Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh एसपी ने किया थाना एलाऊ का वार्षिक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सिखाए शस्त्र संचालन के गुरु मंत्र आप देख रहे हो PNP News एलाऊ/मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने शुक्रवार को जनपद के थाना एलाऊ का विधिवत वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत में एसपी ने मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्प डेस्क का अवलोकन किया, जहां उन्होंने महिला फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। शस्त्रागार के निरीक्षण के समय उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता को परखने के लिए उनसे शस्त्रों का अभ्यास कराया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने थाना परिसर में रखे विभिन्न सरकारी रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन किया और अभिलेखों को अपडेट रखने की हिदायत दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और लंबित विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अंत में पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों के साथ संवाद किया। उन्होंने चौकीदारों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने गांव में सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करने के लिए चौकीदारों को आवश्यक टिप्स भी दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

- अवैध संबंधों के शक में पति ने दूसरी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, शव शमशान के पास फेंका। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम रावलकला में अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी दूसरी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को शमशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी भीमसेन की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद करीब चार वर्ष पूर्व वह पीलीभीत जिले के ग्राम विला खजुआ की रहने वाली मंजू (32) को अपने साथ ले आया था और दोनों साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात शराब के नशे में भीमसेन को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने लाठी-डंडों से मंजू की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे आरोपी घर के कमरे से शव को पीठ पर लादकर शमशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। कुछ ग्रामीणों ने घटना देख ली और ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना भुता पुलिस मौके पर पहुंची और शमशान भूमि से शव बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम और फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कॉल लोकेशन के आधार पर आरोपी पति भीमसेन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।4
- उझानी(बदायूं)। नगर के मोहल्ला गंज शाहिद के रेलवे क्रॉसिंग के समीप से बीती रात उझानी क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर एक व्यक्ति का ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर अपने साथ ले जाने में सफल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली बुर्रा रोड पर जाते वक्त एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौहल्ला गंजशहीदा के रेलवे क्रॉसिंग स्थित नई बस्ती निवासी नरेश पाल उर्फ भूरे पुत्र बेचेलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसने अपना ट्रैक्टर ट्राला बीती रात लगभग आठ बजे कार्य निपटाने के बाद रेलवे क्रॉसिंग स्थित मंदिर के पास खड़ा कर दिया था और वह खाना खाने घर पर चला गया था। भूरे ने बताया कि खाना खाने के बाद करीब 10:00 बजे ट्रैक्टर खड़े होने वाले स्थान पर आया था जहां से उसका ट्रैक्टर नदारद मिला तब उसे एहसास हुआ कि इसका ट्रैक्टर ट्राला चोरी हो गया है। भूरे ने बताया कि उसने अपने ट्रैक्टर ट्राली को काफी तलाश किया और पूरी रात इधर-उधर ट्रैक्टर की तलाश करता रहा लेकिन ट्रैक्टर ट्राली ना मिला तब मंगलवार की सुबह उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि इसका ट्रैक्टर वाला उझानी कादरचौक रोड पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कादरचौक जाते हुए कैद हुआ है। इस मामले में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी की सूचना उन्हें मिली है जिस पर जांच कर रहे हैं की ट्रैक्टर चोरी हुआ है या फाइनेंस का कोई मामला है।1
- अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में खैर बाईपास स्थित महिंद्रा एजेंसी के सामने सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।1
- बदायूं। मंगलवार की सुबह जिले के कई स्थानों पर घना कोहरा छा गया। कोहरे ने हाइवे को अपनी चपेट में लेकर आवागमन को बाधित कर वाहनों की गति को धीमा कर दिया। अचानक छाए कोहरे से नागरिक हैरान है हालांकि कोहरा गेंहू की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगा। मंगलवार की तड़के एकाएक कोहरा छा गया जिसने जिला मुख्यालय के समीपवर्ती नगर उझानी समेत अन्य स्थानों और ग्रामीण अंचलों में घना कोहरा छाने से बिजीबिलटी काफी कम हो गई। हाइवे भी इससे अछूते नही रहे। कोहरा के चलते नगरो और ग्रामीण अंचलों में आवागमन और हाइवे पर वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया। कोहरे को गेंहू की फसल के लिए संजीवनी के रूप में देखा जा रहा है। सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरा बरकरार था हालांकि इस दौरान तेज पछुआ हवा चलने लगी जिससे कोहरा हटने और सूर्यनारायण के दर्शन होने की उम्मीद बढ गई है।1
- बदायूं के थाना बिसौली के अंतर्गत एक गांव की पीड़िता को घर में कुछ लोगों ने अश्लील हरकतों के साथ पकड़ लिया वीरता जब शिकायत करने थाने पहुंची तो वहां उसकी कोई सुनवाई न होने पर पिता ने बदायूं पहुंचकर एसपी के सामने पेश कर अपनी आप बीती मीडिया करनी और एसपी को सुने सुन पीड़िता का बयान ज्यादा से ज्यादा तक शेयर करें इससे इस तरह की घटनाओं पर और आरोपियों पर लगाम लगाई जा सके1
- *थाना कैंट, बरेली क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री आशुतोष शिवम CO CITY 1ST की बाइट।*1
- कलौरा गांव में बिल्कुल घर के पास खुले नंगे तार बिल्कुल1
- अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र स्थित छर्रा अड्डा पुल के नीचे शनिवार देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल शोरूम में घुसकर तमंचे के बल पर करीब 2.24 लाख रुपये लूट लिए। घटना उस समय हुई जब शोरूम मालिक दुकान बंद कर रहे थे। बदमाशों ने उन्हें धमकाकर कैश लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही सीओ द्वितीय और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- उझानी / नगर के यादवपुरी में स्थित शीतला माता मंदिर में भक्तों ने माँ शीतला का भव्य श्रंगार कर माता के स्वरुप का पूजन पूर्ण भक्ति -भाव से किया आरोग्य की देवी की पूजा होली पर्व के बाद चैत्र मास की अष्टमी तिथि को की जाती है जिसे शीतलाष्टमी के नाम से जाना जाता है। कई स्थानों पर बसोडा़ पूजन होता है इस कारण इस दिन को बसोडा़ पूजन दिवस भी कहा जाता है। शीतलाष्टमी पर मान्यता है कि आरोग्य की देवी एक बार पृथ्वी लोक पर राजस्थान के किसी गाँव में गई किन्तु किसी ने माता शीतला का सत्कार नहीं किया थक हार कर माॅ एक घर के किनारे खिडकी के सहारे बैठ गई किवदंती है कि उसी घर की मालकिन ने उबलते हुए चावल का मांड उसी खिडकी से बाहर फेंका जिसके नीचे बैठ कर माता शीतला विश्राम कर रही थीं फलस्वरुप फेके गये उबलते चावल के मांड से माता जल गई कहते हैं कि तब माता मदद के लिए पूरे गांव में घूमी परन्तु किसी ने उनकी मदद नहीं की अंत में वह एक कुंभकार (कुम्हार) के यहां पहुचीं तो कुम्हारिन ने माता को शीतल जल से स्नान कराया जिससे माता की पीडा़ दूर हुई कुम्हारिन ने अपने घर में रखी बासी रोटी और रबडी खाने को दी मान्यता है तभी से शीतलाष्टमी पर घर-घर में शीतला माता की पूजा के उपरांत बासी भोजन किया जाता है।1