भ्रष्टाचार की शिकायत करना पंचायत सहायक को पड़ा भारी, शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, प्रतापगढ़/कुंडा। विकासखंड बिहार क्षेत्र की ग्राम सभा देवरी हरदोई पट्टी में भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले पंचायत सहायक अभिषेक सिंह ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद उन पर मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। पंचायत सहायक अभिषेक सिंह के अनुसार, ग्राम सभा में एक ही नाली के निर्माण कार्य का दो बार सरकारी भुगतान कराए जाने का मामला सामने आया था, जिसे उन्होंने अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत मानते हुए मुख्य विकास अधिकारी, प्रतापगढ़ से शिकायत की थी। अभिषेक सिंह का कहना है कि उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी की ओर से मामले की जांच कराई गई थी। आरोप है कि जांच प्रक्रिया शुरू होने के बाद ग्राम प्रधान की मिली भगत से एडीओ पंचायत, बिहार, कुंडा की ओर से उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और एडियो पंचायत पीड़ित से कह रहे हैं कि ग्राम प्रधान फसवा देगा फर्जी मुकदमे में। पंचायत सहायक ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की ओर से उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। अभिषेक सिंह के मुताबिक, गांव की ही एक महिला से उनके बीच ₹20,000 के लेन-देन का मामला था, लेकिन उनके द्वारा उक्त रकम ऑनलाइन महिला के बैंक खाते में वापस ट्रांसफर कर दी गई है। इसके बावजूद उनका आरोप है कि पुराने लेन-देन को आधार बनाकर उन्हें किसी मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत सहायक का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करने के बाद उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। अभिषेक सिंह ने कहा कि वह दबाव में आकर अपनी शिकायत वापस नहीं लेंगे और पूरे मामले की शिकायत कमिश्नर सहित जिले के उच्च अधिकारियों से करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह मुख्यमंत्री जनता दरबार में भी पहुंचकर पूरे प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। पंचायत सहायक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा शिकायतकर्ता को किसी भी प्रकार से प्रताड़ित किए जाने पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों और ग्राम प्रधान का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी जिसका वीडीयो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ।

- श्रवण मास की कांवर यात्रा शुरू होने से पहले प्रतापगढ़ कुण्डा संग्रामगढ़ से लापरवाही सामने आई हैं संग्रामगढ़ बाजार से खनवारी नहर तक बेहद हालत बेकार है इसी रास्ते से 2 अगस्त को मानिकपुर गंगा घाट से गंगा जल लेकर हज़ारों यात्रियों baba Ghuisarnath लेकिन 3 km तक जगह जगह गड्डा है संग्रामगढ़ कुण्डा प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश1
- कौशाम्बी से इस वक्त की बड़ी खबर... पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण की पहल पर कड़ा धाम के कुबरी घाट और कालेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए फ्लोटिंग बूम बैरियर लगाए गए हैं। गंगा स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दायरे में स्नान कराने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई है। यह कार्य पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सिराथू, उप जिलाधिकारी सिराथू तथा नगर पंचायत के संयुक्त प्रयास से पूरा कराया गया। फ्लोटिंग बैरियर तेज बहाव वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने कहा है कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह पहल कड़ा धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्नान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी #Kaushambi #कौशाम्बी #Kara #Kesari #RamrajKushwaha #PunyatithiSpecial #StationeryDistribution #PrathmikVidyalaya #ManojKumarMaurya #UPNews #UttarPradeshNews #GramPanchayat #LocalNews #ShraddhanjaliSpecial #EducationForAll रिपोर्ट: जर्नलिस्ट मनोज कुमार मौर्य स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी1
- कौशांबी। धर्मा देवी इंटर कॉलेज में 28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार संजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की वैष्णवी ने प्रथम, प्राची यादव ने द्वितीय तथा डीडी कॉन्वेंट की एंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की पलक जायसवाल प्रथम, शिक्षा वर्मा द्वितीय तथा जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज की वर्तिका केसरवानी तृतीय रहीं। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने स्वयं भी रायफल शूटिंग में हाथ आजमाकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. रामकरण त्रिपाठी ने अतिथियों व पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।1
- पिपरी पुलिस टीम द्वारा 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक पिपरी/कौशांबी.... थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्य नारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 50/2001 धारा 325/323/504 भादवि थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित 03 वारण्टी अभियुक्तों 1. विजय सिंह 2. मानसिंह पुत्रगण मिठाईलाल 3. भइयाराम पुत्र आनंदीन निवासीगण नरहियापुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।1