logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शामिल होने के लिए बिलासपुर पंहुचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री* जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल आज शाम बिलासपुर पंहुचे। परिधि गृह बिलासपुर पंहुचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ कांगे्रस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, उपायुक्त राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशिदत शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, रमेश बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Sanjeev ranout
Sanjeev ranout
बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
6 hrs ago

*जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शामिल होने के लिए बिलासपुर पंहुचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री* जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल आज शाम बिलासपुर पंहुचे। परिधि गृह बिलासपुर पंहुचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ कांगे्रस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, उपायुक्त राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशिदत शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, रमेश बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सोमवार को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पत्रिका “मातृवंदना” के विशेषांक का विमोचन किया. इस अवसर पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि मातृवंदना देश में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रधर्म की भावना जगाने वाली पत्रिका है. साथ ही राज्यपाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की परंपरा में महिलाओं को पहला स्थान दिया गया है. इस अधिनियम से महिलाएं न केवल मतदाता अपितु नीति निर्धारक के रूप में कार्य करेंगी. राज्यपाल ने कहा कि इस अधिनियम की सफलता में सबसे बड़ी भूमिका मतदाताओं की है. राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि मातृवंदना राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने वाली एक महत्वपूर्ण पत्रिका बताया. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पत्रिका कई वर्षों से लगातार प्रकाशित हो रही है और समाज में राष्ट्रधर्म तथा देशभक्ति के मूल्यों को मजबूत करने का कार्य कर रही है. राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी पत्रिकाएं और उनसे जुड़ी संस्थाएं नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना और जिम्मेदारी का भाव पैदा करती हैं. उन्होंने आगे कहा कि मीडिया और पत्रिकाओं की समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी होती है और उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। राज्यपाल ने यह भी उल्लेख किया कि “मातृवंदना” जैसी पत्रिकाएं समाज को सही दिशा देने और सकारात्मक सोच विकसित करने में अहम भूमिका निभाती हैं. बाइट -- कविंद्र गुप्ता, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश
    2
    हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सोमवार को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पत्रिका “मातृवंदना” के विशेषांक का विमोचन किया. इस अवसर पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि मातृवंदना देश में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रधर्म की भावना जगाने वाली पत्रिका है. साथ ही राज्यपाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की परंपरा में महिलाओं को पहला स्थान दिया गया है. इस अधिनियम से महिलाएं न केवल मतदाता अपितु नीति निर्धारक के रूप में कार्य करेंगी. राज्यपाल ने कहा कि इस अधिनियम की सफलता में सबसे बड़ी भूमिका मतदाताओं की है.
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि मातृवंदना राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने वाली एक महत्वपूर्ण पत्रिका बताया. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पत्रिका कई वर्षों से लगातार प्रकाशित हो रही है और समाज में राष्ट्रधर्म तथा देशभक्ति के मूल्यों को मजबूत करने का कार्य कर रही है. राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी पत्रिकाएं और उनसे जुड़ी संस्थाएं नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना और जिम्मेदारी का भाव पैदा करती हैं. उन्होंने आगे कहा कि मीडिया और पत्रिकाओं की समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी होती है और उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। राज्यपाल ने यह भी उल्लेख किया कि “मातृवंदना” जैसी पत्रिकाएं समाज को सही दिशा देने और सकारात्मक सोच विकसित करने में अहम भूमिका निभाती हैं.
बाइट -- कविंद्र गुप्ता, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    15 hrs ago
  • कुल्लूवी सोशल मीडिया मीट अवार्ड शो 2026 | कुल्लू के क्रिएटर्स सम्मानित | हिमाचल एकता मंच
    1
    कुल्लूवी सोशल मीडिया मीट अवार्ड शो 2026 | कुल्लू के क्रिएटर्स सम्मानित | हिमाचल एकता मंच
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रिपोर्ट 14 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। डॉ भीमराव अंबेडकर भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तरीय महान विद्वान थे। दलित वर्ग के साथ भेदभाव तथा छुआछूत की प्रवृत्ति के बीच उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की थी जिसके चलते उन्हें आजादी के बाद भारत के संविधान निर्माण के लिए चयनित किया गया था यह बात कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने मीडिया को जारी बयान में कहीं
    1
    रिपोर्ट 14 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
डॉ भीमराव अंबेडकर भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तरीय महान विद्वान थे। दलित वर्ग के साथ भेदभाव तथा छुआछूत की प्रवृत्ति के बीच उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की थी जिसके चलते उन्हें आजादी के बाद भारत के संविधान निर्माण के लिए चयनित किया गया था यह बात कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने मीडिया को जारी बयान में कहीं
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    4 hrs ago
  • Smart storage, sleek finishes, and a design that makes every inch count. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Smart storage, sleek finishes, and a design that makes every inch count.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कुल्लू-मंडी के जमशेर स्थित परछिन मंदिर में सजा भव्य धार्मिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ #Punjab24News #ParshinMandir #JamsherMela #KulluMandi #HimachalPradesh #ReligiousFair #DevParampara #HimachalCulture #SpiritualVibes #IndianFestivals #LokSanskriti
    1
    कुल्लू-मंडी के जमशेर स्थित परछिन मंदिर में सजा भव्य धार्मिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़  
#Punjab24News #ParshinMandir
#JamsherMela
#KulluMandi
#HimachalPradesh
#ReligiousFair
#DevParampara
#HimachalCulture
#SpiritualVibes
#IndianFestivals
#LokSanskriti
    user_Punjab 24 News
    Punjab 24 News
    Media Kullu, Himachal Pradesh•
    10 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा है कि सरकार ने बड़े अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बिगाड़ दिया है और आम जनता की पहुंच से स्वास्थ्य सेवाएं दूर होती जा रही हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने प्रेस वार्ता में कहा कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) और कमला नेहरू अस्पताल (KNH) की स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अस्पतालों की व्यवस्थित सेवाओं को तहस-नहस कर दिया है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। VO -- केशव चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शिमला के चमियाना में स्थापित अटल स्वास्थ्य संस्थान चमियाना को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बनाया गया था, लेकिन प्रदेश सरकार इस संस्थान को सही तरीके से विकसित करने में विफल रही है। नए डॉक्टरों की नियुक्ति, वार्ड्स और ओपीडी सेवाओं का विस्तार नहीं किया गया। केशव चौहान ने आरोप लगाया कि IGMC के कई बड़े विभागों को चमियाना शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे दोनों अस्पतालों की व्यवस्था प्रभावित हुई है। मरीजों को सही जानकारी न होने के कारण पहले IGMC और फिर चमियाना के बीच भटकना पड़ता है, जिससे कई बार गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि अब KNH अस्पताल से भी गायनी वार्ड को शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है।भाजपा नेता ने अस्पतालों में बढ़ती फीस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो टेस्ट पहले 30 रुपये में होते थे, अब 100 रुपये में किए जा रहे हैं। स्पेशल वार्ड्स के किराए भी 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 से 2000 रुपये तक कर दिए गए हैं, जिससे गरीब और ग्रामीण वर्ग की पहुंच स्वास्थ्य सेवाओं से दूर हो रही है। इसके अलावा भाजपा ने शहर में बिजली, पानी और कूड़ा प्रबंधन की दरों में भारी बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार राहत देने की बजाय जनता की जेबें खाली करने में लगी हुई है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने इन फैसलों को वापस नहीं लिया तो पार्टी बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। बाइट -- केशव चौहान, जिलाध्यक्ष शिमला हिमाचल भाजपा
    3
    हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा है कि सरकार ने बड़े अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बिगाड़ दिया है और आम जनता की पहुंच से स्वास्थ्य सेवाएं दूर होती जा रही हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने प्रेस वार्ता में कहा कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) और कमला नेहरू अस्पताल (KNH) की स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अस्पतालों की व्यवस्थित सेवाओं को तहस-नहस कर दिया है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
VO -- केशव चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शिमला के चमियाना में स्थापित अटल स्वास्थ्य संस्थान चमियाना को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बनाया गया था, लेकिन प्रदेश सरकार इस संस्थान को सही तरीके से विकसित करने में विफल रही है। नए डॉक्टरों की नियुक्ति, वार्ड्स और ओपीडी सेवाओं का विस्तार नहीं किया गया। केशव चौहान ने आरोप लगाया कि IGMC के कई बड़े विभागों को चमियाना शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे दोनों अस्पतालों की व्यवस्था प्रभावित हुई है। मरीजों को सही जानकारी न होने के कारण पहले IGMC और फिर चमियाना के बीच भटकना पड़ता है, जिससे कई बार गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि अब KNH अस्पताल से भी गायनी वार्ड को शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है।भाजपा नेता ने अस्पतालों में बढ़ती फीस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो टेस्ट पहले 30 रुपये में होते थे, अब 100 रुपये में किए जा रहे हैं। स्पेशल वार्ड्स के किराए भी 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 से 2000 रुपये तक कर दिए गए हैं, जिससे गरीब और ग्रामीण वर्ग की पहुंच स्वास्थ्य सेवाओं से दूर हो रही है। इसके अलावा भाजपा ने शहर में बिजली, पानी और कूड़ा प्रबंधन की दरों में भारी बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार राहत देने की बजाय जनता की जेबें खाली करने में लगी हुई है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने इन फैसलों को वापस नहीं लिया तो पार्टी बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। 
बाइट -- केशव चौहान, जिलाध्यक्ष शिमला हिमाचल भाजपा
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    15 hrs ago
  • संविधान बचेगा तो राष्ट्र बचेगा: कंसा चौक मंडी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विशाल कार्यक्रम | हीरामणी भारद्वाज
    1
    संविधान बचेगा तो राष्ट्र बचेगा: कंसा चौक मंडी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विशाल कार्यक्रम | हीरामणी भारद्वाज
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रिपोर्ट 14 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
    1
    रिपोर्ट 14 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर  सैंज।
कुल्लू कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.