logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओरियारा में 'ग्रीन ग्राम चौपाल' आयोजित: बीडीओ ने चखा मिड-डे मील का स्वाद, स्मार्ट क्लास देख जताई खुशी बिधनू (कानपुर)। विकास खंड बिधनू की ग्राम पंचायत ओरियारा में शुक्रवार को 'ग्रीन ग्राम चौपाल' का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान वीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही कुछ मामलों का निस्तारण भी किया गया। हालांकि, जिला स्तर से नामित नोडल अधिकारी (जिला कृषि अधिकारी) के चौपाल में न पहुंचने से ग्रामीणों में थोड़ी निराशा जरूर दिखी। चौपाल में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बिधनू, आशीष मिश्रा और ग्राम विकास सचिव आदर्श परासर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पानी टंकी संचालन का मुद्दा छाया, पेंशन की शिकायतों का हुआ निस्तारण चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सबसे प्रमुख मुद्दा गांव में पानी के संचालन का उठाया। ग्रामीणों ने शिकायत की कि पानी की टंकी का संचालन सही तरीके से नहीं हो रहा है, जिससे पेयजल की किल्लत बनी हुई है। इस पर ग्राम प्रधान वीर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही संबंधित उच्चाधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का स्थाई निदान कराया जाएगा। वहीं, चौपाल में पेंशन से जुड़ी दो शिकायतें आईं, जिनका बीडीओ आशीष मिश्रा के निर्देश पर प्रमुखता से तत्काल निस्तारण करा दिया गया। अन्नप्राशन और गोद भराई की रस्म हुई संपन्न चौपाल के दौरान बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से सामाजिक सरोकारों को भी निभाया गया। बीडीओ आशीष मिश्रा ने अजय की पुत्री यतिका का अन्नप्राशन कराया और श्याम बिहारी की पत्नी ललिता की गोद भराई की रस्म पूरी की। कार्यक्रम में बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रचना, आंगनवाड़ी कार्यकत्री उमा देवी, शर्मिला, कमला पाल, आशा बहु सुरभि सिंह, ममता और पंचायत सहायक विनीता यादव मौजूद रहीं। कृषि विभाग की ओर से बीटीएम राजेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। बीडीओ ने चखा मिड-डे मील का स्वाद, स्मार्ट क्लास देख हुए गदगद चौपाल के बाद बीडीओ आशीष मिश्रा ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय ओरियारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिड-डे मील (एमडीएम) के तहत बनी तहरी का स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता को परखा और रसोइयों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्या सैयदा बेगम ने बताया कि विद्यालय में कुल 67 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से निरीक्षण के समय 59 छात्र उपस्थित पाए गए। बीडीओ ने जब स्कूल की स्मार्ट क्लास का मुआयना किया तो वह क्रियाशील मिली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल पूछे, जिनका बच्चों ने बेहद सटीक जवाब दिया। बच्चों की प्रतिभा और स्कूल की बेहतर उपस्थिति देखकर बीडीओ ने विद्यालय स्टाफ की सराहना की।

6 hrs ago
user_अमन सिंह
अमन सिंह
कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
4f522686-8f61-4c70-92d0-33c77bb53205

ओरियारा में 'ग्रीन ग्राम चौपाल' आयोजित: बीडीओ ने चखा मिड-डे मील का स्वाद, स्मार्ट क्लास देख जताई खुशी बिधनू (कानपुर)। विकास खंड बिधनू की ग्राम पंचायत ओरियारा में शुक्रवार को 'ग्रीन ग्राम चौपाल' का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान वीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही कुछ मामलों का निस्तारण भी किया गया। हालांकि, जिला स्तर से नामित नोडल अधिकारी (जिला कृषि अधिकारी) के चौपाल में न पहुंचने से ग्रामीणों में थोड़ी निराशा जरूर दिखी। चौपाल में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बिधनू, आशीष मिश्रा और ग्राम विकास सचिव आदर्श परासर मुख्य रूप

b8dbcea7-0345-43e0-bf8f-9ed682785148

से उपस्थित रहे। पानी टंकी संचालन का मुद्दा छाया, पेंशन की शिकायतों का हुआ निस्तारण चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सबसे प्रमुख मुद्दा गांव में पानी के संचालन का उठाया। ग्रामीणों ने शिकायत की कि पानी की टंकी का संचालन सही तरीके से नहीं हो रहा है, जिससे पेयजल की किल्लत बनी हुई है। इस पर ग्राम प्रधान वीर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही संबंधित उच्चाधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का स्थाई निदान कराया जाएगा। वहीं, चौपाल में पेंशन से जुड़ी दो शिकायतें आईं, जिनका बीडीओ आशीष मिश्रा के निर्देश पर प्रमुखता से तत्काल निस्तारण करा दिया गया। अन्नप्राशन

99f6785c-521c-4d37-a599-45f64bd9665f

और गोद भराई की रस्म हुई संपन्न चौपाल के दौरान बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से सामाजिक सरोकारों को भी निभाया गया। बीडीओ आशीष मिश्रा ने अजय की पुत्री यतिका का अन्नप्राशन कराया और श्याम बिहारी की पत्नी ललिता की गोद भराई की रस्म पूरी की। कार्यक्रम में बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रचना, आंगनवाड़ी कार्यकत्री उमा देवी, शर्मिला, कमला पाल, आशा बहु सुरभि सिंह, ममता और पंचायत सहायक विनीता यादव मौजूद रहीं। कृषि विभाग की ओर से बीटीएम राजेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। बीडीओ ने चखा मिड-डे मील का स्वाद, स्मार्ट क्लास देख हुए गदगद चौपाल के बाद बीडीओ आशीष मिश्रा ने पूर्व माध्यमिक

c2d903ae-6efe-48d7-9cb1-dee0e5ab8619

विद्यालय ओरियारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिड-डे मील (एमडीएम) के तहत बनी तहरी का स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता को परखा और रसोइयों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्या सैयदा बेगम ने बताया कि विद्यालय में कुल 67 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से निरीक्षण के समय 59 छात्र उपस्थित पाए गए। बीडीओ ने जब स्कूल की स्मार्ट क्लास का मुआयना किया तो वह क्रियाशील मिली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल पूछे, जिनका बच्चों ने बेहद सटीक जवाब दिया। बच्चों की प्रतिभा और स्कूल की बेहतर उपस्थिति देखकर बीडीओ ने विद्यालय स्टाफ की सराहना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Write capital letters......,............ 🔤🔤🔠🔠🔠🔤🔠🔠 Write capital letters 🔤🔤🔠🔠🔠🔤🔠🔠
    1
    Write capital letters......,............ 🔤🔤🔠🔠🔠🔤🔠🔠
Write capital letters 🔤🔤🔠🔠🔠🔤🔠🔠
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Stationery Shop कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • "राम मंदिर चंदा चोरी शॉर्ट नाटक" दिल्ली: विपक्ष ने संसद में विरोध के दौरान शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए
    1
    "राम मंदिर चंदा चोरी शॉर्ट नाटक"
दिल्ली: विपक्ष ने संसद में विरोध के दौरान शॉर्ट प्ले किया।
सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए
    user_Real Update
    Real Update
    Media company कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा रोड के किनारे अवैध रूप से जो मकान बने हुए हैं कच्चे पक्के उनको गिराया जा रहा है नमस्कार आप देख रहे हैं भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस जैसा कि आज दिनांक 31 जुलाई दिन शुक्रवार समय सुबह 11 और 12 के आसपास आपके कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव जनता और राहगीरों द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई है कि नेशनल अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया NHAI के द्वारा पुल के किनारे नीचे अवैध रूप से जो मकान बने हुए हैं कच्चे पक्के उनको गिराए जाने का प्रयास किया जा रहा है कथितता पर सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ दिन पहले इन सभी को सूचना दी गई थी किंतु जनता द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई है की बरसात का समय चल रहा है और अभी हम अपने परिवार और बच्चों को लेकर कहां जाएंगे इसलिए हमें कुछ दिन का समय दिया जाता कानपुर से भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस ओमवीर जी की रिपोर्ट न्यूज़ विज्ञापन समाचार पत्र के लिए खोया पाया कि संपर्क करें
    3
    कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, 
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा रोड के किनारे अवैध रूप से जो मकान बने हुए हैं कच्चे पक्के उनको गिराया जा रहा है 
नमस्कार आप देख रहे हैं भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस जैसा कि आज दिनांक 31 जुलाई दिन शुक्रवार समय सुबह 11 और 12 के आसपास  आपके कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव जनता और राहगीरों द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई है कि नेशनल अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया NHAI के द्वारा पुल के किनारे नीचे अवैध रूप से जो मकान बने हुए हैं कच्चे पक्के उनको गिराए जाने का प्रयास किया जा रहा है कथितता पर सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ दिन पहले इन सभी को सूचना दी गई थी किंतु जनता द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई है की बरसात का समय चल रहा है और अभी हम अपने परिवार और बच्चों को लेकर कहां जाएंगे इसलिए हमें कुछ दिन का समय दिया जाता कानपुर से भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस ओमवीर जी की रिपोर्ट न्यूज़ विज्ञापन समाचार पत्र के लिए खोया पाया कि संपर्क करें
    user_Omveer
    Omveer
    Media Consultant कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कानपुर में पहली बार प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। श्री अग्रसेन सेवा समिति के तत्वावधान में 17 दिसंबर से 24 दिसंबर 2026 तक यह आयोजन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) ग्राउंड में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसके लिए प्रबंध समिति का गठन भी कर दिया गया है। कार्यक्रम संयोजक कमल किशोर अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन कानपुर के लिए ऐतिहासिक होगा। पहली बार शहर में जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कमल किशोर अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार को आयोजित पहली बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनसहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्किंग, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं,उन्होंने शहरवासियों और समाज के सभी लोगों से इस धार्मिक आयोजन में सहयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा का लाभ लेने की अपील की। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां लगातार जारी रहेंगी।
    3
    कानपुर में पहली बार प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है।
श्री अग्रसेन सेवा समिति के तत्वावधान में 17 दिसंबर से 24 दिसंबर 2026 तक यह आयोजन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) ग्राउंड में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसके लिए प्रबंध समिति का गठन भी कर दिया गया है। कार्यक्रम संयोजक कमल किशोर अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन कानपुर के लिए ऐतिहासिक होगा। पहली बार शहर में जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कमल किशोर अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार को आयोजित पहली बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनसहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्किंग, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं,उन्होंने शहरवासियों और समाज के सभी लोगों से इस धार्मिक आयोजन में सहयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा का लाभ लेने की अपील की। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां लगातार जारी रहेंगी।
    user_Pintu singh
    Pintu singh
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पाकिस्तान कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला रहा है। मेरे सूत्रों के अनुसार, धारा 144 लागू होने के बाद जो भी लोग सामने आते हैं, उन्हें गोली मार दी जाती है।
    1
    पाकिस्तान कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला रहा है।

मेरे सूत्रों के अनुसार, धारा 144 लागू होने के बाद जो भी लोग सामने आते हैं, उन्हें गोली मार दी जाती है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.