मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कर्मेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक, कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा बलरामपुर/राजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड स्थित ग्राम कर्रा में आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नौवीं-दसवीं शताब्दी के ऐतिहासिक व प्राकृतिक बाबा कर्मेश्वर धाम में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर पूरे प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में जनसुविधा हेतु सर्वसुविधायुक्त ‘मंगल भवन’ निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा कर्मेश्वर की असीम कृपा से समूचा क्षेत्र निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहेगा और राज्य सरकार स्थानीय विकास कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता देगी। धार्मिक पर्यटन और शक्तिपीठों का विकास मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की पावन जन्मभूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। राज्य के प्रमुख शक्तिपीठों को आपस में जोड़कर एक भव्य धार्मिक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन, आजीविका और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। रामलला व तीर्थ दर्शन योजनाओं से लाखों श्रद्धालु लाभान्वित धार्मिक आस्था और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश के लगभग 50 हजार श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। तीर्थ दर्शन योजना देश के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए यह योजना शुरू की गई है, जिससे अब तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हो चुके हैं। बस्तर में शांति और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने की दिशा में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। दशकों से हिंसा प्रभावित रहे सुदूर अंचलों में अब शांति, विश्वास और विकास की नई शुरुआत हो चुकी है। राज्य के अंतिम छोर तक सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा और बेहतर संचार तंत्र का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत अपनी माता जसमनी देवी साय के नाम पर रुद्राक्ष का पौधा रोपा। वहीं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बेल का पौधा लगाकर जन-जन से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। बाबा कर्मेश्वर धाम का ऐतिहासिक महत्व ग्राम कर्रा स्थित बाबा कर्मेश्वर धाम सदियों से जन-आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। मान्यता है कि नौवीं-दसवीं शताब्दी में साल के वृक्ष के खोल से प्राकृतिक शिवलिंग प्रकट हुआ था। वर्षा की कामना और क्षेत्र की सुख-शांति से जुड़ी अनेक लोक परंपराएं इस धाम से जुड़ी हैं, जिसका वर्तमान में जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस धार्मिक व विकास परक कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, आचार्य दिव्यानंद महाराज, संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कर्मेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक, कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा बलरामपुर/राजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड स्थित ग्राम कर्रा में आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नौवीं-दसवीं शताब्दी के ऐतिहासिक व प्राकृतिक बाबा कर्मेश्वर धाम में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर पूरे प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में जनसुविधा हेतु सर्वसुविधायुक्त ‘मंगल भवन’ निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा कर्मेश्वर की असीम कृपा से समूचा क्षेत्र निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहेगा और राज्य सरकार स्थानीय विकास कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता देगी। धार्मिक पर्यटन और
शक्तिपीठों का विकास मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की पावन जन्मभूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। राज्य के प्रमुख शक्तिपीठों को आपस में जोड़कर एक भव्य धार्मिक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन, आजीविका और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। रामलला व तीर्थ दर्शन योजनाओं से लाखों श्रद्धालु लाभान्वित धार्मिक आस्था और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश के लगभग 50 हजार श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। तीर्थ दर्शन योजना देश के 19
प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए यह योजना शुरू की गई है, जिससे अब तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हो चुके हैं। बस्तर में शांति और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने की दिशा में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। दशकों से हिंसा प्रभावित रहे सुदूर अंचलों में अब शांति, विश्वास और विकास की नई शुरुआत हो चुकी है। राज्य के अंतिम छोर तक सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा और बेहतर संचार तंत्र का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत अपनी माता जसमनी देवी साय
के नाम पर रुद्राक्ष का पौधा रोपा। वहीं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बेल का पौधा लगाकर जन-जन से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। बाबा कर्मेश्वर धाम का ऐतिहासिक महत्व ग्राम कर्रा स्थित बाबा कर्मेश्वर धाम सदियों से जन-आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। मान्यता है कि नौवीं-दसवीं शताब्दी में साल के वृक्ष के खोल से प्राकृतिक शिवलिंग प्रकट हुआ था। वर्षा की कामना और क्षेत्र की सुख-शांति से जुड़ी अनेक लोक परंपराएं इस धाम से जुड़ी हैं, जिसका वर्तमान में जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस धार्मिक व विकास परक कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, आचार्य दिव्यानंद महाराज, संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- कोतवाली पुलिस ने एटीएम में धातु की प्लेट लगाकर रकम की चोरी करने वाले नाबालिग को किया गिरफ्तार 26 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस ने एटीएम के कैश स्लॉट में धातु की प्लेट लगाकर, ग्राहकों की रकम फंसाने और बाद में चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। विभिन्न एटीएम से कुल 1 लाख 15,800 की राशि चोरी किया जाना सामने आया है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 5 से 23 अगस्त के बीच शहर के अलग-अलग इंडिया वन एटीएम में कैश स्लॉट से छेड़छाड़ की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की गई। पूछताछ में बालक ने अपराध स्वीकार किया। इस कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद साहू, आरक्षक ईश्वर साहू, रामूलाल जुर्री एवं पुरन साहू सहित साइबर टीम से टीआई यशवंत श्याम, टीआई राजेंद्र साहू, एएसआई भाकेश पटेल, एएसआई पुरुषोत्तम कतलाम, सहित अन्य शामिल रहे।1
- कोपेडीह मं अवैध महुआ शराब के खिलाफ भखारा पुलिस के बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर शराब जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन अउ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल के मार्गदर्शन मं भखारा पुलिस ह ग्राम कोपेडीह मं अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करिस। पुलिस ह तीन अलग-अलग मामला मं पांच आरोपी मन ल गिरफ्तार करके 210 लीटर महुआ शराब जब्त करिस, जेन के कीमत 21 हजार रुपिया बताय गे हवय। गिरफ्तार आरोपी मन ल न्यायिक रिमांड मं जेल भेज दे गीस। तीन मामला मं कार्रवाई पहिली कार्रवाई मं गोवर्धन चंदेल (40) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस, जेन के कीमत पांच हजार रुपिया हवय। दूसर मामला मं अशोक माथुर (54), संदीप कुमार माथुर (29) अउ सुनील कुमार माथुर (35) ल गिरफ्तार करके 110 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद करे गीस। ए शराब के कीमत 11 हजार रुपिया बताय गे हवय। 210 लीटर शराब जब्त तीसर मामला मं राम कुमार माथुर (20) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस। तीनों मामला मं कुल 210 लीटर शराब बरामद होइस। पुलिस ह आरोपी मन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करिस अउ न्यायिक रिमांड मं जेल भेजिस। पुलिस के कहना हे कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अउ भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहिही।1
- धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 373 पौवा शराब जब्त,4 गिरफ्तार धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से परिवहन की जा रही 373 पौवा देशी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और दोनों मोटरसाइकिलों समेत कुल 1 लाख 33 हजार 600 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हटकेशर शराब भट्ठी से रत्नाबांधा की ओर शराब ले जा रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने चारों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।1
- कोंडागांव: कोंडागांव में जुआ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; ₹53,990 की सामग्री जब्त ग्राम बनियागांव सरगीपारा में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार। थाना कोण्डागांव और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 1,990 रुपये नगद, 5 मोबाइल फोन सहित कुल ₹53,990 की सामग्री जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।1
- भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया, मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।1
- राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पवित्र सावन मास में निकाली गई इस पालकी यात्रा में राजिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ जी मंदिर से आकर्षक फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी निकली, जिसे उठाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सावन के पवित्र महीने में राजिम की धर्मनगरी हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठी, बाबा गरीबनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू वादकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया, फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही, यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए, उज्जैन की तर्ज पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने राजिम में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया।1
- गांव में सुबह का नजारा मनमोहक dhan nidai chalai ka joro pr गांव में सुबह का नजारा मनमोहक। dhan nidai chalai ka joro pr #ganv #khet #dhan #गांव #खेत #धानफसल1
- बांदे पुलिस ने 3.750 किलो ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार 26 अगस्त शाम 4 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस ने 3.750 किलो ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम तोड़हुर में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर, चिरंजीत मंडल उम्र 37 वर्ष और कमल मंडल उम्र 37 वर्ष को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से गांजा, 810 रूपये नगद, बिना नंबर की होंडा लिवो मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित कुल 2 लाख 73 हजार 310 रूपये की संपत्ति बरामद हुई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में बांदे थाना प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र साहू,सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू,प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम, तुलाराम तारम,आरक्षक मोहन दुग्गा, लिलेश कुमार सिन्हा, अरूण मंडावी, अमृत नेताम और बस्तर फाइटर आरक्षक प्यारेलाल तारम,इसके अलावा बीएसएफ जी ब्रांच एवं बीएसएफ 94 BN की टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।1