logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रेस विज्ञप्ति *48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा "हर घर तिरंगा-2026" अभियान के अंतर्गत 5 किलोमीटर देशभक्ति मैराथन का सफल आयोजन* जयनगर, 07 अगस्त 2026। भारत सरकार द्वारा संचालित "हर घर तिरंगा-2026" अभियान एवं आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा वाहिनी मुख्यालय से 5 किलोमीटर देशभक्ति मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना, युवाओं में शारीरिक फिटनेस एवं अनुशासन को बढ़ावा देना तथा आमजन एवं सुरक्षा बलों के मध्य जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात श्री हरेंद्र सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि "हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जागृत करने का एक जनआंदोलन है।" उन्होंने सभी प्रतिभागियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा श्री हरेंद्र सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन का मार्ग वाहिनी मुख्यालय से प्रारंभ होकर पावर हाउस, वहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) स्थित ओवरब्रिज तक निर्धारित किया गया था। इसके पश्चात सभी प्रतिभागी उसी मार्ग से वापस 48वीं वाहिनी मुख्यालय पहुँचे। लगभग 5 किलोमीटर की इस दौड़ के दौरान संपूर्ण मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु सशस्त्र सीमा बल के जवानों की तैनाती की गई थी। चिकित्सा सहायता के लिए एम्बुलेंस एवं प्राथमिक उपचार दल तथा संचार व्यवस्था के लिए वायरलेस टीम भी तैनात रही, जिससे कार्यक्रम सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस मैराथन में मिल्खा अकैडमी, जयनगर के लगभग 25 युवा खिलाड़ियों, स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों तथा 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति एवं फिटनेस का संदेश दिया। मैराथन के सफल समापन के उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट (जलपान) की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण-पत्र (Participation Certificate) प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी अधिकारियों, जवानों एवं प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश दिया। 48वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री राजेंद्र कुमार कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, किन्तु उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम का नेतृत्व श्री हरेंद्र सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी ने किया। इस अवसर पर श्री अमरनाथ गुप्ता, उप कमांडेंट, श्री विमल गुप्ता, उप कमांडेंट, श्री नरेंद्र कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक (प्रशासन) मनमोहन सिंह कन्याल, निरीक्षक (शिविरपाल) रूपोवन, सहायक उप निरीक्षक (संचार) महेंद्र सिंह तोमर, वार्ड संख्या-01, स्थानीय जनप्रतिनिधि में जयनगर के पार्षद श्री श्यामल ठाकुर सहित वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, स्थानीय नागरिक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने संकल्प व्यक्त किया कि "हर घर तिरंगा" अभियान के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, जन-जागरूकता, फिटनेस एवं स्वच्छता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के लिए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर

8 hrs ago
user_संजय तिवारी
संजय तिवारी
जैनागर, मधुबनी, बिहार•
8 hrs ago

प्रेस विज्ञप्ति *48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा "हर घर तिरंगा-2026" अभियान के अंतर्गत 5 किलोमीटर देशभक्ति मैराथन का सफल आयोजन* जयनगर, 07 अगस्त 2026। भारत सरकार द्वारा संचालित "हर घर तिरंगा-2026" अभियान एवं आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा वाहिनी मुख्यालय से 5 किलोमीटर देशभक्ति मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना, युवाओं में शारीरिक फिटनेस एवं अनुशासन को बढ़ावा देना तथा आमजन एवं सुरक्षा बलों के मध्य जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात श्री हरेंद्र सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि "हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को

जागृत करने का एक जनआंदोलन है।" उन्होंने सभी प्रतिभागियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा श्री हरेंद्र सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन का मार्ग वाहिनी मुख्यालय से प्रारंभ होकर पावर हाउस, वहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) स्थित ओवरब्रिज तक निर्धारित किया गया था। इसके पश्चात सभी प्रतिभागी उसी मार्ग से वापस 48वीं वाहिनी मुख्यालय पहुँचे। लगभग 5 किलोमीटर की इस दौड़ के दौरान संपूर्ण मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु सशस्त्र सीमा बल के जवानों की तैनाती की गई थी। चिकित्सा सहायता के लिए एम्बुलेंस एवं प्राथमिक उपचार दल तथा संचार व्यवस्था के लिए वायरलेस टीम भी तैनात रही, जिससे कार्यक्रम सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से

संपन्न हुआ। इस मैराथन में मिल्खा अकैडमी, जयनगर के लगभग 25 युवा खिलाड़ियों, स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों तथा 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति एवं फिटनेस का संदेश दिया। मैराथन के सफल समापन के उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट (जलपान) की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण-पत्र (Participation Certificate) प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी अधिकारियों, जवानों एवं प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश दिया। 48वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री राजेंद्र कुमार कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, किन्तु उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके

मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम का नेतृत्व श्री हरेंद्र सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी ने किया। इस अवसर पर श्री अमरनाथ गुप्ता, उप कमांडेंट, श्री विमल गुप्ता, उप कमांडेंट, श्री नरेंद्र कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक (प्रशासन) मनमोहन सिंह कन्याल, निरीक्षक (शिविरपाल) रूपोवन, सहायक उप निरीक्षक (संचार) महेंद्र सिंह तोमर, वार्ड संख्या-01, स्थानीय जनप्रतिनिधि में जयनगर के पार्षद श्री श्यामल ठाकुर सहित वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, स्थानीय नागरिक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने संकल्प व्यक्त किया कि "हर घर तिरंगा" अभियान के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, जन-जागरूकता, फिटनेस एवं स्वच्छता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के लिए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर

More news from बिहार and nearby areas
  • जयनगर में चिलचिलाती धूप से परेशान आमजन ,एक्का दुक्का वाहन एवं आदमी नजर आ रहे है जयनगर में चिलचिलाती धूप से परेशान आमजन ,एक्का दुक्का वाहन एवं आदमी नजर आ रहे है
    1
    जयनगर में चिलचिलाती धूप से परेशान आमजन ,एक्का दुक्का वाहन एवं आदमी नजर आ रहे है 
जयनगर में चिलचिलाती धूप से परेशान आमजन ,एक्का दुक्का वाहन एवं आदमी नजर आ रहे है
    user_Indo-Nepal News ; Suresh Kumar
    Indo-Nepal News ; Suresh Kumar
    Court reporter जैनागर, मधुबनी, बिहार•
    16 hrs ago
  • 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मैराथन में खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों और SSB जवानों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। #Jaynagar #Madhubani #SSB #HarGharTiranga2026 #PatrioticMarathon AzadiKaAmrit SwachhBharat IndependenceDay2026 BiharNews DCNewsChannel
    1
    79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मैराथन में खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों और SSB जवानों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।
#Jaynagar #Madhubani #SSB #HarGharTiranga2026 #PatrioticMarathon AzadiKaAmrit SwachhBharat IndependenceDay2026 BiharNews DCNewsChannel
    user_DC NEWS CHANNEL
    DC NEWS CHANNEL
    Local News Reporter लदानिया, मधुबनी, बिहार•
    10 hrs ago
  • मुखिया प्रतिनिधि ने लगाया गौ-तस्करी और गौ-हत्या का आरोप, प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप खबर: मधुबनी/राजनगर: ग्राम पंचायत कैथाई के मुखिया प्रतिनिधि अखलाक अहमद ने अपने ही गांव के तीन लोगों—नसीम, अफजल और नन्नू—पर कथित रूप से गौ-हत्या और गौ-तस्करी में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। अखलाक अहमद का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने और इज्जत खराब करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस उनकी शिकायत पर उचित संज्ञान नहीं ले रही है। मुखिया प्रतिनिधि ने आशंका जताई कि यदि समय रहते प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है।
    1
    मुखिया प्रतिनिधि ने लगाया गौ-तस्करी और गौ-हत्या का आरोप, प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
खबर:
मधुबनी/राजनगर: ग्राम पंचायत कैथाई के मुखिया प्रतिनिधि अखलाक अहमद ने अपने ही गांव के तीन लोगों—नसीम, अफजल और नन्नू—पर कथित रूप से गौ-हत्या और गौ-तस्करी में संलिप्त होने का आरोप लगाया है।
अखलाक अहमद का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने और इज्जत खराब करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस उनकी शिकायत पर उचित संज्ञान नहीं ले रही है।
मुखिया प्रतिनिधि ने आशंका जताई कि यदि समय रहते प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है।
    user_Khabar halchal
    Khabar halchal
    Classified ads newspaper publisher मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    11 hrs ago
  • जन सुराज युवा जिला अध्यक्ष झंझारपुर से खास बातचीत विभिन्न विषयों पर जाने लौकहा विधानसभा और झंझारपुर में क्या कुछ समस्या है #Interview #Laukha #Jhanjharpur #Yuwaleader #JSP #PK #Jansuraaj #Prashantkishore #Bihar #Madhubani #News
    1
    जन सुराज युवा जिला अध्यक्ष झंझारपुर से खास बातचीत विभिन्न विषयों पर जाने लौकहा विधानसभा और झंझारपुर में क्या कुछ समस्या है
#Interview #Laukha #Jhanjharpur #Yuwaleader #JSP #PK #Jansuraaj #Prashantkishore #Bihar #Madhubani #News
    user_Madhubani Halchal
    Madhubani Halchal
    मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    16 hrs ago
  • माता सीता मंदिर के शिलान्यास का 1 वर्ष पूरे हो गए आज ही 8 अगस्त के दिन भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी के द्वारा माता सीता मंदिर का शिलान्यास किया गया था जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी भी मौजूद थे। सीतामढ़ी वासियों के लिये ऐतिहासिक दिन जिसे लोग याद रखेंगे 8 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी सीतामढ़ी आ रहे है। माता सीता के भव्य मंदिर क निर्माण कार्य जारी है पुराने मंदिर को तोड़ा जायेगा और माता सीता के मूर्ति को सीता पंडाल में रखा जायेगा ।
    1
    माता सीता मंदिर के शिलान्यास का 1 वर्ष पूरे हो गए आज ही 8 अगस्त के दिन भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी के द्वारा माता सीता मंदिर का शिलान्यास किया गया था जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी भी मौजूद थे।
सीतामढ़ी वासियों के लिये ऐतिहासिक दिन  जिसे लोग याद रखेंगे  8 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी सीतामढ़ी आ रहे है। माता सीता के भव्य मंदिर क निर्माण कार्य जारी है पुराने मंदिर को तोड़ा जायेगा और माता सीता के मूर्ति को सीता पंडाल में रखा जायेगा ।
    user_Bathnaha Page
    Bathnaha Page
    Local News Reporter बथनाहा, सीतामढ़ी, बिहार•
    3 hrs ago
  • दुबई में रोज़गार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी 10 अगस्त को सिस्को सेंटर में प्रसिद्ध कंपनी का इंटरव्यू कई ट्रेड में बंपर भर्ती , संपर्क करें 9570606610 /9572823555 #Dreamjobs #Dubaijobs #Sobhadubai #Seesco #Gulfjobsnews
    1
    दुबई में रोज़गार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी 10 अगस्त को सिस्को सेंटर में प्रसिद्ध कंपनी का इंटरव्यू कई ट्रेड में बंपर भर्ती
, संपर्क करें 9570606610 /9572823555
#Dreamjobs #Dubaijobs #Sobhadubai #Seesco #Gulfjobsnews
    user_Madhubani Halchal
    Madhubani Halchal
    मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    19 hrs ago
  • रांची में छात्र आंदोलन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, लगे 'जय श्री राम' के नारे रांची: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। घटना के दौरान मौके पर 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना विधानसभा मार्च के दौरान हुई। स्याही फेंकने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि यह हमला छात्र आंदोलन की आवाज़ दबाने की कोशिश है। वहीं, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे क्या कारण थे। इस घटना के बाद छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। छात्र आंदोलन को लेकर राज्य में पहले से ही तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और इस घटना ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।#Ranchi #Jharkhand #NehaBora #StudentProtest #JPSC #JSSC #AISA #InkAttack #RanchiNews #BreakingNews #JayShriRam #JharkhandPolitics #StudentMovement #HindiNews #NewsUpdate
    1
    रांची में छात्र आंदोलन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, लगे 'जय श्री राम' के नारे
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। घटना के दौरान मौके पर 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना विधानसभा मार्च के दौरान हुई। स्याही फेंकने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि यह हमला छात्र आंदोलन की आवाज़ दबाने की कोशिश है। वहीं, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे क्या कारण थे।
इस घटना के बाद छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। छात्र आंदोलन को लेकर राज्य में पहले से ही तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और इस घटना ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।#Ranchi #Jharkhand #NehaBora #StudentProtest #JPSC #JSSC #AISA #InkAttack #RanchiNews #BreakingNews #JayShriRam #JharkhandPolitics #StudentMovement #HindiNews #NewsUpdate
    user_भारत अपडेट 24×7
    भारत अपडेट 24×7
    मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.