Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी में एक फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी लोगों को जेल भेजने का डर दिखाकर उनके साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।
Hemant Kumar Gupta
झांसी में एक फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी लोगों को जेल भेजने का डर दिखाकर उनके साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झाँसी में एक लापता छात्र का शव खेत के एक कुएं में मिला है। छात्र का शव मिलने के बाद उसके परिजनों ने पुलिस पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के ग्राम कफ़ार में लाडली बहनों ने दारू पर सख्त कार्रवाई की है। लाडली बहनों द्वारा उठाया गया यह कदम बिल्कुल सही है और उनके इस सराहनीय कार्य के लिए हर तरफ 'जय हो लाडली बहनों' के जयकारे लग रहे हैं।1
- दतिया के भांडेर में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल से पूरे नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। नगर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, बजरिया मोहल्ला और ठकुरास मोहल्ला सहित कई वार्डों में पिछले कई दिनों से कचरा नहीं उठाया गया है। डस्टबिन पूरी तरह भर जाने के कारण लोग अब मजबूरन सड़कों के किनारे और खाली स्थानों पर ही कचरा फेंक रहे हैं। बरसात के बीच इस सड़ते हुए कचरे से चारों तरफ भारी दुर्गंध फैल रही है, वहीं नालियों में गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी ठप हो गई है जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मंगलवार दोपहर 03 बजे स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंदगी के कारण मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टायफाइड और दस्त जैसी बीमारियों का खतरा गहरा गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने नगर परिषद व प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।1
- मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के एक गांव में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अब तक करीब एक दर्जन शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन ये सभी शिकायतें पूरी तरह से बेअसर साबित हुई हैं और गांव में बिना किसी रोक-टोक के खुलेआम शराब बेचने का यह अवैध खेल लगातार जारी है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में लक्ष्य न्यूज़ से बातचीत करते हुए भानू ठाकुर ने जीतू पटवारी पर सीधा हमला बोला है। भानू ठाकुर ने कहा कि जीतू पटवारी हमेशा बड़बोले नेता रहे हैं और बीजेपी पार्टी ही जीत दर्ज करेगी।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस नेता संजू दांगी सिंध्वारी का जन्मदिन मनाया गया। इस खास मौके पर जीतू पटवारी ने उन्हें एक फोन गिफ्ट किया और उनके जन्मदिन की खुशियां मनाईं।1
- जंतर-मंतर पर चल रहे धरने को लेकर एक बड़ा ऐलान सामने आया है। अभिजीत दिपके ने इस संबंध में बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि धरने से कॉकरोच नहीं उठे हैं और वे पूरी रात वहीं धरने पर डटे रहेंगे।1
- मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को जागरूक करने के लिए स्वीप आइकॉन सारिका घारू ने अपना दूसरा विशेष डिजिटल वीडियो जारी कर दिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन और दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन में यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के उन नव-मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना है, जिनके नाम हाल ही में मतदाता सूची में शामिल हुए हैं और जो पहली बार मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जारी किए गए इस दूसरे वीडियो का मुख्य फोकस उन नए मतदाताओं पर है, जो पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का सामना करेंगे। "युवा करें आगाज, बनें लोकतंत्र की आवाज" के संदेश के साथ सारिका घारू ने युवाओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। उन्होंने युवाओं से कहा कि उनका पहला वोट भविष्य को गढ़ने का उनका पहला संवैधानिक अधिकार है, इसलिए वे ईवीएम की प्रक्रिया को समझकर जागरूक बनें और लोकतंत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दें।1
- झांसी के कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक सोलर प्लांट पर काम करने के दौरान दो जुलाई को बीस फुट की ऊंचाई से गिरने के कारण दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में घायल हुए इन दो मजदूरों में से एक मजदूर की आज मौत हो गई है। वहीं, हादसे में बाल-बाल बचे दूसरे घायल मजदूर ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपना दर्द बयां किया है।1