logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टोहाना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी की इमारत से गिरी लोहे की प्लेट, 7 साल के बच्चे के सिर में लगी टोहाना। शहर के पुराने एसडीएम कोर्ट परिसर में बन रहे बीडीपीओ कार्यालय परिसर में मंगलवार को लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। लेंटर की शटरिंग खोलते समय ऊपर से लोहे की प्लेट गिर गई, जो नीचे पानी लेने आए 7 साल के बच्चे के सिर पर जा गिरी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिल्डिंग में शटरिंग खोलने का काम चल रहा था। ऊपर दो मजदूर काम कर रहे थे, जबकि नीचे कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था और न ही बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान बच्चा पानी लेने के लिए वहां से गुजर रहा था। अचानक प्लेट हाथ से फिसल कर सीधे बच्चे पर आ गिरी। परिजनों के मुताबिक बच्चा 7 साल का सरदार है जिसके परिजन मध्यप्रदेश के छतरपुर से है। बच्चा मजदूर परिवार से है जो इसी साइट पर काम करते हैं। घायल बच्चे को तुरंत नागरिक अस्पताल टोहाना ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे ठेकेदार की घोर लापरवाही बताया। उनका कहना है कि जब शटरिंग खोली जा रही हो तो नीचे किसी को तैनात करना चाहिए था।

10 hrs ago
user_Sushil Kumar
Sushil Kumar
Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
10 hrs ago
28995d0d-80a3-4881-b406-2f063528e2bf

टोहाना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी की इमारत से गिरी लोहे की प्लेट, 7 साल के बच्चे के सिर में लगी टोहाना। शहर के पुराने एसडीएम कोर्ट परिसर में बन रहे बीडीपीओ कार्यालय परिसर में मंगलवार को लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। लेंटर की शटरिंग खोलते समय ऊपर से लोहे की प्लेट गिर गई, जो नीचे पानी लेने आए 7 साल के बच्चे के सिर पर जा गिरी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिल्डिंग में शटरिंग खोलने का काम चल रहा था। ऊपर दो मजदूर काम कर रहे थे, जबकि नीचे कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था और न ही बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान बच्चा पानी लेने के लिए वहां से गुजर रहा था। अचानक प्लेट हाथ से फिसल कर सीधे बच्चे पर आ गिरी। परिजनों के मुताबिक बच्चा 7 साल का सरदार है जिसके परिजन मध्यप्रदेश के छतरपुर से है। बच्चा मजदूर परिवार से है जो इसी साइट पर काम करते हैं। घायल बच्चे को तुरंत नागरिक अस्पताल टोहाना ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे ठेकेदार की घोर लापरवाही बताया। उनका कहना है कि जब शटरिंग खोली जा रही हो तो नीचे किसी को तैनात करना चाहिए था।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • सफाई कर्मचारियों के हक में गरजे सेमी औलख, सरकार को सुनाई खरी-खरी टोहाना। सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर किसान नेता सेमी औलख ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला है। टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में अन्नदाता किसान यूनियन के नेता औलख ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी दिन-रात शहरों को स्वच्छ रखने में जुटे हैं, उन्हीं की जायज मांगों को सरकार अनसुना कर रही है। यह सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब और मेहनतकश वर्ग की अनदेखी बंद करनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों को पक्का रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सुरक्षा सुविधाएं मिलना उनका हक है। मांगें न मानना सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है। सेमी औलख ने ऐलान किया कि वह इस लड़ाई में सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    सफाई कर्मचारियों के हक में गरजे सेमी औलख, सरकार को सुनाई खरी-खरी
टोहाना। सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर किसान नेता सेमी औलख ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में अन्नदाता किसान यूनियन के नेता औलख ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी दिन-रात शहरों को स्वच्छ रखने में जुटे हैं, उन्हीं की जायज मांगों को सरकार अनसुना कर रही है। यह सरासर अन्याय है।
उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब और मेहनतकश वर्ग की अनदेखी बंद करनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों को पक्का रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सुरक्षा सुविधाएं मिलना उनका हक है। मांगें न मानना सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है।
सेमी औलख ने ऐलान किया कि वह इस लड़ाई में सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भारी हंगामा और तीखी झड़पें देखने को मिल रही हैं। कई जगहों पर अपनी मांगों को लेकर अड़े सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम व पुलिस की गाड़ियों,को जबरन आगे बढ़ने से रोका औ
    1
    सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भारी हंगामा और तीखी झड़पें देखने को मिल रही हैं। कई जगहों पर अपनी मांगों को लेकर अड़े सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम व पुलिस की गाड़ियों,को जबरन आगे बढ़ने से रोका औ
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    News Anchor भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • संत रामपाल जी महाराज एक सच्चे संत हैं उनका ज्ञान एक सही है सेवा करना उनका काम है फिर भी लोग उन्हें गलत बताते हैं क्यू कंमेंट में जवाब देना
    1
    संत रामपाल जी महाराज एक सच्चे संत हैं उनका ज्ञान एक सही है सेवा करना उनका काम है फिर भी लोग उन्हें गलत बताते हैं क्यू कंमेंट में जवाब देना
    user_Sohan Kashyap
    Sohan Kashyap
    Construction Contractor Guhla, Kaithal•
    8 hrs ago
  • विधायक सतपाल जांबा महापंचायत में हर्ष को न्याय ना मिलने पर इस्तीफा देने की बात कही विधायक सतपाल जांबा महापंचायत में हर्ष को न्याय ना मिलने पर इस्तीफा देने की बात कही
    1
    विधायक सतपाल जांबा महापंचायत में हर्ष को न्याय ना मिलने पर इस्तीफा देने की बात कही
विधायक सतपाल जांबा महापंचायत में हर्ष को न्याय ना मिलने पर इस्तीफा देने की बात कही
    user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य
    1
    उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Voice of people भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • डेहा कॉलोनी में 16 साल के युवक की मौ,,,,त परिजनों का आरोप गस्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने रमन को छत से दिया धक्का डेहा कॉलोनी में 16 साल के युवक की मौ,,,,त परिजनों का आरोप गस्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने रमन को छत से दिया धक्का
    3
    डेहा कॉलोनी में 16 साल के युवक की मौ,,,,त 

परिजनों का आरोप गस्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने रमन को  छत से दिया धक्का
डेहा कॉलोनी में 16 साल के युवक की मौ,,,,त 
परिजनों का आरोप गस्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने रमन को  छत से दिया धक्का
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    12 hrs ago
  • नेपाल की भयानक दृश्य पुल के पुल बह गए नेपाल की भयानक दृश्य पुल के पुल बह गए
    1
    नेपाल की भयानक दृश्य पुल के पुल बह गए नेपाल की भयानक दृश्य पुल के पुल बह गए
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    1 hr ago
  • सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, सीएम के नाम दिया ज्ञापन टोहाना। शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से परेशान व्यापारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल की अध्यक्षता में शहर के सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी संगठनों ने लक्कड़ मार्केट से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम आकाश शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौंपना चाहा। एसडीएम के मौजूद न रहने पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने ज्ञापन प्राप्त किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल के रमेश गोयल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। हर गली-मोहल्ले और बाजार में गंदगी के अंबार लगे हैं। बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कूड़े में कीड़े पड़ गए हैं और बरसात के बाद हालात और भी बदतर हो गए हैं। व्यापारी नेता जॉनी मेहता का आरोप है कि हवा के साथ उड़कर कचरा उनकी दुकानों में घुस रहा है, जिससे ग्राहकों ने बाजार में आना बंद कर दिया है। गंदगी के कारण शहर में बीमारियां फैल रही हैं। हर क्लीनिक और अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की लाइन लगी है। यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो यह महामारी का रूप ले सकती है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल ने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द इस गतिरोध को खत्म कर स्थाई समाधान नहीं निकाला तो पूरे हरियाणा में व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरे हरियाणा के बाजार भी बंद किए जा सकते है। व्यापारियों ने मांग की है कि सरकार तुरंत कर्मचारियों और प्रशासन के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म कर टोहाना शहर की सफाई करवाए।
    1
    सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, सीएम के नाम दिया ज्ञापन

टोहाना। शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से परेशान व्यापारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल की अध्यक्षता में शहर के सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी संगठनों ने लक्कड़ मार्केट से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
व्यापारी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम आकाश शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौंपना चाहा। एसडीएम के मौजूद न रहने पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने ज्ञापन प्राप्त किया।
प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल के रमेश गोयल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। हर गली-मोहल्ले और बाजार में गंदगी के अंबार लगे हैं। बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कूड़े में कीड़े पड़ गए हैं और बरसात के बाद हालात और भी बदतर हो गए हैं।
व्यापारी नेता जॉनी मेहता का आरोप है कि हवा के साथ उड़कर कचरा उनकी दुकानों में घुस रहा है, जिससे ग्राहकों ने बाजार में आना बंद कर दिया है। गंदगी के कारण शहर में बीमारियां फैल रही हैं। हर क्लीनिक और अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की लाइन लगी है। यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो यह महामारी का रूप ले सकती है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल ने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द इस गतिरोध को खत्म कर स्थाई समाधान नहीं निकाला तो पूरे हरियाणा में व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरे हरियाणा के बाजार भी बंद किए जा सकते है। 
व्यापारियों ने मांग की है कि सरकार तुरंत कर्मचारियों और प्रशासन के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म कर टोहाना शहर की सफाई करवाए।
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.