logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अयोध्या में 15 करोड़ की जमीन पर अमिताभ बच्चन बनवाएंगे धर्मशाला, पिता को समर्पित अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले अयोध्या की पावन धरती पर एक जमीन खरीदी थी, जिसकी लागत 15 करोड़ रुपये है. अब वो इसपर एक भव्य धर्मशाला का निर्माण कराएंगे, जिसमें वो अपने पिता की याद में कुछ खास करने वाले हैं. हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या में एक बड़ा काम करने वाले हैं. वो अपने पिता और मशहूर कवि दिवंगत डॉ. हरिवंशराय बच्चन की याद में मेमोरियल धर्मशाला बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने अयोध्या विकास प्राधिकरण से अनुमति मांगी है. हरिवंश राय बच्चन ने नाम धर्मशाला कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने अयोध्या दशरथ पथ के किनारे द सरयू प्रोजेक्ट में करीब 15 करोड़ रुपए में जमीन खरीदी थी. अब यहां प्रस्तावित 20 से अधिक कमरों वाला मेमोरियल धर्मशाला के निर्माण की प्रक्रिया होने जा रही है. इसके लिए एडीए (अयोध्या विकास प्राधिकरण) ने मेमोरियल का नक्शा मंजूरी के लिए आवेदन किया है इस आवेदन पर 15 दिन के अंदर लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं, जिसके बाद आगे नक्शे के स्वीकृति दी जाएगी. माना जा रहा है कि अक्टूबर तक एडीए से स्वीकृति मिलने के बाद धर्माशाला बनाने का काम शुरू हो जाएगा. एडीए के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने आजतक को बताया कि अयोध्या भव्य स्वरूप को ग्रहण कर रही है. उसमें देश विख्यात लोग अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं. उसी में से एक अमिताभ बच्चन भी हैं, जिनके द्वारा एक धर्मशाला के नक्शा का आवेदन किया गया है जो 20 कमरों के ऊपर वर्तमान में उसकी आपत्ति के क्रम रखा गया है. जैसे ही समय पूरा होगा, नियमानुसार परीक्षण करते स्वीकृति दे दी जाएगी. इससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अच्छी फैसेलिटी उपलब्ध हो सकेंगी. अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन को होस्ट करने में बिजी हैं. इसके बाद उनकी दो फिल्में आनी हैं. पहली कल्कि 2898 का सीक्वल है, जिसकी फिलहाल आधी शूटिंग हो चुकी है. बाकी बची हुई शूटिंग जब फिल्म के हीरो प्रभास अपनी दूसरी फिल्मों से फ्री होंगे, तब पूरी होगी. इसकी पुष्टि खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने की थी. फिर अमिताभ बच्चन की एक और फिल्म सेक्शन 84 है, जो शूट होकर तैयार बताई जा रही है. लेकिन उसे अभी तक रिलीज नहीं किया गया है. उस फिल्म में डायना पेंटी, अभिषेक बनर्जी और निम्रत कौर जैसे एक्टर्स हैं.

56 min ago
user_Mohit Vishwakarma
Mohit Vishwakarma
Student union गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
56 min ago
447aca13-a2f9-4073-823d-3ef967da9984

अयोध्या में 15 करोड़ की जमीन पर अमिताभ बच्चन बनवाएंगे धर्मशाला, पिता को समर्पित अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले अयोध्या की पावन धरती पर एक जमीन खरीदी थी, जिसकी लागत 15 करोड़ रुपये है. अब वो इसपर एक भव्य धर्मशाला का निर्माण कराएंगे, जिसमें वो अपने पिता की याद में कुछ खास करने वाले हैं. हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या में एक बड़ा काम करने वाले हैं. वो अपने पिता और मशहूर कवि दिवंगत डॉ. हरिवंशराय बच्चन की याद में मेमोरियल धर्मशाला बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने अयोध्या विकास प्राधिकरण से अनुमति मांगी है. हरिवंश राय बच्चन ने नाम धर्मशाला कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने अयोध्या दशरथ पथ के किनारे द सरयू प्रोजेक्ट में करीब 15 करोड़ रुपए में जमीन खरीदी थी. अब यहां प्रस्तावित 20 से अधिक कमरों वाला मेमोरियल धर्मशाला के निर्माण की प्रक्रिया होने जा रही है. इसके लिए एडीए (अयोध्या विकास प्राधिकरण) ने मेमोरियल का नक्शा मंजूरी के लिए आवेदन किया है इस आवेदन पर 15 दिन के अंदर लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं, जिसके बाद आगे नक्शे के स्वीकृति दी जाएगी. माना जा रहा है कि अक्टूबर तक एडीए से स्वीकृति मिलने के बाद धर्माशाला बनाने का काम शुरू हो जाएगा. एडीए के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने आजतक को बताया कि अयोध्या भव्य स्वरूप को ग्रहण कर रही है. उसमें देश विख्यात लोग अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं. उसी में से एक अमिताभ बच्चन भी हैं, जिनके द्वारा एक धर्मशाला के नक्शा का आवेदन किया गया है जो 20 कमरों के ऊपर वर्तमान में उसकी आपत्ति के क्रम रखा गया है. जैसे ही समय पूरा होगा, नियमानुसार परीक्षण करते स्वीकृति दे दी जाएगी. इससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अच्छी फैसेलिटी उपलब्ध हो सकेंगी. अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन को होस्ट करने में बिजी हैं. इसके बाद उनकी दो फिल्में आनी हैं. पहली कल्कि 2898 का सीक्वल है, जिसकी फिलहाल आधी शूटिंग हो चुकी है. बाकी बची हुई शूटिंग जब फिल्म के हीरो प्रभास अपनी दूसरी फिल्मों से फ्री होंगे, तब पूरी होगी. इसकी पुष्टि खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने की थी. फिर अमिताभ बच्चन की एक और फिल्म सेक्शन 84 है, जो शूट होकर तैयार बताई जा रही है. लेकिन उसे अभी तक रिलीज नहीं किया गया है. उस फिल्म में डायना पेंटी, अभिषेक बनर्जी और निम्रत कौर जैसे एक्टर्स हैं.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजीपुर 375 सदर विधानसभा के विधायक जय किशन साहू ने समाजवादी PDA कार्यकर्ता सम्मान समारोह के बाद प्रेसवार्ता की। आज 13 सितंबर 2026 को विधानसभा सदर गाजीपुर में बूथ, सेक्टर, जोनल, ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी, विधानसभा के पदाधिकारी, विधानसभा व जनपद के वरिष्ठ नेतागण का सम्मान समारोह कार्यक्रम शहनाई पैलेस गाजीपुर में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मान समारोह कार्यक्रम के संयोजक सदर के विधायक श्री जैकिशन साहू जी बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पेन व डायरी देकर स्वागत व सम्मान किया करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जंगीपुर डॉ वीरेंद्र यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पीडीए समाज के अधिकारों ,लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए 2027 में समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आवाह्न किया। सम्मान समारोह का संचालन विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने किया। कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व सांसद श्री जगदीश कुशवाहा ,पूर्व विधायक श्री खुर्शीद अहमद, पूर्व जिला अध्यक्षगण श्री रामधारी यादव श्री सुदर्शन यादव, डॉक्टर नन्हकू यादव, बलिराम पटेल, मुन्नन यादव, आमिर अली, सीमा यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, डॉ समीर सिंह, आत्मा, सदानंद, राजेश, रमेश, सुशील जायसवाल, कमलेश, सूरज रामबिंद, परशुराम बिंद, विभा पाल, बिंदु वाला बिन्द, पुनीता सिंह, शौर्या सिंह, रीना रीता विश्वकर्मा सुषमा बिन्द, धनु, राकेश यादव फेकन राजेंद्र यादव, कन्हैया यादव, फेकू यादव, अजय, अभिषेक कुशवाहा अमित ठाकुर संतोष देवेंद्र, महेंद्र बिंद, शिशु रजनीकांत, पंकज जिला पंचायत, भीम यादव, धर्मदेव, रमेश गोड़, राहुल निषाद, जगत मोहन एडवोकेट, विजय शंकर एडवोकेट, गोपाल एडवोकेट, बचनू, अमन, बाबी चौधरी, असलम खान, तिलक प्रधान, सरदार प्रधान, प्रदीप प्रधान, बलराम यादव सहित बड़ी संख्या में बूथ, सेक्टर, जोनल के पदाधिकारी उपस्थितरहे।
    1
    गाजीपुर 375 सदर विधानसभा के विधायक जय किशन साहू ने समाजवादी PDA कार्यकर्ता सम्मान समारोह के बाद प्रेसवार्ता की।
आज 13 सितंबर 2026 को विधानसभा सदर गाजीपुर में बूथ, सेक्टर, जोनल, ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी, विधानसभा के पदाधिकारी, विधानसभा व जनपद के वरिष्ठ नेतागण का सम्मान समारोह कार्यक्रम शहनाई पैलेस गाजीपुर में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मान समारोह कार्यक्रम के संयोजक सदर के विधायक श्री जैकिशन साहू जी बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पेन व डायरी देकर स्वागत व सम्मान किया करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जंगीपुर डॉ वीरेंद्र यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पीडीए समाज के अधिकारों ,लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए 2027 में समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आवाह्न किया। सम्मान समारोह का संचालन विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने किया। कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व सांसद श्री जगदीश कुशवाहा ,पूर्व विधायक श्री खुर्शीद अहमद, पूर्व जिला अध्यक्षगण श्री रामधारी यादव श्री सुदर्शन यादव, डॉक्टर नन्हकू यादव, बलिराम पटेल, मुन्नन यादव, आमिर अली, सीमा यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, डॉ समीर सिंह, आत्मा, सदानंद, राजेश, रमेश, सुशील जायसवाल, कमलेश, सूरज रामबिंद, परशुराम बिंद, विभा पाल, बिंदु वाला बिन्द, पुनीता सिंह, शौर्या सिंह, रीना रीता विश्वकर्मा सुषमा बिन्द, धनु, राकेश यादव फेकन राजेंद्र यादव, कन्हैया यादव, फेकू यादव, अजय, अभिषेक कुशवाहा अमित ठाकुर संतोष देवेंद्र, महेंद्र बिंद, शिशु रजनीकांत, पंकज जिला पंचायत, भीम यादव, धर्मदेव, रमेश गोड़, राहुल निषाद, जगत मोहन एडवोकेट, विजय शंकर एडवोकेट, गोपाल एडवोकेट, बचनू, अमन, बाबी चौधरी, असलम खान, तिलक प्रधान, सरदार प्रधान, प्रदीप प्रधान, बलराम यादव सहित बड़ी संख्या में बूथ, सेक्टर, जोनल के  पदाधिकारी उपस्थितरहे।
    user_Prahlad Baudh
    Prahlad Baudh
    News Anchor गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ड्यूटी के दौरान गोली लगने से जान गंवाने वाली महिला सिपाही प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। कौशांबी में ड्यूटी के दौरान राइफल से गोली लगने से जान गंवाने वाली गाजीपुर की 28 वर्षीय महिला सिपाही प्रियंका यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। दुल्लहपुर क्षेत्र के सिखड़ी गांव में तड़के करीब चार बजे प्रियंका का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। मां प्रमिला यादव और बहन प्रीति ने प्रियंका के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, जबकि पिता रविंद्र यादव बेटी की अंतिम यात्रा में खुद को संभाल नहीं सके। गांव से निकली अंतिम यात्रा में सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। गाजीपुर के गंगा घाट पर प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता रविंद्र यादव ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। कौशांबी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शोक सलामी देकर अपनी साथी महिला सिपाही को अंतिम विदाई दी।
    1
    ड्यूटी के दौरान गोली लगने से जान गंवाने वाली महिला सिपाही प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। 
कौशांबी में ड्यूटी के दौरान राइफल से गोली लगने से जान गंवाने वाली गाजीपुर की 28 वर्षीय महिला सिपाही प्रियंका यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। दुल्लहपुर क्षेत्र के सिखड़ी गांव में तड़के करीब चार बजे प्रियंका का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। मां प्रमिला यादव और बहन प्रीति ने प्रियंका के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, जबकि पिता रविंद्र यादव बेटी की अंतिम यात्रा में खुद को संभाल नहीं सके। गांव से निकली अंतिम यात्रा में सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। गाजीपुर के गंगा घाट पर प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता रविंद्र यादव ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। कौशांबी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शोक सलामी देकर अपनी साथी महिला सिपाही को अंतिम विदाई दी।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • खेलकूद मैदान बरसाना में 27 लोग नरेगा का काम करते हुए जिसमें कुछ लोगों का मास्टर रोलनिकल गया तथा कुछ लोगों का नहीं निकल गया है गाजीपुर करंडा क्षेत्र के बरसाना गांव में खेलकूद मैदान पर 27 लोग काम करते हुए दिखाई दिए जिसमें कुछ लोगों का मास्टर निकल गया है तथा कुछ लोगों को भला फुसलाकर काम कराया जा रहा है कि मास्टर बाद में निकाल दिया जाएगा लेकिन ऐसा कभी नहीं किया जाता है
    1
    खेलकूद मैदान बरसाना में 27 लोग नरेगा का काम करते हुए जिसमें कुछ लोगों का मास्टर  रोलनिकल गया तथा कुछ लोगों का नहीं निकल गया है
गाजीपुर करंडा क्षेत्र के बरसाना गांव में खेलकूद मैदान पर 27 लोग काम करते हुए दिखाई दिए जिसमें कुछ लोगों का मास्टर निकल गया है तथा कुछ लोगों को भला फुसलाकर काम कराया जा रहा है कि मास्टर बाद में निकाल दिया जाएगा लेकिन ऐसा कभी नहीं किया जाता है
    user_Ram Sevak Master
    Ram Sevak Master
    Grain Shop जमानिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गरीब समाज पार्टी का तहसील पर प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी गरीब समाज पार्टी ने तहसील परिसर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही।
    1
    गरीब समाज पार्टी का तहसील पर प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी
बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी
गरीब समाज पार्टी ने तहसील परिसर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण।* *समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी।* नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।*
*कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।*
*जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण।*
*समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी।*
नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। 
आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक  निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की।   
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • चंदौली के धानापुर में पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पर पीडीए की जनपंचायत स्वतंत्रता सेनानियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम में शामिल हुए सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव
    1
    चंदौली के धानापुर में पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पर पीडीए की जनपंचायत
स्वतंत्रता सेनानियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम में शामिल हुए सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सहारपुर मे मस्जिद को तोड़ने के विरुद्ध वामपंथी एवं जनतावादी दल का गाजीपुर मे विरोध प्रदर्शन। राज्यपाल को सौपा ज्ञापन मै भी हिन्दू हूँ अवैध मन्दिरों को तोड़ा जाऐ। सहारपुर मे मस्जिद को तोड़ने के विरुद्ध वामपंथी एवं जनतावादी दल का गाजीपुर मे विरोध प्रदर्शन। राज्यपाल को सौपा ज्ञापन। मै भी हिन्दू हूँ अवैध मन्दिरों को तोड़ा जाऐ। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पुरानी मस्जिद के ध्वस्तीकरण के विरोध में गाजीपुर में वामपंथी और जनवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई की जांच कराने और धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मामला अब न्यायिक प्रक्रिया में भी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है और मस्जिद कमेटी से जुड़े जुर्माने की वसूली पर फिलहाल रोक लगाई है। अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को निर्धारित है। गाजीपुर में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई को लेकर समान कानून लागू करने की बात कही। इसी दौरान यह संदेश भी सामने आया—“मैं भी हिन्दू हूं, अवैध मंदिरों को भी तोड़ा जाए।” इस प्रदर्शन के जरिए संगठनों ने सरकार और प्रशासन से धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की मांग की। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....
    1
    सहारपुर मे मस्जिद को तोड़ने के विरुद्ध वामपंथी एवं जनतावादी दल का गाजीपुर मे विरोध प्रदर्शन।
राज्यपाल को सौपा ज्ञापन
मै भी हिन्दू हूँ अवैध मन्दिरों को तोड़ा जाऐ।
सहारपुर मे मस्जिद को तोड़ने के विरुद्ध वामपंथी एवं जनतावादी दल का गाजीपुर मे विरोध प्रदर्शन।
राज्यपाल को सौपा ज्ञापन।
मै भी हिन्दू हूँ अवैध मन्दिरों को तोड़ा जाऐ।
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पुरानी मस्जिद के ध्वस्तीकरण के विरोध में गाजीपुर में वामपंथी और जनवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई की जांच कराने और धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। 
मामला अब न्यायिक प्रक्रिया में भी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है और मस्जिद कमेटी से जुड़े जुर्माने की वसूली पर फिलहाल रोक लगाई है। अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को निर्धारित है। 
गाजीपुर में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई को लेकर समान कानून लागू करने की बात कही। इसी दौरान यह संदेश भी सामने आया—“मैं भी हिन्दू हूं, अवैध मंदिरों को भी तोड़ा जाए।”
इस प्रदर्शन के जरिए संगठनों ने सरकार और प्रशासन से धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की मांग की।
Neelam Express
रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध
बात सच की ....
    user_Prahlad Baudh
    Prahlad Baudh
    News Anchor गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | राम लगन मौर्य के परिवार की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, अपनी जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने उठाए सवाल गाजीपुर/अयोध्या। अयोध्या में राम लगन मौर्य के परिवार की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अपनी जनता पार्टी गाजीपुर के जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले में आरोपित व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि परिवार की हत्या जैसी गंभीर घटना के बाद पीड़ित परिजनों को न्याय और सुरक्षा का भरोसा मिलना जरूरी है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच करते हुए जिन लोगों पर हत्या में शामिल होने के आरोप हैं, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक तथ्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन को मामले में तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने सवाल उठाया कि यदि हत्या के मामले में आरोपितों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हैं तो उनकी गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है? उन्होंने पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाई जाती रहेगी। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और दोष सिद्ध होने पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नोट: घटना और आरोपों से संबंधित अंतिम तथ्य पुलिस/जांच एजेंसी की आधिकारिक कार्रवाई तथा न्यायालय के निर्णय के अधीन हैं।
    3
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज | राम लगन मौर्य के परिवार की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, अपनी जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने उठाए सवाल
गाजीपुर/अयोध्या। अयोध्या में राम लगन मौर्य के परिवार की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अपनी जनता पार्टी गाजीपुर के जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले में आरोपित व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि परिवार की हत्या जैसी गंभीर घटना के बाद पीड़ित परिजनों को न्याय और सुरक्षा का भरोसा मिलना जरूरी है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच करते हुए जिन लोगों पर हत्या में शामिल होने के आरोप हैं, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक तथ्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन को मामले में तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।
जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने सवाल उठाया कि यदि हत्या के मामले में आरोपितों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हैं तो उनकी गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है? उन्होंने पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाई जाती रहेगी। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और दोष सिद्ध होने पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
नोट: घटना और आरोपों से संबंधित अंतिम तथ्य पुलिस/जांच एजेंसी की आधिकारिक कार्रवाई तथा न्यायालय के निर्णय के अधीन हैं।
    user_Jitendra
    Jitendra
    Local Politician गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.