छातापुर: आस्था: नवनिर्मित पंचमुखी हनुमानजी की हुई प्राण प्रतिष्ठा, निकली भव्य कलश यात्रा छातापुर: आस्था: नवनिर्मित पंचमुखी हनुमानजी की हुई प्राण प्रतिष्ठा, निकली भव्य कलश यात्रा सुपौल।सोनू कुमार भगत छातापुर प्रखंड के डहरिया पंचायत स्थित यूवक चौक के समीप स्थित नवनिर्मित पंचमुखी हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंगलवार को कलशयात्रा निकाली गई। सैकडों की संख्या में लाल पीले अंगवस्त्रों में सुसज्जित महिलायें श्रद्धा और उल्लास के साथ कलशयात्रा में शामिल हुई। माथे पर कलश लिए महिलाये और साथ रहे ग्रामीण जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारे लगा रहे थे। जयकारों के उद्घोष से इलाका गुंजायमान हो रहा था। पंचमुखी हनुमान मंदिर से पंडित सोनू झा के सानिध्य में निकाली गई कलशयात्रा तीन किलोमीटर दूर सुरसर नदी घाट पहूंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महिलाओ ने कलश मे जल भरा और वापस अनुष्ठान स्थल पहूंची। पंचमुखी हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान और विधि विधान पूर्वक पुजन कर हनुमान जी की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा किया गया।प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत 24 घंटे तक का रामायण पाठ प्रारंभ किया गया। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान से यूवक चौक सहित आसपास के लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन कमिटि में सामिल नरेश कुमार यादव व चंदन बिहारी ने बताया कि करीब तीन दशक पूर्व मंदिर का निर्माण कर एकमुखी बाबा बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित की गई थी।इलाके के लोग श्रद्धाभाव के साथ पुजा करते आ रहे हैं।आस्था और विश्वास बढने के कारण ग्रामीणों ने एक वर्ष पूर्व उक्त मंदिर का पुनर्निर्माण कर पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया। बीते 10 माह के अथक प्रयास और जनसहयोग की बदौलत भव्य मंदिर का निर्माण कर उसमें पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई। आयोजन के मौके पर बेदानंद यादव, सरपंच अरूण मंडल, उपप्रमुख संजय यादव, पूर्व मुखिया पंकज कुमार यादव, सनमोल यादव, प्रवीण कुमार पारस, कुंदन कुमार, दिलखुश कुमार, संजीव कुमार, भीखो यादव, अनिल यादव, मनोज कुमार, रूपेश कुमार, उमेश कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए।

- फारबिसगंज में शिक्षा का उत्सव: माँ शकीना कोचिंग के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम फारबिसगंज, संवाददाता। अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित धत्ता टोला इन दिनों शिक्षा की सफलता की गूंज से सराबोर है। यहाँ के प्रतिष्ठित माँ शकीना कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।1
- Post by अब सुफियान उपन1
- Post by Sachin Kumar Paswan1
- Post by AJEET KUMAR PASWAN1
- बिहार के मधेपुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर और भौजाई की जबरन शादी कराए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध है, इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी कराई जा रही हैं। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। काशीपुर निवासी स्वर्गीय तारिणी प्रसाद शाह के पुत्र राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुकेश कुमार की जबरन शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी बीच महिला के मायके वालों पर आरोप है कि उन्होंने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी शादी कराने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि महिला की एक 8 साल की बेटी भी है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक होश में नहीं है, जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग जल्दबाजी में शादी कराने में जुटे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बाइट - राजेश कुमार, महिला का पति3
- Post by DEORAJ KUMAR2
- Post by AJEET KUMAR PASWAN1
- मंगलवार को खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। 🙏 इस दौरान उनकी नजर एक भिखारी पर पड़ी, जिसके साथ हुई छोटी सी मुलाकात ने सभी का दिल छू लिया। मंत्री जी ने न सिर्फ उसकी बात सुनी, बल्कि उसकी मदद भी की। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए एक मिसाल बन गया—कि इंसानियत और सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। ❤️1
- Post by Araria News1