बहराइच के तहसील महसी के विकासखण्ड तेजवापुर अन्तर्गत कटहा ग्राम समाज भूमि के परिसर के कपि वन में 'एक पेड़-माँ के नाम' अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा व प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अपील के अनुसार, वृक्षारोपण जन अभियान 2026-27 के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मा. राज्य मंत्री, कारागार श्री सुरेश राही ने विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, नानपारा के राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेशा, निदेशक चीनी मिल नानपारा अखण्ड प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ पूजन-अर्चन के बाद हरीशंकरी का पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सुरेश राही ने सभी से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल अपनी मां की भांति करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मा. मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपित किए जा रहे हैं, जबकि जनपद बहराइच में 63 लाख 12 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। श्री राही ने प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से भी एक-एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की। कार्यक्रम में विधायक सुरेश्वर सिंह और विधायक राम निवास वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को सर्वोत्तम उपाय बताते हुए आमजन से अपनी भूमि के अनुसार अधिक से अधिक पौधारोपण कर धरा का श्रृंगार करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि बहराइच में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सुबह से ही बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने सहजन और हरीशंकरी पौधों के औषधीय व प्रचुर आयरन युक्त गुणों के बारे में बताते हुए इसे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक बताया और सभी से घर पर सहजन का पौधा लगाने का आग्रह किया। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राज कुमार सहित आमजन, एनसीसी कैडेट्स और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नीम, पीपल और पाकड़ जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। यह पूरा अभियान 'जन जन की भागीदारी, हरित आवरण की तैयारी' के संकल्प के साथ शुरू किया गया।
बहराइच के तहसील महसी के विकासखण्ड तेजवापुर अन्तर्गत कटहा ग्राम समाज भूमि के परिसर के कपि वन में 'एक पेड़-माँ के नाम' अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा व प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अपील के अनुसार, वृक्षारोपण जन अभियान 2026-27 के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मा. राज्य मंत्री, कारागार श्री सुरेश राही ने विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, नानपारा के राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेशा,
निदेशक चीनी मिल नानपारा अखण्ड प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ पूजन-अर्चन के बाद हरीशंकरी का पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सुरेश राही ने सभी से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल अपनी मां की भांति करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मा. मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपित किए जा
रहे हैं, जबकि जनपद बहराइच में 63 लाख 12 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। श्री राही ने प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से भी एक-एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की। कार्यक्रम में विधायक सुरेश्वर सिंह और विधायक राम निवास वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को सर्वोत्तम उपाय बताते हुए आमजन से अपनी भूमि के अनुसार अधिक से अधिक पौधारोपण कर धरा का श्रृंगार करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि बहराइच में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सुबह से ही बड़े स्तर पर पौधारोपण
किया जा रहा है। उन्होंने सहजन और हरीशंकरी पौधों के औषधीय व प्रचुर आयरन युक्त गुणों के बारे में बताते हुए इसे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक बताया और सभी से घर पर सहजन का पौधा लगाने का आग्रह किया। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राज कुमार सहित आमजन, एनसीसी कैडेट्स और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नीम, पीपल और पाकड़ जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। यह पूरा अभियान 'जन जन की भागीदारी, हरित आवरण की तैयारी' के संकल्प के साथ शुरू किया गया।
- बहराइच के मटेरा में आयोजित एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने जनता से बड़ा वादा किया है। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि अगर वह विधायक बनते हैं, तो अपनी पूरी तनख्वाह आवाम पर ही खर्च करेंगे।1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 को लेकर नगर पालिका परिषद ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अभियान के तहत नगर पालिका की ईओ प्रमिता सिंह ने आम जनता से एक विशेष अपील की है। उन्होंने लोगों से इस महायज्ञ के अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने का आग्रह किया है।1
- उत्तर प्रदेश में विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत ने एक दारोगा को सीधे तौर पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है। विधायक ने दारोगा से बेहद सख्त लहजे में बात करते हुए कहा कि वह उनके ऊपर मुकदमा लिखवा देंगे।1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा में मोबाइल रिपेयरिंग, कार्ड प्रिंटिंग और जनसेवा से जुड़े किसी भी प्रकार के कार्यों के लिए सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। यहाँ एक ही दिन में कई मोबाइल फोल्डर लगाने का दावा किया गया है। इन सभी कार्यों और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 9984409719 पर संपर्क कर सकते हैं।1
- बहराइच के महसी क्षेत्र में बरवी पिपरी मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है, लेकिन इस समस्या पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। सड़क के पूरी तरह खस्ताहाल होने से परेशान लोग अब बेबसी में हाथ जोड़कर पूछ रहे हैं कि क्या कोई प्रधानमंत्री इस पर ध्यान दे रहा है। इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है और लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने उक्त प्रकरण के संबंध में अपनी आधिकारिक बाइट (बयान) जारी की है।1
- लखीमपुर खीरी जनपद के रामनगर लहबड़ी गांव की रहने वाली सोहिता (पुत्री राजकुमार) को देर रात घर में सोते समय एक जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अपने निजी साधन से बहराइच के मोतीपुर स्थित सीएचसी लेकर गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, मरीज की हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए महाराजा सुहेल देव मेडिकल कॉलेज, बहराइच रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद ली, जिसके बाद एम्बुलेंस संख्या UP32FG0571 मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी पवन सिंह और पायलट राजेश कुमार ने तुरंत मरीज का आकलन कर जरूरी प्री-हॉस्पिटल केयर प्रदान की। इसके बाद, लखनऊ स्थित ERCP चिकित्सक से परामर्श लेकर उनके निर्देशों के अनुसार केयर जारी रखते हुए मरीज को सुरक्षित रूप से महाराजा सुहेल देव मेडिकल कॉलेज, बहराइच पहुंचाया गया। समय पर मिली इस एम्बुलेंस सेवा और ईएमटी की तत्परता के कारण सोहिता की हालत में लगातार सुधार हुआ और वह पूरी तरह स्वस्थ हो गईं, जिसके बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा और तैनात टीम का आभार जताया।3
- बहराइच के मटेरा में विकास की स्थिति को लेकर AIMIM के जिला यूथ सचिव ने एक वीडियो बनाकर दिखाया है कि यहाँ कितना विकास हुआ है। इसके साथ ही यह बात कही जा रही है कि यदि इस क्षेत्र से AIMIM को कामयाबी मिलती है, तो उनका पूरा फोकस स्कूल, अस्पताल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर रहेगा।1