Shuru
Apke Nagar Ki App…
shishupal kashyap
Shishupal Kevat
shishupal kashyap
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के "नशा मुक्त भारत" विजन को साकार करने के लिए पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश भोपाल के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ प्रदेशव्यापी एनडीपीएस के तहत कार्यवाही को ओर अधिक तेज कर दिया है। 01 अप्रैल 2026 से राज्य में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसका लक्ष्य नशीले पदार्थों की आपूर्ति और मांग को पूरी तरह खत्म करना है। उक्त अनुक्रम में पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविन्द कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में ग्वालियर रेंज के अधीनस्थ जिलों में जप्तशुदा मादक पदार्थों का विनष्टीकरण करने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अमित सांघी की अध्यक्षता में ड्रग विनष्टीकरण समिति का गठन किया गया है एवं अधीनस्थ पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी तथा पुलिस अधीक्षक जिला अशोकनगर को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 17/04/2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अमित सांघी, पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक जिला अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा की उपस्थिति तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर एवं पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा भेजे गये प्रतिनिधियों एवं श्रीमती सीमा सोनी वैज्ञानिक अधिकारी मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर की उपस्थिति में ग्वालियर रेंज के अधीनस्थ जिलों के 76 प्रकरणों में जप्त 1823.92 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 3,64,78,400/- रूपये, 1.483 किलोग्राम 17 मि.ग्रा. स्मैक कीमती लगभग 1,48,30,170/- रूपये, 117.347 किलोग्राम डोडा चूरा कीमती लगभग 11,73,470/- रूपये *कुल 19 क्विंटल 43 किलो मादक पदार्थों कीमती लगभग 05 करोड़ 24 लाख 82 हजार रूपये* का का जे. के. सीमेंट फैक्ट्री, अमानगंज, जिला पन्ना में विनष्टीकरण किया गया। उक्त विनष्टिकरण में जिला शिवपुरी के 06 प्रकरणों मे 27.406 किलोग्राम गांजा कीमती 2,04200 रुपये, 14 प्रकरणों में 852.056 ग्राम स्मैक कीमती 01 करोड 74 लाख रुपये इस प्रकार *कुल 20 प्रकरणों मे 1,76,04,200 रुपये* के अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया है।1
- शिवपुरी। करैरा में दो तस्कर अतुल लोधी और सौरभ यादव दबोचा, 37.93 ग्राम स्मैक बरामद करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।1
- *करैरा महिला एवं बाल विकास विभाग मे लगातार बड़े-बड़े घोटाले सामने आ रहे है आंगनबाड़ियों में बच्चों को मिल रहा घटिया पोषण आहार* करैरा / महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार की गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौलाना आजाद समूह, मंगल पांडे समूह और महात्मा गांधी समूह द्वारा सप्लाई किया जा रहा भोजन बेहद घटिया स्तर का है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।आरोप - बच्चों को निम्न गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है पोषण मानकों का पालन नहीं हो रहा कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है । जनता का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी महिला एवं बाल विकास विभाग, करैरा द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। स्थानिये लोगो ने मांग कि है - जिला कलेक्टर शिवपुरी से निवेदन है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी समूहों व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों को सही और पौष्टिक आहार मिल सके। यह मामला सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। *गजेन्द्र सिंह कुशवाह मो -9407053212*1
- शिवपुरी- थाना करैरा पुलिस द्वारा नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ कार्यवाही करते हुये, अवैध मादक पदार्थ स्मैक 20.43 ग्राम कीमती 4,00000 रुपये के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध मादक पदार्थ की क्रय / विक्रय करने वालों के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये है, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 16.04.26 को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिरसौद का अतुल लोधी गल्ला मण्डी करैरा में पीछे टीन सेड के नीचे सीडियों पर स्मैक रखकर बेचने के लिये बैठा हुआ है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान गल्ला मण्डी करैरा में पीछे टीन सेड के नीचे सीडियो के पास पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति दिखा जो पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो अपना अतुल पुत्र राधेलाल लोधी उम्र 20 साल निवासी सिरसौद थाना अमोला जिला शिवपुरी का होना बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 20.43 ग्राम स्मैक पाउडर एवं एक इलैक्ट्रिक तोल कांटा मिला आरोपी का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 258/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से स्मैक के स्त्रोत के संबध मे विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी ने दयाल सिंह रावत नि० फूलपुर थाना सीहोर से बैचने के लिये लेकर आना बताया आरोपी से पूछताछ जारी है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को आपको बता दें खबर शिवपुरी जिले के थाना मायापुर क्षेत्र ग्राम चिन्नौदी से हैं जिसमें कंट्रोल राशन देवीलाल कारपेंटर द्वारा बांट रहे हैं जिसमें क्षेत्र वासियों एवं ग्रामवासियों का कहना है कि कम से कम 5 माह से कंट्रोल नहीं मिली है मौके पास 112 नंबर गाड़ी भी आई थाना मायापुर से जिसमें ग्राम वासियों को राशन बांटने से मना कर दिया।।1
- Post by Arjun Singh Baghel kundai1
- करेरा में शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली पुलिस सहायता केंद्र से मंगल पांडे स्मारक तक पहुंची, जहां श्रद्धांजलि अर्पित की गई।2
- पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध मादक पदार्थ की क्रय / विक्रय करने वालों के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये है, जिसके बाद करैरा थाना प्रभारी विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 16.04.26 को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिरसौद का अतुल लोधी गल्ला मण्डी करैरा में पीछे टीन सेड के नीचे सीडियों पर स्मैक रखकर बेचने के लिये बैठा हुआ है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान गल्ला मण्डी करैरा में पीछे टीन सेड के नीचे सीडियो के पास पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति दिखा जो पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो अपना अतुल पुत्र राधेलाल लोधी उम्र 20 साल निवासी सिरसौद थाना अमोला जिला शिवपुरी का होना बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 20.43 ग्राम स्मैक पाउडर एवं एक इलैक्ट्रिक तोल कांटा मिला आरोपी का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 258/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से स्मैक के स्त्रोत के संबध मे विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी ने दयाल सिंह रावत नि० फूलपुर थाना सीहोर से बैचने के लिये लेकर आना बताया आरोपी से पूछताछ जारी है।1