*बिजेथुआ धाम में श्री हनुमत बालाजी फाउंडेशन ने कराया सुंदरकांड, प्रसाद वितरण* *बिजेथुआ धाम में श्री हनुमत बालाजी फाउंडेशन ने कराया सुंदरकांड, प्रसाद वितरण* बिजेथुआ धाम। पावन बिजेथुआ धाम में श्री हनुमत बालाजी फाउंडेशन के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुंदरकांड का श्रवण किया और प्रसाद ग्रहण किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा परिसर जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने विधिवत सुंदरकांड का पाठ एवं श्रवण किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विनोद कुमार उपाध्याय, परमात्मा दीन, वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रशांत यादव पत्रकार, डॉ. आशीष यादव एवं अनुराग प्रजापति सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के साथ-साथ रक्तदान, स्वास्थ्य सेवा, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमत बालाजी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। संस्था आने वाले समय में सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर ले जाने तथा अधिक से अधिक युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। जय श्री राम 🚩 | जय बजरंगबली 🚩
*बिजेथुआ धाम में श्री हनुमत बालाजी फाउंडेशन ने कराया सुंदरकांड, प्रसाद वितरण* *बिजेथुआ धाम में श्री हनुमत बालाजी फाउंडेशन ने कराया सुंदरकांड, प्रसाद वितरण* बिजेथुआ धाम। पावन बिजेथुआ धाम में श्री हनुमत बालाजी फाउंडेशन के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुंदरकांड का
श्रवण किया और प्रसाद ग्रहण किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा परिसर जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने विधिवत सुंदरकांड का पाठ एवं श्रवण किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विनोद कुमार उपाध्याय, परमात्मा दीन, वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रशांत यादव पत्रकार, डॉ. आशीष यादव एवं
अनुराग प्रजापति सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के साथ-साथ रक्तदान, स्वास्थ्य सेवा, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमत बालाजी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल आयोजन करना
नहीं, बल्कि सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। संस्था आने वाले समय में सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर ले जाने तथा अधिक से अधिक युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। जय श्री राम 🚩 | जय बजरंगबली 🚩
- *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा* लम्भुआ, सुल्तानपुर। चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है? ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है। विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।3
- बौराजगदीशपुर में भव्य रूद्राभिषेक से गूंजा भक्ति मय माहौल ओम नमः शिवाय से गुंजायमान सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर में श्रद्धा और भक्ति के बीच रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आचार्य ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन में विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन कराया गया। रुद्राभिषेक के दौरान मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बना।1
- पुलिस लाइन सभागार में बाल कल्याण समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में ,हुई संपन्न सुल्तानपुर जनपद में पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में बाल कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें बैठक का संचालन बाल कल्याण समिति के न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव मूर्ति पांडे ने किया वहीं अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल ने पास्को एक्ट के तहत सभी आए हुए थाने के नामित बाल कल्याण अधिकारी को पूर्ण रूप से जानकारियां दी,इसी दौरान नाबालिक बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उम्र के प्रमाण पत्र पर पूर्ण रूप से चर्चा की , वहीं दूसरी तरफ हलियापुर थाने के संबंधित एक मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी व बाल कल्याण समिति की टीम तरफ से थाना प्रभारी व नामित अध्यक्ष की बड़ी ही प्रशंसा की, और यह भी उन्होंने कहा कि दिशा निर्देश के अनुसार वहां पर बच्चे को संरक्षित करते हुए पेश किया गया है, बैठक में मौजूद गरीब सेवा समिति के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, व अन्य विभाग से आए हुए अधिकारी सहित समस्त थानों के नामित बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मौजूद रहे1
- चौकिया–भरकट–लालपूरा मार्ग की हालत कब सुधरेगी सुल्तानपुर के लम्भुआ क्षेत्र में चौकिया से भरकट होते हुए लालपूरा जाने वाली सड़क विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक आवागमन करते हैं। सुल्तानपुर के लम्भुआ क्षेत्र में चौकिया से भरकट होते हुए लालपूरा जाने वाली सड़क विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यह मार्ग दिन-ब-दिन दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रहा है। सबसे चिंता की बात यह है कि कई बार स्थानीय लोगों द्वारा शासन-प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। सड़क पहले से बनी हुई है, फिर आखिर इसके मरम्मत कार्य में इतनी देरी क्यों हो रही है? क्या शासन-प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? मैं सुल्तानपुर के जिलाधिकारी महोदय से विनम्र निवेदन करता हूँ कि जनहित को गंभीरता से लेते हुए चौकिया–भरकट–लालपूरा मार्ग का शीघ्र निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों और आम जनमानस को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। अंकित कोरी समाजसेवी लम्भुआ1
- नशे के चंगुल से कैसे निकले बाहर! बर्बाद होने से बचे !देखिए... खास इंटरव्यू डॉ अमित गुप्ता के साथ अंबेडकर नगर के महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन हुआ । नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित गुप्ता से खास बातचीत की कैसे नाश से मुक्ति पाए ? कैसे जीवन को बेहतर बनाएं ?1
- *रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ दिनांक 27.08.2026 की प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 29.08.2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।*1
- सुल्तानपुर शहर में बारह रबीउल अव्वल पर ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान... सुल्तानपुर जनपद में आज होने वाले ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले मेलों, धार्मिक कार्यक्रमों और प्रकाश व्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था मेला समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। इस योजना के तहत, पयागीपुर, भुलकी चौराहा और सौरमऊ अंडरपास से शहर के अंदर सभी प्रकार के भारी और सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, इन स्थानों के पास रहने वाले निवासियों को वैध पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी की ओर से आने-जाने वाली उत्तर प्रदेश परिवहन (रोडवेज) की बसें अमहट होते हुए रोडवेज बस अड्डे तक आवागमन करेंगी। मेले में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए शहर के भीतर कई मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इनमें कलेक्ट्रेट तिराहे से डाकखाना चौराहा, लाल डिग्गी चौराहे से डाकखाना चौराहा/राहुल चौराहा, एलआईसी तिराहे से ईदगाह/राहुल चौराहा, इंडिया एटीएम घरहा से राहुल चौराहा, दरियापुर तिराहे से बांधमण्डी, सूरज टाकीज से अन्नू चौराहा, पंचरास्ता से बांधमण्डी एवं चौक, सब्जी मण्डी तिराहे से चौक, जिला अस्पताल गेट के सामने से आगरा स्वीट हाउस और मिश्रा भोजनालय गल्ला मण्डी से आगरा स्वीट हाउस तक के मार्ग शामिल हैं। यातायात पुलिस और प्रशासन ने जनपद के सभी निवासियों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए डायवर्जन नियमों का पालन करें। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।1
- गोसाईगंज कारगिल मानसिंह गेट से लेकर हयात नगर रोड हुआ जलमग्न, राहगीरों को आने जाने में हो रही ,परेशानियों सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गोसाईगंज बाजार से स्थित कारगिल में शहीद हुए मानसिंह गेट से लेकर हयात नगर को जाने वाली संपर्क सड़क मार्ग पूर्ण रूप से जर्जर होने की वजह से थोड़ी सी बारिश को लेकर जलमग्न हो जाती है, जहां पर यह साफ वीडियो में दिख रहा है,और लगभग हजारों की संख्या में रोजाना आने-जाने वाले राहगीरो को काफी परेशानियां हो रही है जो कि यह सड़क नाले का आकर लेकर जल वहाव हो कर रही है, जहां पर जिम्मेदार लोग अभी भी इस रोड पर ध्यान नहीं, दे रहे हैं1