तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान* *तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान* *जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल* *स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कर रही अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच* जांजगीर-चांपा, 11 मई 2026// जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज खाने के बाद एक बच्चे की मृत्यु तथा 3 अन्य बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं संबंधित एसडीएम को जिला चिकित्सालय जांजगीर भेजा , कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम जांजगीर ने मेडिकल टीम को गांव में संबंधित परिवार के सभी लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए रवाना किया तथा तहसीलदार को गांव में इस बाबत पूरे मामले पर लगातार निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। सिविल सर्जन श्री एस. कुजूर ने बताया बच्चों के तरबूज और चिकन खाने बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। एक बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई, जबकि 3 अन्य बीमार बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है जिनकी हालत अब सामान्य है ।कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित तरबूज के सैंपल जांच हेतु भेज दिए गए हैं। साथ ही मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा सुरक्षित रखा गया है ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निगरानी भी कर रही है।

- छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक तालाब में बेहद खतरनाक मछलियां पाई गई हैं, जो लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गया है। बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे और खतरनाक तालाब को देखने पहुंच रहे हैं।1
- सुशासन तिहार 2026 कोरबा जिले के पहंदा शिविर में धान खरीदी केंद्रों में धरमकांटा लगाने की मांग1
- Kashi Vishwanath dham ka seen Kashi Vishwanath dham Kashi Vishwanath dham1
- आधी रात अज्ञात व्यक्तियों ने मचाया तांडव जैजैपुर से मालखरौदा के बीच पड़ने वाले सभी गांव में सड़क किनारे खड़े वाहनों के तोड़े शीशे। आधी रात अज्ञात व्यक्तियों ने मचाया तांडव जैजैपुर से मालखरौदा के बीच पड़ने वाले सभी गांव में सड़क किनारे खड़े वाहनों के तोड़े शीशे।1
- कोरबा के बोईदा में मई और जून माह के चावल वितरण के लिए राशनकार्डधारियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी अपनी बारी का इंतजार करते हुए फिंगरप्रिंट लगवाने के लिए कतारों में दिखे।1
- Chhattisgarh : राजधानी रायपुर की सड़कों पर दौड़ रही यह किसके पापा की कार है ? Chhattisgarh : राजधानी रायपुर की सड़कों पर दौड़ रही यह किसके पापा की कार है ? @cpraipurpolice1
- थाने के सामने गुंडागर्दी! बिलासपुर में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, चाकू लेकर दौड़ा आरोपी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां सिविल लाइन थाने से कुछ दूरी पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान युवकों ने लात-घूंसे और डंडों से एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं एक आरोपी चाकू लेकर हमला करने दौड़ पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।1
- कोरबा जिले में बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। तेज धूप और गर्म सड़कों के कारण वाहनों के टायर लगातार पंचर हो रहे हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।1