logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आने वाली शॉर्ट फिल्म "परदेश" ग्रामीण अंचल बादलपार (कुरई क्षेत्र) में ग्रामीण युवा अजय कर्वेती एवं टीम द्वारा yatra vala YouTube चैनल के माध्यम से लगातार शॉर्ट फिल्म ओर ब्लॉग प्रस्तुत करते हुए अपना एक अलग अंदाज बया कर रहे हैं। वर्तमान में yatra vala YouTube पर जल्द सस्पेंस ड्रामा short story Web series के रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत की जाएगी । जिसका शीर्षक _"परदेश"_ रखा गया है। जो ग्रामीण अंचल से शहरों में जाकर गलत कारोबार में फंसे युवाओं की कहानी को दर्शाएगा। जिसकी शूटिंग वर्तमान में ग्राम बादलपार और आसपास जारी है।

7 hrs ago
user_Ramkumar Prajapati
Ramkumar Prajapati
Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

आने वाली शॉर्ट फिल्म "परदेश" ग्रामीण अंचल बादलपार (कुरई क्षेत्र) में ग्रामीण युवा अजय कर्वेती एवं टीम द्वारा yatra vala YouTube चैनल के माध्यम से लगातार शॉर्ट फिल्म ओर ब्लॉग प्रस्तुत करते हुए अपना एक अलग अंदाज बया कर रहे हैं। वर्तमान में yatra vala YouTube पर जल्द सस्पेंस ड्रामा short story Web series के रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत की जाएगी । जिसका शीर्षक _"परदेश"_ रखा गया है। जो ग्रामीण अंचल से शहरों में जाकर गलत कारोबार में फंसे युवाओं की कहानी को दर्शाएगा। जिसकी शूटिंग वर्तमान में ग्राम बादलपार और आसपास जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आज गांव में परंपरा, उत्साह और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिला सोचा था घर पर ही आराम करेंगे, लेकिन जैसे ही पता चला कि हमारे ग्राम खाखरा के टोला बैलटोला में बैल जोड़ी पट का आयोजन है, तो खुद को रोक नहीं पाए और निकल पड़े वहां की रौनक देखने वहां पहुंचते ही माहौल देखकर मन खुश हो गया — चारों ओर ग्रामीण संस्कृति की झलक, लोगों की भीड़ और बैलों की जोड़ी का जोश देखते ही बन रहा था कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य तेजसिंह पटेल जी, कांग्रेस के घुमंतू जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवी सिंह चौहान जी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे और पूरे आयोजन का आनंद लेते नजर आए। फिर क्या था, हमने भी इस रोमांचक पट का भरपूर आनंद लिया और गांव की इस शानदार परंपरा का हिस्सा बनकर गर्व महसूस किया ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और एकता की पहचान हैं #गांव_की_शान #बैलजोड़ीपट #ग्रामीण_संस्कृति #खाखरा #बैलटोला
    1
    आज गांव में परंपरा, उत्साह और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिला 
सोचा था घर पर ही आराम करेंगे, लेकिन जैसे ही पता चला कि हमारे ग्राम खाखरा के टोला बैलटोला में बैल जोड़ी पट का आयोजन है, तो खुद को रोक नहीं पाए और निकल पड़े वहां की रौनक देखने 
वहां पहुंचते ही माहौल देखकर मन खुश हो गया — चारों ओर ग्रामीण संस्कृति की झलक, लोगों की भीड़ और बैलों की जोड़ी का जोश देखते ही बन रहा था 
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य तेजसिंह पटेल जी, कांग्रेस के घुमंतू जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवी सिंह चौहान जी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे और पूरे आयोजन का आनंद लेते नजर आए।
फिर क्या था, हमने भी इस रोमांचक पट का भरपूर आनंद लिया और गांव की इस शानदार परंपरा का हिस्सा बनकर गर्व महसूस किया 
ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और एकता की पहचान हैं 
#गांव_की_शान #बैलजोड़ीपट #ग्रामीण_संस्कृति #खाखरा #बैलटोला
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भव्य बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मिला ₹31 हजार का प्रथम पुरस्कार सिवनी/खाखरा: ग्राम पंचायत खाखरा के अंतर्गत ग्राम बेलटोला में आज पारंपरिक उत्साह और ग्रामीण संस्कृति की झलक के साथ विशाल बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले सहित आसपास के विभिन्न जिलों से आई बैल जोड़ियों ने हिस्सा लेकर प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य तेज सिंह पटेल एवं कांग्रेस के घुमंतू जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवी सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण परंपरा और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बैल जोड़ी के मालिक को ₹31,000 का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को भी संतावना पुरस्कार एवं विभिन्न आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम ने न केवल मनोरंजन का अवसर प्रदान किया, बल्कि ग्रामीण परंपराओं को सहेजने का भी संदेश दिया।
    2
    भव्य बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मिला ₹31 हजार का प्रथम पुरस्कार
सिवनी/खाखरा: ग्राम पंचायत खाखरा के अंतर्गत ग्राम बेलटोला में आज पारंपरिक उत्साह और ग्रामीण संस्कृति की झलक के साथ विशाल बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले सहित आसपास के विभिन्न जिलों से आई बैल जोड़ियों ने हिस्सा लेकर प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य तेज सिंह पटेल एवं कांग्रेस के घुमंतू जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवी सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण परंपरा और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बैल जोड़ी के मालिक को ₹31,000 का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को भी संतावना पुरस्कार एवं विभिन्न आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम ने न केवल मनोरंजन का अवसर प्रदान किया, बल्कि ग्रामीण परंपराओं को सहेजने का भी संदेश दिया।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कुरई *सर्व समाज के लोगों ने बादलपार के ग्राम पंचायत बादलपार में बैठक की आयोजित* *क्षेत्र के सभी समाज के एक सैकड़ा से अधिक लोगों बैठक में भाग* समाज के हर पहलूओ पर की चर्चा* क्षेत्र के हर गांव के हर समाज के लोगों ने लिया भाग*
    1
    कुरई 
*सर्व समाज के लोगों ने बादलपार के ग्राम पंचायत बादलपार में बैठक की आयोजित*
*क्षेत्र के सभी समाज के एक सैकड़ा से अधिक लोगों बैठक में भाग*
समाज के हर पहलूओ पर   की चर्चा*
क्षेत्र के हर गांव के हर समाज के लोगों ने लिया भाग*
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सूने घर में घुसे 'बेखौफ' चोर: ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े, इलाके में भारी दहशत
    1
    सूने घर में घुसे 'बेखौफ' चोर: ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े, इलाके में भारी दहशत
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • वारासिवनी । वारासिवनी पुलिस अनुविभाग की थाना रामपायली की पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 तस्करों को 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुखबिर से रामपायली थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम लिंगमारा से दीनी मार्ग पर एक मोटर साईकिल पर सवार कुछ लोग मादक पदार्थ गांजा की बड़ी मात्रा एक बोरे में लेकर जा रहे है। सूचना के बाद रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर बाईक सवारों को रोका और उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 21 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार इन गांजा तस्करों में मिकेन्द्र उर्फ मुकेश देव 28 वर्ष और दिलीप 32 वर्ष उड़ीसा प्रदेश के रहने वाले है और उनके इस कार्य में बालाघाट नगर का के भटेरा रोड पर रहने वाला मुन्ना बर्वे 54 वर्ष उनका सहयोग कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला किया कि वह लोग उड़ीसा से मादक पदार्थ गांजा मध्यप्रदेश व गुजरात समेत कई राज्यों में सप्लाई करते थे। इस पूरी कार्यवाही के बाद रामपायली पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ के लिए 13 अप्रैल तक की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इनके जरिये इनके पूरे नेटवर्क की जॉच कर रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके द्वारा किन-किन नगरों में किन-किन व्यक्तियों के माध्यम से मादक पदार्थो की बिक्री की जाती है।
    1
    वारासिवनी । वारासिवनी पुलिस अनुविभाग की थाना रामपायली की पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर  एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 तस्करों को 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुखबिर से रामपायली थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम लिंगमारा से दीनी मार्ग पर एक मोटर साईकिल पर सवार कुछ लोग मादक पदार्थ गांजा की बड़ी मात्रा एक बोरे में लेकर जा रहे है। सूचना के बाद रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर बाईक सवारों को रोका और उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 21 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार इन गांजा तस्करों में मिकेन्द्र उर्फ मुकेश देव 28 वर्ष और दिलीप 32 वर्ष उड़ीसा प्रदेश के रहने वाले है और उनके इस कार्य में बालाघाट नगर का के भटेरा रोड पर रहने वाला मुन्ना बर्वे 54 वर्ष उनका सहयोग कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला किया कि वह लोग उड़ीसा से मादक पदार्थ गांजा मध्यप्रदेश व गुजरात समेत कई राज्यों में सप्लाई करते थे। इस पूरी कार्यवाही के बाद रामपायली पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ के लिए 13 अप्रैल तक की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इनके जरिये इनके पूरे नेटवर्क की जॉच कर रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके द्वारा किन-किन नगरों में किन-किन व्यक्तियों के माध्यम से मादक पदार्थो की बिक्री की जाती है।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    2 hrs ago
  • बालाघाट पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओडिशा से गुजरात तक फैले गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना रामपायली पुलिस ने घेराबंदी कर 21 किलो से अधिक अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। ​मामले में पुलिस ने ओडिशा के दो मुख्य सरगनाओं समेत कुल तीन आरोपी जिनमे मुन्ना बर्वे निवासी बालाघाट सहित ओड़िसा राज्य के मिकेन्द्र उर्फ मुकेश और दिलीप सुना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज 06 बजे हुई प्रेस कांफ्रेस मे खुलासा किया कि यह गिरोह ओडिशा के संगठित नेटवर्क से गांजा लाकर मध्य प्रदेश और गुजरात के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि इस काले कारोबार को पूरा जड़ से खत्म किया जा सके। सभी आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है!
    1
    बालाघाट पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओडिशा से गुजरात तक फैले गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना रामपायली पुलिस ने घेराबंदी कर 21 किलो से अधिक अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त की है।
​मामले में पुलिस ने ओडिशा के दो मुख्य सरगनाओं समेत कुल तीन आरोपी जिनमे मुन्ना बर्वे निवासी बालाघाट सहित ओड़िसा राज्य के मिकेन्द्र उर्फ मुकेश और दिलीप सुना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज 06 बजे हुई प्रेस कांफ्रेस मे खुलासा किया कि यह गिरोह ओडिशा के संगठित नेटवर्क से गांजा लाकर मध्य प्रदेश और गुजरात के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि इस काले कारोबार को पूरा जड़ से खत्म किया जा सके। सभी आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है!
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • छिंदवाड़ा लूटकांड का खुलासा 9 आरोपी गिरफ्तार 5.25 लाख के जेवर बरामद छिंदवाड़ा में 26 जनवरी 2026 को गंगीवाड़ा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग से सोना-चांदी से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि फरार चल रहे 4 अन्य आरोपियों को भी लगातार तलाश और साइबर सेल की मदद से पकड़ लिया गया। आज रविवार दोपहर 3 बजे बताया गिरफ्तार आरोपियों में शेखर उर्फ केकू, राकेश चौरे, सैफुल और शिवम शामिल हैं, जिनके पास से करीब 5.25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। जांच में मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है
    1
    छिंदवाड़ा लूटकांड का खुलासा 9 आरोपी गिरफ्तार 5.25 लाख के जेवर बरामद
छिंदवाड़ा में 26 जनवरी 2026 को गंगीवाड़ा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग से सोना-चांदी से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि फरार चल रहे 4 अन्य आरोपियों को भी लगातार तलाश और साइबर सेल की मदद से पकड़ लिया गया। आज रविवार दोपहर 3 बजे बताया गिरफ्तार आरोपियों में शेखर उर्फ केकू, राकेश चौरे, सैफुल और शिवम शामिल हैं, जिनके पास से करीब 5.25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। जांच में मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • “आज ग्राम पंचायत बादलपार में क्षेत्रीय सामाजिक विषयों को लेकर सर्व समाज की एक गरिमामयी एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्व समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी सदस्यों द्वारा समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों—शिक्षा, सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा, नशा मुक्ति, एवं क्षेत्र के समग्र विकास—पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि समाज में जागरूकता बढ़ाने, आपसी समन्वय मजबूत करने एवं आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी मिलकर सकारात्मक प्रयास करेंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के हितों की रक्षा एवं विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार की बैठकों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।” #सर्वसमाज
    1
    “आज ग्राम पंचायत बादलपार में क्षेत्रीय सामाजिक विषयों को लेकर सर्व समाज की एक गरिमामयी एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्व समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी सदस्यों द्वारा समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों—शिक्षा, सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा, नशा मुक्ति, एवं क्षेत्र के समग्र विकास—पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि समाज में जागरूकता बढ़ाने, आपसी समन्वय मजबूत करने एवं आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी मिलकर सकारात्मक प्रयास करेंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के हितों की रक्षा एवं विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार की बैठकों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।”
#सर्वसमाज
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.