बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी जहां...', स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने मां का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से क्या कहा? बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा उनके लिए केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि “मां” के समान है। उन्होंने स्थापना दिवस को एक भावनात्मक अवसर बताते हुए कहा कि यह दिन कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के लिए मिले अवसर के प्रति कृतज्ञता जताने का मौका देता है। बीजेपी का आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को खास संदेश दिया। पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए “मां” के समान है। पीएम मोदी ने स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि यह हम कार्यकर्ताओं के लिए एक राजनीतिक आयोजन नहीं होता। ये हम सब कार्यकर्ताओं के लिए एक भावुक अवसर होता है। ये दिन हमें पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका देता है कि पार्टी ने हमें राष्ट्र सेवा का सौभाग्य दिया।

- Shrvan.Rajkमेराल (पिपरा कलां), गढ़वा, झारखंडBahut Bahut Bdhayi Ho14 hrs ago
- Chohan SahabBihar😡8 hrs ago
- #पटना सिटी बिहार के नव नियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन आज तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए। तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह जी के द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह के द्वारा उन्हें कृपाण, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तख्त साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने आज तख्त साहिब में हाजरी भरी। इस मौके पर उन्होंने गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया एवं उन्हें गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन भी करवाए गए। #ApnaCityTakNews #PatnaCity #bihar #patna1
- Patna चली #धाई धाई गो#लियां पैजामा गांव में दो बीगहा जमीन #विवाद को लेकर इलाके में #दहशत1
- पटना -धनरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर पंचायत के मानिक बिगहा गांव में तेज हवा के कारण आग लगने से 60 बिहार गेहूं जलकर रख हो गई 6 अप्रैल 2026 को तेज हवा के कारण 30-40 एकड़ (करीब 60 बीघा) गेहूं की फसल जल गई, जिससे विनय कुमार सिंह सहित कई किसानों को भारी नुकसान हुआ।लखन प्रसाद देवेंद्र प्रताप पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद बलेशबर दास पिता स्वर्गीय जगी गोप शैलेन्द्र कुमार पिता स्वर्गीय डोमन महतो शिदेशवर प्रसाद पिता स्वर्गीय गणपत महतो अनेकों गण कि फसल जल का राख हो गई ब्राह्मण कहना है कि आज का रौद्र रूप इतना तेज था कि कोई बुझाने के लिए फसल के पास नहीं जा रहे थे ग्रामीणों की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां खेत में पहुंची और आग पर काबू पाया गया ।1
- Post by Vijay kumar1
- पटना। रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टीम में नगर निगम, आपूर्ति, विद्युत, परिवहन, कृषि तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो संयुक्त रूप से निगरानी और कार्रवाई करेंगे। जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से जुड़े कुल 136 गैस वितरक कार्यरत हैं। प्रशासन के अनुसार इनमें इंडियन ऑयल के 73, भारत पेट्रोलियम के 40 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 23 वितरक शामिल हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर ने बताया कि पटना जिले में प्रतिदिन करीब 35 हजार गैस सिलेंडरों की जरूरत होती है, जिसकी आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि बीते छह दिनों में बड़ी संख्या में बुकिंग दर्ज की गई है, जिससे मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी तरह की समस्या या शिकायत होने पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 पर संपर्क कर सकते हैं। मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- गोपालपुर थाना क्षेत्र केपैजवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी इलाके में मचा अफरा तफरी का माहौल बन गया घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने में जुट गई। गोलीबारी कि घटना में एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया1
- पटना में गूंजे ‘निशांत कुमार ज़िंदाबाद’ के नारे! राजधानी की सड़कों पर अचानक उठा ये शोर सिर्फ कार्यकर्ताओं का उत्साह है या बिहार की राजनीति में किसी नए चेहरे की एंट्री का संकेत—इस पर चर्चा तेज है। राजनीति में नेतृत्व का बदलाव कभी अचानक नहीं होता, उसकी हलचल सबसे पहले नारों में दिखती है। निशांत कुमार के समर्थन में बढ़ती आवाज़ें बता रही हैं कि शायद पार्टी के भीतर या मैदान में, एक नया चेहरा धीरे-धीरे खुद को स्वीकार करवाने की कोशिश में है। फिलहाल, पटना की हवा बस इतना कह रही है—“आहट हो चुकी है, इंतज़ार बस औपचारिक एलान का है।”1
- राजीव नगर में पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से भारी मात्रा में स्मैक बरामद, 3 दबोचे गए पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती और सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर बड़ी कार्रवाई की। तलाशी के क्रम में कार से कुल 181.94 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसमें कट सॉलिड पत्थर, शुद्ध स्मैक और कट डस्ट स्मैक पाउडर शामिल है। इसके साथ ही एक कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि व्यवस्था-02) सुश्री दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखकर वाहन को रोका गया था। जांच में नशे का यह बड़ा खेप बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। #PatnaNews #पटनासिटी #shataknews #patnacity #facebookviral #Crime1