तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मूर्खा गांव के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर आजमगढ़ की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार वाराणसी की दिशा में आ रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बजरंग नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रेलर को कनौरा ग्राम सभा के पास कब्जे में ले लिया। हालांकि, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच की जा रही है।

- Post by Anupam tiwari1
- इस महीने का नहीं बल्कि 3 महीने का राशन मिलेगा1
- Post by Rahat time's1
- दर्शन करने जा रहे युवक की बाइक रोक कर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, युवक की हुई मौत, घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एसपी दीपक भूकर । अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर के डूहीया निवासी पंकज शुक्ला बाईक से शाम के समय अन्य दो साथियों संग चंडिका देवी धाम दर्शन करने जा रहा था।जैसे ही रैबी रजानीपुर स्थित सुनसान जगह पर बाईक पर आए हमलावरों ने बाईक रोक युवक को मारी गोली। गोली लगने से पंकज शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी दीपक भूकर, एडिशनल एसपी शैलेन्द्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा समेत भारी पुलिस मौजूद , पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर जानकारी लेते हुए मातहतों को दिए आरोपियों पर कार्यवाही के निर्देश दिया।1
- Post by Suryaprakash maurya1
- Post by Dharmendra Giri1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- Post by Anupam tiwari1