Shuru
Apke Nagar Ki App…
गणगौर विसर्जन का हुआ आयोजन धूमधाम से निकाली शोभा यात्रा नदी मै किया विसर्जन शाहाबाद उपखंड मुख्यालय सहित समूचे उपखंड क्षेत्र में रविवार को दो दिवसीय गणगौर पर्व का समापन हुआ इसके दौरान महिलाओं ने नए वस्त्र पहने हुए सिर पर इशर एवं गणगौर की प्रतिमा रखकर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली देर शाम महिलाएं ढोल नगाड़ों के साथ नाचती हुई नजर आ रही थी शोभा यात्रा मुख्य बाजार से बस स्टैंड होते हुए नदी पर पहुंची तथा नदी पर सामूहिक रूप से ईशर एवं गणगौर की पूजा की गई इसके बाद उन्हें जल में विसर्जित किया गया जल में विसर्जन के बाद एक बार फिर उनकी प्रतिमाओं के दर्शन किए गए इस प्रकार दो दिनों का गणगौर का त्यौहार का समापन हुआ।
भुवनेश भार्गव
गणगौर विसर्जन का हुआ आयोजन धूमधाम से निकाली शोभा यात्रा नदी मै किया विसर्जन शाहाबाद उपखंड मुख्यालय सहित समूचे उपखंड क्षेत्र में रविवार को दो दिवसीय गणगौर पर्व का समापन हुआ इसके दौरान महिलाओं ने नए वस्त्र पहने हुए सिर पर इशर एवं गणगौर की प्रतिमा रखकर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली देर शाम महिलाएं ढोल नगाड़ों के साथ नाचती हुई नजर आ रही थी शोभा यात्रा मुख्य बाजार से बस स्टैंड होते हुए नदी पर पहुंची तथा नदी पर सामूहिक रूप से ईशर एवं गणगौर की पूजा की गई इसके बाद उन्हें जल में विसर्जित किया गया जल में विसर्जन के बाद एक बार फिर उनकी प्रतिमाओं के दर्शन किए गए इस प्रकार दो दिनों का गणगौर का त्यौहार का समापन हुआ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सारथल थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह रही कि हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतक का दोहिता (नाती) ही निकला। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के अनुसार 27 मार्च 2026 को भैरूलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके बड़े भाई बद्रीलाल (80) का शव खेत के कुएं में मिला, जिसके सिर पर गहरी चोट और पैर बंधे हुए थे।1
- छाबड़ा क्षेत्र के भीलवाड़ा ऊंचा गांव में हुई ओलावृष्टि1
- शाहबाद उपखंड मुख्यालय के चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा कर्मियों ने नायब तहसीलदार आशीष गौतम को जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक बारां, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बारां एवं उपखण्ड अधिकारी शाहाबाद, पुलिस उप अधीक्षक शाहबाद व थानाधिकारी, पुलिस थाना केलवाडा के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया गया कि शेख आरिफ इकबाल पर लगाए गए आरोप झूठे हैं बीसीएमओ मार्च 2020 से ब्लॉक शाहबाद में पदस्थापित हैं, पदस्थापन के बाद इनका व्यवहार एवं कार्य हम सभी के प्रति सहयोगात्मक रहा है। इनके द्वारा हमें आज तक किसी भी प्रकार का मानसिक रूप से कोई परेशान नहीं किया गया है। ना ही कभी बीसीएमओ शाहबाद को कार्यालय समय में नशे में देखा है, और ना ही आज तक इन्होंने किसी को प्रताडित किया है। यह जो आरोप लगाये हैं मिथ्यापूर्ण एवं निराधार है उक्त आरोप केवल व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने के लिए षडयंत्र रचा गया प्रतीत होता है। ज्ञापन के माध्यम से ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष रूप से जांच किये जाने की मांग की3
- हरनावदाशाहजी - सारथल में गत दिनों मानवता को शर्मसार करती एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या की घटना के मामले में सारथल पुलिस ने मृतक के दोहिते को गिरफ्तार किया है। जिसने केवल खर्चे के दो हजार रुपए देने की मना करने पर ही संगीन अपराध कर डाला। सारथल थानाधिकारी धर्मपाल ने बताया कि गत 27 मार्च को सारथल निवासी भैरु लाल ने पुलिस को रिपोर्ट लिखाई थी कि उनके बडे भाई बद्रीलाल खेत पर पूजा करने गे थे जिनका शव अगले दिन कुए में मिला।जिसके पैर बंधे हुए थे और सिर में चोट लगी होने से हत्या की आशंका जताई गई थी। टीमें गठित कर पुलिस ने दिया कार्रवाई को अंजाम - मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए वृत्ताधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कर तकनीकी जांच करते हुए करीब सौ सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगालते हुए साइबर सेल और एफएसएल टीम की मदद से एक संदिग्ध युवक रणजीत की पहचान की । और झालावाड़ जिले के अकलेरा बस स्टैंड से हिरासत में लेकर पूछताछ में युवक ने अपने नाना बद्रीलाल की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने नाना से खर्चे के लिए 2000 रुपए मांगे थे । पैसे नही मिलने पर गुस्से में पत्थर से सिर पर वार कर बद्रीलाल की हत्या कर दी और पैर बांध कर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से ही नाना की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और मौका देखते ही वारदात को अंजाम दे दिया। झालावाड़ जिले के ल्हास निवासी रणजीत पु्त्र भंवरलाल काछी के खिलाफ पहले भी चोरी, झगडा एवं आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।2
- कोटा के शिवपुरा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय सड़क राजमार्ग रावतभाटा मेन रोड पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवकों से सवार एक बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। युवक पूर्व से दिव्यांग था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब 8 बजे की है। हादसे में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक शिवपुरा क्षेत्र में निवास करता था तथा मूल रूप से बारां जिले के सीसवाली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके परिवार में एक पुत्र भी है। घटना की सूचना मिलते ही दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बीड़ी के बंडल को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, गुटखा-बीड़ी की दुकान के पास कहासुनी के बाद तीन बाइक सवार युवकों ने मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक की पीठ पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।खून से लथपथ हालत में घायल युवक ने मौके पर मदद की गुहार लगाई। उसके एक साथी ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उसकी जान बचाई जा सकी।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के गांव मोहनपुर में ओलावृष्टि1