Shuru
Apke Nagar Ki App…
638753415712345678963574125426523525635555233652265252
Rampur Chauraha
638753415712345678963574125426523525635555233652265252
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *सुनपेड़ा में गरजा ‘बाबा का पीला पंजा’, ग्राम प्रधान की अवैध मार्केट पर चला बुलडोजर* गाटा संख्या 1269 व 1271 की करोड़ों की सरकारी जमीन कराई गई कब्जा मुक्त, ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई बुलंदशहर। तहसील सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम सुनपेड़ा में सोमवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। ग्राम प्रधान व उसके परिजनों द्वारा बनाई गई अवैध मार्केट और बाउंड्री पर प्रशासन का ‘बाबा का पीला पंजा’ चला तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सुनपेड़ा, थाना ककोड़ में स्थित सरकारी गाटा संख्या 1269 व 1271 की बहुमूल्य जमीन पर वर्तमान ग्राम प्रधान, उसके पति हरवीर तथा पति के भाई सुरेंद्र समेत अन्य लोगों द्वारा अवैध रूप से मार्केट बनाकर और बाउंड्री कराकर कब्जा कर लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक इस सरकारी जमीन की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की जा रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग को जांच के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया। सोमवार को तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग की टीम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाई गई मार्केट और बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सरकारी जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त करा लिया गया। *प्रशासन की सख्ती से भूमाफियाओं में मचा हड़कंप* जिला प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में भूमाफियाओं के बीच खौफ का माहौल बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। *मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर हुई कार्रवाई* उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि यदि भविष्य में किसी ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ भी इसी तरह बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। *ग्रामीणों ने की प्रशासन की सराहना* लंबे समय से सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव की कीमती जमीन कब्जा मुक्त हो गई है और इससे भूमाफियाओं को भी कड़ा संदेश गया है।2
- बुलंदशहर (सिकंदराबाद): नेशनल हाईवे-34 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बीती रात सिकंदराबाद के भटपुरा कट के पास सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 📌 मृतका की पहचान गाँव गफूरगढ़ी निवासी नेमवती (45 वर्ष) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, नेमवती एक शादी समारोह से वापस लौट रही थीं। हाईवे पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है। बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से मनोज गिरी की रिपोर्ट #BulandshahrNews #BreakingNews #RoadAccident #Sikandrabad #NH34 BulandshahrTimes AccidentAlert UPNews1
- Post by BKMU प्रदेश अध्यक्ष एसके सोलंकी2
- बुलन्दशहर,, भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी 12 मार्च को पहुंचेंगे बुलंदशहर तहसील का घेराव करने1
- Post by Praveen Kumar1
- Nale kee 3Manth Se Safai Nahi Hua Na Koi Dayan de raha Hai please aap aa kar delh Lo4
- बुलंदशहर दो सो रुपए उधार न देने पर चिकन शॉप संचालक खलील की पिटाई खुर्जा नगर के जेवर अड्डा चौराहे के पास दबंगों ने उधार रुपये न देने पर चिकन शॉप संचालक को पीट दिया। मारपीट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजकर वीडियो तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। #Bulandshahr #Khurja #UPPolice #ViralVideo1
- बुलंदशहर (अगौता): जिले के थाना अगौता क्षेत्र के गांव भीरा में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुरानी रंजिश के चलते 50 वर्षीय शिवकुमार पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। 📌 खेत पर जाते समय हमला: शिवकुमार आज जब अपने खेत पर जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में शिवकुमार को तीन गोलियां लगी हैं, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। बताया जा रहा है कि घायल शिवकुमार साल 2018 में हुए एक हत्या के मामले में दोषी थे और उन्हें आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर (मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश जारी है। रिपोर्ट: मनोज गिरी बुलंदशहर टाइम्स न्यूज 🎤📸 #BulandshahrNews #BreakingNews #CrimeUpdate #Agauta #BulandshahrTimes UPPolice Firing LatestNews1
- बुलंदशहर में स्वाट टीम और छतारी पुलिस ने जहरीली शराब के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड कोशेन्द्र समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में केमिकल, उपकरण और 1300 फर्जी रैपर बरामद किए हैं। जेल से छूटते ही कोशेन्द्र ने फिर से मौत का यह कारोबार शुरू कर दिया था। आरोपियों के पास से तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस की इस कमरतोड़ कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।2