logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौतन अंचल क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के नदी में मछली मारने के दौरान जाल में फंसा अजगर सांप। लक्ष्मीपुर में निकला विशालकाय अजगर, देखने उमड़ी भीड़। नौतन। अंचल क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में मछली मारने के दौरान मछुआरों के जाल में गुरुवार को एक विशालकाय अजगर फंस गया। जाल में अजगर के फंसने की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक लोग अजगर को देखने और उसका वीडियो बनाने में लगे रहे।मछुआरों ने सावधानीपूर्वक जाल को बाहर निकाला और इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। अजगर को देखकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग को इसकी जानकारी देने की बात कही गई। ग्रामीणों ने अजगर को सुरक्षित तरीके से जाल से निकालकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी की।अजगर को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों को लोगों को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। विशालकाय अजगर मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई।

20 hrs ago
user_मुकेश कुमार
मुकेश कुमार
Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
20 hrs ago

नौतन अंचल क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के नदी में मछली मारने के दौरान जाल में फंसा अजगर सांप। लक्ष्मीपुर में निकला विशालकाय अजगर, देखने उमड़ी भीड़। नौतन। अंचल क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में मछली मारने के दौरान मछुआरों के जाल में गुरुवार को एक विशालकाय अजगर फंस गया। जाल में अजगर के फंसने की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक लोग अजगर को देखने और उसका वीडियो बनाने में लगे रहे।मछुआरों ने सावधानीपूर्वक जाल को बाहर निकाला और इसकी सूचना आसपास

के लोगों को दी। अजगर को देखकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग को इसकी जानकारी देने की बात कही गई। ग्रामीणों ने अजगर को सुरक्षित तरीके से जाल से निकालकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी की।अजगर को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों को लोगों को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। विशालकाय अजगर मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई।

More news from बिहार and nearby areas
  • मत्स्य जीवित सहयोग समिति के आवेदन जमा नहीं होने पर आवेदकों ने किया हंगामा। मत्स्य जीवित सहयोग समिति के आवेदन जमा नहीं होने पर आवेदकों ने किया हंगामा। नौतन।प्रखंड में गुरुवार को मत्स्य जीवित सहयोग समिति के चुनाव को लेकर आपत्ति संबंधी आवेदन जमा नहीं किए जाने से नाराज आवेदकों ने हंगामा और प्रदर्शन किया। आवेदकों ने प्रखंड बीसीओ पर आवेदन लेने में आनाकानी करने तथा उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। इस दौरान काफी देर तक प्रखंड परिसर में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।हंगामा कर रहे आवेदकों का आरोप था कि बीसीओ द्वारा आपत्ति संबंधी आवेदन जमा नहीं लिया जा रहा था। आवेदन जमा करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को अलग-अलग कारण बताकर परेशान किया जा रहा था।आवेदकों ने बीसीओ पर गलत तरीके से आवेदन की प्रक्रिया प्रस्तुत करने का भी गंभीर आरोप लगाया।आवेदक नारायण सहनी, सुभाष सहनी, रामप्रवेश सहनी, अरुण कुमार, अनिता देवी, आदित्य कुमार और रीता देवी सहित अन्य ने बताया कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति संबंधी आवेदन जमा करने पहुंचे थे। लेकिन आवेदन लेने में आनाकानी की गई। इससे नाराज होकर आवेदकों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया।वहीं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कार्तिक चौधरी ने आवेदकों के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि आवेदन की जांच के बाद ही उसे जमा किया जा रहा है। नियम के अनुसार सभी आवेदनों की जांच की जा रही है और पात्र पाए जाने वाले आवेदनों को स्वीकार किया जा रहा है।
    4
    मत्स्य जीवित सहयोग समिति के आवेदन जमा नहीं होने पर आवेदकों ने किया हंगामा।
मत्स्य जीवित सहयोग समिति के आवेदन जमा नहीं होने पर आवेदकों ने किया हंगामा।
नौतन।प्रखंड में गुरुवार को मत्स्य जीवित सहयोग समिति के चुनाव को लेकर आपत्ति संबंधी आवेदन जमा नहीं किए जाने से नाराज आवेदकों ने हंगामा और प्रदर्शन किया। आवेदकों ने प्रखंड बीसीओ पर आवेदन लेने में आनाकानी करने तथा उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। इस दौरान काफी देर तक प्रखंड परिसर में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।हंगामा कर रहे आवेदकों का आरोप था कि बीसीओ द्वारा आपत्ति संबंधी आवेदन जमा नहीं लिया जा रहा था। आवेदन जमा करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को अलग-अलग कारण बताकर परेशान किया जा रहा था।आवेदकों ने बीसीओ पर गलत तरीके से आवेदन की प्रक्रिया प्रस्तुत करने का भी गंभीर आरोप लगाया।आवेदक नारायण सहनी, सुभाष सहनी, रामप्रवेश सहनी, अरुण कुमार, अनिता देवी, आदित्य कुमार और रीता देवी सहित अन्य ने बताया कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति संबंधी आवेदन जमा करने पहुंचे थे। लेकिन आवेदन लेने में आनाकानी की गई। इससे नाराज होकर आवेदकों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया।वहीं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कार्तिक चौधरी ने आवेदकों के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि आवेदन की जांच के बाद ही उसे जमा किया जा रहा है। नियम के अनुसार सभी आवेदनों की जांच की जा रही है और पात्र पाए जाने वाले आवेदनों को स्वीकार किया जा रहा है।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • गन्ने के खेत में गैंडा घुस आने से इलाके में दहशत , किसान मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र के इनरवा थाना अंतर्गत इनरवा गांव स्थित रामजानकी मंदिर देवीगंज के समीप गुरुवार को गन्ने के खेत में गैंडा घुस आने से इलाके में दहशत फैल गई। गुरूवार के सुबह करीब 8 बजे अपने गन्ने के खेत में काम करने गए एक किसान पर गैंडे ने हमला कर दिया। हालांकि आसपास मौजूद किसानों के शोर मचाने पर गैंडा खेत के अंदर चला गया, जिससे किसान बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि इनरवा गांव निवासी फेकू यादव के 45 वर्षीय पुत्र रामबहादुर यादव अपने गन्ने के खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान अचानक गैंडा सामने आ गया और उनकी ओर दौड़ा और हमला कर दिया। गैंडे को अपनी ओर आता देख किसान घबरा गए, और चिल्लाने लगे।आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने भी जब शोर मचाया। हो हल्ला सुन गैंडा गन्ने के खेत के अंदर चला गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी। इसके बाद मंगुराहा के फौरेस्टर विद्यासागर, वनरक्षी मनीष कुमार समेत अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने गैंडे के मूवमेंट पर नजर रखते हुए उसके लोकेशन को ट्रैक करने का प्रयास शुरू किया। नगरदेही एसएसबी जवानों ने ड्रोन कैमरे की मदद से भी गैंडे की लोकेशन का पता लगाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और लोगों को गन्ने के खेत की ओर जाने से रोकते रहे। वहीं एसएसबी 44वीं बटालियन के नगरदेही कैंप के हवलदार नंदकिशोर कुशवाहा, एसओजी टीम के दीपक कुमार समेत अन्य जवान भी मौके पर मौजूद रहे। फौरेस्टर विद्यासागर ने बताया कि गैंडे की लोकेशन को ट्रैक किया जा रहा है। गैंडे गन्ने के खेत में छिपा हुआ है। प्रयास है कि उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेज दिया जाए। इधर, गैंडे के खेत में छिपे होने की सूचना से आसपास के किसानों में भय का माहौल बना रहा। कई किसानों ने एहतियात के तौर पर खेतों की ओर जाने से परहेज किया।
    1
    गन्ने के खेत में गैंडा घुस आने से इलाके में दहशत , किसान 
मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र के इनरवा थाना अंतर्गत इनरवा गांव स्थित रामजानकी मंदिर देवीगंज के समीप गुरुवार को गन्ने के खेत में गैंडा घुस आने से इलाके में दहशत फैल गई। गुरूवार के सुबह करीब 8 बजे अपने गन्ने के खेत में काम करने गए एक किसान पर गैंडे ने हमला कर दिया। हालांकि आसपास मौजूद किसानों के शोर मचाने पर गैंडा खेत के अंदर चला गया, जिससे किसान बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि इनरवा गांव निवासी फेकू यादव के 45 वर्षीय पुत्र रामबहादुर यादव अपने गन्ने के खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान अचानक गैंडा सामने आ गया और उनकी ओर दौड़ा और हमला कर दिया। गैंडे को अपनी ओर आता देख किसान घबरा गए, और चिल्लाने लगे।आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने भी जब शोर मचाया। हो हल्ला सुन गैंडा गन्ने के खेत के अंदर चला गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी। इसके बाद मंगुराहा के फौरेस्टर विद्यासागर, वनरक्षी मनीष कुमार समेत अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने गैंडे के मूवमेंट पर नजर रखते हुए उसके लोकेशन को ट्रैक करने का प्रयास शुरू किया। नगरदेही एसएसबी जवानों ने ड्रोन कैमरे की मदद से भी गैंडे की लोकेशन का पता लगाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और लोगों को गन्ने के खेत की ओर जाने से रोकते रहे। वहीं एसएसबी 44वीं बटालियन के नगरदेही कैंप के हवलदार नंदकिशोर कुशवाहा, एसओजी टीम के दीपक कुमार समेत अन्य जवान भी मौके पर मौजूद रहे। फौरेस्टर विद्यासागर ने बताया कि गैंडे की लोकेशन को ट्रैक किया जा रहा है। गैंडे गन्ने के खेत में छिपा हुआ है। प्रयास है कि उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेज दिया जाए। इधर, गैंडे के खेत में छिपे होने की सूचना से आसपास के किसानों में भय का माहौल बना रहा। कई किसानों ने एहतियात के तौर पर खेतों की ओर जाने से परहेज किया।
    user_M TV TIMES NEWS
    M TV TIMES NEWS
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • India ke kaptan Suman Gil ka gol hai 2027 ka WTC ka final khelna
    1
    India ke kaptan Suman Gil ka gol hai 2027 ka WTC ka final khelna
    user_DIPAK D Hub CRICKETER
    DIPAK D Hub CRICKETER
    Cricket club बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • सांसद ने किया शेख मझरिया में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहारी पहलवानों का दिखा जलवा, दंगल देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़ मलंग बाबा अखाड़ा समिति सतभीड़वा ने सांसद को भेंट की तलवार सांसद ने अखाड़ा और झांकी की सराहना की, युवा भाजपा नेता राहुल कुमार भी हुए शामिल सांसद ने किया शेख मझरिया में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहारी पहलवानों का दिखा जलवा, दंगल देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़ मलंग बाबा अखाड़ा समिति सतभीड़वा ने सांसद को भेंट की तलवार सांसद ने अखाड़ा और झांकी की सराहना की, युवा भाजपा नेता राहुल कुमार भी हुए शामिल
    1
    सांसद ने किया शेख मझरिया में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन

बिहारी पहलवानों का दिखा जलवा, दंगल देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़
मलंग बाबा अखाड़ा समिति सतभीड़वा ने सांसद को भेंट की तलवार

सांसद ने अखाड़ा और झांकी की सराहना की, युवा भाजपा नेता राहुल कुमार भी हुए शामिल
सांसद ने किया शेख मझरिया में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन
बिहारी पहलवानों का दिखा जलवा, दंगल देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़
मलंग बाबा अखाड़ा समिति सतभीड़वा ने सांसद को भेंट की तलवार
सांसद ने अखाड़ा और झांकी की सराहना की, युवा भाजपा नेता राहुल कुमार भी हुए शामिल
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
  • सतभीड़वा में महावीरी अखाड़ा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचे सांसद डाक्टर संजय जायसवाल भुल गये सतभीड़वा में महावीरी अखाड़ा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचे सांसद डाक्टर संजय जायसवाल भुल गये
    1
    सतभीड़वा में महावीरी अखाड़ा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचे सांसद डाक्टर संजय जायसवाल भुल गये
सतभीड़वा में महावीरी अखाड़ा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचे सांसद डाक्टर संजय जायसवाल भुल गये
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    17 hrs ago
  • सतभीड़वा में श्रद्धा और उत्साह के बीच महावीरी अखाड़ा मेला आयोजित ।। मझौलिया। सतभीड़वा स्थित 55 पुल आरडी मलंग बाबा परिसर में बुधवार को सप्तमी तिथि के अवसर पर महावीरी अखाड़ा मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सांसद डॉ. संजय जायसवाल, भाजपा युवा नेता राहुल कुमार एवं मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्यप्रकाश ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन मलंग बाबा परिसर में आस्था, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। मेले के संयोजक एवं मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्यप्रकाश ने बताया कि मलंग बाबा परिसर में कई वर्षों से सप्तमी तिथि के अवसर पर महावीरी अखाड़ा मेले का आयोजन परंपरागत रूप से होता आ रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक उत्साह को ध्यान में रखते हुए मेले का आयोजन किया गया। बुधवार को सतभीड़वा गांव से गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस मझौलिया बाजार से गुजरते हुए मलंग बाबा परिसर पहुंचा। जुलूस में शामिल आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रहीं। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस के मलंग बाबा परिसर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मेले को लेकर आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों और महिलाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मेले को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अध्यक्ष भोला पासवान, धुर्फ महतो, आशिक अंसारी, सुदर्शन भारती, नागेंद्र महतो, भाजपा नेता कमल मुखिया समेत अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से महावीरी अखाड़ा मेला शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    4
    सतभीड़वा में श्रद्धा और उत्साह के बीच महावीरी अखाड़ा मेला आयोजित ।।

मझौलिया। सतभीड़वा स्थित 55 पुल आरडी मलंग बाबा परिसर में बुधवार को सप्तमी तिथि के अवसर पर महावीरी अखाड़ा मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सांसद डॉ. संजय जायसवाल, भाजपा युवा नेता राहुल कुमार एवं मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्यप्रकाश ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन मलंग बाबा परिसर में आस्था, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
मेले के संयोजक एवं मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्यप्रकाश ने बताया कि मलंग बाबा परिसर में कई वर्षों से सप्तमी तिथि के अवसर पर महावीरी अखाड़ा मेले का आयोजन परंपरागत रूप से होता आ रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक उत्साह को ध्यान में रखते हुए मेले का आयोजन किया गया।
बुधवार को सतभीड़वा गांव से गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस मझौलिया बाजार से गुजरते हुए मलंग बाबा परिसर पहुंचा। जुलूस में शामिल आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रहीं। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस के मलंग बाबा परिसर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मेले को लेकर आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों और महिलाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
मेले को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अध्यक्ष भोला पासवान, धुर्फ महतो, आशिक अंसारी, सुदर्शन भारती, नागेंद्र महतो, भाजपा नेता कमल मुखिया समेत अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से महावीरी अखाड़ा मेला शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • तेरह दिव्यांगों को मिली बैट्री चालित ट्राई साइकिल, प्रखंड परिसर में बीडीओ, समन्वयक व उप प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। तेरह दिव्यांगों को मिली बैट्री चालित ट्राई साइकिल, ---- प्रखंड परिसर में बीडीओ, समन्वयक व उप प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। नौतन।प्रखंड परिसर में गुरुवार को दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ गिरधारी लाल, प्रखंड समन्वयक पूनम कुमारी व उप प्रमुख अफसर हुसैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बैट्री चालित ट्राई साइकिल को रवाना किया। इस दौरान कुल 13 दिव्यांग लाभुकों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांग लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।लाभुकों ने बताया कि बैट्री चालित ट्राई साइकिल मिलने से उन्हें आवागमन में काफी सुविधा होगी। अब उन्हें आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।इससे वे बाजार, प्रखंड कार्यालय सहित अन्य जरूरी स्थानों पर आसानी से आ-जा सकेंगे।कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। बैट्री चालित ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने में सहूलियत होगी। उन्होंने लाभुकों से योजना का सही तरीके से उपयोग करने की अपील की।
    4
    तेरह दिव्यांगों को मिली बैट्री चालित ट्राई साइकिल,
प्रखंड परिसर में बीडीओ, समन्वयक व उप प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
तेरह दिव्यांगों को मिली बैट्री चालित ट्राई साइकिल,
---- प्रखंड परिसर में बीडीओ, समन्वयक व उप प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
नौतन।प्रखंड परिसर में गुरुवार को दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ गिरधारी लाल, प्रखंड समन्वयक पूनम कुमारी व उप प्रमुख अफसर हुसैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बैट्री चालित ट्राई साइकिल को रवाना किया। इस दौरान कुल 13 दिव्यांग लाभुकों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांग लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।लाभुकों ने बताया कि बैट्री चालित ट्राई साइकिल मिलने से उन्हें आवागमन में काफी सुविधा होगी। अब उन्हें आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।इससे वे बाजार, प्रखंड कार्यालय सहित अन्य जरूरी स्थानों पर आसानी से आ-जा सकेंगे।कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। बैट्री चालित ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने में सहूलियत होगी। उन्होंने लाभुकों से योजना का सही तरीके से उपयोग करने की अपील की।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • मासूम की मौत का रहस्य गहराया! गन्ने के खेत में शव, CCTV में महिला की खौफनाक हरकत का दावा बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहा में गन्ने के खेत से करीब चार वर्षीय मासूम बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। धनहा-बासी मुख्य मार्ग पर बजाज एजेंसी के समीप खेत में बच्ची का शव लावारिस हालत में मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मामले में सनसनी तब और बढ़ गई, जब एक महिला द्वारा बच्ची को खेत में ले जाकर फेंकने का CCTV फुटेज सामने आने का दावा किया गया। फुटेज को लेकर यह भी दावा है कि महिला ने बच्ची का गला दबाया और इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंककर वहां से फरार हो गई। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने तक फुटेज में दिखाई दे रही महिला की पहचान और बच्ची की मौत की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं FSL टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और CCTV फुटेज समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह मासूम बच्ची कौन है? वह गन्ने के खेत तक कैसे पहुंची? उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? और CCTV में दिखाई दे रही महिला कौन है? क्या वह बच्ची की मां है और क्या उसी ने मासूम की हत्या की? इन सभी सवालों का जवाब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इधर, बच्ची की पहचान अब तक नहीं हो पाने से पुलिस की चुनौती और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस बच्ची की पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का भी सहारा ले रही है, जबकि CCTV में कैद महिला की तलाश भी तेज कर दी गई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्ती को लेकर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं और कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में गन्ने के खेत से मासूम का शव मिलने के बाद लोगों में भय और चिंता दोनों बढ़ गई है। वहीं, बगहा एसपी राजेश कुमार ने फोन पर मीडिया को बयान देने अथवा घटना की पुष्टि करने से इनकार किया है। दूसरी ओर, सदर SDPO निहार भूषण की ओर से दावा किया गया है कि CCTV फुटेज में महिला द्वारा बच्ची का गला दबाते हुए दृश्य कैद होने की बात सामने आई है और पुलिस महिला की तलाश कर रही है। फिलहाल धनहा पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृत बच्ची की पहचान, महिला की पहचान और मासूम की मौत की असली वजह का पता लगाना है। CCTV फुटेज ने मामले को और गंभीर बना दिया है, लेकिन महिला ही हत्यारिन है या घटना के पीछे कोई और सच्चाई छिपी है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।
    1
    मासूम की मौत का रहस्य गहराया! गन्ने के खेत में शव, CCTV में महिला की खौफनाक हरकत का दावा
बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहा में गन्ने के खेत से करीब चार वर्षीय मासूम बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। धनहा-बासी मुख्य मार्ग पर बजाज एजेंसी के समीप खेत में बच्ची का शव लावारिस हालत में मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मामले में सनसनी तब और बढ़ गई, जब एक महिला द्वारा बच्ची को खेत में ले जाकर फेंकने का CCTV फुटेज सामने आने का दावा किया गया। फुटेज को लेकर यह भी दावा है कि महिला ने बच्ची का गला दबाया और इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंककर वहां से फरार हो गई। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने तक फुटेज में दिखाई दे रही महिला की पहचान और बच्ची की मौत की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं FSL टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और CCTV फुटेज समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह मासूम बच्ची कौन है? वह गन्ने के खेत तक कैसे पहुंची? उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? और CCTV में दिखाई दे रही महिला कौन है? क्या वह बच्ची की मां है और क्या उसी ने मासूम की हत्या की? इन सभी सवालों का जवाब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
इधर, बच्ची की पहचान अब तक नहीं हो पाने से पुलिस की चुनौती और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस बच्ची की पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का भी सहारा ले रही है, जबकि CCTV में कैद महिला की तलाश भी तेज कर दी गई है।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्ती को लेकर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं और कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में गन्ने के खेत से मासूम का शव मिलने के बाद लोगों में भय और चिंता दोनों बढ़ गई है।
वहीं, बगहा एसपी राजेश कुमार ने फोन पर मीडिया को बयान देने अथवा घटना की पुष्टि करने से इनकार किया है। दूसरी ओर, सदर SDPO निहार भूषण की ओर से दावा किया गया है कि CCTV फुटेज में महिला द्वारा बच्ची का गला दबाते हुए दृश्य कैद होने की बात सामने आई है और पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
फिलहाल धनहा पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृत बच्ची की पहचान, महिला की पहचान और मासूम की मौत की असली वजह का पता लगाना है। CCTV फुटेज ने मामले को और गंभीर बना दिया है, लेकिन महिला ही हत्यारिन है या घटना के पीछे कोई और सच्चाई छिपी है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.