेश। भदोही में शुक्रवार को दिनदहाड़े गन पॉइंट पर 9 लाख 60 हजार रुपये की लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। औराई कोतवाली क्षेत्र में ATM में कैश डालने जा रहे फ्रेंचाइजी संचालक को बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक सवार बदमाश ने लबे रोड रोक लिया। आरोप है कि बदमाश ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित को पिस्तौल सटा दी और पिस्तौल की नोक पर रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है, और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सर्च अभियान चला रही है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • CYBER VAJRA अभियान के तहत 50 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार। भदोही पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी निवेश, ऑनलाइन टास्क और शेयर मार्केट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से 18 NCRP शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें 50 लाख रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी WhatsApp, Telegram, फर्जी Investment लिंक, APK फाइल और नकली वेबसाइटों के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करते थे। साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि म्यूल बैंक खातों में मंगाकर ATM, AEPS और UPI के जरिए निकाली जाती थी। भदोही पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों पर बड़ा शिकंजा कसने में सफलता मिली है। मामले में तीन अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    CYBER VAJRA अभियान के तहत 50 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार।
भदोही पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी निवेश, ऑनलाइन टास्क और शेयर मार्केट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से 18 NCRP शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें 50 लाख रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार आरोपी WhatsApp, Telegram, फर्जी Investment लिंक, APK फाइल और नकली वेबसाइटों के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करते थे। साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि म्यूल बैंक खातों में मंगाकर ATM, AEPS और UPI के जरिए निकाली जाती थी।
भदोही पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों पर बड़ा शिकंजा कसने में सफलता मिली है। मामले में तीन अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_The Bhadohi News
    The Bhadohi News
    City Star Bhadohi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • भदोही: समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा फूलन देवी तिराहा स्थित अर्थ लॉन में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, कुटीर उद्योग, आरक्षण और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। कार्यक्रम में भदोही विधायक जाहिद बेग, पूर्व जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला सचिव सहित समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 📍 स्थान: भदोही, उत्तर प्रदेश News Time UP पर देखें भदोही, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें।
    1
    भदोही: समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा फूलन देवी तिराहा स्थित अर्थ लॉन में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, कुटीर उद्योग, आरक्षण और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।
कार्यक्रम में भदोही विधायक जाहिद बेग, पूर्व जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला सचिव सहित समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📍 स्थान: भदोही, उत्तर प्रदेश
News Time UP पर देखें भदोही, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें।
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Bhadohi District block Gyanpur Village wari me barish sam time hua Mere gram Panchayat wari me sam time tej hava ke sath barish ho raha bahut hi achha ho raha garmi se rahat hai log
    1
    Bhadohi District block Gyanpur Village wari me barish sam time   hua
Mere gram Panchayat wari me sam time tej hava ke sath barish ho raha bahut hi achha ho raha garmi se rahat hai log
    user_Vikas Kumar Yadav
    Vikas Kumar Yadav
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • साइबर ठगी नेटवर्क पर भदोही पुलिस का प्रहार, ठगों की गिरफ्तारी पर क्या कुछ बोल रहे हैं, शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही सुनिए आप सब।
    1
    साइबर ठगी नेटवर्क पर भदोही पुलिस का प्रहार, ठगों की गिरफ्तारी पर क्या कुछ बोल रहे हैं, शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही  सुनिए आप सब।
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Local News Reporter Gyanpur, Bhadohi•
    9 hrs ago
  • गोपीगंज में बेखौफ चोरों का आतंक! शटर काटकर लाखों की नकदी लेकर फरार | Gopiganj | UP
    1
    गोपीगंज में बेखौफ चोरों का आतंक! शटर काटकर लाखों की नकदी लेकर फरार | Gopiganj  | UP
    user_B Republic News
    B Republic News
    News Gyanpur, Bhadohi•
    15 hrs ago
  • जनपद भदोही के चौरी थाना अंतर्गत ग्राम बेदमन पुर निवाशी, रानी यादव पत्नी संतोष यादव की देवर, राजेश यादव ने हत्या करदी दिनांक 05.08.2026 कोे थाना चौरी अंतर्गत ग्राम बेदमनपुर में शाम 4:00 बजे संतोष यादव की पत्नी रानी यादव अपने पुराने घर में लकड़ी लेने के लिए गई थी। उस समय वहां मौजूद उसका देवर राजेश यादव उससे वाद-विवाद करने लगा। इसको सुनते हुए राजेश यादव की 17 वर्षीय पुत्री मौके पर पहुंची तथा बीच-बचाव करने लगी। राजेश यादव ने लकड़ी के टुकड़े से उसके सर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह अचेत हो गई। तत्काल उसको जीवन ज्योति हॉस्पिटल भदोही एडमिट कराया गया, इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक भदोही महोदय के निर्देशन में मुखबिर खास की सूचना पर परसीपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक वन विभाग के पास थाना चौरी की पुलिस द्वारा घेराबंदी करके अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त राजेश यादव के पास से आला कत्ल लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है। उसके भाई संतोष यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।* *उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में श्री राजीव कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी औराई की बाईट-*
    1
    जनपद भदोही के चौरी थाना अंतर्गत ग्राम बेदमन पुर निवाशी, रानी यादव पत्नी संतोष यादव की देवर, राजेश यादव ने हत्या करदी
दिनांक 05.08.2026 कोे थाना  चौरी अंतर्गत ग्राम बेदमनपुर में शाम 4:00 बजे संतोष यादव की पत्नी रानी यादव अपने पुराने घर में लकड़ी लेने के लिए गई थी। उस समय वहां मौजूद उसका देवर राजेश यादव उससे वाद-विवाद करने लगा। इसको सुनते हुए राजेश यादव की 17 वर्षीय पुत्री मौके पर पहुंची तथा बीच-बचाव करने लगी। राजेश यादव ने लकड़ी के टुकड़े से उसके सर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह अचेत हो गई। तत्काल उसको जीवन ज्योति हॉस्पिटल भदोही एडमिट कराया गया, इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक भदोही महोदय के निर्देशन में मुखबिर खास की सूचना पर परसीपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक वन विभाग के पास थाना चौरी की पुलिस द्वारा घेराबंदी करके अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त राजेश यादव के पास से आला कत्ल लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है। उसके भाई संतोष यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।* 
*उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में श्री राजीव कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी औराई की बाईट-*
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.