logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन के रेंढर क्षेत्र में दबंगों ने एक महिला से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की हैं। पुलिस की ढिलाई के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है और इस घटना से जिले में महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।

on 11 May
user_पत्रकार विकाश सिंह
पत्रकार विकाश सिंह
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
on 11 May

जालौन के रेंढर क्षेत्र में दबंगों ने एक महिला से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की हैं। पुलिस की ढिलाई के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है और इस घटना से जिले में महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव में शुक्रवार को डेढ़ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची बैड पर सो रही थी, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) राजपुर ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिलहरा गांव निवासी श्याम पाल की पत्नी अंजू कुमारी के अनुसार, उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी राधिका कमरे में बैड पर सो रही थी, जबकि अंजू घर के आंगन में अपने दैनिक कार्य कर रही थीं। इसी दौरान राधिका अचानक बैड से नीचे गिर गई। गिरने की आवाज सुनकर अंजू कमरे में पहुँचीं और राधिका को जमीन पर बेहोश पाया। परिजन बच्ची को तुरंत उपचार के लिए पीएचसी राजपुर ले गए, जहाँ मौजूद चिकित्सक डॉ. जी.पी. द्विवेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्याम पाल रेलवे में निजी नौकरी करते हैं। राधिका तीन बच्चों में सबसे छोटी थी; उसकी बड़ी बहन रागिनी (6) और भाई कार्तिक (3) हैं। मासूम राधिका की मौत की खबर मिलते ही परिवार में गहरा कोहराम मच गया। इस संबंध में राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
    1
    कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव में शुक्रवार को डेढ़ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची बैड पर सो रही थी, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) राजपुर ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिलहरा गांव निवासी श्याम पाल की पत्नी अंजू कुमारी के अनुसार, उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी राधिका कमरे में बैड पर सो रही थी, जबकि अंजू घर के आंगन में अपने दैनिक कार्य कर रही थीं। इसी दौरान राधिका अचानक बैड से नीचे गिर गई। गिरने की आवाज सुनकर अंजू कमरे में पहुँचीं और राधिका को जमीन पर बेहोश पाया। परिजन बच्ची को तुरंत उपचार के लिए पीएचसी राजपुर ले गए, जहाँ मौजूद चिकित्सक डॉ. जी.पी. द्विवेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्याम पाल रेलवे में निजी नौकरी करते हैं। राधिका तीन बच्चों में सबसे छोटी थी; उसकी बड़ी बहन रागिनी (6) और भाई कार्तिक (3) हैं।

मासूम राधिका की मौत की खबर मिलते ही परिवार में गहरा कोहराम मच गया। इस संबंध में राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, डेरापुर पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, डिलौलिया गांव निवासी संतोष पुत्र श्रीपाल के खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (एनआई एक्ट) के तहत एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मामले की सुनवाई के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने के कारण न्यायालय ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र को सूचना मिली कि वारंटी संतोष अपने गांव डिलौलिया में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके उपरांत उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार ने सोमवार शाम करीब पांच बजे बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, डेरापुर पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, डिलौलिया गांव निवासी संतोष पुत्र श्रीपाल के खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (एनआई एक्ट) के तहत एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मामले की सुनवाई के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने के कारण न्यायालय ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

वारंट जारी होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र को सूचना मिली कि वारंटी संतोष अपने गांव डिलौलिया में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके उपरांत उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार ने सोमवार शाम करीब पांच बजे बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद झाँसी के थाना नवाबाद पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस ने कोछाभाँवर स्थित एक चार्जिंग स्टेशन के पास से चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान विशाल यादव (पुत्र राजेश यादव, उम्र करीब 21 वर्ष), रानू परिहार उर्फ कृष्णा (पुत्र माथे परिहार, उम्र करीब 19 वर्ष), राजकुमार (पुत्र बादाम सिंह यादव), और एहसान उर्फ तौहीद (पुत्र स्व. नवाब खान) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें होण्डा ड्रीम युगा और होण्डा साईन बीएनएस मॉडल भी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान, अभियुक्तों ने खुलासा किया कि उन्होंने ये मोटरसाइकिलें अलग-अलग स्थानों से चुराई थीं और उन्हें बेचने के इरादे से शहर आ रहे थे। पुलिस ने इस मामले में विधिक कार्यवाही करते हुए सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
    1
    जनपद झाँसी के थाना नवाबाद पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस ने कोछाभाँवर स्थित एक चार्जिंग स्टेशन के पास से चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान विशाल यादव (पुत्र राजेश यादव, उम्र करीब 21 वर्ष), रानू परिहार उर्फ कृष्णा (पुत्र माथे परिहार, उम्र करीब 19 वर्ष), राजकुमार (पुत्र बादाम सिंह यादव), और एहसान उर्फ तौहीद (पुत्र स्व. नवाब खान) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें होण्डा ड्रीम युगा और होण्डा साईन बीएनएस मॉडल भी शामिल हैं।

पूछताछ के दौरान, अभियुक्तों ने खुलासा किया कि उन्होंने ये मोटरसाइकिलें अलग-अलग स्थानों से चुराई थीं और उन्हें बेचने के इरादे से शहर आ रहे थे। पुलिस ने इस मामले में विधिक कार्यवाही करते हुए सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के नयापुरवा सिठऊ मताना गांव निवासी बेचेलाल ने गांव के कुछ लोगों पर अपनी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने रसूलाबाद उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित बेचेलाल की पत्नी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार, जब भी वे इसका विरोध करते हैं, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार समझाने के बावजूद दबंग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, उपजिलाधिकारी से शिकायत की जा चुकी है, जिसके बाद प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
    1
    रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के नयापुरवा सिठऊ मताना गांव निवासी बेचेलाल ने गांव के कुछ लोगों पर अपनी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने रसूलाबाद उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित बेचेलाल की पत्नी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार, जब भी वे इसका विरोध करते हैं, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार समझाने के बावजूद दबंग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, उपजिलाधिकारी से शिकायत की जा चुकी है, जिसके बाद प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
    user_Sarita singh
    Sarita singh
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर देहात जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। इस विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की गई। इसमें बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले, ट्रिपल राइडिंग करने वाले, हेलमेट न पहनने वाले और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले लोग शामिल थे। अभियान के फलस्वरूप, कुल 261 वाहनों का चालान किया गया और एक वाहन को सीज किया गया। जनपदीय पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए लगातार जारी रहेगा।
    1
    कानपुर देहात जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संचालित हुआ।

इस विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की गई। इसमें बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले, ट्रिपल राइडिंग करने वाले, हेलमेट न पहनने वाले और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले लोग शामिल थे। अभियान के फलस्वरूप, कुल 261 वाहनों का चालान किया गया और एक वाहन को सीज किया गया।

जनपदीय पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए लगातार जारी रहेगा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हवासपुर स्थित एसकेआईटी महाविद्यालय के सामने से गुजर रही सेगुर नदी में एक अज्ञात महिला का शव उतराता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, आराजी गांव के कुछ ग्रामीण सुबह नदी किनारे गए थे, तभी उनकी नजर नदी में बह रहे एक महिला के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 और मंगलपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसआई कमलेश यादव, महिला आरक्षी अंशू राजपूत और करिश्मा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव काफी पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था, जिससे चेहरे का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त था और हड्डियां दिखाई दे रही थीं। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, और महिला ने लाल रंग का सूट पहन रखा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव करीब 10 से 12 दिन पुराना है और नदी के बहाव के साथ यहां तक पहुंचा है। एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
    1
    कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हवासपुर स्थित एसकेआईटी महाविद्यालय के सामने से गुजर रही सेगुर नदी में एक अज्ञात महिला का शव उतराता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आराजी गांव के कुछ ग्रामीण सुबह नदी किनारे गए थे, तभी उनकी नजर नदी में बह रहे एक महिला के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 और मंगलपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसआई कमलेश यादव, महिला आरक्षी अंशू राजपूत और करिश्मा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव काफी पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था, जिससे चेहरे का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त था और हड्डियां दिखाई दे रही थीं। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, और महिला ने लाल रंग का सूट पहन रखा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव करीब 10 से 12 दिन पुराना है और नदी के बहाव के साथ यहां तक पहुंचा है।

एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित हवासपुर में एसकेआईटी महाविद्यालय के पास से गुजर रही सेगुर नदी में सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दरअसल, सोमवार सुबह आराजी गांव के कुछ ग्रामीण शौच क्रिया के लिए नदी किनारे गए थे, तभी उनकी नजर नदी में बहते हुए एक शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 और मंगलपुर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पर एएसआई कमलेश कुमार यादव, महिला कांस्टेबल अंशू राजपूत और करिश्मा मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, मृतका ने लाल रंग का कुर्ता-सलवार तथा अंदर बनियान और चड्डी पहन रखी थी। शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका था और उससे दुर्गंध आ रही थी, साथ ही चेहरे का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। प्रारंभिक जांच में मृतका के पैरों में बिछिया न मिलने के कारण उसके अविवाहित होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मंगलपुर पुलिस की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह शव लगभग 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और संभवतः बहकर यहां तक आया है। पुलिस द्वारा मृतका की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित हवासपुर में एसकेआईटी महाविद्यालय के पास से गुजर रही सेगुर नदी में सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

दरअसल, सोमवार सुबह आराजी गांव के कुछ ग्रामीण शौच क्रिया के लिए नदी किनारे गए थे, तभी उनकी नजर नदी में बहते हुए एक शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 और मंगलपुर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पर एएसआई कमलेश कुमार यादव, महिला कांस्टेबल अंशू राजपूत और करिश्मा मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, मृतका ने लाल रंग का कुर्ता-सलवार तथा अंदर बनियान और चड्डी पहन रखी थी। शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका था और उससे दुर्गंध आ रही थी, साथ ही चेहरे का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। प्रारंभिक जांच में मृतका के पैरों में बिछिया न मिलने के कारण उसके अविवाहित होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मंगलपुर पुलिस की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह शव लगभग 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और संभवतः बहकर यहां तक आया है। पुलिस द्वारा मृतका की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र में अमराहट थाना अंतर्गत महटौली ओवर ब्रिज पर रविवार देर रात लगभग 1 बजे एक रोडवेज बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस के परिचालक सहित कुल 13 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी ले जाकर उपचार दिया गया। यह हादसा तब हुआ जब कानपुर से आगरा की ओर जा रही रोडवेज बस के चालक को वाहन चलाते समय अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस डिवाइडर से भी भिड़ गई, हालाँकि बस पलटने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। अमराहट थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद परिचालक समेत 12 घायलों को छुट्टी दे दी गई। वहीं, उन्नाव जनपद के शुक्लागंज गंगाघाट थाना क्षेत्र के अंबिकापुर निवासी सुधर्मा, पत्नी स्व0 महावीर मिश्रा, की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बस चालक मजीद खान, पुत्र बहादुर खान, निवासी खेरिया मोड़, आगरा ने भी नींद की झपकी आने की बात स्वीकार की। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र में अमराहट थाना अंतर्गत महटौली ओवर ब्रिज पर रविवार देर रात लगभग 1 बजे एक रोडवेज बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस के परिचालक सहित कुल 13 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी ले जाकर उपचार दिया गया।

यह हादसा तब हुआ जब कानपुर से आगरा की ओर जा रही रोडवेज बस के चालक को वाहन चलाते समय अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस डिवाइडर से भी भिड़ गई, हालाँकि बस पलटने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

अमराहट थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद परिचालक समेत 12 घायलों को छुट्टी दे दी गई। वहीं, उन्नाव जनपद के शुक्लागंज गंगाघाट थाना क्षेत्र के अंबिकापुर निवासी सुधर्मा, पत्नी स्व0 महावीर मिश्रा, की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बस चालक मजीद खान, पुत्र बहादुर खान, निवासी खेरिया मोड़, आगरा ने भी नींद की झपकी आने की बात स्वीकार की। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.