logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीएम पुलिस चौकी के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। फरेंदा की ओर से महराजगंज जा रहा खाद्य तेल से लदा तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 25 बीटी 3866 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद दो महिलाओं को चपेट में लेते हुए सड़क के दूसरी तरफ पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे मौजूद महिलाओं को अपनी चपेट में लेता हुआ पलट गया। टक्कर पलटने के दौरान की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। हादसे में चेहरी टोला, कोल्हुआजोत निवासिनी लक्ष्मीना (लगभग 21 वर्ष), पत्नी जय हिंद निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला पारस की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक और उसके सहकर्मी को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी पर पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं भीषण हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Public maharajganj #Maharajganj #maharajganjnews #pharenda #NewsUpdate #RoadAccident #accident #RoadSafety #MaharajganjPolice #everyone #followers

6 hrs ago
user_PUBLIC MAHARAJGANJ
PUBLIC MAHARAJGANJ
महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुरवा विधानसभा में गूंजा तिरंगे का जयघोष, विधायक अनिल सिंह ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा पुरवा विधानसभा में गूंजा तिरंगे का जयघोष, विधायक अनिल सिंह ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
    1
    पुरवा विधानसभा में गूंजा तिरंगे का जयघोष, विधायक अनिल सिंह ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
पुरवा विधानसभा में गूंजा तिरंगे का जयघोष, विधायक अनिल सिंह ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🚔 फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी का सामान बरामद 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🚔 फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी का सामान बरामद फरेन्दा कस्बे में पुलिस ने बलैनो कार संख्या UP56AY1907 को रोककर तलाशी ली। कार से 7 बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, 2 गत्ता मैगी और 275 फेयर एंड लवली क्रीम की ट्यूब बरामद की गई। मामले में बस्ती निवासी सुनील मिश्रा (34) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 📍 फरेन्दा, महराजगंज 🚨 तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच जारी। #BreakingNews #Maharajganj #Farenda #MaharajganjPolice #PoliceAction #Smuggling #CustomAct #CrimeNews #UPPolice #Basti #FarendaPolice #MaharajganjNews #PublicMaharajganj #LatestNews #UPNews
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
🚔 फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी का सामान बरामद
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
🚔 फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी का सामान बरामद
फरेन्दा कस्बे में पुलिस ने बलैनो कार संख्या UP56AY1907 को रोककर तलाशी ली। कार से 7 बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, 2 गत्ता मैगी और 275 फेयर एंड लवली क्रीम की ट्यूब बरामद की गई।
मामले में बस्ती निवासी सुनील मिश्रा (34) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
📍 फरेन्दा, महराजगंज
🚨 तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच जारी।
#BreakingNews #Maharajganj #Farenda #MaharajganjPolice #PoliceAction #Smuggling #CustomAct #CrimeNews #UPPolice #Basti #FarendaPolice #MaharajganjNews #PublicMaharajganj #LatestNews #UPNews
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तस्करी पर लगाम: फरेन्दा पुलिस ने बलैनो समेत लाखों का सामान पकड़ा महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध तस्करी रोकथाम के थाना फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाया जा रहा भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।बुधवार को फरेन्दा पुलिस ने कस्बा फरेन्दा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बलैनो कार (गाड़ी संख्या UP56AY1907) को संदिग्ध पाकर रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गाड़ी में 7 बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, 2 गत्ता मैगी और 4 प्लास्टिक में रखी 275 अदद फेयर एंड लवली ट्यूब मिली। प्रारंभिक जांच में सामान के वैध कागजात नहीं पाए गए। पुलिस ने मौके से कार चालक सुनील मिश्रा पुत्र देवतामनी मिश्रा निवासी ग्राम नदाई हरहिया, थाना हरैया, जनपद बस्ती उम्र करीब 34 वर्ष को हिरासत में ले लिया। बरामद सामान और वाहन को कब्जे में लेकर थाना फरेन्दा पर मु0अ0सं0 NIL/2026 धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने सामान को तस्करी के माध्यम से लाने की बात स्वीकारी है। पुलिस को आशंका है कि यह सामान नेपाल सीमा के रास्ते लाकर आगे अन्य जिलों में खपाया जाना था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उ0नि0 सौरभ पटेल, कां0 अनिल कुमार यादव, रिकां0 गौरव वर्मा और रिकां0 अजय यादव शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और नेटवर्क के अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
    1
    तस्करी पर लगाम: फरेन्दा पुलिस ने बलैनो समेत लाखों का सामान पकड़ा
महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध तस्करी रोकथाम के थाना फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाया जा रहा भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।बुधवार को फरेन्दा पुलिस ने कस्बा फरेन्दा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बलैनो कार (गाड़ी संख्या UP56AY1907) को संदिग्ध पाकर रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गाड़ी में 7 बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, 2 गत्ता मैगी और 4 प्लास्टिक में रखी 275 अदद फेयर एंड लवली ट्यूब मिली। प्रारंभिक जांच में सामान के वैध कागजात नहीं पाए गए।
पुलिस ने मौके से कार चालक सुनील मिश्रा पुत्र देवतामनी मिश्रा निवासी ग्राम नदाई हरहिया, थाना हरैया, जनपद बस्ती उम्र करीब 34 वर्ष को हिरासत में ले लिया। बरामद सामान और वाहन को कब्जे में लेकर थाना फरेन्दा पर मु0अ0सं0 NIL/2026 धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त ने सामान को तस्करी के माध्यम से लाने की बात स्वीकारी है। पुलिस को आशंका है कि यह सामान नेपाल सीमा के रास्ते लाकर आगे अन्य जिलों में खपाया जाना था।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उ0नि0 सौरभ पटेल, कां0 अनिल कुमार यादव, रिकां0 गौरव वर्मा और रिकां0 अजय यादव शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और नेटवर्क के अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • starpublicnews आज दिनांक 12-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    1
    starpublicnews 
आज दिनांक 12-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। 
किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    user_STAR PUBLIC NEWS
    STAR PUBLIC NEWS
    Newsagent महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • "तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी" प्रेमी और प्रेमिका के घर वालों ने पहले किया था विरोध, दोनों पक्ष के रजामंदी पर थाना परिसर में स्थित मंदिर में लिए सात फेरे, जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है यह मामला! #Maharajganj #police #purandarpur #lovemarriage #people #girlboyfriend "तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी" प्रेमी और प्रेमिका के घर वालों ने पहले किया था विरोध, दोनों पक्ष के रजामंदी पर थाना परिसर में स्थित मंदिर में लिए सात फेरे, जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है यह मामला! #Maharajganj #police #purandarpur #lovemarriage #people #girlboyfriend
    1
    "तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी"

प्रेमी और प्रेमिका के घर वालों ने  पहले किया था विरोध,

दोनों पक्ष के रजामंदी पर थाना परिसर में स्थित मंदिर में लिए सात फेरे, 

जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है यह मामला!

#Maharajganj 
#police 
#purandarpur 
#lovemarriage
#people 
#girlboyfriend 

    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ठेकेदार की हत्या का वीडियो वायरल, तलवार से हमला करता दिखा आरोपी गोरखपुर। ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या का वीडियो सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। वायरल वीडियो में आरोपी राहुल चौधरी कथित तौर पर तलवार से शिवकुमार पर हमला करता दिखाई दे रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई गई है। मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। वायरल वीडियो में आरोपी राहुल चौधरी कथित तौर पर तलवार से शिवकुमार पर हमला करता दिखाई दे रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई गई है। मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। उक्त मामले की जांच हो रही है जांचोपरांत सच्चाई का पता चल पाएगा
    1
    ठेकेदार की हत्या का वीडियो वायरल, तलवार से हमला करता दिखा आरोपी
गोरखपुर। ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या का वीडियो सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। वायरल वीडियो में आरोपी राहुल चौधरी कथित तौर पर तलवार से शिवकुमार पर हमला करता दिखाई दे रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई गई है। मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। वायरल वीडियो में आरोपी राहुल चौधरी कथित तौर पर तलवार से शिवकुमार पर हमला करता दिखाई दे रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई गई है।
मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
उक्त मामले की जांच हो रही है जांचोपरांत सच्चाई का पता चल पाएगा
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.