logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहारशरीफ। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिहारशरीफ के विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने शहर में कई विकास योजनाओं का उद्धाटन व आधारशिला रखा और इस दौरान शहरवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बधाई भी दिया। इस दौरान उन्होने बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सोहसराय गोला रोड़ में प्रांरभ से पंचाने नदी में पुल होते हुये मिश्रा टेंट हाउस के मकान से मोगलकुंआ मस्जिद के निकट अवस्थित रांची रोड़ मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य के लिए कुल प्राक्कलित राशि 51 लाख 2 हजार 290 रूपये है। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत बाबा मणिराम अखाड़ा के उतर गैरमजरूआ जमीन पर चबुतरा निर्माण कार्य का उद्धाटन किया। इस योजना पर कुल 14 लाख 90 हजार रूपये खर्च किये गये। इन मौके पर कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि बाबा मणिराम अखाड़ा के समीप आज मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा है। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक डॉ सुनील कुमार ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार में तेज गति से विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा मणिराम अखाड़ा बिहार शरीफ का आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि यह स्थल प्राचीन काल से आस्था का केंद्र रहा है, जहां शिवलिंग काफी नीचे गड्ढे में पानी में डूबा हुआ था। विधायक ने बताया कि चुनाव से पूर्व स्थानीय लोगों ने उन्हें इस मंदिर की स्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद मंदिर के नवनिर्माण का संकल्प लिया गया और आज यह कार्य पूर्णता की ओर है। इस मौके पर उन्होने उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस मंदिर का और अधिक विकास किया जाए ताकि यह क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र बन सके। डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि बिहारशरीफ और नालंदा में ऐसे कई प्राचीन मंदिर हैं जो उपेक्षा का शिकार रहे हैं। हम पूजा तो करते हैं, लेकिन धर्मस्थलों को उत्कृष्ट और आकर्षक बनाने की दिशा में प्रयास कम करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले बाबा मनीराम अखाड़ा की स्थिति क्या थी और आज वहां भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, जो लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि चुनाव से पूर्व विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस राशि से मंदिर परिसर के साथ-साथ तालाब का जीर्णोद्धार, सीढ़ियों का निर्माण और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही आधुनिक सुविधाओं का भी प्रावधान किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मनीराम अखाड़ा को आकर्षण का केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि शहर के उपेक्षित छठ घाटों का भी नवनिर्माण किया जाएगा। आस्था के इन केंद्रों का उन्नयन हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सनातन विकास ट्रस्ट का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से बिहारशरीफ और नालंदा के मंदिरों के विकास का कार्य किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने धर्मस्थलों और धरोहरों को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए आगे आएं और यथासंभव दान करें, ताकि बिहारशरीफ और नालंदा के मंदिरों का समुचित विकास हो सके। इस अवसर पर नीरज कुमार डब्लू, विपिन कुमार, अमरकांत भारती, पुलन बाबा, अजय कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद बविता देवी, पूर्व वार्ड पार्षद सुशील कुमार मिट्ठू, राजेश कुमार, सतीश कुमार, गुड्डू मिश्रा, अरुण कुमार, मिथिलेश कुमार, महेश चैधरी, छोटू कुमार, महेश चैधरी, दिनेश्वर चैधरी सहित अन्य लोग मौजूद थें।

22 hrs ago
user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
22 hrs ago
d404a3b0-e2f5-4944-9ed5-aaaeef82821b

बिहारशरीफ। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिहारशरीफ के विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने शहर में कई विकास योजनाओं का उद्धाटन व आधारशिला रखा और इस दौरान शहरवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बधाई भी दिया। इस दौरान उन्होने बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सोहसराय गोला रोड़ में प्रांरभ से पंचाने नदी में पुल होते हुये मिश्रा टेंट हाउस के मकान से मोगलकुंआ मस्जिद के निकट अवस्थित रांची रोड़ मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य के लिए कुल प्राक्कलित राशि 51 लाख 2 हजार 290 रूपये है। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत बाबा मणिराम अखाड़ा के उतर गैरमजरूआ जमीन पर चबुतरा निर्माण कार्य का उद्धाटन किया। इस योजना पर कुल 14 लाख 90 हजार रूपये खर्च किये गये। इन मौके पर कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि बाबा मणिराम अखाड़ा

e7b23c0d-76d7-4100-b8d5-bf2b45bd3582

के समीप आज मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा है। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक डॉ सुनील कुमार ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार में तेज गति से विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा मणिराम अखाड़ा बिहार शरीफ का आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि यह स्थल प्राचीन काल से आस्था का केंद्र रहा है, जहां शिवलिंग काफी नीचे गड्ढे में पानी में डूबा हुआ था। विधायक ने बताया कि चुनाव से पूर्व स्थानीय लोगों ने उन्हें इस मंदिर की स्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद मंदिर के नवनिर्माण का संकल्प लिया गया और आज यह कार्य पूर्णता की ओर है। इस मौके पर उन्होने उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस मंदिर का और अधिक विकास किया जाए ताकि यह क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र बन सके। डॉ.

d5c3a093-c356-4f9b-a429-8d7ad1ce7800

सुनील कुमार ने कहा कि बिहारशरीफ और नालंदा में ऐसे कई प्राचीन मंदिर हैं जो उपेक्षा का शिकार रहे हैं। हम पूजा तो करते हैं, लेकिन धर्मस्थलों को उत्कृष्ट और आकर्षक बनाने की दिशा में प्रयास कम करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले बाबा मनीराम अखाड़ा की स्थिति क्या थी और आज वहां भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, जो लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि चुनाव से पूर्व विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस राशि से मंदिर परिसर के साथ-साथ तालाब का जीर्णोद्धार, सीढ़ियों का निर्माण और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही आधुनिक सुविधाओं का भी प्रावधान किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मनीराम अखाड़ा को आकर्षण का केंद्र बनाने की दिशा में

c68a36e6-25c3-4aca-a532-a9fa237cbe1a

ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि शहर के उपेक्षित छठ घाटों का भी नवनिर्माण किया जाएगा। आस्था के इन केंद्रों का उन्नयन हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सनातन विकास ट्रस्ट का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से बिहारशरीफ और नालंदा के मंदिरों के विकास का कार्य किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने धर्मस्थलों और धरोहरों को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए आगे आएं और यथासंभव दान करें, ताकि बिहारशरीफ और नालंदा के मंदिरों का समुचित विकास हो सके। इस अवसर पर नीरज कुमार डब्लू, विपिन कुमार, अमरकांत भारती, पुलन बाबा, अजय कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद बविता देवी, पूर्व वार्ड पार्षद सुशील कुमार मिट्ठू, राजेश कुमार, सतीश कुमार, गुड्डू मिश्रा, अरुण कुमार, मिथिलेश कुमार, महेश चैधरी, छोटू कुमार, महेश चैधरी, दिनेश्वर चैधरी सहित अन्य लोग मौजूद थें।

More news from Nalanda and nearby areas
  • हाथ जोड़कर करूं मैं विनती 🌺🙏🙏
    1
    हाथ जोड़कर करूं मैं विनती 🌺🙏🙏
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    1 hr ago
  • baby girl cute help videos
    1
    baby girl cute help videos
    user_Kundandev motivation
    Kundandev motivation
    Rahui, Nalanda•
    2 hrs ago
  • नालंदा में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि, सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने दी श्रद्धांजलि..!! SamacharCity।।BiharNews।।
    1
    नालंदा में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि, सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने दी श्रद्धांजलि..!!
SamacharCity।।BiharNews।।
    user_Samachar City
    Samachar City
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • पुलिस की छवि का पूर्व पुलिस अधिकारी ने किए ऑपरेशन बिहार शरीफ
    1
    पुलिस की छवि का पूर्व पुलिस अधिकारी ने किए ऑपरेशन
बिहार शरीफ
    user_Hello Nalanda
    Hello Nalanda
    Electronic engineer बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • अब बिहार शरीफ में एक्यूप्रेशर और एक्यूपंक्चर से मिलेगा नस व लकवा की समस्या से राहत
    1
    अब बिहार शरीफ में एक्यूप्रेशर और एक्यूपंक्चर से मिलेगा नस व लकवा की समस्या से राहत
    user_अमन कुमार
    अमन कुमार
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • नालंदा के मेंघी नगवां पैक्स में गुर सीखेगा नवादा के पैक्स अध्यक्ष, 26 सदस्यीय टीम पहुंची
    1
    नालंदा के मेंघी नगवां पैक्स में गुर सीखेगा नवादा के पैक्स अध्यक्ष, 26 सदस्यीय टीम पहुंची
    user_Sonu kumar panday
    Sonu kumar panday
    Bihar Sharif, Nalanda•
    3 hrs ago
  • बिहारशरीफ के कृष्णा नगर सोहसराय स्थित मनोकामना मंदिर में मोहल्ला वासियों के सहयोग से 24 घंटे का अखंड पाठ श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम से पहले महिलाओं और कन्याओं ने कलश यात्रा निकालकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर अखंड पाठ का शुभारंभ कराया गया। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, धार्मिक आस्था और आपसी सौहार्द को मजबूत करना बताया गया। स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।
    1
    बिहारशरीफ के कृष्णा नगर सोहसराय स्थित मनोकामना मंदिर में मोहल्ला वासियों के सहयोग से 24 घंटे का अखंड पाठ श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम से पहले महिलाओं और कन्याओं ने कलश यात्रा निकालकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर अखंड पाठ का शुभारंभ कराया गया। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, धार्मिक आस्था और आपसी सौहार्द को मजबूत करना बताया गया। स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • तेरा ही नाम पुकारू मैं ✨♥️🙏🌺🙏
    1
    तेरा ही नाम पुकारू मैं ✨♥️🙏🌺🙏
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.