अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के बीच बवाल, DJ के गाने को लेकर दो गुट आमने-सामने अमरोहा। रामडोल शोभायात्रा के दौरान अमरोहा नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के चकली मोड़ के पास रामडोल शोभायात्रा निकल रही थी। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर विवाद में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के बीच बवाल, DJ के गाने को लेकर दो गुट आमने-सामने अमरोहा। रामडोल शोभायात्रा के दौरान अमरोहा नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के चकली मोड़ के पास रामडोल शोभायात्रा निकल रही थी। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना
बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर विवाद में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- श्री जन्माष्टमी पर भजनों से झूमे श्रद्धालु, शिव मंदिर में सजा भव्य कार्यक्रम गजरौला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में आंचल चौधरी किन्नर एवं ज्योति किन्नर ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु झूमने और नृत्य करने पर विवश हो गए। देर तक चले भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, नवीन गर्ग, पंडित विजय शर्मा, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, चौधरी ऊधम सिंह, डॉ. एलसी गहलौत, एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन, सोनू कश्यप, सतपाल पाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की2
- मुरादाबाद में 5 सेकंड में जमींदोज हुआ चार मंजिला जर्जर मकान, बड़ा हादसा टला मुरादाबाद। शहर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चार मंजिला जर्जर मकान देखते ही देखते महज 5 सेकंड में भरभराकर जमींदोज हो गया। इमारत के गिरते ही आसपास मलबा फैल गया और बिजली के तार भी टूटकर नीचे जा गिरे। गनीमत रही कि नगर निगम ने करीब 24 घंटे पहले ही मकान को खाली कराकर सील कर दिया था। इसके चलते मकान ढहने के समय अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और एक बड़ा हादसा टल गया। मकान के अचानक धराशायी होने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर मलबा फैल गया और बिजली के तार टूटने से स्थिति और भी संवेदनशील हो गई। नगर निगम की ओर से जर्जर भवन को पहले ही खाली कराए जाने की कार्रवाई के चलते संभावित जनहानि को टाला जा सका। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चार मंजिला इमारत कुछ ही सेकंड में ढहती दिखाई दे रही है।1
- अमरोहा। ऐतिहासिक श्री रामडोल शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को मोहल्ला कोट स्थित प्राचीन रियासत वाले मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ किया गया। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव ने महाआरती में सहभागिता कर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाई। ऐतिहासिक श्री रामडोल शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, महाआरती में डीएम-एसपी ने की सहभागिता1
- दिल्ली में महिला पत्रकारों से मारपीट के विरोध में ठाकुरद्वारा एक्टिव प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन दिल्ली में महिला पत्रकारों से मारपीट के विरोध में ठाकुरद्वारा एक्टिव प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन Thakurdwara: दिल्ली में 4 PM न्यूज़ चैनल की दो महिला पत्रकारों के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर पत्रकारों में रोष देखने को मिला। घटना के विरोध में ठाकुरद्वारा एक्टिव प्रेस क्लब के पत्रकारों ने तहसील परिसर पहुंचकर नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। पत्रकारों का कहना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों के साथ इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। इस दौरान एक्टिव प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे और उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।1
- आज अचानक ढह गया भवन, टली जनहानि लाइव वीडियो आया सामने नगर निगम ने किया था सील, *सील था जर्जर भवन, अगले ही दिन भरभराकर गिरा—प्रशासन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा* *04 सितंबर को नगर निगम ने किया था सील, पुलिस को आवागमन रोकने के निर्देश* *आज अचानक ढह गया भवन, टली जनहानि*1
- डिडौली थाना क्षेत्र वेज तथा नॉनवेज होटल पर परोसा जा रहा है कई दिन पुराना वासी भोजन उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ *डिडौली क्षेत्र में नॉनवेज होटलों पर परोसा जा रहा कई दिन पुराना बासी चिकन, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़* *जोया /अमरोहा संवाददाता ।* डिडौली थाना क्षेत्र में हाईवे पर संचालित नॉनवेज होटलों के संचालक खुलेआम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। आरोप है कि कई होटलों पर ग्राहकों को कई-कई दिन पुराना बासी चिकन परोसा जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर दर्जनों वेज और नॉनवेज होटल व ढाबे संचालित हैं, लेकिन इन होटलों पर खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता की कोई जांच नहीं होती। होटल संचालक फ्रिज में रखे कई दिन पुराने चिकन व अन्य मांसाहारी व्यंजनों को दोबारा गर्म करके ग्राहकों को परोस देते हैं। बासी भोजन खाने से कई बार ग्राहकों को पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी शिकायतें भी हो चुकी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरे मामले पर अमरोहा के फूड विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। विभाग द्वारा न तो हाईवे पर संचालित इन होटलों पर छापेमारी की जाती है और न ही खाने-पीने की वस्तुओं के सैंपल लिए जाते हैं। अधिकारियों की इस लापरवाही के चलते होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं और वे अपनी मनमानी से बासी भोजन बेच रहे हैं। इसी बात को लेकर एक उपभोक्ता ने शनिवार की रात्रि 12:00 बजे डायल 112 पर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई और उसने मांग की है हाईवे पर स्थित वेज तथा नॉनवेज होटल की भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाए। जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना हो।सबसे बड़ी बात यह रही की डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उपभोक्ता पर दबाव बनाकर उसके द्वारा की गई शिकायत को वापस लेकर कार्रवाई न करने का दावा बनाकर उसके द्वारा दी गई सूचना को वापस दिलवा कर उपभोक्ता को दांत कर घर भेज दिया जिससे उपभोक्ता डरा व सहमा है। ग्रामीणों और राहगीरों ने जिलाधिकारी अमरोहा से मांग की है कि फूड विभाग की टीम द्वारा डिडौली थाना क्षेत्र के हाईवे पर संचालित सभी वेज व नॉनवेज होटलों की सघन जांच कराई जाए, खाने-पीने की वस्तुओं के सैंपल लेकर लैब में जांच कराई जाए और बासी व खराब भोजन परोसने वाले होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ पर रोक लग सके।2
- गजरौला। शिक्षक दिवस के अवसर पर The Mission Academy, गजरौला में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जन कल्याण मंच, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं हसनपुर विधानसभा-42 के भीष्मसिंह खड़गवंशी ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने The Mission Academy के डायरेक्टर एवं भाजपा जन कल्याण अमरोहा के जिलाध्यक्ष ओ.पी. सिंह सहित शिक्षक केशव कुमार, सोनू कुमार एवं आनंद कुमार समेत समस्त शिक्षक स्टाफ को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं साथियों से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने की बात कही गई। इस अवसर पर शीशपाल सिंह, सुरेश सिंह, जयपाल सिंह, डॉ. रमेश सिंह, अशोक सैनी और बीरेन्द्र सिंह सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य सम्मानितजन मौजूद रहे। समारोह में शिक्षकों के प्रति सम्मान और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा।4
- संभल में रविवार सुबह आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्नेटा गांव के पास बालू लदे डंपर ने एक टेंपो संभल में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर संभल में रविवार सुबह आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्नेटा गांव के पास बालू लदे डंपर ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बहजोई थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बम्नेटा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि टेंपो में कई लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आए बालू लदे डंपर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1
- गजरौला पुलिस ने 170 BNSS के तहत तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार अमरोहा/गजरौला। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गजरौला पुलिस ने तीन अभियुक्तों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजली कटारिया के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गजरौला मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहाद अली पुत्र नौशाद, निवासी ग्राम सुनपुरा खुर्द, थाना गजरौला, उम्र करीब 21 वर्ष तथा जयप्रकाश पुत्र मुनीराम, उम्र करीब 45 वर्ष और राजपाल पुत्र मुनीराम, उम्र करीब 50 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम बसेली, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवीन भाटी, उपनिरीक्षक सुनील कुमार शर्मा तथा कांस्टेबल राहुल कश्यप शामिल रहे।1