logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत विकास परिषद सुमेरपुर-शिवगंज के चुनाव सम्पन्न, राठौड़ पुनः अध्यक्ष चुने गए नरेश मालवीय, सुमेरपुर । भारत विकास परिषद शाखा सुमेरपुर-शिवगंज के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव हुकुम बाग स्थित मानसरोवर वाटिका में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी डॉ. सुरेशचंद अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करवाई। चुनाव में परबत सिंह राठौड़ को निर्विरोध अध्यक्ष, डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा को सचिव एवं सीए चेतन अरोड़ा को कोषाध्यक्ष पद पर पुनः चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ वंदे मातरम गीत से हुई। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया। अध्यक्ष परबत सिंह राठौड़ ने स्वागत उद्बोधन में आगामी सत्र के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई। सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष चेतन अरोड़ा ने आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा। इस अवसर पर भामाशाह गौतम गोयल का साफा, माला व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र गहलोत ने परिषद के पंचसूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण की महत्ता बताते हुए संगठन के उद्देश्यों व गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अंत में सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन शैतानसिंह सांदू ने किया। समारोह में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र गहलोत (राजस्थान पश्चिमी प्रांत) प्रमिला गहलोत प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी (संस्कार), गजेंद्रसिंह राणावत प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी (सेवा), मीनाक्षी गहलोत प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी (संपर्क गतिविधि), सोनाराम कुमावत पाली जिला सहसमन्वयक भारत विकास परिषद सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_Naresh kumar Malviya
Naresh kumar Malviya
Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
4 hrs ago
f56a238c-62a9-4ed5-8bb1-591ff3b8950f

भारत विकास परिषद सुमेरपुर-शिवगंज के चुनाव सम्पन्न, राठौड़ पुनः अध्यक्ष चुने गए नरेश मालवीय, सुमेरपुर । भारत विकास परिषद शाखा सुमेरपुर-शिवगंज के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव हुकुम बाग स्थित मानसरोवर वाटिका में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी डॉ. सुरेशचंद अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करवाई। चुनाव में परबत सिंह राठौड़ को निर्विरोध अध्यक्ष, डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा को सचिव एवं सीए चेतन अरोड़ा को कोषाध्यक्ष पद पर पुनः चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ वंदे मातरम गीत से हुई। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया। अध्यक्ष परबत सिंह राठौड़ ने स्वागत उद्बोधन में आगामी सत्र के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई। सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष चेतन अरोड़ा ने आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा। इस अवसर पर भामाशाह गौतम गोयल का साफा, माला व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र गहलोत ने परिषद के पंचसूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण की महत्ता बताते हुए संगठन के उद्देश्यों व गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अंत में सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन शैतानसिंह सांदू ने किया। समारोह में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र गहलोत (राजस्थान पश्चिमी प्रांत) प्रमिला गहलोत प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी (संस्कार), गजेंद्रसिंह राणावत प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी (सेवा), मीनाक्षी गहलोत प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी (संपर्क गतिविधि), सोनाराम कुमावत पाली जिला सहसमन्वयक भारत विकास परिषद सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • फालना के वार्ड नंबर 25 स्थित श्री सोडी मामाजी मंदिर में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति गैर नृत्य महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण हाथों में लट लेकर गैर स्थल पर पहुँचे और ढोल की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य में ग्रामीण अपनी पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर शामिल हुए। परंपरा के अनुसार, बहनें गैर नृत्य कर रहे ग्रामीणों को पुष्पहार पहनाकर उनके स्वस्थ रहने की कामना करती हैं। गैर नृत्य के बाद मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया और भगवान को भोग लगाया गया। महाआरती के उपरांत महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। देर रात तक भक्ति संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजनी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियाँ दीं। इस वार्षिक कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएं भूराराम चौधरी, हीराराम चौधरी और लालाराम चौधरी ने संभालीं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।
    2
    फालना के वार्ड नंबर 25 स्थित श्री सोडी मामाजी मंदिर में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति गैर नृत्य महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण हाथों में लट लेकर गैर स्थल पर पहुँचे और ढोल की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य में ग्रामीण अपनी पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर शामिल हुए।
परंपरा के अनुसार, बहनें गैर नृत्य कर रहे ग्रामीणों को पुष्पहार पहनाकर उनके स्वस्थ रहने की कामना करती हैं। गैर नृत्य के बाद मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया और भगवान को भोग लगाया गया।
महाआरती के उपरांत महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। देर रात तक भक्ति संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजनी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियाँ दीं।
इस वार्षिक कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएं भूराराम चौधरी, हीराराम चौधरी और लालाराम चौधरी ने संभालीं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • प्रेस नोट जालोर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक एवम नगर कांग्रेस जालोर की संयुक्त बेठक आज 01 अप्रैल 2026 बुधवार सुबह 11.00 बजे जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में आयोजित हुई। बेठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी रवैये जिसके तहत् भाजपा की सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में दमनकारी नीति अपनाते हुये प्रशासक नियुक्त किये गये हैं, के विरोध में तथा आम जनता को अवगत कराने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान दिनांक 01 अप्रेल, 2026 से प्रारम्भ किया जा रहा है। अभियान के तहत् जालोर जिले के समस्त वार्ड, ग्राम पंचायत, ब्लॉक तथा जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित कर जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने समस्त काँग्रेसजन से इस अभियान के तहत गांव गांव ढाणी ढाणी तक भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने की अपील की। बैठक को सम्बोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि यहअभियान जो सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा एवं मज़बूती का संकल्प है। संवैधानिक प्रावधानों की धज्जियां उड़ाकर भाजपा सरकार बार-बार पंचायत और निकाय चुनाव टाल रही है।यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिये धातक है। बेठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर चुनावों को टालने का प्रयास कर रही हैं।उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें, भाजपा सरकार की असलियत को उजागर करें और जनता के अधिकारों की बात करें। साथ ही, पंचायत व वार्ड स्तर पर सक्रिय व समर्पित कांग्रेसजनों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करें। पंचायत एवं वार्ड कांग्रेस की कार्यकारिणियों के गठन से धरातल पर संगठन और अधिक सशक्त बनाएं। बेठक को ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पुणे खान,भरत मेघवाल, किशनाराम चौधरी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। बेठक में नवनियुक्त जालोर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशनाराम चौधरी एवम बाकरा मंडल अध्यक्ष भरत मेघवाल का स्वागत सत्कार किया गया। बेठक समाप्ति के पश्चात समस्त कांग्रेसजनों ने जालोर शहर की सीवरेज, सड़को सहित विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालोर को एक ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग,ओबीसी जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पीर सिंह मालपुरा, पुणे खान,भरत मेघवाल, किशनाराम चौधरी, गीता श्री मेघवाल, कामिनी शर्मा, बसंत सुथार,लक्ष्मण सिंह सांखला, सुरेश मेघवाल, शीला चौधरी, मांगीलाल गर्ग,मदन आब्रा,महेंद्र सोनगरा, जोगाराम सरगरा, बंशीलाल माली,उम्मेद सिंह चारण, मिश्रीमल गहलोत,फूसाराम माली,सुरेश गर्ग, कृष्ण कुमार वनिका, भरत सुथार,अयूब शेख,पुखराज माली,इकबाल खान, हामिद खान नागोरी, कमल सिंह बालावत, फकरुद्दीन मेहर,ओमप्रकाश चौधरी,कपूराराम परिहार,जुजाराम ,बाबुलाल नरसाना मदन सिंह ,पोकाराम मीणा,करनाराम तिखी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे। सादर प्रकाशनार्थ। कार्यक्रम के फोटो संलग्न हैं। दिनांक-01/04/2026 योगेंद्र सिंह कुम्पावत प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी जालोर 8209113629 9414589995
    4
    प्रेस नोट
जालोर।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक एवम नगर कांग्रेस जालोर की संयुक्त बेठक आज 01 अप्रैल 2026 बुधवार सुबह 11.00 बजे जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में आयोजित हुई।
बेठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी रवैये जिसके तहत् भाजपा की सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में दमनकारी नीति अपनाते हुये प्रशासक नियुक्त किये गये हैं, के विरोध में तथा आम जनता को अवगत कराने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान दिनांक 01 अप्रेल, 2026 से प्रारम्भ किया जा रहा है। अभियान के तहत् जालोर जिले के समस्त वार्ड, ग्राम पंचायत, ब्लॉक तथा जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित कर जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने समस्त काँग्रेसजन से इस अभियान के तहत गांव गांव ढाणी ढाणी तक भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने की अपील की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि यहअभियान जो सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा एवं मज़बूती का संकल्प है।
संवैधानिक प्रावधानों की धज्जियां उड़ाकर भाजपा सरकार बार-बार पंचायत और निकाय चुनाव टाल रही है।यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिये धातक है।
बेठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर चुनावों को टालने का प्रयास कर रही हैं।उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें, भाजपा सरकार की असलियत को उजागर करें और जनता के अधिकारों की बात करें। साथ ही, पंचायत व वार्ड स्तर पर सक्रिय व समर्पित कांग्रेसजनों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करें। पंचायत एवं वार्ड कांग्रेस की कार्यकारिणियों के गठन से धरातल पर संगठन और अधिक सशक्त बनाएं।
बेठक को ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पुणे खान,भरत मेघवाल, किशनाराम चौधरी ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।
बेठक में नवनियुक्त जालोर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशनाराम चौधरी एवम बाकरा मंडल अध्यक्ष भरत मेघवाल का स्वागत सत्कार किया गया।
बेठक समाप्ति के पश्चात समस्त कांग्रेसजनों ने जालोर शहर की सीवरेज, सड़को सहित विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण हेतु  अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालोर को एक ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग,ओबीसी जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पीर सिंह मालपुरा, पुणे खान,भरत मेघवाल, किशनाराम चौधरी, गीता श्री मेघवाल, कामिनी शर्मा, बसंत सुथार,लक्ष्मण सिंह सांखला, सुरेश मेघवाल, शीला चौधरी, मांगीलाल गर्ग,मदन आब्रा,महेंद्र सोनगरा, जोगाराम सरगरा, बंशीलाल माली,उम्मेद सिंह चारण, मिश्रीमल गहलोत,फूसाराम माली,सुरेश गर्ग, कृष्ण कुमार वनिका, भरत सुथार,अयूब शेख,पुखराज माली,इकबाल खान, हामिद खान नागोरी, कमल सिंह बालावत, फकरुद्दीन मेहर,ओमप्रकाश चौधरी,कपूराराम
परिहार,जुजाराम ,बाबुलाल नरसाना मदन सिंह ,पोकाराम मीणा,करनाराम तिखी
सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।
सादर प्रकाशनार्थ।
कार्यक्रम के फोटो संलग्न हैं।
दिनांक-01/04/2026
योगेंद्र सिंह कुम्पावत
प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी
जालोर
8209113629
9414589995
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी से 29 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में मंडार थानाधिकारी प्रवीण आचार्य के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी ने बताया कि एएसआई गणेशराम मय टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोरडा में संदिग्ध फॉर्च्यूनर को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में 29 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। पुलिस ने तुरंत वाहन को जब्त करते हुए चालक तेजाराम पुत्र अजाराम निवासी मुकने का तला, दूदू, जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में सीआई प्रवीण कुमार आचार्य सहित एसआई कमल सिंह प्रभारी डीएसटी, एएसआई गणेशराम, कांस्टेबल सांवलाराम, श्रवण कुमार, श्रीराम का योगदान रहा ।
    1
    जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी से 29 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में मंडार थानाधिकारी प्रवीण आचार्य के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई को अंजाम दिया।
थानाधिकारी ने बताया कि एएसआई गणेशराम मय टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोरडा में संदिग्ध फॉर्च्यूनर को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में 29 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली।
पुलिस ने तुरंत वाहन को जब्त करते हुए चालक तेजाराम पुत्र अजाराम निवासी मुकने का तला, दूदू, जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई में सीआई प्रवीण कुमार आचार्य सहित एसआई कमल सिंह प्रभारी डीएसटी, एएसआई गणेशराम, कांस्टेबल सांवलाराम, श्रवण कुमार, श्रीराम का योगदान रहा ।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    2
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by नरेशभील
    1
    Post by नरेशभील
    user_नरेशभील
    नरेशभील
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • गोगला में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 24 घंटे का अखंड राम कीर्तन आयोजित किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल होकर राम नाम का संकीर्तन कर रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।
    1
    गोगला में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 24 घंटे का अखंड राम कीर्तन आयोजित किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल होकर राम नाम का संकीर्तन कर रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • प्रेस नोट दिनांक: 01/04/2026 | स्थान: जालोर मारवाड़ी युवा मंच, जालोर शाखा एवं हीरा दे शाखा द्वारा “अमृत धारा” प्रकल्प का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर JITO द्वारा संपूर्ण भारत में आयोजित “नवकार दिवस 2.0” के प्रचार रथ का भी भव्य स्वागत किया गया। मंच के अध्यक्ष मोहित बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा “अमृत धारा” प्रकल्प के तहत महावीर जयंती से आगामी 5 माह तक पूरे शहर में 14 स्थानों पर अस्थायी ठंडे पानी की प्याऊ संचालित की जाएगी, जिससे आमजन को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। इस अवसर पर हीरा दे शाखा की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी कोठारी ने प्याऊ का उद्घाटन कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंच के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत भूतड़ा, राजू जी चौधरी, भरत जी गोयल सहित मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
    3
    प्रेस नोट
दिनांक: 01/04/2026 | स्थान: जालोर
मारवाड़ी युवा मंच, जालोर शाखा एवं हीरा दे शाखा द्वारा “अमृत धारा” प्रकल्प का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर JITO द्वारा संपूर्ण भारत में आयोजित “नवकार दिवस 2.0” के प्रचार रथ का भी भव्य स्वागत किया गया।
मंच के अध्यक्ष मोहित बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा “अमृत धारा” प्रकल्प के तहत महावीर जयंती से आगामी 5 माह तक पूरे शहर में 14 स्थानों पर अस्थायी ठंडे पानी की प्याऊ संचालित की जाएगी, जिससे आमजन को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी।
इस अवसर पर हीरा दे शाखा की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी कोठारी ने प्याऊ का उद्घाटन कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंच के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत भूतड़ा, राजू जी चौधरी, भरत जी गोयल सहित मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.