logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नगर की यातायात व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा के लिए निगम की सतत् कार्रवाई* *मुख्य मार्गों से 17 घुमंतू मवेशियों को सुरक्षित पकड़कर अमीरगंज कांजी हाउस पहुंचाया गया* *नगर की यातायात व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा के लिए निगम की सतत् कार्रवाई* *मुख्य मार्गों से 17 घुमंतू मवेशियों को सुरक्षित पकड़कर अमीरगंज कांजी हाउस पहुंचाया गया* कटनी (01 अगस्त) – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नागरिक आवागम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से घुमंतू मवेशियों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन के निर्देशानुसार गठित हांका गैंग ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों मुख्य पोस्ट ऑफिस के सामने, सिविल लाइन, नालंदा स्कूल के सामने, मुड़वारा स्टेशन मार्ग, पन्ना मोड, राधिका होटल मार्ग, बस स्टैंड, रविदास चौराहा पर अभियान चलाते हुए यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे 17 घुमंतू मवेशियों को सुरक्षित रूप से पकड़कर अमीरगंज कांजी हाउस भेजा। स्वास्थ्य शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार अभियान के दौरान मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं व्यस्त चौराहों पर घूम रहे मवेशियों को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। निगम प्रशासन का उद्देश्य केवल यातायात को सुचारु बनाना ही नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना तथा मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू मवेशियों को खुला न छोड़ें। सार्वजनिक स्थलों पर मवेशियों के विचरण से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने के साथ-साथ आमजन को आवागमन में भी असुविधा होती है। ऐसे मामलों में संबंधित पशुपालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। शहर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं यातायात बाधा मुक्त बनाने के लिए घुमंतू मवेशियों के विरुद्ध यह अभियान आगामी दिनों में भी नियमित रूप से जारी रहेगा ।

1 hr ago
user_Deepak Gupta
Deepak Gupta
Electrician Murwara Or Katni, Madhya Pradesh•
1 hr ago
65bb9574-b9a2-4db9-95d0-31ab12b4eb2f

*नगर की यातायात व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा के लिए निगम की सतत् कार्रवाई* *मुख्य मार्गों से 17 घुमंतू मवेशियों को सुरक्षित पकड़कर अमीरगंज कांजी हाउस पहुंचाया गया* *नगर की यातायात व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा के लिए निगम की सतत् कार्रवाई* *मुख्य मार्गों से 17 घुमंतू मवेशियों को सुरक्षित पकड़कर अमीरगंज कांजी हाउस पहुंचाया गया* कटनी (01 अगस्त) – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नागरिक आवागम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से घुमंतू मवेशियों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन के निर्देशानुसार गठित हांका गैंग ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों मुख्य पोस्ट ऑफिस के सामने, सिविल लाइन, नालंदा स्कूल के सामने, मुड़वारा स्टेशन मार्ग, पन्ना मोड, राधिका होटल मार्ग, बस स्टैंड, रविदास चौराहा पर अभियान चलाते हुए यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे 17 घुमंतू मवेशियों को सुरक्षित रूप से

8d07a8a2-4a0d-4a9b-964a-42ed5dee717f

पकड़कर अमीरगंज कांजी हाउस भेजा। स्वास्थ्य शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार अभियान के दौरान मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं व्यस्त चौराहों पर घूम रहे मवेशियों को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। निगम प्रशासन का उद्देश्य केवल यातायात को सुचारु बनाना ही नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना तथा मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू मवेशियों को खुला न छोड़ें। सार्वजनिक स्थलों पर मवेशियों के विचरण से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने के साथ-साथ आमजन को आवागमन में भी असुविधा होती है। ऐसे मामलों में संबंधित पशुपालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। शहर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं यातायात बाधा मुक्त बनाने के लिए घुमंतू मवेशियों के विरुद्ध यह अभियान आगामी दिनों में भी नियमित रूप से जारी रहेगा ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी नगर//- कटनी का काँच मंदिर अपनी अद्भुत सुंदरता और दिव्य आस्था के लिए प्रसिद्ध है। कटनी का काँच मंदिर अपनी अद्भुत सुंदरता और दिव्य आस्था के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ विराजमान संकटमोचन बजरंगबली, माँ वैष्णो देवी और भगवान शिव के दर्शन भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं। काँच की आकर्षक सजावट मंदिर की भव्यता को और बढ़ाती है। यह पावन धाम श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। जय श्री राम! हर हर महादेव!🙏🌺💞⛈️🥰
    1
    कटनी नगर//-
कटनी का काँच मंदिर अपनी अद्भुत सुंदरता और दिव्य आस्था के लिए प्रसिद्ध है। 
कटनी का काँच मंदिर अपनी अद्भुत सुंदरता और दिव्य आस्था के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ विराजमान संकटमोचन बजरंगबली, माँ वैष्णो देवी और भगवान शिव के दर्शन भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं। काँच की आकर्षक सजावट मंदिर की भव्यता को और बढ़ाती है। यह पावन धाम श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। जय श्री राम! हर हर महादेव!🙏🌺💞⛈️🥰
    user_राशि निषाद
    राशि निषाद
    Psychologist कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
  • सरकारी गौशालाओं की बुरी स्थिति इसके पश्चात भी गौ माता को जबरदस्ती पकड़ कर तकलीफ क्यों यह घटना है नगर पालिक निगम कटनी की जिसमें गांव के साथ बड़े ही क्रूर तरीके से उसे ले जाया जा रहा था लेकिन आज तक न्यूज़ के संवाददाता राजकमल आर्य जी के पहुंचने पर कैमरा चालू करने पर कुछ समय के लिए घटना थम गई इसके पश्चात फिर वही हुआ जी बात का डर था
    1
    सरकारी गौशालाओं की बुरी स्थिति इसके पश्चात भी गौ माता को जबरदस्ती पकड़ कर तकलीफ क्यों
यह घटना है नगर पालिक निगम कटनी की जिसमें गांव के साथ बड़े ही क्रूर तरीके से उसे ले जाया जा रहा था लेकिन आज तक न्यूज़ के संवाददाता राजकमल आर्य जी के पहुंचने पर कैमरा चालू करने पर कुछ समय के लिए घटना थम गई इसके पश्चात फिर वही हुआ जी बात का डर था
    user_Arya tak news
    Arya tak news
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बड़वारा में शासन-प्रशासन की बड़ी लापरवाही: हादसों के बाद भी 'नो एंट्री' लागू नहीं, बच्चों की जान पर रोज़ बना रहता है ख़तरा बड़वारा (कटनी)। बड़वारा में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और जन-आंदोलनों के बावजूद शासन-प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार ज्ञापन सौंपने, प्रदर्शन करने और चक्काजाम करने के बाद भी अब तक क्षेत्र में भारी वाहनों के लिए 'नो एंट्री' नियम लागू नहीं किया गया है। इस प्रशासनिक उदासीनता के कारण रोज़ाना हज़ारों स्कूली बच्चों और आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ी रहती है। क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतज़ार कर रहा है प्रशासन? बड़वारा क्षेत्र में पहले भी कई दर्दनाक सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई परिवार अपनी जान और माल का नुकसान उठा चुके हैं। इसके बावजूद बड़वारा तहसीलदार एवं थाना प्रभारी द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दिन के समय, विशेषकर स्कूल और कोचिंग के आवागमन के वक्त, सड़कों पर बेधड़क दौड़ते भारी और अनियंत्रित वाहन मासूम बच्चों के लिए काल बनकर घूम रहे हैं। अभिभावक हर पल किसी अनहोनी के डर में जीने को मजबूर हैं। "लगातार संवाद करने और ध्यानाकर्षण कराने के बाद भी नो एंट्री चालू न करना यह दर्शाता है कि बड़वारा प्रशासन जनता की सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है। हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चों के भविष्य और उनकी ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ बंद होना चाहिए।" मुख्य माँगें: नो एंट्री तत्काल लागू हो: बड़वारा के मुख्य और व्यस्त मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश के लिए समय-सीमा (नो एंट्री) तय की जाए। स्कूल समय में विशेष सुरक्षा: सुबह और दोपहर में स्कूल खुलने व बंद होने के समय पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। गति सीमा पर नियंत्रण: कस्बे के अंदर से गुज़रने वाले वाहनों की गति पर सख्त पाबंदी लगाई जाए। माँगें न मानने पर उग्र जन-आंदोलन की चेतावनी क्षेत्रीय निवासियों और प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते नो एंट्री लागू नहीं की और बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम नहीं उठाए, तो क्षेत्र की जनता एक बार फिर उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी बड़वारा शासन-प्रशासन की होगी।
    1
    बड़वारा में शासन-प्रशासन की बड़ी लापरवाही: हादसों के बाद भी 'नो एंट्री' लागू नहीं, बच्चों की जान पर रोज़ बना रहता है ख़तरा
बड़वारा (कटनी)। बड़वारा में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और जन-आंदोलनों के बावजूद शासन-प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार ज्ञापन सौंपने, प्रदर्शन करने और चक्काजाम करने के बाद भी अब तक क्षेत्र में भारी वाहनों के लिए 'नो एंट्री' नियम लागू नहीं किया गया है।
इस प्रशासनिक उदासीनता के कारण रोज़ाना हज़ारों स्कूली बच्चों और आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ी रहती है।
क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतज़ार कर रहा है प्रशासन?
बड़वारा क्षेत्र में पहले भी कई दर्दनाक सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई परिवार अपनी जान और माल का नुकसान उठा चुके हैं। इसके बावजूद बड़वारा तहसीलदार एवं थाना प्रभारी द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
दिन के समय, विशेषकर स्कूल और कोचिंग के आवागमन के वक्त, सड़कों पर बेधड़क दौड़ते भारी और अनियंत्रित वाहन मासूम बच्चों के लिए काल बनकर घूम रहे हैं। अभिभावक हर पल किसी अनहोनी के डर में जीने को मजबूर हैं।
"लगातार संवाद करने और ध्यानाकर्षण कराने के बाद भी नो एंट्री चालू न करना यह दर्शाता है कि बड़वारा प्रशासन जनता की सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है। हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चों के भविष्य और उनकी ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ बंद होना चाहिए।"
मुख्य माँगें:
नो एंट्री तत्काल लागू हो: बड़वारा के मुख्य और व्यस्त मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश के लिए समय-सीमा (नो एंट्री) तय की जाए।
स्कूल समय में विशेष सुरक्षा: सुबह और दोपहर में स्कूल खुलने व बंद होने के समय पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
गति सीमा पर नियंत्रण: कस्बे के अंदर से गुज़रने वाले वाहनों की गति पर सख्त पाबंदी लगाई जाए।
माँगें न मानने पर उग्र जन-आंदोलन की चेतावनी
क्षेत्रीय निवासियों और प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते नो एंट्री लागू नहीं की और बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम नहीं उठाए, तो क्षेत्र की जनता एक बार फिर उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी बड़वारा शासन-प्रशासन की होगी।
    user_Jay Suryavanshi
    Jay Suryavanshi
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सत्य सनातन🙏💕🙏💕🙏💕 संस्कृति धर्म की जय हो गौमाता की जय हो🚩🚩🚩 गाँव के सभि कुल देवी देवताओं की जय हो🚩🚩🚩 माँ चन्द्रीका🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 धाम विकास यात्रा इटौरा जिला कटनी मध्य प्रदेश आज आप सभी देशवासियों को सूचित किया जा रहा है🙏💕🙏💕🙏💕 कि धरोहर स्थल सनातन संस्कृति धर्म की बात करते हुए अपिल 300 सल पुरनी मदिर हैं जो कि 30सल से जल मगन रहता है🙏💕🙏💕🙏💕
    1
    सत्य सनातन🙏💕🙏💕🙏💕 संस्कृति धर्म की जय हो गौमाता की जय हो🚩🚩🚩 गाँव के सभि कुल देवी देवताओं की जय हो🚩🚩🚩
माँ चन्द्रीका🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 धाम विकास यात्रा इटौरा जिला कटनी मध्य प्रदेश आज आप सभी देशवासियों को सूचित किया जा रहा है🙏💕🙏💕🙏💕 कि धरोहर स्थल सनातन संस्कृति धर्म की बात करते हुए अपिल 300 सल पुरनी मदिर हैं जो कि 30सल से जल मगन रहता है🙏💕🙏💕🙏💕
    user_Lallu ram Sharma
    Lallu ram Sharma
    बरही, कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ☑️कमिश्नर ने मणिबाग में भगवान आशुतोष के किए दर्शन मणिबाग को पर्यटन एवं इको-टूरिज्म का केंद्र बनाने के दिए निर्देश उमरिया//शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने उमरिया जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मणिबाग पहुंचकर प्राचीन शिवलिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन कर मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व तथा यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। ☑️ निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने मणिबाग क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को इस स्थल के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं धार्मिक आस्था से जुड़े ऐसे स्थलों को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। ☑️ कमिश्नर ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं, मार्ग संकेतक, बैठने की व्यवस्था तथा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में प्राकृतिक वातावरण को संरक्षित रखते हुए इको-फ्रेंडली उपाय अपनाए जाएं, ताकि क्षेत्र की धार्मिक एवं प्राकृतिक पहचान बनी रहे और अधिक से अधिक पर्यटक यहां आकर्षित हो सकें। निरीक्षण के समय कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, अनुविभागीय बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
    1
    ☑️कमिश्नर ने मणिबाग में भगवान आशुतोष के किए दर्शन
मणिबाग को पर्यटन एवं इको-टूरिज्म का केंद्र बनाने के दिए निर्देश
उमरिया//शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने उमरिया जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मणिबाग पहुंचकर प्राचीन शिवलिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन कर मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व तथा यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।
☑️ निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने मणिबाग क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को इस स्थल के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं धार्मिक आस्था से जुड़े ऐसे स्थलों को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं।
☑️ कमिश्नर ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं, मार्ग संकेतक, बैठने की व्यवस्था तथा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में प्राकृतिक वातावरण को संरक्षित रखते हुए इको-फ्रेंडली उपाय अपनाए जाएं, ताकि क्षेत्र की धार्मिक एवं प्राकृतिक पहचान बनी रहे और अधिक से अधिक पर्यटक यहां आकर्षित हो सकें। निरीक्षण के समय कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, अनुविभागीय बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर सतना सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
    3
    खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर सतना  सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • के बरही में 25 लाख की दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और कार बरामद /बरही। बरही थाना क्षेत्र में व्यापारी के सूने मकान में हुई करीब 20 से 25 लाख रुपये की दिनदहाड़े चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली गई है। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को वार्ड नंबर 11, खितौली रोड स्थित व्यापारी प्रमोद लखेड़ा के नए मकान में दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:45 बजे के बीच अज्ञात चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और तिजोरी में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 80 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपये बताई गई थी। शिकायत पर बरही पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 544/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस का संदेह बहुसकोर पिता मांगीलाल पारधी (32 वर्ष), निवासी त्रिवेणी, थाना गुनगा, जिला भोपाल पर गया। पुलिस टीम ने भोपाल सहित कई स्थानों पर दबिश दी। बाद में सूचना मिलने पर हीरापुर पारधी टोला, बरही से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों छुट्टे राजा पारधी, दंगा पारधी और कचर पारधी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये मूल्य के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण तथा वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से इस बड़ी चोरी का सफल खुलासा किया गया, जिससे चोरी गया अधिकांश माल बरामद कर लिया गया।
    1
    के बरही में 25 लाख की दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और कार बरामद
/बरही। बरही थाना क्षेत्र में व्यापारी के सूने मकान में हुई करीब 20 से 25 लाख रुपये की दिनदहाड़े चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली गई है। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को वार्ड नंबर 11, खितौली रोड स्थित व्यापारी प्रमोद लखेड़ा के नए मकान में दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:45 बजे के बीच अज्ञात चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और तिजोरी में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 80 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपये बताई गई थी।
शिकायत पर बरही पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 544/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस का संदेह बहुसकोर पिता मांगीलाल पारधी (32 वर्ष), निवासी त्रिवेणी, थाना गुनगा, जिला भोपाल पर गया।
पुलिस टीम ने भोपाल सहित कई स्थानों पर दबिश दी। बाद में सूचना मिलने पर हीरापुर पारधी टोला, बरही से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों छुट्टे राजा पारधी, दंगा पारधी और कचर पारधी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये मूल्य के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण तथा वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से इस बड़ी चोरी का सफल खुलासा किया गया, जिससे चोरी गया अधिकांश माल बरामद कर लिया गया।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.