*सराहनीय कार्य* *जनपद मुजफ्फरनगर* *प्रेस नोट दिनांक 26.08.2026* *सराहनीय कार्य* *जनपद मुजफ्फरनगर* *प्रेस नोट दिनांक 26.08.2026* 🚔 *थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गयी सम्पूर्ण धनराशि 04 लाख 40 हजार रूपये तथा कान की 01 बाली (पीली धातु) बरामद।* 🚔 *अभियुक्ता द्वारा स्वंय ही घर से रूपये चोरी कर, चोरी की दी गयी थी झूठी सूचना।* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव तथा थानाध्यक्ष पुरकाजी श्री मानवेन्द्र सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 24.08.2026 को वादी इनाम पुत्र इरफान निवासी ग्राम हरिनगर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर द्वारा थाना पुरकाजी पर लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर अनाज की टंकी में रखे करीब 14 लाख रूपये चोरी कर लिये। वादी के भाई की पत्नी के जाग जाने तथा विरोध करने पर चोरों के द्वारा उसके ऊपर चाकू से हमला किया गया तथा कान की बाली खींच कर फरार हो गये। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 140/2026 धारा 331(8),304(2),351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर घटना के शीघ्र व सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। आज दिनांक 26.08.2026 को गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए घर से स्वयं रूपये चोरी कर चोरी की झूठी सूचना देने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे/निशांदेही से कूलर में छिपाकर रखी गयी चोरी की गयी सम्पूर्ण धनराशि 04 लाख 40 हजार रूपये तथा कान की 01 बाली (पीली धातु) बरामद की गयी। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अभियुक्ता की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में, पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 140/2026 में धारा 331(8),304(2),351(3) बीएनएस का लोप व धारा 305(क),317(2) की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-* *1.* गुलशना पत्नी अकरम निवासी ग्राम हरिनगर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *बरामदगी-* 🔸 04 लाख 40 हजार रुपये (मु0अ0सं0- 140/2026 धारा 305(क),317(2) बीएनएस से संबंधित) 🔸 01 कान की बाली (पीली धातु)(मु0अ0सं0- 140/2026 धारा 305(क),317(2) बीएनएस से संबंधित) *पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि उसकी सास उसे खर्चे के लिये पैसे नही देती थी तथा घर के लेन-देन का कार्य भी खुद ही करती थी। मेरी सास घर में उपर बने कमरे में रखी अनाज की टंकी में पैसे छुपाकर रखती थी जिसे मैंने पैसे रखते हुए व निकालते हुए देख लिया। मेरे मन में पैसों का लालच आ गया। मैं भी मकान में उपर ही बने दूसरे कमरें में रहती हूं। दिनांक 23/24.08.2026 की रात्रि को जब परिवार के सभी लोग सो गये तो मैंने अनाज की टंकी में लगे ताले को तोड़कर टंकी में छिपाकर रखे हुए 04 लाख 40 हजार रूपयों को चोरी कर लिया तथा तथा चोरी किये गये पैसों को एक थैले में रखकर कूलर में छिपा दिया। ताला तोडते समय टंकी की पत्ती से मेरा हाथ घायल हो गया था। चोरी की घटना को छिपाने के उद्देश्य से मैंने शोर मचाकर परिवार वालों को बुला लिया तथा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने तथा मेरे हाथ में चाकू मारकर घायल कर देने तथा कान की बाली छीनकर ले जाने की झूठी सूचना दी गयी जबकि बाली को मैंने स्वयं ही छिपा दिया था। अनाज की टंकी में 04 लाख 40 हजार रूपये ही थे हमारे द्वारा बढा-चढाकर 14 लाख रूपये की चोरी बताई गयी। *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* *1.* थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह भाटी थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *2.* उ0नि0 श्री नवीन कुमार थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *3.* म0उ0नि0 श्रीमती निशा सिंह थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *4.* है0का0 429 सचिन तेवतिया थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *5.* म0का0 1612 शिल्पी शर्मा थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

- मुज़फ्फरनगर में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा नशीली दवाईयों/इन्जेक्शन की तस्करी करने वाले 03 शातिर तस्कर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी मुज़फ्फरनगर में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा नशीली दवाईयों/इन्जेक्शन की तस्करी करने वाले 03 शातिर तस्कर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी व कब्जे से 72000 नशीले कैप्सूल, 549 नशीले इंजेक्शन (अनुमानित कीमत करीब 6,65,000/- रुपये) तथा तस्करी की घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार की बरामदगी ।3
- चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा: पुरकाजी पुलिस ने अभियुक्ता को दबोचा, 4.40 लाख की पूरी रकम बरामद मुजफ्फरनगर में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई सम्पूर्ण धनराशि 4 लाख 40 हजार रुपये तथा पीली धातु की एक कान की बाली बरामद की है।थाना पुरकाजी पुलिस ने बुधवार को चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।उसके कब्जे से चोरी की पूरी रकम 4 लाख 40 हजार रुपये और कान की एक बाली बरामद हुई है।घटना के संबन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा जानकारी देते हुए...1
- मुजफ्फरनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, लाखों की नशीली दवाइयां बरामद मुजफ्फरनगर: थाना सिविल लाइन पुलिस ने नशीली दवाइयों और इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 72,000 नशीले कैप्सूल और 549 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 6 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बलेनो कार भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पुलिस इस धंधे से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- मुजफ्फरनगर में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद मुजफ्फरनगर। ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने माल रोड से तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 72 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल, 549 नशीले इंजेक्शन और तस्करी में प्रयुक्त एक बिना नंबर की बलेनो कार बरामद हुई है। बरामद नशीली दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 6.65 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम की कार्रवाई पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुजफ्फरनगर में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद मुजफ्फरनगर। ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने माल रोड से तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 72 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल, 549 नशीले इंजेक्शन और तस्करी में प्रयुक्त एक बिना नंबर की बलेनो कार बरामद हुई है। बरामद नशीली दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 6.65 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम की कार्रवाई पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।1
- *थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता की गिरफ्तारी व कब्जे से चोरी की गयी सम्पूर्ण धनराशि 04 लाख 40 हजार रूपये तथा कान की 01 बाली (पीली धातु) की बरामदगी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट-* *थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता की गिरफ्तारी व कब्जे से चोरी की गयी सम्पूर्ण धनराशि 04 लाख 40 हजार रूपये तथा कान की 01 बाली (पीली धातु) की बरामदगी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट-*1
- नई बस्ती muzhera khatoli रोड आप सभी से अनुरोध है शेयर करें ताकि yha ki समस्याएं का समाधान हो ye समस्याएं काफ़ी समय से है कोई सुनवाई नही1
- मुजफ्फरनगर: 14 लाख की चोरी निकली झूठी, बहू ने खुद चुराए ₹4.40 लाख पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरिनगर में घर से 14 लाख रुपये चोरी होने की सूचना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घर की बहू गुलशना पत्नी अकरम ने ही 4.40 लाख रुपये चोरी कर कूलर में छिपाए थे और वारदात को छिपाने के लिए अज्ञात चोरों द्वारा हमला व कान की बाली लूटने की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूरी 4.40 लाख रुपये की धनराशि और एक कान की बाली बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है मुजफ्फरनगर: 14 लाख की चोरी निकली झूठी, बहू ने खुद चुराए ₹4.40 लाख पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरिनगर में घर से 14 लाख रुपये चोरी होने की सूचना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घर की बहू गुलशना पत्नी अकरम ने ही 4.40 लाख रुपये चोरी कर कूलर में छिपाए थे और वारदात को छिपाने के लिए अज्ञात चोरों द्वारा हमला व कान की बाली लूटने की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूरी 4.40 लाख रुपये की धनराशि और एक कान की बाली बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है1
- नाबालिग से गैंगरेप पर भड़के सपा सांसद पीड़ित परिवार से मिले हरेंद्र मलिक बोले—दोषियों को मिले सख्त से सख्त सजा SLUG = नाबालिग से गैंगरेप पर भड़के सपा सांसद, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बोले-दोषियों को मिले सख्त से सख्त सजा ANCHOR = मुजफ्फरनगर। शहर के रामलीला टिल्ला मोहल्ले में नाबालिग बालिका के साथ हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। घटना को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक मंगलवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। सांसद ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। सांसद हरेंद्र मलिक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान उनकी बात गंभीरता से सुनी और भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि पीड़िता को न्याय मिलना बेहद जरूरी है। घटना को बताया बेहद गंभीर, शर्मनाक और पीड़ादायक पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि मुजफ्फरनगर शहर के रामलीला टिल्ला मोहल्ले में नाबालिग बालिका के साथ हुई घटना अत्यंत गंभीर, शर्मनाक और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि नाबालिग के साथ इस तरह की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए। पीड़ित परिवार को किसी प्रकार का दबाव या भय महसूस नहीं होना चाहिए और कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथी समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक ने एसपी के आदेश के बावजूद भी लापरवाही भारत ने वाले पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़िता के परिवार से ली घटना की जानकारी सांसद हरेंद्र मलिक ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर घटना से संबंधित जानकारी ली। परिवार ने सांसद को घटना के बाद की परिस्थितियों और अपनी चिंताओं से अवगत कराया। सांसद ने परिजनों की बात सुनते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि वे परिवार की हरसंभव मदद करेंगे। सपा सांसद ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में पीड़ित परिवार की सुरक्षा, सम्मान और मानसिक स्थिति का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके। दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाए : हरेंद्र मलिक सांसद हरेंद्र मलिक ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अपराध कितना भी गंभीर हो, कानून के दायरे में दोषियों को उनके किए की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। साथ ही मामले की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पीड़िता को हर स्तर पर न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। राकेश शर्मा भी रहे मौजूद, बोले—न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा भी सांसद हरेंद्र मलिक के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने भी परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और परिवार को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ है। राकेश शर्मा ने कहा कि नाबालिग बालिका के साथ हुई इस गंभीर घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि सरकार को मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा मिल सके। सरकार से सपा की मांग—पीड़िता को मिले जल्द न्याय सपा नेताओं ने सरकार से मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। नेताओं ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ-साथ उसके परिवार की सुरक्षा और सम्मान का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी समाजवादी पार्टी सांसद हरेंद्र मलिक ने परिवार को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और नेता परिवार के साथ खड़े हैं तथा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।मुलाकात के दौरान सपा नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से उठाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष भी पीड़ित परिवार की बातमजबूती से रखी जाएगी। सांसद हरेंद्र मलिक और राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा की पीड़ित परिवार से हुई यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब रामलीला टिल्ला की घटना को लेकर इलाके में गंभीर चिंता का माहौल है। सपा नेताओं ने एक स्वर में पीड़िता को न्याय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। BYTE = हरेंद्र मलिक ( सपा सांसद )4