logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर)पत्रकार श्याम सैनी बदला मौसम: ब्यावर में बारिश के साथ गिरे ओले, गर्मी से मिली राहत ब्यावर शहर में आज अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई स्थानों पर ओले भी गिरे। बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी से परेशान शहरवासियों को राहत मिली। मौसम के इस बदलाव से वातावरण खुशनुमा हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

3 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
3 hrs ago

रायपुर (ब्यावर)पत्रकार श्याम सैनी बदला मौसम: ब्यावर में बारिश के साथ गिरे ओले, गर्मी से मिली राहत ब्यावर शहर में आज अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई स्थानों पर ओले भी गिरे। बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी से परेशान शहरवासियों को राहत मिली। मौसम के इस बदलाव से वातावरण खुशनुमा हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Rameshwar lal
    1
    Post by Rameshwar lal
    user_Rameshwar lal
    Rameshwar lal
    Post Office/Courier ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • पीसांगन-अजमेर (रमेशचंद गुजराती):- पीसांगन में बस स्टैंड चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया, इस अवसर पर भाजपाइयों ने मोदी के जयकारे लगाते हुए पटाखे चलाएं और आपस में मिठाई बांट कर एक दूसरे को जीत की बधाइयां दी, बता दे, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरम कुमावत के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जयकारों के साथ जश्न मनाया, पश्चिम बंगाल वी असम में ऐतिहासिक जीत पर आपस में एक दूसरे को बधाइयां दी, भाजपा की जीत पर सबका साथ सबका विकास की बात करते हुए जना देश का अभिनंदन किया l
    1
    पीसांगन-अजमेर (रमेशचंद गुजराती):- पीसांगन में बस स्टैंड चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया, इस अवसर पर भाजपाइयों ने मोदी के जयकारे लगाते हुए पटाखे चलाएं और आपस में मिठाई बांट कर एक दूसरे को जीत की बधाइयां दी, बता दे, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरम कुमावत के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जयकारों के साथ जश्न मनाया, पश्चिम बंगाल वी असम में ऐतिहासिक जीत पर आपस में एक दूसरे को बधाइयां दी, भाजपा की जीत पर सबका साथ सबका विकास की बात करते हुए जना देश का अभिनंदन किया l
    user_Ramesh Chand Gujrati
    Ramesh Chand Gujrati
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • भीलवाड़ा जिला कलेक्टर का गुलाबपुरा क्षेत्र के सोडार ग्राम पंचायत का दौरा ग्रामीण रथ द्वारा योजनाओं से संबंधित जनजागरुकता गतिविधियों का किया अवलोकन आसींद भीलवाड़ा,4 मई। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने आसींद विधान के गुलाबपुरा क्षेत्र की सोडार ग्राम पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण रथ के माध्यम से संचालित जनजागरूकता गतिविधियों का अवलोकन किया तथा वहां उपस्थित ग्रामीणों से संवाद किया। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण रथ के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच रही है, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलगी। जिला कलेक्टर श्री संधू ने विभिन्न लाभार्थियों से भी बातचीत कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लिया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तथा परिसर स्थित मॉडल तालाब का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय भवन के छतों व परिसर की साफ सफाई सहित कक्षा कक्षों का अवलोकन किया, साथ ही मॉडल तालाब की सुंदरता बढ़ाने एवं उसके समुचित रख-रखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर गुलाबपुरा उपखंड अधिकारी श्री दिव्यराज सिंह चुंडावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आसींद मंजूर 9413889596
    9
    भीलवाड़ा जिला कलेक्टर का गुलाबपुरा क्षेत्र के सोडार ग्राम पंचायत का दौरा
ग्रामीण रथ द्वारा योजनाओं से संबंधित जनजागरुकता गतिविधियों का किया अवलोकन
आसींद भीलवाड़ा,4 मई। जिला कलेक्टर  जसमीत सिंह संधू ने आसींद विधान के गुलाबपुरा क्षेत्र की सोडार ग्राम पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण रथ के माध्यम से संचालित जनजागरूकता गतिविधियों का अवलोकन किया तथा वहां उपस्थित ग्रामीणों से संवाद किया।
जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण रथ के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच रही है, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलगी।
जिला कलेक्टर श्री संधू ने विभिन्न लाभार्थियों से भी बातचीत कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लिया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तथा परिसर स्थित मॉडल तालाब का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय भवन के छतों व परिसर की साफ सफाई सहित कक्षा कक्षों का अवलोकन किया, साथ ही मॉडल तालाब की सुंदरता बढ़ाने एवं उसके समुचित रख-रखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर गुलाबपुरा उपखंड अधिकारी श्री दिव्यराज सिंह चुंडावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer आसींद, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव के नतीजों के बाद थांवला कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला. समर्थकों ने भारी जीत का श्रेय तीनों राज्यों की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें इतनी बड़ी जीत की पूरी उम्मीद थी, क्योंकि इस बार जनता ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा समर्थकों ने इस जीत को डर के माहौल से निकलने के लिए आवश्यक बताया, जहां विरोधी पार्टी द्वारा लोगों को डराया जा रहा था. उन्होंने कहा कि यह जीत बंगाल की जनमानस, बंगाली हिंदू और राष्ट्रवादी मुसलमानों के लिए है , समर्थकों ने घुसपैठियों के मुद्दे पर कार्रवाई और सीमा सुरक्षा को नई सरकार की पहली प्राथमिकता बताया ।
    2
    पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव के नतीजों के बाद थांवला कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला. समर्थकों ने भारी जीत का श्रेय तीनों राज्यों की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें इतनी बड़ी जीत की पूरी उम्मीद थी, क्योंकि इस बार जनता ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा समर्थकों ने इस जीत को डर के माहौल से निकलने के लिए आवश्यक बताया, जहां विरोधी पार्टी द्वारा लोगों को डराया जा रहा था. उन्होंने कहा कि यह जीत बंगाल की जनमानस, बंगाली हिंदू और राष्ट्रवादी मुसलमानों के लिए है , समर्थकों ने घुसपैठियों के मुद्दे पर कार्रवाई और सीमा सुरक्षा को नई सरकार की पहली प्राथमिकता बताया ।
    user_CITY PRESS  RIYAN BARI
    CITY PRESS RIYAN BARI
    Video Creator रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    30 min ago
  • रियान बड़ी में चौथे दिन भी बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और बारिश से बढ़ी ठंडक रियान बड़ी क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7 बजे मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली। लगातार चौथे दिन आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। कुछ ही मिनटों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे इलाके में ठंडक बढ़ गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले चार दिनों से रोजाना शाम होते ही मौसम खराब हो रहा है। सोमवार को हवाओं की गति पहले की तुलना में अधिक तेज रही, जिससे कई स्थानों पर धूल के गुबार उठते नजर आए। तेज हवा, लगातार बिजली चमकने और बादलों की जोरदार गर्जना के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल भी देखा गया। कई लोग सुरक्षा के मद्देनजर घरों में ही रहने को मजबूर रहे। बारिश से जहां किसानों को कुछ हद तक राहत मिली है, वहीं तेज हवाओं के कारण फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। खासकर खड़ी फसल वाले क्षेत्रों में किसानों की चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा कच्चे मकानों और बिजली लाइनों को लेकर भी ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है, क्योंकि पिछले दिनों की तरह इस बार भी बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी इसी तरह के मौसम परिवर्तन की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और आकाशीय बिजली से सुरक्षा के उपाय अपनाएं। लगातार बदलते मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही लोग सतर्क हो जाते हैं और जरूरी कार्य समय रहते निपटाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि यह स्थिति जारी रहती है, तो इसका असर खेती और दैनिक जीवन पर और अधिक पड़ सकता है।
    1
    रियान बड़ी में चौथे दिन भी बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और बारिश से बढ़ी ठंडक
रियान बड़ी क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7 बजे मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली। लगातार चौथे दिन आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। कुछ ही मिनटों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे इलाके में ठंडक बढ़ गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले चार दिनों से रोजाना शाम होते ही मौसम खराब हो रहा है। सोमवार को हवाओं की गति पहले की तुलना में अधिक तेज रही, जिससे कई स्थानों पर धूल के गुबार उठते नजर आए। तेज हवा, लगातार बिजली चमकने और बादलों की जोरदार गर्जना के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल भी देखा गया। कई लोग सुरक्षा के मद्देनजर घरों में ही रहने को मजबूर रहे।
बारिश से जहां किसानों को कुछ हद तक राहत मिली है, वहीं तेज हवाओं के कारण फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। खासकर खड़ी फसल वाले क्षेत्रों में किसानों की चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा कच्चे मकानों और बिजली लाइनों को लेकर भी ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है, क्योंकि पिछले दिनों की तरह इस बार भी बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी इसी तरह के मौसम परिवर्तन की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और आकाशीय बिजली से सुरक्षा के उपाय अपनाएं।
लगातार बदलते मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही लोग सतर्क हो जाते हैं और जरूरी कार्य समय रहते निपटाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि यह स्थिति जारी रहती है, तो इसका असर खेती और दैनिक जीवन पर और अधिक पड़ सकता है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रियान बड़ी के देवरिया जाटान गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के पास झाड़ियों में पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान सचिन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मौके पर हंगामा कर दिया और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, सचिन सिंह शनिवार शाम करीब 4 बजे बिना किसी को बताए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे जसनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। गुमशुदगी दर्ज करवाने के बाद परिजन और ग्रामीण युवक की तलाश में गांव के आसपास झाड़ियों में पहुंचे, जहां एक पेड़ पर सचिन का शव लटका हुआ मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को नीचे उतारने से इनकार कर दिया और एफएसएल टीम को बुलाने की मांग की। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। मृतक के परिजन प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सचिन की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे मौके से नहीं हटेंगे। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। फिलहाल पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
    1
    रियान बड़ी के देवरिया जाटान गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के पास झाड़ियों में पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान सचिन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मौके पर हंगामा कर दिया और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार, सचिन सिंह शनिवार शाम करीब 4 बजे बिना किसी को बताए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे जसनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।
गुमशुदगी दर्ज करवाने के बाद परिजन और ग्रामीण युवक की तलाश में गांव के आसपास झाड़ियों में पहुंचे, जहां एक पेड़ पर सचिन का शव लटका हुआ मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को नीचे उतारने से इनकार कर दिया और एफएसएल टीम को बुलाने की मांग की। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। मृतक के परिजन प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सचिन की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे मौके से नहीं हटेंगे। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।
फिलहाल पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • आसींद/ भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में सोमवार दोपहर तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहा तथा करीब ढाई बजे तक अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया वही बारिश के साथ अचानक चने के आकार के ओलो की बारिश भी शुरू हो गई जिसके चलते धरती पर सफेद चादर बिछ गई वही इस अचानक मौसम बदले और बारिश के साथ ओले गिरने से आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली है आसींद मंजूर 9413889596
    5
    आसींद/ भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में सोमवार  दोपहर तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहा तथा करीब  ढाई बजे तक अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया वही बारिश के साथ अचानक चने के आकार के ओलो की बारिश भी शुरू हो गई जिसके चलते धरती पर सफेद चादर बिछ गई वही इस अचानक मौसम बदले और बारिश के साथ ओले गिरने से आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली है 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer आसींद, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रियान बड़ी क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7 बजे मौसम ने एक बार फिर करवट ली। लगातार चौथे दिन आसमान में घने काले बादल छा गए, जिसके बाद तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने लगी। कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले चार दिनों से शाम के समय मौसम खराब हो रहा है। सोमवार को हवाओं की गति पहले से अधिक तेज थी, जिससे कई स्थानों पर धूल उड़ने लगी। तेज हवा और आकाशीय बिजली की लगातार चमक व गर्जना के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल देखा गया। इस बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, तेज हवाओं के कारण कुछ जगहों पर फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों और बिजली लाइनों को लेकर भी चिंता बनी हुई है, क्योंकि पिछले दिनों की तरह इस बार भी कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। लगातार बदलते मौसम के कारण क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही लोग सतर्क हो जाते हैं और अपने आवश्यक कार्यों को जल्दी निपटाने का प्रयास करते हैं। यदि मौसम का यह क्रम जारी रहता है, तो आने वाले दिनों में इसका असर खेती और दैनिक जीवन पर और अधिक पड़ सकता है।
    1
    रियान बड़ी क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7 बजे मौसम ने एक बार फिर करवट ली। लगातार चौथे दिन आसमान में घने काले बादल छा गए, जिसके बाद तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने लगी। कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले चार दिनों से शाम के समय मौसम खराब हो रहा है। सोमवार को हवाओं की गति पहले से अधिक तेज थी, जिससे कई स्थानों पर धूल उड़ने लगी। तेज हवा और आकाशीय बिजली की लगातार चमक व गर्जना के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल देखा गया।
इस बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, तेज हवाओं के कारण कुछ जगहों पर फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों और बिजली लाइनों को लेकर भी चिंता बनी हुई है, क्योंकि पिछले दिनों की तरह इस बार भी कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।
लगातार बदलते मौसम के कारण क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही लोग सतर्क हो जाते हैं और अपने आवश्यक कार्यों को जल्दी निपटाने का प्रयास करते हैं। यदि मौसम का यह क्रम जारी रहता है, तो आने वाले दिनों में इसका असर खेती और दैनिक जीवन पर और अधिक पड़ सकता है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • * ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर अभियान क तहत बड़ी कार्रवाई, श्री रोशन मीना, SP नागौर के निर्देशन मे नागौर पुलिस का सख्त एक्शन । नशा बेचकर अर्जित संपत्ति (धारा 68F NDPS एक्ट) पर लगातार प्रहार। अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई गई रकम से निर्मित आलीशान मकान को किया गया फ्रीज । प्लॉट सहित मकान की बाजार कीमत लगभग 50-60 लाख रुपये आंकी गई। थाना पादूकलां के फ्रीजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली द्वारा किया गया कन्फर्म । आरोपी के खिलाफ थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर (जिला श्रीगंगानगर) में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने पहचान छिपाकर कस्बा रियांबड़ी में मकान बनाया था, जिस पर अब पुलिस ने कार्रवाई की है। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरुद्ध नागौर पुलिस की कार्रवाई आग भी जारी रहेगी। थाना पादूकलां पुलिस टीम की शानदार कार्यवाही।
    1
    * ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर अभियान क तहत बड़ी कार्रवाई, श्री रोशन मीना, SP नागौर के निर्देशन मे  नागौर पुलिस का सख्त एक्शन ।
नशा बेचकर अर्जित संपत्ति (धारा 68F NDPS एक्ट) पर लगातार प्रहार।
अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई गई रकम से निर्मित आलीशान मकान को किया गया फ्रीज । प्लॉट सहित मकान की बाजार कीमत लगभग 50-60 लाख रुपये आंकी गई। थाना पादूकलां के फ्रीजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली द्वारा किया गया कन्फर्म । आरोपी के खिलाफ थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर (जिला श्रीगंगानगर) में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने पहचान छिपाकर कस्बा रियांबड़ी में मकान बनाया था, जिस पर अब पुलिस ने कार्रवाई की है। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरुद्ध नागौर पुलिस की कार्रवाई आग  भी जारी रहेगी।
थाना पादूकलां पुलिस टीम की शानदार कार्यवाही।
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.