मुकेश मांझी ने जताई नाराजगी, सरकार से की वेबसाइट जल्द चालू कराने की मांग, मथुरासिनी महोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा,देवी जागरण में झूमे श्रद्धालु, संजय वर्मा वारिसलीगंज (नवादा) बुधवार को जिले भर में अनेक जगहों पर मां मथुरासिनी पूजा को लेकर भक्तिमय उत्साह रहा। वारिसलीगंज बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्र के माहुरी वैश्य समाज के लोगों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्रीगणेश सेवा सदन में अपने कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाई। समाज से जुड़े युवक-युवतियां अल सुबह से श्रीगणेश सेवा सदन में एकत्रित हुए। मां मथुरासिनी की प्रतिमा की पूजा आराधना की गई। लोगों ने पारंपारिक ढोल बाजे तथा डीजे एवं पंजाबी भांगड़ा के साथ उत्सवी माहौल में जमकर नृत्य करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। समाज की महिलाओं व पुरुषों ने लाल व पीले रंग की वस्त्रों व अन्य आकर्षक परिधानो में सज धज कर हाथों में पीले रंग का पताका लेकर अपने कुलदेवी की जयकारा लगाते झूमते नज़र आए। मथुरासिनी की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाकर पूजा अर्चना करते देखा गया। शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मंच से लोक कलाकार के द्वारा कीर्तन व भजन संध्या की प्रस्तुति दी गई। आयोजन मंडली में कार्यक्रम के अध्यक्ष संदीप कुमार,सचिव सूरज कुमार तथा कोषाध्यक्ष अमन कुमार समेत शशि भूषण प्रसाद उर्फ डबली, तुलसी प्रसाद लोहानी, मिथलेश कुमार,विकाश कुमार बिमल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

- Post by Bihar 24 Exclusive, News4
- गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार गोविंदपुर मे माहुरी वैश्य समाज मंडल गोविंदपुर के बैनर तले मां मथुरासिनी महोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली गई जिसमे सैकड़ों महिला पुरूष ने भाग लिया,1
- इन दोनों को प्यार देखकर मन खुश हो गया1
- नवादा मिर्ज़ापुर की घटना ने सबको किया हैरान | महिलाओं के साथ क्या हुआ?1
- रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली प्रखंड के अमावां में निशा भारत गैस एजेंसी के द्वारा एक सप्ताह से उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ता प्रतिदिन कड़ी धूप में गैस एजेंसी और गोदाम आकर गैस लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। परंतु गैस नहीं मिलने पर लोग वापस लौट जा रहे हैं। जिससे कि अमावां के ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। अमावां गांव के गैस उपभोक्ताओं मो इब्राहिम, मो शाहिद परवेज, मो जैनुल, मो अली, रोहाना खातून, साहिन प्रवीण, कृष्णकांत पाण्डेय, गोरेलाल रजक समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी निशा भारत ग्रामीण गैस वितरक के जो सप्लाई करने वाले (डिलीवरी मैन) व्यक्ति हैं। उनके द्वारा रास्ते में ही गैस को ज्यादा दाम पर बेच दिया जाता है और एजेंसी में आने पर गैस नहीं होने का बहाना लगा दिया जाता है। हम सभी उपभोक्ता एक सप्ताह से गैस के लिए गैस गोदाम व एजेंसी में चक्कर लगा रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल रहा है। इस कड़ी धूप में पुरुष के साथ-साथ महिला भी लंबी लाइन लगाकर घंटों खड़ी रहती है। लेकिन गैस की आपूर्ति नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निशा भारत गैस एजेंसी के संचालक निशा भारती से बात भी हुई तो उन्होंने कहा कि गैस मिल जाएगा। लेकिन अब वे मोबाइल उठाना भी मुनासिब नहीं समझ रही है। जिससे हम लोग गैस के लिए काफी इंतजार कर रहे हैं। बहुत ऐसे भी उपभोक्ता हैं जिनके घरों में गैस के बगैर खाना नहीं बन रहा है। लोग बाजारों से जैसे-तैसे लकड़ी व कोयला ले जाकर एक टाइम का खाना खाकर जीवित रह रहे हैं। इस संदर्भ में एमओ अजित कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के द्वारा शिकायत मिलने पर वे स्वयं गैस एजेंसी पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी लेंगे। किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर गैस एजेंसीयों पर कार्रवाई की जाएगी।2
- पकरीबरावां: माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, शिक्षा और सामाजिक न्याय का लिया संकल्प2
- मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना के साथ सामाजिक मिलन समारोह आयोजित1
- पावापुरी में होटल बिना शुरू, कम बजट में बेहतर सुविधाओं का दावा1