Shuru
Apke Nagar Ki App…
राष्ट्रीय स्तरीय होली मेले का हुआ समापन समारोह विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बताओ मुख्य अतिथि शिरकत सुजानपुर बुधवार को राष्ट्रीय स्तरीय होली मेले का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की सुजानपुर में पहुंचने पर प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मुरली मनोहर मंदिर में पूजा चना की उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया आपको बता दें कि रात विधानसभा अध्यक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी पहुंचेंगे
Ranjna Kumari
राष्ट्रीय स्तरीय होली मेले का हुआ समापन समारोह विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बताओ मुख्य अतिथि शिरकत सुजानपुर बुधवार को राष्ट्रीय स्तरीय होली मेले का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की सुजानपुर में पहुंचने पर प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मुरली मनोहर मंदिर में पूजा चना की उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया आपको बता दें कि रात विधानसभा अध्यक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी पहुंचेंगे
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- सुजानपुर सुजानपुर। ऐतिहासिक एवं राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेला के समापन समारोह के अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया का सुजानपुर आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही पुलिस टीम हमीरपुर द्वारा आकर्षक सलामी देकर गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ भी उनके साथ मौजूद रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने भी विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत किया। समापन समारोह के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। पुलिस बैंड की मधुर धुनों और सलामी गार्ड की प्रभावशाली प्रस्तुति ने कार्यक्रम की गरिमा को और ऊंचाई दी। सुजानपुर होली मेला का यह समापन समारोह ऐतिहासिक, भव्य और अनुकरणीय रहा, जिसमें प्रशासन और पुलिस विभाग की शानदार व्यवस्थाएं देखने को मिलीं।1
- राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तीसरी संध्या के मौके पर हिमाचली कलाकारों ने जमकर धूम मचाई इस मौके पर इंडियन आइडल प्रेम अनिल शर्मा ने भी अपनी गानों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया1
- तेरी सहेली दे नालों मेरे सैंडल सोहणे आ... पर झूमे दर्शक,सुजानपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या सुनंदा शर्मा व अनुज शर्मा के नाम हमीरपुर। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या संगीत, भक्ति और उल्लास से सराबोर रही। इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से हजारों दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। पंडाल में मौजूद लोग हर गीत पर तालियां बजाते और भांगड़ा करते नजर आए।कार्यक्रम का शुभारंभ भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित कर किया। गायक अनुज शर्मा मंच पर पहुंच कर “श्री गणेशा देवा...” से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद “गुरूआं...”, “चन्ना मेरेया”, “जुगनी”, “गुलाबी आंखें”, “गंदी बात” और “साड़ी के फॉल सा” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनकी मधुर आवाज और ऊर्जा से दर्शक सीटियों और तालियों से स्वागत करते रहे। जैसे ही सुनंदा शर्मा मंच पर पहुंचीं, माहौल पूरी तरह पंजाबी रंग में रंग गया। उन्होंने “चंडीगढ़ का छोकरा” से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उनके स्टेज पर आते ही एक युवक उत्साह में मंच तक भागकर पहुंच गया, जिसे पुलिस कर्मियों ने तुरंत हटाकर व्यवस्था बहाल की। इसके बाद सुनंदा शर्मा ने “तेरी सहेली दे नालों मेरे सैंडल सोहणे आ...”, “मेरी मम्मी नू पसंद नियो तू...”, “दिल ले गया कोई...”, “बूहे बारियां”, “नी आज फिर किथे चली हैं मोरनी बनके”, “गुड़ नाल इश्क मीठा”, “काला चश्मा” और “दिल चोरी साडा हो गया” जैसे हिट गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। हर गीत पर दर्शक झूमते रहे और पंडाल भांगड़ा की थाप से गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ प्रशंसकों को मंच पर बुलाकर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई, जिससे माहौल और उत्साहपूर्ण हो गया। देर रात तक युवा वर्ग पंजाबी गानों पर नाचता रहा।2
- बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक केन्द्र पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में मंगलवार को चोथी कक्षा के छात्र छात्राओं ने अपने सीनियर पांचवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विदाई पार्टी दी। इस मौके पर स्कूल के केन्द्र अध्यापक राकेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और बताया कि हमें आगे बढ़ने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई करना जरूरी है।और सबसे जरूरी है अनुशासन।बहीं पर स्टेज सचिव संजय धीमान की देखरेख में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा अपने जूनियर साथियों को आने वाले परीक्षा परिणाम में बढ़िया प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस मौके पर जूनियर साथियों ने अपने सीनियर साथियों को खुद के तैयार किए हुए गिफ्ट देकर सम्मानित किया। सीनियर साथियों ने भी अपने जूनियर साथियों को गिफ्ट दिए। इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक राकेश सिंह,राहुल सूमन,संजय धीमान,सपना देवी,निलम कुमारी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।2
- #kullu :अखाड़ा बज़ार के प्रमुख देवता ध्रुव ऋषि के नये रथ के लिए बाजे गाजे तथा मंरोचरण के साथ लाई गयी अखरोट की लकड़ी लगभग एक महीने वाद देवता अपने नये रथ में होंगे विराजमान कार्तिक Himachal Update 24 News #himachalpradesh Sunder Singh Thakur #himchaliculture #indian @1
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने बंद किए गए सीनियर सेकेंडरी गल्र्स स्कूल बिलासपुर की बहाली को लेकर प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गोविंद सागर में जलमग्न पुराने बिलासपुर शहर के समय से चल रहे इस स्कूल को बंद करने की अधिसूचना जारी करने में सरकार ने जरा भी देर नहीं लगाई, लेकिन चैतरफा विरोध के बाद उसकी बहाली को लेकर अभी तक केवल आश्वासन देकर पल्लू झाड़ा जा रहा है। इससे सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। बेहतर होगा कि इस स्कूल की बहाली की अधिसूचना जल्द जारी की जाए, अन्यथा सरकार खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस सरकार विभिन्न संस्थानों को धड़ाधड़ बंद कर रही रही है। एम्स में जल शक्ति विभाग का डिविजन, हरलोग में उप तहसील, बरमाणा में पीएचसी, कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन और बिलासपुर में गल्र्स आईटीआई समेत कई संस्थान बंद किए जा चुके हैं। वर्ष 1971 से चल रहा एमएंडटी सर्कल भी शिफ्ट कर दिया गया। अब इस सरकार की नजर बिलासपुर गल्र्स स्कूल पर भी पड़ गई है। लड़कियों के लिए अलग स्कूल गोविंद सागर में जलमग्न हो चुके पुराने शहर के समय खोला गया था। उसके बाद इसे नए शहर में शुरू किया गया। गत 18 फरवरी को अधिसूचना जारी करके प्रदेश के जिन 38 स्कूलों को मर्ज किया गया, उनमें यह गल्र्स स्कूल भी शामिल है। इसमें इतनी तेजी दिखाई गई कि प्रिंसीपल को उसी दिन शाम के समय स्कूल से रिलीव करके डिप्टी डायरेक्टर आॅफिस में ज्वाइन करवा दिया गया। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि चैतरफा विरोध के बाद सरकार की ओर से सफाई दी गई कि बिलासपुर गल्र्स स्कूल बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन करीब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद इस बारे अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इससे पहले बिलासपुर गल्र्स आईटीआई बंद किए जाने पर भी यही आश्वासन दिया गया था कि उसे जल्द बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन स्थिति जस की तस है। ऐसे में गल्र्स स्कूल की बहाली को लेकर केवल मौखिक बयान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। बेहतर होगा कि गल्र्स स्कूल को बहाल करने की अधिसूचना तुरंत जारी की जाए, ताकि इसे लेकर पैदा हुआ असमंजस दूर हो सके। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सरकार को अपना यह तुगलकी फरमान महंगा पड़ेगा।1
- सुजानपुर सुजानपुर में इन दोनों राष्ट्रीय स्तरीय होली मेला आयोजित हो रहा है जिसमें काफी संख्या में लोग मेले में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं जिसके चलते एक व्यक्ति ने मेले में अपने मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई थी पुलिस ने मोबाइल को ट्रैक करना शुरू किया और उसे बरामद कर लिया है और व्यक्ति को सुजानपुर थाना में सौंप दिया वही व्यक्ति ने फूल मिलने पर सुजानपुर पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है वही सुजानपुर पुलिस थाना प्रभारी ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि मेले के दौरान काफी भीड़भाड़ होती है इसलिए अपने सामान की स्वंय हिफाजत करें। और मेले में शरारती तत्वों से बचकर रहे1