logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दनुआ घाटी में कहर: ट्रक ने पांच कारों को रौंदा*, *नौ वाहन आपस में टकराये* *दर्जन से अधिक घायल* *अस्पताल और घाटी में मचा कोहराम* *राजप्रताप राणा , चौपारण*, *चौपारण* दनुआ घाटी की विभीषिका थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे घाटी में एक के बाद एक नौ वाहन आपस में टकरा गये। देखते ही देखते रात के अंधेरे में पूरी घाटी चीख-पुकार और अफरातफरी से दहल उठी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि पांच निजी कारों के परखच्चे उड़ गये और उनमें बैठे लोगों ने मौत को बेहद करीब से देखा। सौभाग्य रहा कि इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दर्जन भर लोग घायल हो गये। दुर्घटना के बाद घाटी में घायल लोगों की चीख-पुकार से त्राहिमाम मच गया। कई लोग वाहनों में फंसे रहे और अंधेरे में मदद के लिए चिल्लाते रहे। सूचना मिलते ही चोरदाहा चेकपोस्ट से एसआई नितेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। एनएचएआई की एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक अस्पताल चौपारण पहुंचाया गया। सामुदायिक अस्पताल में एक साथ बारह घायल पहुंचने से अफरातफरी की स्थिति बन गई। अस्पताल के ओडी वार्ड में केवल तीन बेड होने के कारण कई घायल कुर्सियों, जमीन और स्ट्रेचर पर दर्द से कराहते रहे। गंभीर रूप से घायल लोगों का पहले इलाज किया गया। आयुष चिकित्सक डॉ. दिनेश एकलव्य और उनके सहयोगियों ने एक-एक कर सभी घायलों का उपचार किया। बाद में पहुंचे घायलों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। *बाक्स में* घायलों के नाम घायलों में नंदकेश्वर पासवान, दिलीप साहू, लक्ष्मीनिया देवी, किशुन यादव, हीरा यादव, रश्मि देवी, गौरी देवी, धनेश्वर पासवान, कौशल्या देवी, सभी निवासी अंकोला, गया; शशि प्रभा, विक्की यादव निवासी बिशनपुर, धनबाद तथा तपन कुमार विश्वास निवासी उड़ीसा शामिल हैं। ...... *बाक्स खबर* पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, सभी वाहन आपस में भिड़ते चले गये : दीपक यादव धनबाद से विंध्याचल जा रहे दीपक यादव ने बताया कि वह अपनी एक्सयूवी कार से परिवार के साथ विंध्याचल जा रहे थे। घाटी में आगे वाहन रुके होने के कारण उन्होंने ब्रेक लगाया। कुछ ही देर बाद पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दीपक यादव ने बताया, “टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चले गये। बीच में फंसी छोटी कारों के परखच्चे उड़ गये। कई यात्री अंदर ही फंस गये। कुछ देर तक तो हमें समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है। बाद में किसी तरह लोगों को बाहर निकाला गया।” उन्होंने बताया कि कार में उनकी चाची, दो भाई और दो बहनें भी थीं। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें लगीं। .... *बाक्स खबर* बेटे ने कहा- भूकंप आ गया, फिर कार में फंस गये हम लोग : तपन विश्वास उड़ीसा से दिल्ली जा रहे तपन कुमार विश्वास ने बताया कि वे अपनी सेलेरियो कार से पत्नी, बेटे और पालतू कुत्ते के साथ सफर कर रहे थे। दनुआ घाटी में वाहनों की रफ्तार धीमी होने पर उन्होंने भी ब्रेक लगाया। तपन विश्वास ने कहा, “थोड़ी ही देर बाद पीछे से जोरदार आवाज आई और जमीन हिलती महसूस हुई। मेरे बेटे ने कहा कि शायद भूकंप आ गया है। इसके तुरंत बाद हमारी कार में पीछे से भीषण टक्कर हुई और हम लोग कार के अंदर फंस गये।” उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। “ईश्वर की कृपा रही कि परिवार के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं। मुझे चोट आई है, लेकिन सभी की जान बच गई,” उन्होंने कहा। ...... *बाक्स खबर* रांची शिव चर्चा से लौट रहे बोलेरो सवार सबसे पहले हादसे का शिकार बने बिहार सीमा के अंकोला गांव के लोग रविवार सुबह रांची शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। लौटने के दौरान दनुआ घाटी में सबसे पहले तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो वाहन को अपनी चपेट में लिया। हादसे में बोलेरो सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सौभाग्य से इस भीषण दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।

2 hrs ago
user_PRESS RAJPRATAP RANA
PRESS RAJPRATAP RANA
चौपारण, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago
59330190-49bd-4aa6-9815-99985d85b15e

*दनुआ घाटी में कहर: ट्रक ने पांच कारों को रौंदा*, *नौ वाहन आपस में टकराये* *दर्जन से अधिक घायल* *अस्पताल और घाटी में मचा कोहराम* *राजप्रताप राणा , चौपारण*, *चौपारण* दनुआ घाटी की विभीषिका थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे घाटी में एक के बाद एक नौ वाहन आपस में टकरा गये। देखते ही देखते रात के अंधेरे में पूरी घाटी चीख-पुकार और अफरातफरी से दहल उठी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि पांच निजी कारों के परखच्चे उड़ गये और उनमें बैठे लोगों ने मौत को बेहद करीब से देखा। सौभाग्य रहा कि इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दर्जन भर लोग घायल हो गये। दुर्घटना के बाद घाटी में घायल लोगों की चीख-पुकार से त्राहिमाम मच गया। कई लोग वाहनों में फंसे रहे और अंधेरे में मदद के लिए चिल्लाते रहे। सूचना मिलते ही चोरदाहा चेकपोस्ट से एसआई नितेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। एनएचएआई की एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक अस्पताल चौपारण पहुंचाया गया। सामुदायिक अस्पताल में एक साथ बारह घायल पहुंचने से अफरातफरी की स्थिति बन गई। अस्पताल के ओडी वार्ड में केवल तीन बेड होने के कारण कई घायल कुर्सियों, जमीन और स्ट्रेचर पर दर्द से कराहते रहे। गंभीर रूप से घायल लोगों का पहले इलाज किया गया। आयुष चिकित्सक

2051ea18-50ea-4010-9480-e1ce0ce4e999

डॉ. दिनेश एकलव्य और उनके सहयोगियों ने एक-एक कर सभी घायलों का उपचार किया। बाद में पहुंचे घायलों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। *बाक्स में* घायलों के नाम घायलों में नंदकेश्वर पासवान, दिलीप साहू, लक्ष्मीनिया देवी, किशुन यादव, हीरा यादव, रश्मि देवी, गौरी देवी, धनेश्वर पासवान, कौशल्या देवी, सभी निवासी अंकोला, गया; शशि प्रभा, विक्की यादव निवासी बिशनपुर, धनबाद तथा तपन कुमार विश्वास निवासी उड़ीसा शामिल हैं। ...... *बाक्स खबर* पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, सभी वाहन आपस में भिड़ते चले गये : दीपक यादव धनबाद से विंध्याचल जा रहे दीपक यादव ने बताया कि वह अपनी एक्सयूवी कार से परिवार के साथ विंध्याचल जा रहे थे। घाटी में आगे वाहन रुके होने के कारण उन्होंने ब्रेक लगाया। कुछ ही देर बाद पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दीपक यादव ने बताया, “टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चले गये। बीच में फंसी छोटी कारों के परखच्चे उड़ गये। कई यात्री अंदर ही फंस गये। कुछ देर तक तो हमें समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है। बाद में किसी तरह लोगों को बाहर निकाला गया।” उन्होंने बताया कि कार में उनकी चाची, दो भाई और दो बहनें भी थीं। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें लगीं। .... *बाक्स खबर* बेटे ने कहा- भूकंप आ गया, फिर कार में फंस

021240da-bd81-4912-86e4-ed3606bf37b9

गये हम लोग : तपन विश्वास उड़ीसा से दिल्ली जा रहे तपन कुमार विश्वास ने बताया कि वे अपनी सेलेरियो कार से पत्नी, बेटे और पालतू कुत्ते के साथ सफर कर रहे थे। दनुआ घाटी में वाहनों की रफ्तार धीमी होने पर उन्होंने भी ब्रेक लगाया। तपन विश्वास ने कहा, “थोड़ी ही देर बाद पीछे से जोरदार आवाज आई और जमीन हिलती महसूस हुई। मेरे बेटे ने कहा कि शायद भूकंप आ गया है। इसके तुरंत बाद हमारी कार में पीछे से भीषण टक्कर हुई और हम लोग कार के अंदर फंस गये।” उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। “ईश्वर की कृपा रही कि परिवार के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं। मुझे चोट आई है, लेकिन सभी की जान बच गई,” उन्होंने कहा। ...... *बाक्स खबर* रांची शिव चर्चा से लौट रहे बोलेरो सवार सबसे पहले हादसे का शिकार बने बिहार सीमा के अंकोला गांव के लोग रविवार सुबह रांची शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। लौटने के दौरान दनुआ घाटी में सबसे पहले तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो वाहन को अपनी चपेट में लिया। हादसे में बोलेरो सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सौभाग्य से इस भीषण दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, 9 वाहन आपस में टकराए — टला बड़ा हादसा, दर्जनों लोगों की जान बाल-बाल बची दनुआ घाटी में देर रात बड़ा सड़क हादसा। 5 फोर-व्हीलर, 2 ट्रक और 2 कंटेनर की जोरदार टक्कर, कई लोग घायल। राहत की बात — टली बड़ी जनहानि।
    1
    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, 9 वाहन आपस में टकराए — टला बड़ा हादसा, दर्जनों लोगों की जान बाल-बाल बची
दनुआ घाटी में देर रात बड़ा सड़क हादसा। 5 फोर-व्हीलर, 2 ट्रक और 2 कंटेनर की जोरदार टक्कर, कई लोग घायल। राहत की बात — टली बड़ी जनहानि।
    user_Johar Chouparan
    Johar Chouparan
    News Anchor चौपारण, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • क्या आप भी शॉर्ट वीडियो एडिटिंग को मुश्किल समझते हैं? इस वीडियो में देखें एक ऐसा तरीका जो इसे आसान बना देगा।
    1
    क्या आप भी शॉर्ट वीडियो एडिटिंग को मुश्किल समझते हैं? इस वीडियो में देखें एक ऐसा तरीका जो इसे आसान बना देगा।
    user_Md Tazabul Ansari
    Md Tazabul Ansari
    Truck dealer चौपारण, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • क्लोरोफिल स्कूल में मदर्स डे की धूम , बच्चों ने गतिविधियों से जीता दिल क्लोरोफिल स्कूल में मदर्स डे की धूम , बच्चों ने गतिविधियों से जीता दिल
    1
    क्लोरोफिल स्कूल में मदर्स डे की धूम , बच्चों ने गतिविधियों से जीता दिल
क्लोरोफिल स्कूल में मदर्स डे की धूम , बच्चों ने गतिविधियों से जीता दिल
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house Koderma, Jharkhand•
    15 min ago
  • जयनगर:तमाय पंचायत में आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप,निष्पक्ष जांच की मांग तमाय पंचायत में आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत बिरसोडीह गांव में सोमवार को आवास योजनाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गलत लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए दूसरे लोगों के मकानों की जियो टैगिंग कर अवैध निकासी की गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जांच के लिए पहुंची टीम के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि आवास योजनाओं में कथित अनियमितता के कारण वास्तविक जरूरतमंद लाभुक योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द जांच पूरी कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है। इधर, मामले में तमाय पंचायत की मुखिया सीमा कुमारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि आवास योजना के लाभुकों का चयन ग्राम सभा में ग्रामीणों की मौजूदगी में किया जाता है और चयन प्रक्रिया में ग्रामीण अपनी राय देते हैं। मुखिया ने कहा कि लाभुक चयन के बाद आवास योजना में उनकी कोई भूमिका नहीं रहती है। उन्होंने बताया कि भुगतान की प्रक्रिया पंचायत सचिव एवं संबंधित कार्यालय के माध्यम से होती है।
    1
    जयनगर:तमाय पंचायत में आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप,निष्पक्ष जांच की मांग
तमाय पंचायत में आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
जयनगर, निज प्रतिनिधि।
प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत बिरसोडीह गांव में सोमवार को आवास योजनाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गलत लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए दूसरे लोगों के मकानों की जियो टैगिंग कर अवैध निकासी की गई है।
मामले को लेकर ग्रामीणों ने जांच के लिए पहुंची टीम के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि आवास योजनाओं में कथित अनियमितता के कारण वास्तविक जरूरतमंद लाभुक योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द जांच पूरी कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है। 
इधर, मामले में तमाय पंचायत की मुखिया सीमा कुमारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि आवास योजना के लाभुकों का चयन ग्राम सभा में ग्रामीणों की मौजूदगी में किया जाता है और चयन प्रक्रिया में ग्रामीण अपनी राय देते हैं। मुखिया ने कहा कि लाभुक चयन के बाद आवास योजना में उनकी कोई भूमिका नहीं रहती है। उन्होंने बताया कि भुगतान की प्रक्रिया पंचायत सचिव एवं संबंधित कार्यालय के माध्यम से होती है।
    user_Architseth8252
    Architseth8252
    जैनागर, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* *कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।* *ब्रेकिंग न्यूज़* *कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*

*कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।*
*ब्रेकिंग न्यूज़*
*कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।*
    user_PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • कोडरमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने सदर अस्पताल कोडरमा का औचक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, डॉक्टरों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की गहन जांच की गई। अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर हो सके। श्री अजय कुमार सिंह ने अस्पताल परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों से भी जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अब देखना होगा कि इस निरीक्षण के बाद सदर अस्पताल कोडरमा की स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।
    1
    कोडरमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने सदर अस्पताल कोडरमा का औचक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, डॉक्टरों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की गहन जांच की गई। अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर हो सके।
श्री अजय कुमार सिंह ने अस्पताल परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों से भी जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि इस निरीक्षण के बाद सदर अस्पताल कोडरमा की स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • झुमरी तिलैया के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'स्वस्थ बालिका, सशक्त कल' विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल ने 200 से अधिक छात्राओं को किशोरावस्था के बदलावों, मासिक धर्म स्वच्छता और एनीमिया से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान मासिक धर्म से जुड़ी कई भ्रांतियों को दूर किया गया, जिसे विद्यालय प्रबंधन ने आगे भी जारी रखने का आश्वासन दिया।
    1
    झुमरी तिलैया के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'स्वस्थ बालिका, सशक्त कल' विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल ने 200 से अधिक छात्राओं को किशोरावस्था के बदलावों, मासिक धर्म स्वच्छता और एनीमिया से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान मासिक धर्म से जुड़ी कई भ्रांतियों को दूर किया गया, जिसे विद्यालय प्रबंधन ने आगे भी जारी रखने का आश्वासन दिया।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Court reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • बी आर इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे पर “मातृ पूजन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन बी आर इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे पर “मातृ पूजन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन
    1
    बी आर इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे पर “मातृ पूजन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन 
बी आर इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे पर “मातृ पूजन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house Koderma, Jharkhand•
    56 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.