logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधि विधान से स्थापित हुई गणेश प्रतिमा गुंजा गणपति बप्पा मोरिया सिद्धि विनायक मंदिर में विधि-विधान से स्थापित हुई गणेश प्रतिमा, गूंजा गणपति बप्पा मोरया नजीबाबाद। गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को चौक बाजार स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया और श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के साथ भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। प्रतिमा स्थापना में मुख्य यजमान एसडीएम नजीबाबाद शैलेन्द्र सिंह रहे। कार्यक्रम में संरक्षक चौधरी कुलबीर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, डॉ. राजीव अरोड़ा, अपना दल (एस) बिजनौर के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी एडवोकेट, राहुल वर्मा, डॉ. जौहर, मंत्री रविन्द्र, आलोक अग्रवाल, आलोक गोयल, अरुण पाटिल, इंस्पेक्टर नजीबाबाद अमित कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आरती कर सर्वजन के मंगल, क्षेत्र की उन्नति और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे की कामना की। धार्मिक आयोजन में विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का अवसर भी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान श्री गणेश के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। गणपति बप्पा मोरया। मंगल मूर्ति मोरया। संवादाता मोहम्मद सलीम मलिक की ग्राउंड रिपोर्ट

8 hrs ago
user_संवाददाता  सलीम मलिक
संवाददाता सलीम मलिक
Singer नगीना, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
9c1f3edf-78f1-460b-aae3-248107a9eef4

विधि विधान से स्थापित हुई गणेश प्रतिमा गुंजा गणपति बप्पा मोरिया सिद्धि विनायक मंदिर में विधि-विधान से स्थापित हुई गणेश प्रतिमा, गूंजा गणपति बप्पा मोरया नजीबाबाद। गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को चौक बाजार स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया और श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के साथ भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। प्रतिमा स्थापना में मुख्य यजमान एसडीएम नजीबाबाद शैलेन्द्र सिंह रहे। कार्यक्रम में संरक्षक चौधरी कुलबीर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, डॉ. राजीव अरोड़ा, अपना दल (एस) बिजनौर के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी एडवोकेट, राहुल वर्मा, डॉ. जौहर, मंत्री रविन्द्र, आलोक अग्रवाल, आलोक गोयल, अरुण पाटिल, इंस्पेक्टर नजीबाबाद अमित कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आरती कर सर्वजन के मंगल, क्षेत्र की उन्नति और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे की कामना की। धार्मिक आयोजन में विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का अवसर भी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान श्री गणेश के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। गणपति बप्पा मोरया। मंगल मूर्ति मोरया। संवादाता मोहम्मद सलीम मलिक की ग्राउंड रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद बिजनौर-गंगा में तैरती मिली दो अज्ञात शव महिला व पुरुष की मिली बॉडी। पुलिस की टीम ने गंगा से निकाली डेड बॉडी। पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी। थाना कोतवाली शहर बिजनौर के गंज गंगा नदी का मामला।
    1
    जनपद बिजनौर-गंगा में तैरती मिली दो अज्ञात शव

महिला व पुरुष की मिली बॉडी।
पुलिस की टीम ने गंगा से निकाली डेड बॉडी।
पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी।
थाना कोतवाली शहर बिजनौर के गंज गंगा नदी का मामला।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिजनौर में बब्बू लंगड़ा गिरोह पर शिकंजा,अब तक 7 गिरफ्तार #bijnor #bijnornews #news #latestnews #yt #upnews
    1
    बिजनौर में बब्बू लंगड़ा गिरोह पर शिकंजा,अब तक 7 गिरफ्तार #bijnor #bijnornews #news #latestnews #yt #upnews
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बिजनौर में हनीट्रैप गिरोह पर पुलिस का कड़ा प्रहार: कई थानों में मुकदमे दर्ज, एसपी के. के. विश्नोई ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी ​बिजनौर। जनपद में लोगों को झूठे मामलों में फंसाने और ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने वाले एक संगठित हनीट्रैप गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर कानूनी शिकंजा कस दिया है। जिले के विभिन्न थानों में गिरोह के सक्रिय सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। ​मामले का विवरण ​संगठित कार्यप्रणाली: यह गिरोह संभ्रांत और आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाकर पहले आपत्तिजनक स्थितियां बनाता था, फिर रेप या छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली करता था। ​कई थानों में मुकदमे: पीड़ितों की शिकायतों और पुलिस की प्राथमिक जांच के आधार पर जनपद के अलग-अलग थानों में गिरोह के सदस्यों के खिलाफ संगठित अपराध, ब्लैकमेलिंग और फिरौती से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई हैं। ​साक्ष्य संकलन: पुलिस डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और बैंक खातों के लेन-देन की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि वसूली गई रकम का ट्रेल स्पष्ट हो सके। ​पुलिस अधीक्षक के. के. विश्नोई की आधिकारिक बाइट ​"जनपद बिजनौर में हनीट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने और उनसे अवैध वसूली करने वाले एक सक्रिय संगठित गिरोह का संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में पीड़ितों की तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जनपद के विभिन्न थानों में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं। गिरोह के नेटवर्क में शामिल प्रत्येक सदस्य को चिन्हित किया जा रहा है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। आमजन से भी अपील है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह के दबाव या ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ है, तो वह निडर होकर पुलिस से संपर्क करे, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।" ​पुलिस की टीमें गिरोह में शामिल अन्य मददगारों और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
    1
    बिजनौर में हनीट्रैप गिरोह पर पुलिस का कड़ा प्रहार: कई थानों में मुकदमे दर्ज, एसपी के. के. विश्नोई ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

​बिजनौर। जनपद में लोगों को झूठे मामलों में फंसाने और ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने वाले एक संगठित हनीट्रैप गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर कानूनी शिकंजा कस दिया है। जिले के विभिन्न थानों में गिरोह के सक्रिय सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
​मामले का विवरण
​संगठित कार्यप्रणाली: यह गिरोह संभ्रांत और आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाकर पहले आपत्तिजनक स्थितियां बनाता था, फिर रेप या छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली करता था।
​कई थानों में मुकदमे: पीड़ितों की शिकायतों और पुलिस की प्राथमिक जांच के आधार पर जनपद के अलग-अलग थानों में गिरोह के सदस्यों के खिलाफ संगठित अपराध, ब्लैकमेलिंग और फिरौती से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई हैं।
​साक्ष्य संकलन: पुलिस डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और बैंक खातों के लेन-देन की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि वसूली गई रकम का ट्रेल स्पष्ट हो सके।
​पुलिस अधीक्षक के. के. विश्नोई की आधिकारिक बाइट
​"जनपद बिजनौर में हनीट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने और उनसे अवैध वसूली करने वाले एक सक्रिय संगठित गिरोह का संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में पीड़ितों की तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जनपद के विभिन्न थानों में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं। गिरोह के नेटवर्क में शामिल प्रत्येक सदस्य को चिन्हित किया जा रहा है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। आमजन से भी अपील है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह के दबाव या ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ है, तो वह निडर होकर पुलिस से संपर्क करे, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।"
​पुलिस की टीमें गिरोह में शामिल अन्य मददगारों और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
    user_Rajkumar Raj
    Rajkumar Raj
    Financial Analyst बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र प्रताप राणा* के नेतृत्व में नौगावां विधानसभा के *नन्हेड़ा सहित कई गांवों के मंदिरों में* साफ-सफाई अभियान चलाया गया *नौगावां सादात: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत *नौगावां सादात: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत मंदिरों में की साफ-सफाई, कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित* *नौगावां सादात / अमरोहा।* यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के "राष्ट्र प्रथम" की भावना और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में *पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र प्रताप राणा* के नेतृत्व में नौगावां विधानसभा के *नन्हेड़ा सहित कई गांवों के मंदिरों में* साफ-सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसरों में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर और पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी, संजीव कुमार चंदेल, अशोक कुमार पाल, हेमराज सिंह पप्पू, अनिल सैनी, सुरेंद्र सिंह, संजय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।नन्हेड़ा सहित कई गांवों के मंदिरों में* साफ-सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसरों में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर और पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी, संजीव कुमार चंदेल, अशोक कुमार पाल, हेमराज सिंह पप्पू, अनिल सैनी, सुरेंद्र सिंह, संजय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र प्रताप राणा* के नेतृत्व में नौगावां विधानसभा के *नन्हेड़ा सहित कई गांवों के मंदिरों में* साफ-सफाई अभियान चलाया गया
*नौगावां सादात: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत *नौगावां सादात: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत मंदिरों में की साफ-सफाई, कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित*
*नौगावां सादात / अमरोहा।* यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के "राष्ट्र प्रथम" की भावना और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
इसी क्रम में *पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र प्रताप राणा* के नेतृत्व में नौगावां विधानसभा के *नन्हेड़ा सहित कई गांवों के मंदिरों में* साफ-सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसरों में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर और पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी, संजीव कुमार चंदेल, अशोक कुमार पाल, हेमराज सिंह पप्पू, अनिल सैनी, सुरेंद्र सिंह, संजय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।नन्हेड़ा सहित कई गांवों के मंदिरों में* साफ-सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसरों में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर और पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी, संजीव कुमार चंदेल, अशोक कुमार पाल, हेमराज सिंह पप्पू, अनिल सैनी, सुरेंद्र सिंह, संजय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • साइबर अपराध और मिशन शक्ति को लेकर श्रद्धालुओं को किया जागरूक मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंकट हॉल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने श्रद्धालुओं को साइबर अपराध से बचाव और मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अनजान लिंक, APK फाइल और संदिग्ध एप डाउनलोड न करने तथा ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की। महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्रों और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई।
    1
    साइबर अपराध और मिशन शक्ति को लेकर श्रद्धालुओं को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंकट हॉल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने श्रद्धालुओं को साइबर अपराध से बचाव और मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अनजान लिंक, APK फाइल और संदिग्ध एप डाउनलोड न करने तथा ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की। महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्रों और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई।
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • लंढौरा में बंदर पर गोली चलाने का युवक पर आरोप महिला ने बनाया वीडियो हुआ वायरल लंढौरा में बंदर पर गोली चलाने का युवक पर आरोप महिला ने बनाया वीडियो हुआ वायरल
    1
    लंढौरा में बंदर पर गोली चलाने का युवक पर आरोप महिला ने बनाया वीडियो हुआ वायरल
लंढौरा में बंदर पर गोली चलाने का युवक पर आरोप महिला ने बनाया वीडियो हुआ वायरल
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • अध्यापक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा आरोपी को भेजा जेल
    1
    अध्यापक  की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा आरोपी को भेजा जेल
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बिजनौर में एक पति पतनी का शव मिलने हाड़कम मच गया पेड़ के नीचे मिले दोनों बिजनौर की घटना
    1
    बिजनौर में एक पति पतनी का शव मिलने हाड़कम मच गया पेड़ के नीचे मिले दोनों
बिजनौर की घटना
    user_Raees Saifi
    Raees Saifi
    Bijnor, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.