*7 वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत, एंटीवेनम भी बेअसर, जिला अस्पताल में तोड़ा दम* *7 वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत, एंटीवेनम भी बेअसर, जिला अस्पताल में तोड़ा दम* कुम्भी खीरी। ब्लांक कुंभी थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव तुसौरा में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय बालक अर्पित वर्मा की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाने और एंटीवेनम दिए जाने के बावजूद मासूम को बचाया नहीं जा सका। मिली जानकारी के अनुसार, अर्पित अपने नाना ओमकार वर्मा और नानी रीता देवी के साथ तुसौरा गांव में रहता था। रविवार सुबह करीब 4 बजे वह कमरे में बेड पर मच्छरदानी के अंदर सो रहा था। इसी दौरान मच्छरदानी के बाहर से आए एक जहरीले सांप ने उसके कान पर डस लिया। दर्द से चीखकर अर्पित ने नानी को जगाया। परिजनों ने तुरंत टॉर्च जलाकर देखा तो कॉमन करैत, जिसे स्थानीय भाषा में काली गडार भी कहते हैं, भागते हुए दिखाई दिया। बिना समय गंवाए परिजन बाइक से ही अर्पित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद करीब 2 घंटे तक डॉक्टरों ने इलाज किया, एंटीवेनम भी दिया गया, लेकिन जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। इलाज के दौरान ही अर्पित ने दम तोड़ दिया। इकलौती संतान था अर्पित अर्पित की मां उषा देवी और पिता अनिल कुमार मूल रूप से थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव भगौनापुर के निवासी हैं। रोजगार के सिलसिले में उषा देवी वर्तमान में राजस्थान में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। पिता अनिल कुमार किसी काम से भगौनापुर में ही रुके थे। अर्पित की परवरिश ननिहाल में ही हो रही थी और वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। मासूम अर्पित अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां उषा देवी रविवार देर शाम बदहवास हालत में मायके तुसौरा पहुंचीं। इकलौते बेटे की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- मुख्यमंत्री योगी ने अपनों के बीच बिताए पल ,बच्चों को दिए चॉकलेट1
- लखीमपुर खीरी के गोला नगर में एक दबंग ने युवक को लाठियों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दबंग का संबंध कुछ सफ़ेदपोश लोगों से है, और इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।1
- लाखन आर्मी ने जनजागरूकता के लिए देशभर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न की। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में यह पहल पूरे भारत में जागरूकता फैलाने का लक्ष्य रखती है।1
- लखीमपुर खीरी के गोला गोकरण नाथ में लाखन आर्मी की जनजागरूकता बैठक संपन्न हुई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सदस्यों ने महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।1
- हज़रत पुर, लखीमपुर खीरी में शराब के बढ़ते प्रकोप से परेशान महिलाओं ने देसी शराब का खोखा तोड़ दिया। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद नया ठेका खुलने से नाराज इन महिलाओं पर अब पुलिस कार्रवाई कर रही है। ग्रामीण प्रशासन से ठेका हटाने की मांग कर रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रेमी की शादी से नाराज एक विवाहित महिला ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। 4 बच्चों की मां यह महिला प्रेमी की शादी के तीन दिन बाद उससे मिली थी। पुलिस अब घटना को लेकर दोनों के बयानों की जांच कर रही है।1
- लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में सफारी के दौरान बाघिन अपने शावकों के साथ अचानक पर्यटकों के सामने आ गई। सोनारीपुर रेंज में जंगल के इस दुर्लभ और रोमांचक नज़ारे को देखकर पर्यटक खुशी से झूम उठे। इस अद्भुत दृश्य को उन्होंने अपने कैमरों में कैद कर लिया।1
- आज मातृत्व दिवस पर सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। माँ प्रेम, त्याग और संस्कारों का वह अनमोल रूप है जो अपने बच्चों के लिए हर कठिनाई सहती है। उनके स्नेह और आशीर्वाद से ही परिवार व समाज मजबूत बनते हैं।1