झांसी - पति की मौत के बाद बहू और मासूम को घर से निकाला, ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी पीड़िता झांसी - पति की मौत के बाद बहू और मासूम को घर से निकाला, ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी पीड़िता झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला परवारीपुरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने बहू और उसकी पांच साल की मासूम बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़िता नेहा की शादी परवारीपुरा निवासी बासुदेव के साथ हुई थी। आरोप है कि जब वह गर्भवती थी, तभी उसके पति की मौत हो गई। और मौत के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने उसे घर से बेघर कर दिया। पिछले पांच-छह साल से पीड़िता अपने मायके ग्राम भंडरा में रहकर मजदूरी कर अपनी बेटी का पालन-पोषण कर रही है। न्याय के लिए कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से शिकायत के बाद जब पुलिस पीड़िता को लेकर ससुराल पहुंची, तो सास ने पुलिस के सामने ही घर में रखने और हक देने से साफ इनकार कर दिया, कमरों के ताले तक नहीं खोले। पीड़िता का ये भी आरोप है कि पति के नाम की बीमा राशि ससुर ने कूटरचित दस्तावेजों से निकाल ली। फिलहाल पुलिस सास को कोतवाली ले गई है और मामले की जांच कर रही है। बाइट - पीड़िता नेहा
झांसी - पति की मौत के बाद बहू और मासूम को घर से निकाला, ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी पीड़िता झांसी - पति की मौत के बाद बहू और मासूम को घर से निकाला, ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी पीड़िता झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला परवारीपुरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने
आया है। जहां पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने बहू और उसकी पांच साल की मासूम बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़िता नेहा की शादी परवारीपुरा निवासी बासुदेव के साथ हुई थी। आरोप है कि जब वह गर्भवती थी, तभी उसके पति की मौत हो गई। और मौत के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने
उसे घर से बेघर कर दिया। पिछले पांच-छह साल से पीड़िता अपने मायके ग्राम भंडरा में रहकर मजदूरी कर अपनी बेटी का पालन-पोषण कर रही है। न्याय के लिए कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से शिकायत के बाद जब पुलिस पीड़िता को लेकर ससुराल पहुंची, तो सास ने पुलिस के सामने
ही घर में रखने और हक देने से साफ इनकार कर दिया, कमरों के ताले तक नहीं खोले। पीड़िता का ये भी आरोप है कि पति के नाम की बीमा राशि ससुर ने कूटरचित दस्तावेजों से निकाल ली। फिलहाल पुलिस सास को कोतवाली ले गई है और मामले की जांच कर रही है। बाइट - पीड़िता नेहा
- दतिया एसपी ने लंबित अपराधों और शिकायतों की समीक्षा की, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के विभिन्न थानों के लंबित अपराधों और शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कोतवाली, इंदरगढ़, सेवढ़ा, थरेट, लांच, अतरेंटा और भगुवापुरा थानों के प्रकरणों की जानकारी ली गई। एसपी ने लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के साथ आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर और आदतन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा अवैध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में एएसपी मंजीत सिंह चावला, एसडीओपी आकांक्षा जैन, एसडीओपी दिव्या राजावत सहित संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।1
- राधा वल्लभ मंदिर में गूंजे राधारानी के जयकारे, भव्य ‘चाप’ शोभायात्रा के बाद मनाया जन्मोत्सवदतिया राधा अष्टमी के पावन अवसर पर राधा वल्लभ मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव से पहले शहर के विभिन्न मार्गों से राधा रानी की भव्य ‘चाप’ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा से पहले राधा वल्लभ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। बैंड-बाजों की धुन पर महिलाओं ने भक्ति भाव में नृत्य किया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की मनमोहक और आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी ने जन्मोत्सव के भजन प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण तरीके से सुना। इस दौरान राधारानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। राधा वल्लभ मंदिर में गूंजे राधारानी के जयकारे, भव्य ‘चाप’ शोभायात्रा के बाद मनाया जन्मोत्सवदतिया राधा अष्टमी के पावन अवसर पर राधा वल्लभ मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव से पहले शहर के विभिन्न मार्गों से राधा रानी की भव्य ‘चाप’ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा से पहले राधा वल्लभ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। बैंड-बाजों की धुन पर महिलाओं ने भक्ति भाव में नृत्य किया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की मनमोहक और आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी ने जन्मोत्सव के भजन प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण तरीके से सुना। इस दौरान राधारानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। देर रात आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। रिपोर्ट: जितेंद्र गोस्वामी, दतिया GCN NEWS | News Channel of India #RadhaAshtami #RadhaRani #Datia #DatiaNews #GCNNews #RadhaVallabhMandir1
- शाहपुर रपटा, जो भांडेर को यूपी क्षेत्र से जोड़ता है, को आज की स्थिति में देखिए...1
- दतिया के रतनगढ़ माता मंदिर मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक1
- भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस दतिया। ब्रेकिंग। *भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस।* भेड़पुरा पर फायरिंग की घटना के चंद घंटों में पकड़े गए तीनों दहशतगर्द। *सिविल लाइन पुलिस ने माखन यादव, राम अवतार यादव और पुनीत कुशवाहा को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस।* फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने निकाली हेकड़ी। *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद।* आरोपियों ने बहादुर अहिरवार पर की थी फायरिंग। *सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता की कार्यवाही।*1
- पति-पत्नी के विवाद में आम लोगों ने पति को सड़क छाप मजनूं समझकर चौकी में ले जाकर धुन दिया टीकमगढ़ जिले में पति पत्नी के विवाद में आम लोगों ने पति को सड़क छाप मजनूं समझकर बस स्टैंड पर स्थित ट्रैफिक चौकी में ले जाकर धुन दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ नए बस स्टैंड का है, जहां जतारा कस्बे से एक साथ बस से उतरे पति पत्नी में किसी बात को लेकर नए बस स्टैंड पर झगड़ा हो गया और जिस तरह महिला अपने पति से झगड़ रही थी उसे देख मौके पर मौजूद लोगों को लगा की इस व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी है, बस फिर क्या था लोगों ने आव देखा ना ताव और युवक को पकड़कर बस स्टैंड स्थित ट्रैफिक पुलिस चौकी के अंदर ले गये और युवक के साथ लात घुसो से जमकर मारपीट कर दी, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महिला मौके पर मौजूद खड़ी तमाशा देखती रही उसने अपने पति को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया, मारपीट के दौरान पति चिल्ला चिल्ला कर बताता रहा की वह उसका पति है लेकिन लोगों ने उसकी बात नही सुनी अंत मे किसी तरह लोगों की पकड़ से छूट कर उसने जब एक शपथ पत्र लोगों को दिखाया जिसमे पति पत्नी दोनों की फोटो लगी थी, तब जाकर लोगों ने उसे छोड़ा, इस बीच पत्नी युवक को लगातार अपना पति मानने से इंकार करती रही और शपथपत्र को नकली बताती रही, घटना के बाद दोनों युवक और युवती बस स्टैंड से टैक्सी में बैठकर रवाना हो गए, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों पति पत्नी में अलग होने को लेकर विवाद था, पति पत्नी की पहचान भी नहीं हो सकी की ये कहा के रहवासी थे और कहा जा रहे थे, हालाँकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस प्रभारी अपने बचाव में कह रहे है की हमने दोनों पति पत्नी को पुलिस को सौप दिया था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, लोगों के बताए अनुसार दोनों पति पत्नी मौके से टैक्सी में बैठकर शहर में कही चले गए थे।।1
- दतिया में राधाष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भजन गाते हुए वीडियो वायरल भजन गाकर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जमाया रंग, कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ दिया साथ दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान वे पूर्व जनपद सदस्य रीता सतीश यादव के निवास पर आयोजित राधाष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भजन गाकर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उनके भजन गाते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं और उनके साथ भजन गुनगुनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आज शनिवार 4 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी को राधाष्टमी की शुभकामनाएं दीं। भजन गाते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दतिया में राधाष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भजन गाते हुए वीडियो वायरल भजन गाकर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जमाया रंग, कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ दिया साथ दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान वे पूर्व जनपद सदस्य रीता सतीश यादव के निवास पर आयोजित राधाष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भजन गाकर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उनके भजन गाते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं और उनके साथ भजन गुनगुनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आज शनिवार 4 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी को राधाष्टमी की शुभकामनाएं दीं। भजन गाते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थी स्कूटी वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालयों की कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित की।1
- राधा अष्टमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा,श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब राधाष्टमी पर निकली राधारानी की भव्य शोभायात्रा रिपट्टा मंदिर से निकली शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जगह-जगह हुआ स्वागत पिपरिया में श्री राधाष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। राधाष्टमी के अवसर पर रिपट्टा मंदिर से राधारानी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में राधारानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा में राधारानी की आकर्षक सचित्र झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मार्ग के दोनों ओर मौजूद रहे। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं और नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में केवल पिपरिया नगर ही नहीं, बल्कि सोहागपुर, बनखेड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। भक्ति गीतों और राधारानी के जयकारों के बीच शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी। रिपट्टा मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा मंगलवारा चौराहे से होते हुए शोभापुर रोड स्थित गुर्जर भवन पहुंची। यहां विधि-विधान से राधारानी का पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। प्रसादी ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। राधाष्टमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने नगर में सामाजिक एकता और धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।।1