मुंशी प्रेमचंद की जयंती के पूर्व दिवस पर निनाद द्वारा 'नन्हें स्वर' कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने काव्य एवं कहानी पाठ से बिखेरा साहित्य का रंग। जमशेदपुर सोनू कुमार सिंह जमशेदपुर। मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती के पूर्व दिवस पर निनाद संस्था के तत्वावधान में 'नन्हें स्वर' कार्यक्रम का आयोजन आज सी.पी. समिति मध्य विद्यालय, केबुल बस्ती में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अमित कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती एवं मुंशी प्रेमचंद जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन एवं साहित्य पर आधारित कविता, काव्य और कहानी पाठ प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आयुषी यादव (कक्षा 7) ने प्रथम, समर कुमार (कक्षा 9) ने द्वितीय तथा जिया कुमारी (कक्षा 6) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं सहित सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन परिचय के साथ-साथ उनके प्रसिद्ध उपन्यास गोदान, गबन तथा ईदगाह, नमक का दरोगा, पंच परमेश्वर, पूस की रात और कफ़न जैसी कालजयी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को साहित्य के मानवीय मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मुंशी प्रेमचंद केवल साहित्यकार नहीं, बल्कि भारतीय समाज के सच्चे दर्पण थे। उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की पीड़ा, संघर्ष और संवेदनाओं को स्वर दिया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों में पुस्तक पढ़ने की रुचि विकसित करना समय की आवश्यकता है। ऐसे साहित्यिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भाषा, संस्कार, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। निनाद संस्था की संस्थापक पूनम महानंद ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को साहित्य, संस्कृति और भारतीय मूल्यों से जोड़ना है। मुंशी प्रेमचंद का साहित्य आज भी उतना ही प्रासंगिक है, क्योंकि उनकी रचनाएँ हमें ईमानदारी, सामाजिक समानता, करुणा और मानवता का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें पढ़ने और सीखने की सकारात्मक संस्कृति विकसित करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव परमानंद कौशल, उपाध्यक्ष सालिक दास देवांगन, निनाद संस्था की आकांक्षा, चंद्रमोहन सोरेन, हिमांशु एवं शुभम कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में मनीष सिंह 'वंदन' उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की अंग्रेजी माध्यम शाखा की प्रधानाध्यापिका सुश्री लुबना नूर खान विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में कौशिक दत्ता, अर्चना सिंह, त्रिलोचन कौर, सीमा, संगीता मेरी सोरेन, हीरादास मानिकपुरी, अनुसियां कुमारी, रेखा कुमारी, तारकेश्वरी देवी, सुमन सिंह, अनुष्का सिंह, रिचा मिश्रा, मेनका कुमारी, सुमन कुमारी, रीता शर्मा, कृतिका सिंह, सोनम शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के सम्मान एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
मुंशी प्रेमचंद की जयंती के पूर्व दिवस पर निनाद द्वारा 'नन्हें स्वर' कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने काव्य एवं कहानी पाठ से बिखेरा साहित्य का रंग। जमशेदपुर सोनू कुमार सिंह जमशेदपुर। मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती के पूर्व दिवस पर निनाद संस्था के तत्वावधान में 'नन्हें स्वर' कार्यक्रम का आयोजन आज सी.पी. समिति मध्य विद्यालय, केबुल बस्ती में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अमित कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती एवं मुंशी प्रेमचंद जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन एवं साहित्य पर आधारित कविता, काव्य और कहानी पाठ प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आयुषी यादव (कक्षा 7) ने प्रथम, समर कुमार (कक्षा 9) ने द्वितीय तथा जिया कुमारी (कक्षा 6) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं सहित सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन परिचय के साथ-साथ उनके प्रसिद्ध उपन्यास गोदान, गबन तथा ईदगाह, नमक का दरोगा, पंच परमेश्वर, पूस की रात और कफ़न जैसी कालजयी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को साहित्य के मानवीय मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मुंशी प्रेमचंद केवल साहित्यकार नहीं, बल्कि भारतीय समाज के सच्चे दर्पण थे। उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से समाज के
अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की पीड़ा, संघर्ष और संवेदनाओं को स्वर दिया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों में पुस्तक पढ़ने की रुचि विकसित करना समय की आवश्यकता है। ऐसे साहित्यिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भाषा, संस्कार, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। निनाद संस्था की संस्थापक पूनम महानंद ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को साहित्य, संस्कृति और भारतीय मूल्यों से जोड़ना है। मुंशी प्रेमचंद का साहित्य आज भी उतना ही प्रासंगिक है, क्योंकि उनकी रचनाएँ हमें ईमानदारी, सामाजिक समानता, करुणा और मानवता का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें पढ़ने और सीखने की सकारात्मक संस्कृति विकसित करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव परमानंद कौशल, उपाध्यक्ष सालिक दास देवांगन, निनाद संस्था की आकांक्षा, चंद्रमोहन सोरेन, हिमांशु एवं शुभम कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में मनीष सिंह 'वंदन' उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की अंग्रेजी माध्यम शाखा की प्रधानाध्यापिका सुश्री लुबना नूर खान विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में कौशिक दत्ता, अर्चना सिंह, त्रिलोचन कौर, सीमा, संगीता मेरी सोरेन, हीरादास मानिकपुरी, अनुसियां कुमारी, रेखा कुमारी, तारकेश्वरी देवी, सुमन सिंह, अनुष्का सिंह, रिचा मिश्रा, मेनका कुमारी, सुमन कुमारी, रीता शर्मा, कृतिका सिंह, सोनम शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के सम्मान एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
- आदित्यपुर-गम्हरिया मुख्य मार्ग स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर हंगामा, पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप आदित्यपुर/गम्हरिया: आदित्यपुर-गम्हरिया मुख्य मार्ग के समीप स्थित मनोरमा देवी एंड संस भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कई ग्राहकों ने पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी में पेट्रोल भरवाकर निकले कुछ ग्राहक थोड़ी ही दूर पहुंचे थे कि उनकी गाड़ियां अचानक बंद हो गईं। जांच कराने पर वाहन के इंजन में खराबी आने की बात सामने आई। ग्राहकों का आरोप है कि यह समस्या पेट्रोल में पानी मिलने के कारण हुई। घटना से नाराज ग्राहकों ने पेट्रोल पंप परिसर में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। एक महिला ग्राहक ने दावा किया कि जांच करने पर पेट्रोल में पानी मिला हुआ प्रतीत हो रहा था। वहीं अन्य ग्राहकों ने भी आरोप लगाया कि पेट्रोल की गुणवत्ता सामान्य नहीं थी और उसमें पेट्रोल जैसी विशेषता महसूस नहीं हो रही थी। सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को भी दी गई। समाचार लिखे जाने तक पेट्रोल पंप परिसर में मुआवजे की मांग को लेकर ग्राहकों और पेट्रोल पंप प्रबंधन के बीच हंगामा जारी था। आदित्यपुर-गम्हरिया मुख्य मार्ग स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर हंगामा, पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप आदित्यपुर/गम्हरिया: आदित्यपुर-गम्हरिया मुख्य मार्ग के समीप स्थित मनोरमा देवी एंड संस भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कई ग्राहकों ने पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी में पेट्रोल भरवाकर निकले कुछ ग्राहक थोड़ी ही दूर पहुंचे थे कि उनकी गाड़ियां अचानक बंद हो गईं। जांच कराने पर वाहन के इंजन में खराबी आने की बात सामने आई। ग्राहकों का आरोप है कि यह समस्या पेट्रोल में पानी मिलने के कारण हुई। घटना से नाराज ग्राहकों ने पेट्रोल पंप परिसर में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। एक महिला ग्राहक ने दावा किया कि जांच करने पर पेट्रोल में पानी मिला हुआ प्रतीत हो रहा था। वहीं अन्य ग्राहकों ने भी आरोप लगाया कि पेट्रोल की गुणवत्ता सामान्य नहीं थी और उसमें पेट्रोल जैसी विशेषता महसूस नहीं हो रही थी। सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को भी दी गई। समाचार लिखे जाने तक पेट्रोल पंप परिसर में मुआवजे की मांग को लेकर ग्राहकों और पेट्रोल पंप प्रबंधन के बीच हंगामा जारी था।1
- Seraikella | Kandra : कांड्रा में टोल सड़क पर उड़ती धूल से जनजीवन प्रभावित... Seraikella | kandra : कांड्रा में टोल वसूली जारी, धूल से जनजीवन प्रभावित; सड़क रखरखाव और प्रदूषण नियंत्रण पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई, खुले व ओवरलोड मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई तथा जिम्मेदार एजेंसियों से निष्पक्ष जांच और प्रभावी कदम उठाने की मांग की.... बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) कांड्रा क्षेत्र में उड़ती धूल से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सड़क की नियमित सफाई, धूल नियंत्रण, खुले तथा ओवरलोड मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई और संबंधित विभागों से निष्पक्ष जांच कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की | jharkhandnews | kolhanupdate | pollution | janasamasya | suryodaysamvaad1
- TMH के डायबिटीज केयर सेंटर में 1 अगस्त से Obesity Clinic की शुरुआत, मोटापा और डायबिटीज मरीजों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा जमशेदपुर से स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी खबर। Tata Main Hospital (TMH) के डायबिटीज केयर सेंटर में 1 अगस्त से Obesity Clinic की शुरुआत की जा रही है। इस नई सुविधा के माध्यम से मोटापा और डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, जांच और उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। अस्पताल का उद्देश्य बढ़ते मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसी ही Jamshedpur Breaking News, Jharkhand News, Health News और TMH की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले देखने के लिए Steel City Breaking News चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपने दोस्तों के साथ Share करें। #Jamshedpur #TMH #ObesityClinic #Diabetes #HealthNews #JharkhandNews #BreakingNews #SteelCityBreakingNews #Shorts #YouTubeShorts1
- रांची में छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र रांची में बड़ी संख्या में छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी मांगों और न्याय के समर्थन में आवाज बुलंद की। हाथों में मोमबत्तियां लेकर छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च किया और संबंधित मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस दौरान छात्रों ने एकजुटता दिखाते हुए नारे लगाए और प्रशासन से मामले पर जल्द उचित कदम उठाने की अपील की।1
- शुरू ऐप न्यूज़ चैनल रवि गुप्ता की रिपोर्ट भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा के छोटे भाई के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जताई शोक संवेदना सरायकेला के भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा के छोटे भाई बादल दरोगा के निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधानसभा के विधायक चंपई सोरेन उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव साथ रहने का भरोसा दिया। चंपई सोरेन ने दिवंगत बादल दरोगा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य, राजकुमार सिंह, लिपू महंती, राजू महापात्र, शंभू अग्रवाल, तुषार दुबे, बलाल हुसैन, आदित्य डोगरा, ऋषभ सेक्सेरिया, अरूप राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत बादल दरोगा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।4
- 🚨चक्रधरपुर के रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में चोरी मामले में साहेबगंज से चार आरोपी गिरफ्तार1
- शुरू ऐप न्यूज़ चैनल रवि गुप्ता की रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शोकाकुल दरोगा परिवार से की मुलाकात, जताई गहरी संवेदना। सरायकेला नगर क्षेत्र के पूर्व नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा के छोटे भाई बादल दरोगा के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधानसभा के विधायक चंपई सोरेन उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने की बात कही। चंपई सोरेन ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि संत कुमार आचार्य, राजकुमार सिंह, लिपू महंती, राजू महापात्र, शंभू अग्रवाल, तुषार दुबे, बलाल हुसैन, आदित्य डोगरा, ऋषभ सेक्सेरिया, अरूप राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत बादल दरोगा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।4
- चक्रधरपुर पुलिस ने 50 लाख की रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी का किया खुलासा, साहेबगंज के चार आरोपी गिरफ्तार चक्रधरपुर के चर्चित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दुकानदार आशीष पाड़िया के लिखित आवेदन पर 25 जुलाई 2026 को चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 84/2026 के तहत बीएनएस-2023 की संबंधित धाराओं में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। आवेदन में करीब ₹44,64,246 मूल्य के मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी होने की जानकारी दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि 23-24 जुलाई की दरम्यानी रात अपराधियों ने दुकान के पीछे का वेंटिलेटर तोड़कर पेड़ के सहारे दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर निकाल लिया। अपराधियों ने शटर और ग्रिल का ताला भी तोड़कर बड़ी संख्या में नए मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटनास्थल से पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, पेचकस, वायर कटर, प्लास और स्लाइड रेंच बरामद किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।1