बभनकुइया में जल अर्पण दिवस व विश्व जल दिवस समारोह, जल जीवन मिशन योजना जनता को समर्पित बभनकुइया में जल अर्पण दिवस व विश्व जल दिवस समारोह, जल जीवन मिशन योजना जनता को समर्पित सहसों। प्रयागराज में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम बभनकुइया, विकास खंड सहसों में रविवार को जल अर्पण दिवस एवं विश्व जल दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री प्रवीण पटेल रहे, जबकि संचालन जिला समन्वयक अश्विनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सांसद जी द्वारा जल शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर विधायक दीपक सिंह पटेल एवं एडीएम नमामि गंगे संजीव कुमार शाक्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह के दौरान सांसद प्रवीण पटेल ने जल जीवन मिशन योजना को विधिवत जल अर्पण कर ग्राम प्रधान को सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। बताया गया कि इस योजना को महज 8 माह की अवधि में एल एंड टी की टीम द्वारा पूर्ण किया गया। इस परियोजना के पूर्ण होने से ग्राम बभनकुइया के सैकड़ों परिवारों को शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे ग्रामीणों को अब दूर-दराज से पानी लाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता प्रवीण कुट्टी जी द्वारा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रवीण पटेल ने कहा जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाना है। यह योजना ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल से स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा। इस अवसर पर विधायक दीपक सिंह पटेल ने कहा कि यह योजना क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी और ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। एडीएम नमामि गंगे संजीव कुमार शाक्य ने कहा कि जल संरक्षण व स्वच्छता को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जल जीवन मिशन के माध्यम से गांवों में स्थायी जल आपूर्ति व्यवस्था विकसित की जा रही है। इस दौरान जल जीवन मिशन से अधिशासी अभियंता श्री प्रवीण कुट्टी, सहायक अभियंता/अवर अभियंता, जिला समन्वयक अश्विनी श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। कार्यदायी संस्था एल एंड टी कंस्ट्रक्शन से प्रोजेक्ट डायरेक्टर शुभंकर सिल, गोविन्दराजन साहिदुल इस्लाम, प्रशांत मिश्रा, आकाश यादव एवं उनकी टीम भी मौजूद रही। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अशोक कुमार सहित ग्राम पंचायत के अन्य प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1
- Friends System Hamara Follow aapko karna hai 100% results 💯 % income, Contact for more details Contact us 75250991261
- प्रयागराज के जाने-माने न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर गुरुवार को बैडटच की FIR दर्ज की गई है। BA की छात्रा ने उन पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि डॉक्टर ने जबरन उसके कपड़े उतरवाए। फिर गंदी नीयत से छुआ। सिविल लाइंस पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना बुधवार रात 10.30 बजे क्लाइव रोड इलाके की है। यहां डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा (55) का घर है। डॉ. कार्तिकेय घर पर ही क्लिनिक चलाते हैं। देर रात तक मरीज देखते हैं। धूमनगंज की रहने वाली 24 साल की BA की छात्रा अपने भाई के साथ माइग्रेन के इलाज के लिए पहुंची थी। छात्रा को 74वां नंबर मिला था। भाई का कहना है कि मुझे जरूरी काम था। इसलिए बहन को छोड़कर चला गया था। बाद में लौटा तो हंगामा हो रहा था। बहन के पास पहुंचा तो उसने पूरी बात बताई। फिर घरवालों और पुलिस को सूचना दी।1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by JGE News1
- Slug:डीआरएम ने की प्रेस वार्ता गिनाई उपलब्धियां Anchor:उत्तर मध्य रेल के प्रयागराज मण्डल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 कई उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रयागराज मंडल के डीआरएम रेल रजनीश अग्रवाल ने बताया है कि पिछले वर्ष की तुलना में कोचिंग ट्रेनों की समयपालनता 80.0% रही, जो पिछले वर्ष (74.2%) से 7.8% अधिक है। मण्डल रेल प्रबंधक ने बताया कि प्रयागराज मण्डल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेल परिचालन, माल ढुलाई तथा यात्री सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। समयपालन में सुधार, ट्रेनों की संचालन क्षमता में वृद्धि तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया । उन्होंने बताया कि स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार एवं सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। मण्डल द्वारा स्वच्छता, संरक्षा एवं यात्री संतुष्टि को प्राथमिकता दी गई । उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष में 13,779 ट्रेन ऑन डिमांड सहित कुल 1,46,832 ट्रेनों का संचालन किया गया ।माघ मेला के दौरान 599 आउटवर्ड ट्रेनों एवं 205 इनवर्ड ट्रेनों का संचालन किया गया ।माघ मेला के दौरान कुल 804 विशेष ट्रेनों एवं 7490 नियमित ट्रेनों का संचालन किया गया । बाइट--- रजनीश अग्रवाल, डीआरएम प्रयागराज मंडल1
- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1