रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का छापा, दुकान सीज; 84 किलो मिठाई जब्त - बिधूना में 25 किलो रेडीमेड मिठाई सीज, सहायल में 59 किलो मिल्क केक-बर्फी पर कार्रवाई औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार संखवार द्वारा आगामी पर्व रक्षाबन्धन के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभिसूचना आधारित विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भगत सिंह चौराहा बिधूना स्थित बिल्लू मिश्रा की दुकान पर पहुॅची, निरीक्षण के दौरान दुकान में रेडीमेड मिठाई भण्डारित पायी गयी, मौके पर खाद्य कारोबारकर्ता दुकान छोड़कर भाग गया। तत्पश्चात् टीम दुकान मालिक एवं थाना पुलिस बिधूना की उपस्थिति में दुकान को नियमानुसार सीज की गयी, प्रतिष्ठान पर नोटिस चस्पा की गयी कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा दुकान का निरीक्षण करने के उपरान्त ही सीजर को अवमुक्त किया जायेगा। बेला रोड बिधूना स्थित एक दुकान पर 25 किग्रा0 रेडीमेड मिठाई भण्डारित पायी गयी, जिसमें संदेह के आधार पर 25 किग्रा0 रेडीमेड मिठाई को सीज किया गया। दुकानदार द्वारा बताया गया कि आपूर्तिकर्ता उधार ही रेडीमेड मिठाई को दुकान में रखकर चला गया। विभाग की टीम द्वारा दुकान में स्थित डीप फ्रीजर में उक्त सीज मिठाई को रखवाया गया। दुकानदार द्वारा आश्वासन दिया गया कि आपूर्तिकर्ता को मौके पर बुलाकर सीज मिठाई का निरीक्षण कराया जायेगा तथा रेडीमेड मिठाई का बिल एवं लाइसेन्स की प्रति उपलब्ध करायी जायेगी। कुऑ गॉव स्थित खोया भट्टी पर खाद्य सुरक्षा की टीम पहुॅची, किन्तु भट्टी बन्द पायी गयी। इसके उपरान्त बाबरपुर स्थित छैंना निर्माण ईकाई पर टीम पहुॅची। निरीक्षण के दौरान छैंना निर्माण ईकाई बन्द पायी गयी। असु चौराहा सहायल स्थित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया, जिसमें रेडीमेड मिल्क केक एवं बर्फी का नमूना संग्रहीत किया गया तथा 59 किग्रा0 रेडीमेड मिल्क केक एवं बर्फी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार सीज किया गया। सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। सुनील कुमार द्वारा जनपद में संचालित कर रहे खाद्य कारोबार से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता/व्यापारियों से अपील की गयी कि कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता/व्यापारियों द्वारा न तो रेडीमेड मिठाईयॉ जैसे-डोडा बर्फी, छैंना, मिल्क केक का क्रय करें और न ही रेडीमेड मिठाईयों का विक्रय किया जायेगा। यदि कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता रेडीमेड मिठाईयों का क्रय करता है तो सम्बन्धित निर्माता फर्म का बिल, लाइसेन्स की प्रति, आधार कार्ड की प्रति अवष्य लें। अन्यथा की दशा में सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। अवैध रूप से आपूर्ति कर रहे रेडीमेड मिठाईयों से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं पर विभाग द्वारा गठित गोपनीय टीम द्वारा निरन्तर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही मिठाई विक्रेताओं को हिदायत दी गयी कि खाद्य पदार्थों में रंग एवं एल्युमिनियम वर्क का प्रयोग किसी भी दषा में न करें, अन्यथा की दशा में सम्बन्धित व्यापारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

- manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh1
- सौरिख में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत सौरिख: सकरावा मार्ग पर मिर्जा पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे और पेट्रोल पंप से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रूप सिंह (18 वर्ष) और पवन कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव, परौर के रहने वाले थे। इस घटना ने दोनों परिवारों के साथ-साथ पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पवन कुमार की शादी हाल ही में नवंबर 2025 में हुई थी, जिससे उसकी नई गृहस्थी अभी शुरू ही हुई थी। वहीं, 18 वर्षीय रूप सिंह अपने परिवार का बड़ा सहारा था। इन दोनों की अचानक और दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।1
- *प्रेस नोट जनपद कन्नौज* *दिनांक- 25.08.2026* *आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में किया गया रूट मार्च* आगामी पर्व ईद-ए-मिलाद/बारावफात एवं रक्षाबंधन के दृष्टिगत जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया । रूट मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। *प्रेस नोट जनपद कन्नौज* *दिनांक- 25.08.2026* *आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में किया गया रूट मार्च* आगामी पर्व ईद-ए-मिलाद/बारावफात एवं रक्षाबंधन के दृष्टिगत जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया । रूट मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।4
- ओरैया पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है।” जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट1
- बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस *आगामी पर्व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*1
- manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh1
- औरैया अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।1