Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड हल्द्वानी व्यूरो रिपोर्ट हल्द्वानी में बाइक सवार युवक ने सड़क पर सरेआम बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराया।
द कहर न्यूज़ एजेंसी
उत्तराखंड हल्द्वानी व्यूरो रिपोर्ट हल्द्वानी में बाइक सवार युवक ने सड़क पर सरेआम बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराया।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- ओवरलोड वाहनों से बन्नाखेड़ा-इटव्वा रोड क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा शनिवार को बन्नाखेड़ा-इटव्वा रोड भारी ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के चलते जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। शनिवार को समय करीब ढाई बजे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन हादसे की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क का निर्माण व मरम्मत कराने की मांग की है।1
- स्लग - खटीमा में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,हजारों लोगों ने लिया हिस्सा, बाइक, ट्रैक्टर, कार और जेसीबी के साथ राष्ट्रभक्ति का दिखा जुनून स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या के नेतृत्व में खटीमा में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बाइक, ट्रैक्टर, कार और जेसीबी के साथ निकली इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रैली के दौरान कुमाऊं मंडल सहसंयोजक किसान मोर्चा मनोज शाही ने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत है और वे देश की आन, बान और शान के लिए समर्पित हैं। उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की प्रगति और विकास के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों के लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने रैली में पहुंचे सभी लोगों का साधुवाद और आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया। रैली में युवाओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। बाइट- 1 मनोज शाही कुमाऊं मंडल सहसंयोजक किसान मोर्चा। बाइट -2 अजय मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर1
- गंगोलीहाट में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील गंगोलीहाट में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व असीम उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही नगर और आसपास के क्षेत्रों में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी गणवेश में अनुशासित होकर भव्य प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों से पूरा नगर गूंज उठा। प्रभातफेरी के उपरांत नगर के मुख्य चौराहे पर विशाल जनसमूह की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं तहसील क्षेत्र के सभी शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में निर्धारित समय पर गरिमापूर्ण ढंग से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उपजिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम अंकित राज, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. उमाकांत, पशु चिकित्सालय में डॉ. मंजू असवाल, आंगनबाड़ी में चंद्रा महर, उद्यान विभाग में गौरव पंत, विकासखंड कार्यालय में बीडीओ प्रदीप बिष्ट, नगर पालिका में अध्यक्ष विमल रावल तथा हिमालयन ग्राम विकास समिति में राजेंद्र बिष्ट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर शहीद पवन सिंह सुगरा महाविद्यालय, पीएम श्री महाकाली इंटर कॉलेज, पीएम श्री गोपाल दत्त पाठक बालिका इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, जेबीएसजी इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, दशाईथल इंटर कॉलेज, चिटगल इंटर कॉलेज और मल्लागरखा सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद विद्यालयों में दिनभर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया। पूरे गंगोलीहाट क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रमों के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना साफ दिखाई दी।3
- जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, अमरिया में उत्साह से मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस1
- महाराष्ट्र सरकारी स्कूल की टुटी खिड़कियों पर डिप्टी सीएम के बैनर लगाने दावा1
- माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे धरना प्रदर्शन, जारी किया वीडियो १५ अगस्त २०२६ के माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष के द्वारा लोअर मॉल रोड नैनीताल में कार्य पूर्ण ना होने के विरोध स्वरूप ग्राउंड जीरो पर लेट कर धरना दिए जाने के संबंध में। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा आने वाले १५ अगस्त २०२६ को शाम चार बजे लोअर मॉल रोड नैनीताल में उनके भरसक प्रयास प्रशासनिक वार्ता उच्च अधिकारी रत्नेश सक्सेना जी के कई बार झूठे लोअर मॉल रोड को खोल पाने के वादों तथा मंडल पदाधिकारियों द्वारा मुलाकात के बाद लोअर मॉल रोड का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। बावज़ूद इसके की २६ June को अधिशासी अधिकारी रत्नेश सक्सेना द्वारा ग्राउंड जीरो पर अध्यक्ष पुनीत टंडन तथा मीडिया के कई चैनल और रिपोर्टरों के आश्वासन दिया था की १५ अगस्त वाले वीकेंड पर पर्यटकों और सभी स्थानीय निवासियों के लिए लोअर मॉल रोड को पूर्ण रूप से कार्य कर खोल दिया जाएगा। तथा इसी आश्वासन के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष ने तब अपना विरोध तथा धरने का निर्णय वापस लिया था। अब चुकी ना तो कार्य पूरा हो पाया है बल्कि कुछ समय से बंद है बल्कि १५ अगस्त तक किसी हालत में पूरा नहीं होता नज़र आ रहा है। और चुकी अध्यक्ष द्वारा उसी समय कह दिया था की व्यापार और व्यापारियों के हित के रहते तथा इस्थानोय निवासियों की असुविधाएं देखते साथ की बीते वर्षों से माउंटेन मैराथन भी इस बार नार्मल राउटिंग नहीं कर पा रही है इसीलिए पहले से ही दी हुई चेतावनी अनुसार व्यापार मंडल अध्यक्ष ने लोअर मॉल रोड में अनिश्चित कालीन लेट कर अपना विरोध करने का निर्णय लिया है। उम्मीद है इसमें सभी व्यापारी और नैनीताल निवासी अपना योगदान कर उनकी हिम्मत बड़ा कर अपना अपना सहयोग प्रदान कर पायेंगे। यह विरोध धरना अनिश्चित काल के लिए किया जाएगा। तथा केवल लिक्विड और पानी के अलावा पुनीत टंडन अध्यक्ष कुछ भी नहीं खाएँगे। साथ ही ज़रूरत पड़ने पर अन्न जल का भी त्याग उनके द्वारा कर दिया जाएगा। माँ नयना देवी मैया और नीब करौरी बाबा का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। सभी संबंधित अधिकारी और पुलिस प्रशासन इसे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल तथा संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन की तरफ़ से लिखित जानकारी माने और संज्ञान लें। धन्यवाद। सिद्धार्थ छेत्री सह मीडिया प्रभारी माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल1
- एसडीएम कोर्ट व ज्यूडिशियल कोर्ट में फहराया तिरंगा, काफी संख्या में लोग मौजूद बाजपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीएम कोर्ट में एसडीएम ऋचा सिंह तथा ज्यूडिशियल कोर्ट में जज परितोष एवं जसमीत कौर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान बाजपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मौजूद रहे और सभी ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकता का संकल्प लिया।1
- स्लग -15 अगस्त पर देशभक्ति के रंग में रंगा खटीमा, सरकारी और निजी संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण। स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल-खटीमा में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर खटीमा क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण, सीओ खटीमा नीरज सेमवाल, थाना अध्यक्ष झनकईया देवेंद्र गौरव तथा ईस्टर इंडस्ट्रीज खटीमा के महाप्रबंधक आर.एस. गौर सहित विभिन्न अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सरकारी एवं निजी संस्थानों में पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जोश दिखाई दिया। अधिकारियों और संस्थान के प्रतिनिधियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रमों के दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। बाइट -1 तुषार सैनी एस डीएम खटीमा बाइट -2 वीरेंद्र सजवाण तहसीलदार खटीमा बाइट -3 नीरज सेमवाल सी ओ खटीमा बाइट- 4आर एस गौर महा प्रबंधक इस्टर इंडस्ट्रीज लिमिटेड बाइट -5 देवेंद्र गौरव थाना अध्यक्ष झानकईया1
- बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा1