ईरान के हमले से मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस बंद! 179 उड़ानें रद्द, दुबई से दोहा तक, मुश्किल में फंसे यात्री Iran attack: शनिवार को ईरान पर हुए हमले के बीच दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया। इससे कई विमानों का संचालन ठप हो गया। लखनऊ फटाफट: पढ़ें सभी खबरें 60s मेंईरान पर हमले के चलते दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। इसके कारण लखनऊ से खाड़ी देशों के बीच हवाई यातायात ठप हो गया। शनिवार को लखनऊ से खाड़ी देशों में दम्माम, मस्कट सहित सात गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इसमें इंडिगो की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं।शनिवार को ईरान पर हुए हमले के बीच दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया। इससे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों को जाने वाली उड़ानों का संचालन बाधित हो गया। लखनऊ से दम्माम, मस्कट, रसअलखैमा, शारजाह, रियाद सहित सात डेस्टिनेशन के बीच आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। लखनऊ से दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-097, इंडिगो की ही कनेक्टिंग उड़ान 6ई-083 व 6ई-081 कैंसिल की गई। ऐसे ही दम्माम से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-098 शनिवार को कैंसिल थी और रविवार को भी निरस्त रहेगी। ऐसे ही इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-082, 6ई-084 भी निरस्त रही। साथ ही एयर इंडिया की एआई-2250 शनिवार को निरस्त रही। लखनऊ से रियाद जाने वाली इंडिगो की 6ई-053 व इंडिगो की ही 6ई-071 कैंसिल रहीं। रियाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-054, इंडिगो की ही 6ई-072 भी निरस्त रही। लखनऊ से मस्कट जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1267 तथा लखनऊ से रसअलखैमा जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1491 एवं रसअलखैमा से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-1492 निरस्त रहीं। लखनऊ से शारजाह जाने वाली इंडिगो की 6ई-1423 एवं शारजाह से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-1424, इंडिगो की ही 6ई-1422 निरस्त कर दी गईं। विज्ञापन ये उड़ानें भी रहीं निरस्त शनिवार को अमौसी एयरपोर्ट से किशनगढ़ व झारसुगड़ा के बीच चलने वाली स्टार एयर की चार उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। हालांकि इन्हें परिचालन संबंधी कारणों से निरस्त किया गया। लखनऊ से किशनगढ़ जाने वाली स्टार एयर की एस5-223, स्टार एयर की लखनऊ से झारसुगड़ा जाने वाली एस5-229 तथा झारसुगड़ा से लखनऊ आने वाली स्टार एयर की एस5-228 एवं किशनगढ़ से लखनऊ आने वाली एस5-222 निरस्त रहीं। ये भी पढ़ें श्री जय नारायण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय Lucknow News: केकेसी ने जारी की यूजी प्रथम की मेरिट सूची लखनऊ Doors of private schools began to open as soon as the news was published. Lucknow News: खबर छपते ही खुलने लगे निजी स्कूलों के दरवाजे लखनऊ लेखिका तसलीमा नसरीनप्रीमियम Explainer: तसलीमा ने 19 साल पहले क्यों छोड़ा कोलकाता, बांग्लादेश से निर्वासन की क्या थी वजह, अब कैसी सियासत? देश Lucknow News: मूसाबाग में मेट्रो के सेकेंड फेज का निर्माण शुरू लखनऊ Lucknow News: इंटरनेशनल एकेडमिक काउंसलर के 50 पदों पर भर्ती का मौका लखनऊ Lucknow News: सिविल अस्पताल में फर्श पर घिसटता रहा लावारिस मरीज लखनऊ विज्ञापन बंगलुरु से काठमांडू जा रही उड़ान लखनऊ डायवर्ट बंगलूरू से नेपाल जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान खराब मौसम के चलते शनिवार को लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। इससे पूर्व गत दिवस यह विमान खराब मौसम के कारण ही वाराणसी डायवर्ट कर दी गई थी। विमान में 180 यात्री थे। इससे यात्रियों को दिक्कतें हुईं। मामला एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-872 का है। यह विमान सुबह सवा नौ बजे बंगलुरु से रवाना होकर काठमांडू पहुंचा। लखनऊ एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दोपहर 2:49 बजे लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना मिली कि फ्लाइट खराब मौसम के चलते काठमांडू में लैंड नहीं कर पा रही है। कई बार हवा में चक्कर काटे, लेकिन लैंडिंग नहीं हो पाई। ऐसे में इसे लखनऊ डायवर्ट किया गया है। यह फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर शाम 4:30 बजे उतरी। इसे रनवे के आगे टैक्सी वे पर रोका गया। यही फ्लाइट इससे पूर्व गत दिवस बंगलुरु से काठमांडू के लिए रवाना हुई, लेकिन खराब मौसम के चलते इसे वाराणसी डायवर्ट किया गया था। ऐसे में यात्रियों के परिवारीजनों में बेहद आक्रोश है। उनका आरोप है कि यात्रियों को एयरपोर्ट पर मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ा। बंगलुरु एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर के पास यात्रियों के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। विज्ञापन

- मृत्युभोज की जगह होगी श्रीमद्भागवत कथा, बनवार परिवार के फैसले की हो रही सराहना चित्तौड़गढ़। साहू राठौर समाज के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी अजय बनवार (नेपाली) और बनवार परिवार ने समाज सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए मृत्युभोज की परंपरा के स्थान पर श्रीमद्भागवत कथा आयोजित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार अजय बनवार की दादी का 26 जुलाई को निधन हो गया था। उनके उठावने के अवसर पर राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में समाज बंधु, व्यापारी एवं सर्व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी दौरान परिवार ने घोषणा की कि मृत्युभोज को केवल परिवार और निकट संबंधियों तक सीमित रखा जाएगा तथा दिवंगत दादी की अंतिम इच्छा के अनुसार 15 दिनों के भीतर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस निर्णय का उपस्थित लोगों ने स्वागत करते हुए इसे समाज सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अक्सर सामाजिक दबाव के कारण मृत्युभोज जैसी परंपराओं का निर्वहन करने के लिए कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे में सक्षम परिवारों द्वारा इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। अजय बनवार पूर्व में युवा जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में साहू राठौर समाज के जिला अध्यक्ष हैं। वे समाजसेवा और गौसेवा के कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। समाज के लोगों ने उनके इस निर्णय को अनुकरणीय बताते हुए अन्य परिवारों से भी ऐसी प्रेरणा लेने का आह्वान किया।1
- सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भैंस के बच्चे की बलि एवं संरक्षित वन्यजीव खरगोश का निर्ममतापूर्वक शिकार कर उसके वीडियो वायरल करने के मामले में डीएसटी एवं थाना चंदेरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त धारदार तलवार भी बरामद कर ली है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे है विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निर्देशन में डी.एस.टी टीम एवं पुलिस थाना चंदेरिया ने संयुक्त कार्यवाही की। 28 जुलाई 2026 को डीएसटी के एएसआई सूरज कुमार को प्रकाश राजपुरोहित, अध्यक्ष सुरभि गौ सेवा संस्थान, पाली (ग्रामीण) द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो की सूचना दी गई। इंस्टाग्राम पर शंकरलाल बागरिया नामक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर एक पाड़े (भैंस के बच्चे) को धारदार हथियार से काटकर उसकी निर्मम हत्या (बलि) का व एक जंगली खरगोश को जाल में फंसा कर अत्यंत बेरहमी से तड़पा-तड़पाकर उसकी निर्मम हत्या कर शिकार का वीडियो बनाया गया। सोशल मिडीया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आईडी से उक्त दोनो विडियो वायरल किये गये, इसके बारे में थानाधिकारी मधु कंवर को सूचना दी गई उक्त दोनो विडीयों के आधार पर शोभा बागरिया द्वारा धारदार हथियार से जीवित पाडे (भैंस का बच्चा) की गर्दन काट कर मारना तथा शंकर बागरिया द्वारा जीवित खरगोश को जाल में फसा कर पकड कर निर्मम रूप से मारना संज्ञेय अपराध की परिधि में आने से शोभा बागरिया के विरूद्ध अपराध राज. पशु और पक्षी बलि (प्रतिषेध) अधिनियम 1975 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 व आर्म्स एक्ट व धारा 325 बीएनएस 2023 एवं शंकर बागरिया के विरूद्ध अपराध वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 व धारा 325 बीएनएस 2023 का अपराध कारित करना पाया जाने से अभियुक्तगण शोभा लाल पिता हरिराम बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया 2 शंकर पिता हरजी बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया को डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं चंदेरिया पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार कर उक्त दोनों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पशु को मारने वाली धारदार तलवार बरामद की एवं प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कर उक्त दोनों अभियुक्तों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल कर इनके द्वारा कहां-कहां अपराध किए हैं इसके बारे में जानकारी की जाएगी जिससे प्रकरण में अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है।1
- *आज के मनमोहक दर्शन ❤️* *बहुत निभा लिया सबका सांवरिया सेठ जी ❤️* अब *खुद के लिए जीने के इरादे में हूं..*1
- पंचायत से निवेदन है कि हमारे गांव सुखपुरा में अतिक्रमण को जल्दी से जल्दी हवा पारसोली पंचायत से निवेदन है कि सुखपुरा गांव में अतिक्रमण को हटाया जाए और रास्ते को क्लियर करवाये रास्ता काफी बंद है लोगों को निकालने में परेशानी होती है2
- नीमच के जाने-माने समाजसेवी अशोक गंगानगर ने लेवडा आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु का आशिर्वाद लिया दर्शन करने के लिए उमड़ा जनसैलाब1
- कुकड़ेश्वर सहस्त्र मुकेश्वर भोलेनाथ मंदिर का दान पात्र खुला, निकले करीब ₹1.22 लाख कुकड़ेश्वर के प्रसिद्ध चमत्कारी श्री सहस्त्र मुकेश्वर भोलेनाथ मंदिर का दान पात्र प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। दान पात्र से करीब ₹1.22 लाख की राशि प्राप्त हुई, जिसे मंदिर के बैंक खाते में जमा करा दिया गया। यह प्रक्रिया कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं मंदिर प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान मनासा एसडीएम किरण आंजना, तहसीलदार मुकेश निगम, नायब तहसीलदार नवीन गर्ग, थाना प्रभारी मंगल सिंह राठौड़, सीएमओ प्रतिनिधि गौरव आचार्य, पुजारी कैलाश गोस्वामी सहित राजस्व, नगर परिषद और मंदिर समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- नीमच में महिला की संदिग्ध मौत पर , पति पर हत्या का आरोप, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने चक्काजाम मामला मनासा तहसील के बालागंज गांव का है, जहां पूजा ओड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शराब का आदी पति बल्लू ओड़ आए दिन मारपीट करता था और उसने पहले पूजा की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम के सामने धरना देकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल और पुलिस बल पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1