बाबा साहब को कृतज्ञ राष्ट्र का नमन: मंत्री ए.के. शर्मा ने जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि गांव-गांव पहुंचकर सामाजिक समरसता और समानता का दिया सशक्त संदेश संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान डबल इंजन सरकार बाबा साहब के सपनों को कर रही साकार गरीब, वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान हेतु योजनाओं पर विशेष जोर अंबेडकर पार्क व पुस्तकालय निर्माण का आश्वासन, स्थानीय विकास को मिलेगी गति मऊ,14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर जनपद मऊ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने व्यापक रूप से प्रतिभाग करते हुए बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने जवाहिरपुर, रामपुर छतहरा, मारूखपुर, मर्यादपुर, तीनहरी, रसूलपुर, कांठतराव, सूरजपुर एवं सहरोज सहित अनेक गांवों में पहुंचकर स्थानीय जनसमूह के साथ इस ऐतिहासिक अवसर को साझा किया। इस दौरान उन्होंने शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए इसमें प्रतिभाग किया कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए मंत्री शर्मा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के महान पुरोधा थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने संपूर्ण जीवन को समाज के कमजोर, वंचित एवं शोषित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया और एक ऐसे भारत की कल्पना की, जहां सभी को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो।उन्होंने आगे कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में व्याप्त भेदभाव, असमानता एवं कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करें। मंत्री श्री शर्मा ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं, क्योंकि बाबा साहब का मानना था कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के कल्याण हेतु निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के साथ योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक बोझ का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के जरिए बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से लागू कर प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मांगें मंत्री शर्मा के समक्ष रखी गईं। मंत्री शर्मा ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अंबेडकर पार्क के निर्माण तथा पुस्तकालय की स्थापना का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के माध्यम से न केवल बाबा साहब के विचारों को स्थायी रूप से संरक्षित किया जा सकेगा, बल्कि युवाओं को शिक्षा और प्रेरणा का एक सशक्त केंद्र भी मिलेगा। कार्यक्रमों के दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। सभी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बाबा साहब को कृतज्ञ राष्ट्र का नमन: मंत्री ए.के. शर्मा ने जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि गांव-गांव पहुंचकर सामाजिक समरसता और समानता का दिया सशक्त संदेश संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान डबल इंजन सरकार बाबा साहब के सपनों को कर रही साकार गरीब, वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान हेतु योजनाओं पर विशेष जोर अंबेडकर पार्क व पुस्तकालय निर्माण का आश्वासन, स्थानीय विकास को मिलेगी गति मऊ,14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर जनपद मऊ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने व्यापक रूप से प्रतिभाग करते हुए बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने जवाहिरपुर, रामपुर छतहरा, मारूखपुर, मर्यादपुर, तीनहरी, रसूलपुर, कांठतराव, सूरजपुर एवं सहरोज सहित अनेक गांवों में पहुंचकर स्थानीय जनसमूह के साथ इस ऐतिहासिक अवसर को साझा किया। इस दौरान उन्होंने शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए इसमें प्रतिभाग किया कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए मंत्री शर्मा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के महान पुरोधा थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने संपूर्ण जीवन को समाज के कमजोर, वंचित एवं शोषित वर्ग के उत्थान
के लिए समर्पित किया और एक ऐसे भारत की कल्पना की, जहां सभी को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो।उन्होंने आगे कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में व्याप्त भेदभाव, असमानता एवं कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करें। मंत्री श्री शर्मा ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं, क्योंकि बाबा साहब का मानना था कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के कल्याण हेतु निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के साथ योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को
निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक बोझ का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के जरिए बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से लागू कर प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मांगें मंत्री शर्मा के समक्ष रखी गईं। मंत्री शर्मा ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अंबेडकर पार्क के निर्माण तथा पुस्तकालय की स्थापना का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के माध्यम से न केवल बाबा साहब के विचारों को स्थायी रूप से संरक्षित किया जा सकेगा, बल्कि युवाओं को शिक्षा और प्रेरणा का एक सशक्त केंद्र भी मिलेगा। कार्यक्रमों के दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। सभी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
- Post by SONI DEVI1
- बलिया : उभांव थाना क्षेत्र से सामने आया एक सनसनीखेज मामला पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि यहां न्याय दिलाने के नाम पर पीड़िता से सौदेबाजी की गई। क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक पर चार्जशीट दाखिल करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार, वह अपने मामले में कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रही थी, इसी दौरान उससे कथित तौर पर “एक रात साथ बिताने” की शर्त रखी गई। पीड़िता ने थानाध्यक्ष पर भी दबाव बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब इससे जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। डीआईजी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा द्वारा कराई गई जांच में क्राइम इंस्पेक्टर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच जारी है। यह प्रकरण न केवल पुलिस की छवि को धूमिल करता है, बल्कि महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। अब देखना होगा कि जांच का दायरा कहां तक पहुंचता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।3
- मऊ । मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर व अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय मऊ में माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया साथ ही साथ जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों पर संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक थाने पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारीगण ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान उनके द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा, और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।4
- ओम बिरला, सी. पी. राधाकृष्णन एवं नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह अवसर केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को याद करने का भी है। #AmbedkarJayanti #DrBRAmbedkar #IndianConstitution #Parliament #SocialJustice #India #RKsocialist1
- देवरिया की प्रेम प्रसंग में युवती ने SP कार्यालय परिसर में खाया जहर, हालत गंभीर गांव के एक लड़के से प्रेम करने वाली युवती शादी की जिद पर अड़ी थी। युवक उससे एक वर्ष से शादी करने का वादा कर झांसा दे रहा था। युवती रामपुर कारखाना थाना पुलिस को कई बार प्रार्थना पत्र दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।गुरुवार को दोपहर में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय न्याय के लिए पहुंची और परिसर में कॉकरोच मारने वाली दवा खा ली। उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस कर्मी उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाएं जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक वह खतरे से बाहर1
- देवरिया । *थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार, चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त मोहताब अली उर्फ मेहताब पुत्र रमजान अली साकिन जमापुर थाना जीरादेई जनपद सिवान (बिहार) को विगत रात्रि में देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल .2026 को थाना कोतवाली पर वादी श्री शैलेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी जखनिया थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी दिनांक 10 अप्रैल .2026 को अपनी मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 से जनपद कुशीनगर से अपने घर जा रहे थे कि सोंदा जनपद देवरिया के पास रूककर आराम करने लगे व उनको नींद आ गयी तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी कर लिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1.उ0नि0 शुभम कुमार पाठक थाना कोतवाली देवरिया 2.का0 जियालाल थाना कोतवाली देवरिया 3.का0 चन्दन मौर्या थाना कोतवाली देवरिया *1
- देवरिया: मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनी बाबा साहब आंबेडकर जयंती, वाद-विवाद प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज प्रांगण में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रजनी मैम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बैच 2025 की छात्रा ज्योति सिंह और आंशिक सिंह ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद इसी बैच के मनीष सिंह ने प्रभावशाली कविता पाठ किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही, जिसमें 2022 और 2023 बैच के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “Feminism: Equality or Extremism” था। प्रतिभागियों में अविशी यादव, आंचल शुक्ला, मृगांक सिंह और गगन तवर शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में अविशी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ वक्ता’ का पुरस्कार भी प्रधानाचार्य द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल नयन चतुर्वेदी जी रहे, जो पिछले 40 वर्षों से मुंबई में विधुर एक्टिंग स्कूल का संचालन कर रहे हैं और वर्तमान में देवरिया में रहकर समाजसेवा के कार्यों में संलग्न हैं। इस अवसर पर सभी चिकित्सा संकाय सदस्यों ने बाबा साहब आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने भेदभाव का सामना करते हुए समाज से उसे समाप्त करने का संकल्प लिया और देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार प्रदान किया। साथ ही शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उनके प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा” को भी याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न बैच के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा, फिजियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा, मेडिसिन विभाग के पूर्व सहायक आचार्य डॉ. रणधीर सिंह, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडे, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन त्रिवेदी, मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अंबु पांडे, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी सहित डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. जफर अनीश, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।1
- बिल्थरारोड । भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर पूर्व मंत्री छट्ठू राम के नेतृत्व में चौकियामोड़ के उभांव मार्ग पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने डॉ अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि डॉ अम्बेडकर को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग के उत्थान के लिए उन्होंने संविधान का निर्माण कर विकास की मुख्यधारा में शामिल करने का सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया।शिक्षा वह हथियार है जो अपने समाज के स्वरूप को बदल सकता है। बाबा साहब की ये सोच थी। बाबा साहब का सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो। बाबा साहब के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी जी और प्रधानमंत्री मोदी जी उनके विचारों को लेकर चल रहे है।इस मौके पर पूर्व सांसद बब्बन राजभर, पूर्व राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, बेल्थरारोड नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, सभासद राममनोहर गांधी,जयप्रकाश श्रीवास्तव, सुशीला भारती, भाजपा नेत्री रीना राव, दिलशाद, अखिलेश सिंह, विपिन सिंह, अमरजीत सिंह, दयानंद वर्मा, कैप्टन गुलाब मौर्य सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सीयर अरुण तिवारी ने किया। संचालन मंडल अध्यक्ष भीमपुरा दिनेश राजभर ने किया।1