विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक, बांका ने गुरुवार को कांवरिया पथ का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान धौरी एवं आसपास के विभिन्न सेक्टरों का भ्रमण कर सेक्टर पदाधिकारियों की उपस्थिति एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित कार्यस्थलों पर उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के एक अस्थायी चिकित्सा शिविर को अपेक्षाकृत एक किनारे स्थित पाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिकित्सा शिविर को मंदिर के समीप स्थापित किया जाए, ताकि गुजरने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा आसानी से दिखाई दे और आवश्यकता पड़ने पर वे तत्काल उसका लाभ उठा सकें। जिला पदाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित शौचालयों एवं स्नानागारों का भी निरीक्षण किया तथा कार्यपालक अभियंता को सभी शौचालयों, स्नानागारों एवं विभागीय परिसर में नियमित एवं समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कांवरिया श्रद्धालुओं से संवाद कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्हें सराहनीय बताया। अंत में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़े सभी कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए। #श्रावणी_मेला_2026 #ShravaniMela2026 #विश्व_प्रसिद्ध_श्रावणी_मेला #कांवरिया_पथ #बांका #जिला_प्रशासन_बांका #जिला_पदाधिकारी_बांका #AnshulAgrawalIAS #बांका_पुलिस #KanwariyaSeva #SafeShravaniMela #PilgrimSafety #स्वच्छ_श्रावणी_मेला #जनसेवा #BiharGovernment #BiharTourism #HarHarMahadev #BolBam #श्रद्धालु_सुरक्षा #TeamBanka ,U.K.Y News Koriya Chandan Banka

- Post by U.K.Y, News UpendraYadav1
- gajar ka halva banaa rahe hain comment kijiega cooking ke liye sampark Karen 82929483371
- हर हर महादेव बोल बम1
- हम विधायक नहीं, छात्र हैं!" स्टेज से बेइज्जत करने पर भड़के JLKM नेता,1
- हंसडीहा–बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर रामगढ़ मोड़ के समीप राष्ट्रीय सूंड़ी समाज द्वारा आयोजित निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर 2026 का भव्य शुभारंभ केंद्रीय पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।1
- 🚨 श्रावणी मेला शुरू... लेकिन कांवड़ियों के रास्ते पर कचरे का अंबार! आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे? 😳🛣️ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की शुरुआत हो चुकी है। लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ की ओर रवाना हो रहे हैं। लेकिन भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग के भेड़ामोड़ चौक से बाराहाट बाजार तक सड़क किनारे फैले कचरे के ढेर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी बनते दिख रहे हैं। ⚠️ स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक इस मार्ग पर व्यापक साफ-सफाई अभियान नहीं चलाया गया है। सड़क किनारे फैली गंदगी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे हजारों-लाखों कांवड़ियों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। 🗣️ सामाजिक कार्यकर्ता एवं बाराहाट प्रखंड संघ के अध्यक्ष मो. मुख्तार अंसारी ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 👉 क्या श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों के प्रमुख मार्ग की साफ-सफाई पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर दें। 📍 बांका | बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल1
- बोल बम कांवरियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य, सेवा से ही मिलती है भोलेनाथ की कृपा मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल1
- सुपौल -भावी से अवैध संबंध रहने के कारण अपने ही पत्नी को सुपारी किलर से कराया हत्या। सुपौल जिला के किशन पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर उत्तर रतनपुरा ढाला, पूर्वी कोशी तटबंध स्पर संख्या 49 के समीप लगभग एक माह पहले मिले महिला के सर कटी शव के मामले का किशनपुर पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्या मामले मे अपने भाभी से अवैध संबंध मे पति ने ही सुपारी देकर अपनी पत्नी की हत्या कराई थी। पुलिस ने मृतिका के पति, ससुर और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय सुपौल भेज दिया है। मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर पंचायत के बेलाटेढा गांव निवासी मु वदूर का 28 वर्षीय पुत्र मु अंसारुल का प्रेम विवाह ढाई वर्ष पूर्व सिसौनी गांव निवासी शंकर साह के पुत्री सोनी कुमारी से हुआ था जिसमे सोनी को एक सात माह का बच्चा भी है।अवैध संबंध रहने के कारण अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पहले अपने पत्नी सोनी को मिथिला हाट घुमाने के नाम पर मधुबनी ले गया वहां से लौटने के दौरान सुपारी किलर बगहा गांव निवासी मो मंसूर को बीस हजार रूपया मे अपनी पत्नी की हत्या का सुपारी पुर्व मे ही दिया हुआ था। बीते 22 जून को मिथिला हाट से लौटने के क्रम मे कोशी पुर्वी तटबंध पर स्पर संख्या 49 के समीप रात के करीब दस बजे आया और शराब पीने के बहाने तटबंध से नीचे ले जाकर सुपारी किलर के द्वारा सोनी का गला काटकर धङ को वही छोङ दिया और सिर को कोशी नदी मे फेंक दिया। उसके बाद पुलिस द्वारा लाश बरामद किया गया लेकिन उसका पहचान नही हो पाया था। मामला सामने तब आया जब मृतक लङकी की मां ने एक महीने बाद थाना मे आवेदन देकर अपने पुत्री कि बरामदगी का गुहार लगाई थी जिसके बाद पुलिस हरकत मे आया और लङकी के पति अंसारुल को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।पुलिस के गहन पूछताछ के बाद मृतिका लङकी के पति ने घटना कि जानकारी दिया जिसके बाद पुलिस द्वारा सुपारी किलर मो मंसूर को उनके घर से गिरफ्तार कर थाना लाया और दोनो ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूला साजिश में ससुर मो. वदूल, पति की बड़ी भोजाई और बगहा वार्ड-15 निवासी सुपारी किलर मु मंसूर के विरुद्ध मामला दर्ज कर मृतिका के ससूर, पति, व सुपारी किलर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया सोनी का हत्या उनके ससुर मृतिका के बड़ी गोतनी ने मिलकर सुपारी किलर के माध्यम से करवाया जिसमे पति ससूर व सुपारी किलर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1