Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया -उत्तरप्रदेश दिबियापुर में चोर गिरफ़्तार चोरी का सामान बरामद
Kuldeep Diwakar
औरैया -उत्तरप्रदेश दिबियापुर में चोर गिरफ़्तार चोरी का सामान बरामद
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया1
- *आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की किरन के विवाह हेतु में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम* 15 फरवरी को किरन का देवकरन के साथ संपन्न होगा शुभ-विवाह* *० गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद पाकर परिवारीजनों के चेहरों पर आई मुस्कान* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 औरैया शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर पश्चिम दिशा में स्थित ग्राम-धीरजपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर हरिजन समाज की तारावती व कमल शंकर जोकि घरों में पुट्टी पेंट, मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद किरन का शुभ विवाह बबीना-औरैया निवासी चि. देवकरन के साथ दिनांक 15 फरवरी-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण समिति परिवार के सदस्यों ने विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 13 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 10 बजे ग्राम-धीरजपुर स्थित किरन के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के साथ "सखी ग्रुप" की सदस्यों ने किरन के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको साड़ियां, ज्वेलरी, 10 किलो गेहूं का आटा, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी कंगन सैट, पुडिंग सेट, जेंट्स व लेडीज घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी,3
- सत्ती तालाब : जनपद औरैया वेन्डिंग जोन रेहडी पटरी स्थल नगर पालिका परिषद, औरैया 13/02/2026 इसी तरह के और भी चित्र हैं कई दिनों के जिसके लिए यह खोली गई है खरीदारी करने जाते हैं एक भी दुकान लगी नहीं मिलती कभी नाही कभी यहां निर्माण टॉयलेट ओपन मिलता है टॉयलेट शौचालय पर जितना लिखा जाए उतना कम है वही टॉयलेट सार्वजनिक शौचालय चालू है जो आज से 30-40 साल पहले बने बाकी के बाद के बने हुए चेक किए जा सकते हैं हम क्या लिखें। वैसे हमने सभी चेक किए हैं और सभी के चित्र वीडियो सुरक्षित है बहुत बार सोशल मीडिया पर भी दिखाएं इसमें एनटीपीसी एवं विभिन्न योजनाओं के विद्यालयों में आदि सार्वजनिक जगह वह पर नगर पालिका परिषद औरैया के संरक्षणमें शौचालय टॉयलेट सम्मिलित है जो ना तो संचालित होते हैं बहुत से शौचालय में ना ही निर्माण कार्य पूर्ण हुए हैं ना ही देखरेख होती है नाही सफाई मिली है एवं बहुत जगह ताला लगा मिला है नगर पालिका परिषद में ही खड़े हुए वाहन टॉयलेट की हालत देखी जा सकती है की सफाई व्यवस्था क्या है जो परमानेंट सामनेही संरक्षण में रहता है जिसकी कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है वह भी आपको साफ नहीं मिलेगा नहीं तो जाकर चेक कर ले सत्ती तालाब वेन्डिंग जोन रेहडी पटरी स्थल नगर पालिका परिषद, इसका उद्घाटन भी हो चुका है और निर्माण भी हो चुका है एवं जगह भी आवंटित की जा चुकी है निर्माण टेंडर बजट भी पास हो चुका होगा मगर उपयोग नहीं है और जिनकी जिम्मेदारी है उपयोग करवाना उनकी भी कोई जिम्मेदारी नजर नहीं आती है जिस चीज के लिए इसका निर्माण करायागया है वह एक भी बार स्टाल लगा नहीं मिला है खरीदारी करने के लिए जाने पर क्या नगर पालिका में सिर्फ बजट बनाकर निर्माण करा कर बजट पास करना ही तक जिम्मेदारी होता है उसके आगे कोई जिम्मेदारी नहीं निर्माण सामग्री भी अभी भी सही से साफ नहीं की गई यहां पर सीमेंट मोहर्रम गिट्टी धूल अभी भी पड़ी है9
- नगर पंचायत फफूंद में प्रशासनिक लापरवाही ने मासूम गोवंशों की जान जोखिम में डाल दी है। नगर अध्यक्ष और ईओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्थानीय लोगों ने सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाया है। उचित चारे और देखरेख के अभाव में गौशाला के बेजुबान दम तोड़ रहे हैं। भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी पंचायत की इस बदहाली पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। क्या प्रशासन की चुप्पी टूटेगी या यूं ही मासूम पशु मरते रहेंगे?1
- औरैया से लापता 21 वर्षीय युवती रीना को लेकर फैली ‘नागिन’ बनने की अफवाहों पर आखिरकार विराम लग गया है। युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर साफ किया है कि वह अपनी मर्जी से घर से गई है और उसने वीडियो में दिख रहे युवक से शादी कर ली है। दरअसल, युवती के घर से गायब होने के बाद उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ लोगों ने अंधविश्वास के चलते यह तक कहना शुरू कर दिया था कि युवती ‘नागिन’ बन गई है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से चल रहा था। अब इंस्टाग्राम वीडियो में युवती ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है। उसने कहा कि वह अपनी इच्छा से अपने प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने विवाह कर लिया है।1
- औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में थाना दिबियापुर, एसओजी सर्विलांस की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई मैं कर शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं साथ ही पुलिस ने चोरी किए गए भारी मात्रा में सामान को भी बरामद किया है। चोरों के द्वारा थाना दिबियापुर, अछल्दा और अजीतमल क्षेत्र में चोरियां की थी।1
- औरैया। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम जौरा विकास खण्ड औरैया की निवासी जमीला के पति का निधन लगभग बीस वर्ष पूर्व हो गया था। पति के निधन के बाद से ही जमीला निराश्रित जीवन व्यतीत कर रही थीं। उन्होंने अनेक ग्राम प्रधानों को अपने दस्तावेज दिए, कई बार आवेदन किया, परंतु उन्हें वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल सका। इस दौरान वह गांव के दलालों के मकड़जाल में भी फंसती रहीं, कई बार अनावश्यक धन खर्च किया, फिर भी पेंशन स्वीकृत नहीं हुई। वर्षों तक दर-दर भटकने के बाद भी उन्हें उनका अधिकार नहीं मिला।अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति औरैया ने संकल्प लिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र और अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। संस्था द्वारा जमीला के दस्तावेज व्यवस्थित कराए गए, पुनः आवेदन कराया गया तथा संबंधित विभाग में लगातार पैरवी की गई। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप अंततः जमीला के खाते में वृद्धा पेंशन की धनराशि प्राप्त हुई। पेंशन मिलने पर जमीला अत्यंत भावुक और प्रसन्न हुईं। अब वह अपने दैनिक आवश्यक खर्च इस पेंशन से स्वयं पूरा कर सकेंगी। यह उदाहरण दर्शाता है कि यदि योजनाएं समय पर और पारदर्शिता के साथ संचालित हों, तो जमीला जैसी गरीब और बेसहारा महिलाओं को अपने अधिकार के लिए 20 वर्षों तक संघर्ष नहीं करना पड़े।1
- पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्यवाही1