जयकारों के साथ मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए रवाना हुई पदयात्रा जयकारों के साथ मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए रवाना हुई पदयात्रा श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए पदयात्रा सोमवार को भक्तिमय माहौल में रवाना हुई। नलापुर स्थित मोटा महादेव मंदिर से शुरू हुई पदयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा मंडल के संरक्षक गुरुजी सावरमल गोयल के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए राजस्थान के मेहंदीपुर धाम की ओर प्रस्थान किया। पदयात्रा को लेकर रविवार रात मोटा महादेव मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार सुबह आचार्य क्रांति निर्मल ने मंदिर परिसर में पदयात्रियों से निशान पूजन करवाया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यात्रा रवाना हुई। श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ और सहयोगी संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे। पदयात्रा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैंड-बाजों के साथ कड़िया वाले हनुमान मंदिर तक पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया। यात्रा संयोजक गुरुजी सावरमल गोयल ने बताया कि नारनौल से शुरू हुई पदयात्रा 8 अगस्त को मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचेगी। धाम पहुंचने के बाद बालाजी महाराज को निशान चढ़ाया जाएगा। इसके उपरांत रात को भव्य संकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है और पूरी यात्रा बालाजी महाराज के जयकारों से भक्तिमय बनी हुई है।

- उपायुक्त मंदीप कौर की अपील: "हर एक मतदाता आपणा नाम जरूर चैक कर ले।"1
- #DLSA द्वारा गांव ढाना लाडनपुर में पौधरोपण कार्यक्रम #जामुन, कनेर, सहसूत, नीम, कचनार, पीपल के 100 पौधे लगाए #DLSA द्वारा गांव ढाना लाडनपुर में पौधरोपण कार्यक्रम #जामुन, कनेर, सहसूत, नीम, कचनार, पीपल के 100 पौधे लगाए1
- भिवानी में जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी मनसा की पत्रकार वार्ता भिवानी में जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी मनसा की पत्रकार वार्ता1
- *पहले सावन सोमवार पर मोडावाला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *पहले सावन सोमवार पर मोडावाला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* नारनौल। सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर शहर के मोडावाला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर में प्रथम सावन सोमवार की विशेष आरती पंडित संजय गोसाई राजेंद्र गोसाई द्वारा संपन्न कराई गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।1
- #जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण भिवानी के अधिकार मित्र बेद प्रकाश भारतीय ने पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण की दिलवाई शपथ #जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण भिवानी के अधिकार मित्र बेद प्रकाश भारतीय ने पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण की दिलवाई शपथ1
- सड़कों पर तैरती गाड़ियां 10 मिनट की बारिश में भिवानी के पुराने बस स्टैंड का हुआ बुरा हाल1
- शिमला में आधी रात को फटा बादल देखिए... आधे-आधे पेड़ों तक उठी लहरें1